Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 11

जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति समागम में बोले विष्णुदेव साय

नई दिल्ली, 24 मई 2026। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का एक विराट दृश्य देखने को मिला, जब भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में देशभर से हजारों जनजातीय प्रतिनिधि, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और पारंपरिक समुदाय एक मंच पर जुटे। जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। लाल किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और जनजातीय संस्कृति की विविध रंगों से सजा यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक समागम नहीं, बल्कि देश की मूल सांस्कृतिक चेतना और जनजातीय पहचान के संरक्षण का राष्ट्रीय संदेश बनकर उभरा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज केवल प्रकृति का रक्षक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप है। उन्होंने कहा कि सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए जनजातीय समाज ने प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का कार्य किया है और आज पूरी दुनिया पर्यावरण संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में जनजातीय जीवन दर्शन मानवता को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति से जुड़ी हुई है, जहां 42 प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं और राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय रहा है और भगवान बिरसा मुंडा तथा छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महानायकों ने अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष और बलिदान का इतिहास रचा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नया रायपुर में आयोजित ‘आदि परब’, बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय प्रतिभा, परंपरा और पहचान को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की संस्कृति उसकी भाषा से जीवित रहती है, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार गोंडी, हल्बी और सादरी जैसी जनजातीय भाषाओं में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने की दिशा में विशेष पहल कर रही है, ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सके। साथ ही बस्तर से सरगुजा तक देवगुड़ी और मातागुड़ी जैसे पारंपरिक आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर यह भावना लगातार प्रबल हो रही है कि जो लोग अपