Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 10

टीवी एक्टरेस एकता कपूर अब ज्वेलरी

मनोरंजन। Entertainment: मनोरंजन भारत के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट एम्पायर में से एक बनाने के बाद टेलीविज़न और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अब अपने एंटरप्रेन्योरियल सफर को एक नए क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने अब लग्ज़री ज्वेलरी इंडस्ट्री में कदम रखा है और ‘एकत्रा ज्वेल्स’ में को-फाउंडर के तौर पर शामिल हो गई हैं। इस कदम के साथ वह लग्ज़री लाइफस्टाइल और डिजाइन की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

इस नए ब्रांड का उद्देश्य आधुनिक उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी डिजाइन में नवाचार लाना है। ब्रांड का फोकस नए डिजाइन, बेहतर कारीगरी और लग्ज़री के बदलते अर्थ को परिभाषित करने पर है, जो आज की लाइफस्टाइल और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के साथ मेल खाता हो। ‘एकत्रा ज्वेल्स’ को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जहां परंपरागत ज्वेलरी डिजाइन और आधुनिक सोच का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस ब्रांड के जरिए ग्राहकों को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जो न केवल फैशन को दर्शाते हों, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और आधुनिक स्त्रीत्व की भावना को भी उजागर करें

– Advertisement –

Ad image

इस वेंचर में एकता कपूर के साथ इंटीरियर डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर सुज़ैन खान भी जुड़ी हुई हैं। दोनों ने मिलकर इस ब्रांड की स्थापना की है, जो उनके लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत और पेशेवर संबंधों पर आधारित है। बताया जा रहा है कि यह साझेदारी क्रिएटिविटी और डिजाइन के नए आयामों को सामने लाने पर केंद्रित है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह ब्रांड लग्ज़री ज्वेलरी सेगमेंट में एक नई पहचान बनाने की कोशिश करेगा और भारतीय बाजार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना रखता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बाद अब एकता कपूर का यह कदम उनके बिजनेस पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा। वहीं, लग्ज़री ज्वेलरी बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह नया ब्रांड अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगा।

रणवीर सिंह पर लगा बैन हटा, FWICE ने लिया यूटर्न,

नई दिल्ली। डॉन 3 छोड़ने को लेकर बीते समय में धुरंधर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का नाम काफी चर्चा में रहा है। निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से रणवीर सिंह बैन यानी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू की गई थी, जिसका तमाम सेलेब्स ने भी विरोध जताया।

अब इस विवाद को लेकर FWICE ने यूटर्न लिया है और तत्काल प्रभाव से रणवीर सिंह बैन हटाने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE अध्यक्ष ने इस बात का एलान किया है।

– Advertisement –

Ad image

रणवीर से हटा बैन

बुधवार को डॉन 3 विवाद को लेकर रणवीर सिंह पर FWICE द्वारा लगाई गई नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को लेकर चर्चा हुई। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से FWICE की तरफ से रणवीर से बैन हटाए जाने वाली प्रेस रिलीज को भी जारी किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इतना ही नहीं रणवीर सिंह बैन मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा है- डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग आदेश) वापस ले रहे हैं। संबंधित सभी पक्षों से इस मामले पर चर्चा की जाएगी और इसका समाधान निकाला जाएगा।

FWICE का ये फैसला उस समय में आया है, जब रणवीर सिंह द्वारा कमेटी के फैसले को चुनौती दी गई और उनके खिलाफ केस फाइल करने की योजना बनाई गई। इसके लिए रणवीर की तरफ से FWICE को लीगल नोटिस भी भेजा गया।

क्या है डॉन 3 का विवाद

दरअसल रणवीर सिंह ने निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म डॉन 3 को साइन करने के बाद अचानक छोड़ दिया। जिसके चलते फरहान और रितेश को आर्थिक तौर पर 45 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। रणवीर के इस रवैये को लेकर फरहान ने FWICE में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के तहत FWICE ने बैन लगाने का एलान किया था, जो अब हट गया है।

IPL जीत के बाद भक्ति की राह, विराट-अनुष्का पहुंचे

0

IPL Match: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े। सोमवार को दोनों वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब विराट की टीम ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के समक्ष बैठकर आध्यात्मिक चर्चा सुनी और आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन स्थित आश्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर भक्तों और प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

– Advertisement –

विराट और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचते रहे हैं। कठिन दौर हो, बड़ी उपलब्धि हो या पारिवारिक अवसर, यह जोड़ी अक्सर वृंदावन पहुंचकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेती दिखाई देती है। आईपीएल फाइनल में विराट ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। ट्रॉफी जीतने के महज दो दिन बाद उनका यह आध्यात्मिक दौरा चर्चा का विषय बन गया है। कई प्रशंसक इसे सफलता के बाद विनम्रता और आस्था का प्रतीक बता रहे हैं।

IPL 2026 फाइनल में दिखेगा अक्षय कुमार

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान अक्षय अपनी इस फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन करते नजर आएंगे। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले हाईवोल्टेज फाइनल मैच से पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। वीडियो में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, आर अश्विन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज कमेंट्री टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्टूडियो में पीछे ‘वेलकम टू द जंगल’ के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं, “वेलकम टू द एक्शन, मजा, ड्रामा और ढेर सारा हंगामा… देखिए सबसे एपिक टी20 फाइनल।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इतने बड़े फाइनल में थोड़ा पागलपन, एडवेंचर और एंटरटेनमेंट तो बनता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अक्षय स्टेडियम में लाइव प्रमोशन करेंगे या स्टूडियो से ही जुड़ेंगे।

– Advertisement –

Ad image

‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए अक्षय कुमार की मशहूर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी में वापसी हो रही है। 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जबकि 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ में अक्षय नजर नहीं आए थे। अब तीसरे पार्ट में अक्षय फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल जैसे कई बड़े सितारे दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ भी रिलीज हुआ था, जिसने सोशल Media पर खूब चर्चा बटोरी। अब IPL फाइनल के मंच से फिल्म का प्रमोशन इसे और बड़ा हाइप देने वाला है।

अमिताभ बच्चन ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की


SPORTS NEWS: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने सीजन में 16 पारियों में 776 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें 72 छक्के शामिल हैं। उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेलने वाले वैभव की तारीफ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में एक अद्भुत सूर्य हैं। इस उम्र में हम कंचे और गली क्रिकेट भी ठीक से नहीं खेल पाते थे।”

हालांकि राजस्थान रॉयल्स फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना ली। अब सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इस युवा प्रतिभा के फैन बन गए हैं। शुक्रवार रात गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आरआर के क्वालीफायर 2 मैच के बाद, क्रिकेट के बेहद करीबी फैन बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में उनके जैसे लोग अभी गली क्रिकेट खेलने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सूर्यवंशी उन उपलब्धियों को हासिल कर रहा है जो लगभग असंभव लगती हैं।

– Advertisement –

Ad image

बच्चन ने लिखा है, ‘सूर्यवंशी – 15 साल की उम्र में एक अद्भुत सूर्या. इस उम्र में हम कंचे और गली क्रिकेट भी ठीक से नहीं खेल पाते थेट। भले ही राजस्थान रॉयल्स मुल्लनपुर (न्यू चंडीगढ़) में गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई, लेकिन सूर्यवंशी की यादगार पारी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा बसी रहेगी। उन्होंने जिस तरह जिम्मेदारी संभाली और अहम मैच में महत्वपूर्ण रन (47 गेंदों पर 96 रन) बनाए, वह सराहनीय है।

16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.50 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर, जिसमें एक शतक, पांच अर्धशतक और 72 छक्के शामिल हैं। सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट में पहले कभी न देखी गई निरंतरता और विस्फोटक बल्लेबाजी का मिश्रण पेश किया है। पिछले मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ एलिमिनेटर में, उन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिसमें 12 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2012 में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने एक ही सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा और प्लेऑफ में कुल 19 छक्कों के साथ अपना सफर समाप्त किया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने 1,000 आईपीएल रन भी पूरे किए और 440 गेंदों में वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। पारियों के हिसाब से भी वे दूसरे सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। शॉन मार्श (21 पारियां) इस रिकॉर्ड के साथ सबसे तेज हैं।



Source link

एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट की


डेस्क। Breaking News: एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल में भारतीय स्टार पहलवान Vinesh Phogat ने शानदार शुरुआत करते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया। महिला 53 किलोग्राम वर्ग के इस मुकाबले में विनेश ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

हाल ही में चयन ट्रायल में भागीदारी को लेकर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के बीच विनेश को राहत मिली थी। अब उन्होंने मैट पर दमदार प्रदर्शन कर यह संकेत दे दिया है कि एशियन गेम्स टीम में जगह बनाने की उनकी दावेदारी बेहद मजबूत है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा,

मुंबई। ENTERTAINMENT: आज 28 मई को देशभर में ईद मनाया जा रहा है। ईद के खास मौके पर एक्टर सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. सलमान ने अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

चित्रांगदा सिंह के साथ राेमांस करते दिखे सलमान

– Advertisement –

Ad image

सामने आए इस गाने में सलमान खान को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है. इस गाने में भाईजान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ‘मैं हूं…’ गाने को सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी सुरिली आवाज दी है. इस गाने में चित्रांगदा का किरदार अपने पति यानी सलमान खान के किरदार को याद करती है, जो बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म और सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का नाम और मतलब

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का नाम ‘मातृभूमि’ से बदलकर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रखना एक गहरा मैसेज देता है. युद्ध की भयावहता के बीच शांति की उम्मीद। बलिदान के साथ-साथ इंसानियत को बचाने की कहानी।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बल्ले से मचा रहे

0

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और अब क्रिकेट फैंस की नजर सिर्फ ट्रॉफी परटिकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में जगह बना ली है, जबकि अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का टिकट पाने के लिए महामुकाबला होने वाला है।

इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा बने हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपने तूफानी खेल से हर किसी को हैरान कर दिया है।

– Advertisement –

RCB पहुंची फाइनल में

क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में एंट्री कर ली। दूसरी तरफ एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

अब क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका मुकाबला RCB से होगा।

– Advertisement –

Ad image

कब और कहां होगा मुकाबला?

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 334 से ज्यादा रहा।

वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड

  • IPL प्लेऑफ में सबसे विस्फोटक पारियों में शामिल 97 रन
  • इस सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के
  • IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
  • सिर्फ 15 साल की उम्र में पूरे टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज के रूप में उभरे

अब सबकी नजर क्वालिफायर-2 पर

क्रिकेट फैंस अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर राजस्थान जीतती है तो फाइनल में RCB बनाम RR का हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं गुजरात की जीत होने पर RCB और GT के बीच ट्रॉफी की जंग होगी।

फैंस को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने बल्ले से मैदान पर तूफान मचा सकते हैं।

डॉन 3” से बाहर निकलना पड़ा भारी?

मुंबई। ENTERAINMENT: फिल्मी दुनिया में इन दिनों सबसे बड़ा विवाद बन गया है Ranveer Singh बनाम Farhan Akhtar। मामला जुड़ा है बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 से, जिसने रिलीज से पहले ही बॉलीवुड के अंदर बड़ा भूचाल खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही समय पहले रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद निर्माता पक्ष ने दावा किया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे और अचानक हुए इस फैसले से भारी नुकसान हुआ।

आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ?

– Advertisement –

Ad image

रिपोर्ट्स के मुताबिक, * Excel Entertainment* की ओर से फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। प्री-प्रोडक्शन, लोकेशन प्लानिंग, होटल बुकिंग, टेक्निकल सेटअप और बड़ी टीम की तैयारी पर लगभग ₹40–45 करोड़ खर्च होने का दावा किया गया। इसी दौरान रणवीर के फिल्म छोड़ने की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स में “क्रिएटिव डिफरेंस” यानी फिल्म की दिशा और किरदार को लेकर मतभेद की चर्चा हुई, हालांकि इस हिस्से पर कोई विस्तृत आधिकारिक सार्वजनिक बयान नहीं आया है।

FWICE ने क्या फैसला लिया?

– Advertisement –

Ad image

मामला पहुंचा Federation of Western India Cine Employees तक। संगठन ने रणवीर सिंह के खिलाफ Non-Cooperation Directive (असहयोग निर्देश) जारी किया। इसका मतलब यह बताया गया कि FWICE से जुड़े सदस्य फिलहाल रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे, जब तक विवाद का समाधान नहीं निकलता। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे इंडस्ट्री अनुशासन से जुड़ा मामला बताया। रिपोर्ट्स के अनुसार FWICE ने कहा कि बड़े स्टार भी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से ऊपर नहीं हो सकते और ऐसे मामलों पर सख्ती जरूरी है।

क्या यह “पूरी इंडस्ट्री बैन” है?

यही सबसे बड़ा सवाल है, और जवाब थोड़ा अलग है। तकनीकी रूप से यह कोई सरकारी या कानूनी प्रतिबंध नहीं है। यह FWICE का संगठनात्मक असहयोग निर्देश है। इसका असर क्रू, तकनीशियन और संबद्ध यूनिट्स पर पड़ सकता है, लेकिन इसे स्थायी या कानूनी “जीवनभर का बैन” कहना अभी जल्दबाज़ी होगी। मामला बातचीत, समझौते या कानूनी प्रक्रिया से बदल सकता है।

रणवीर सिंह की तरफ से क्या जवाब आया?

रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी कर कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री और Don फ्रैंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक बहस से बचते हुए पेशेवर चर्चा को गरिमा और सम्मान के साथ संभालना चाहते हैं और फिलहाल उनका फोकस अपने काम पर है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि उनकी टीम इस विवाद को अनुबंध और कानूनी प्रक्रिया के तहत देखने की बात कर रही है।

अब आगे क्या?

फिलहाल मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बातचीत और समाधान की संभावनाएं बनी हुई बताई जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया और फिल्म सर्किल में नए लीड अभिनेता को लेकर भी अटकलें तेज हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। यह सिर्फ एक फिल्म छोड़ने का मामला नहीं रह गया — अब यह बॉलीवुड में स्टार पावर बनाम प्रोफेशनल कमिटमेंट की बहस बन चुका है। लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है, इसलिए इसे स्थायी इंडस्ट्री बैन मानना जल्दबाज़ी होगी।

नशे, मर्डर और सस्पेंस का खौफनाक

Karisma Kapoor Comeback: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती, डांस और सुपरहिट फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली करिश्मा कपूर अब एक ऐसे अवतार में लौट रही हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। जी5 की अपकमिंग डार्क नॉएर थ्रिलर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल media पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस बार करिश्मा ना तो किसी ग्लैमरस रोल में दिख रही हैं और ना ही किसी रोमांटिक कहानी में, बल्कि वो एक ऐसी पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं जो खुद अंदर से टूटी हुई है, नशे की गिरफ्त में है और खतरनाक मर्डर मिस्ट्री के बीच फंसी हुई दिखाई देती है।

टीजर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें एक भी डायलॉग नहीं है, फिर भी हर फ्रेम डर, बेचैनी, रहस्य और हिंसा से भरा हुआ महसूस होता है। टीजर की शुरुआत ही ऐसे विजुअल्स से होती है जो दर्शकों को सीधे एक अंधेरी और खौफनाक दुनिया में ले जाते हैं। कहीं खून से सने दृश्य नजर आते हैं, कहीं अपराध की गूंज सुनाई देती है, तो कहीं करिश्मा कपूर एकदम टूटे हुए और परेशान चेहरे के साथ दिखाई देती हैं। हर सीन ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा राज छिपा हुआ हो और धीरे-धीरे उसकी परतें खुलने वाली हों।

– Advertisement –

Ad image

सीरीज की कहानी कोलकाता के बैकग्राउंड पर आधारित लग रही है, जहां अपराध, ड्रग्स, हिंसा और मानसिक संघर्ष का खतरनाक खेल चलता दिखाई देगा। करिश्मा कपूर इस सीरीज में रीता ब्राउन नाम की पुलिस अफसर बनी हैं, जो एक सीरियल किलर या बड़े क्राइम नेटवर्क की जांच करती नजर आएंगी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि खुद रीता ब्राउन भी अपनी निजी जिंदगी और नशे की लत से जूझ रही है। टीजर में कई जगह करिश्मा को सिगरेट, शराब और मानसिक तनाव में दिखाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि ये किरदार सिर्फ बाहरी अपराधों से नहीं बल्कि अंदरूनी अंधेरे से भी लड़ रहा है।

लंबे समय तक बॉलीवुड में ग्लैमरस और फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों की पहचान रहीं करिश्मा कपूर को इस तरह के डार्क और रॉ किरदार में देखकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कह रहे हैं कि ये करिश्मा का अब तक का सबसे अलग और सबसे दमदार रोल हो सकता है। कई यूजर्स ने तो इसे उनका “रियल कमबैक” तक बता दिया है। खास बात ये भी है कि करिश्मा ने अपने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से टीजर में ऐसा असर छोड़ा है कि बिना एक शब्द बोले भी उनका किरदार दर्शकों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

करिश्मा कपूर ने पिछले कुछ सालों में फिल्मों से दूरी बना ली थी और टीवी शोज में बतौर जज ज्यादा नजर आईं। साल 2020 में आई उनकी वेब सीरीज मेंटलहुड को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन 2025 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म मर्डर मुबारक दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ऐसे में ब्राउन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। जिस तरह का डार्क और इंटेंस माहौल टीजर में दिखाया गया है, उसे देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने इस बार कहानी और किरदारों पर काफी मेहनत की है।

इस सीरीज को डायरेक्ट किया है अभिनव देव ने, जो इससे पहले डेल्ही बेली, ब्लैकमेल, 24 और सावी जैसी फिल्मों और शोज के लिए जाने जाते हैं। अभिनव देव की खासियत हमेशा से डार्क ह्यूमर, थ्रिल और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट रही है। यही वजह है कि ब्राउन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। टीजर देखकर साफ महसूस होता है कि ये सिर्फ एक साधारण क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि मानसिक तनाव, अपराध, भ्रष्ट सिस्टम और इंसानी कमजोरी की कहानी होने वाली है।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर के बाद फैंस की बेसब्री काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर ‘ब्राउन’ कब रिलीज होगी। जिस तरह का रिस्पॉन्स इस छोटे से टीजर को मिला है, उससे साफ है कि करिश्मा कपूर की ये वापसी ओटीटी की दुनिया में बड़ा धमाका कर सकती है।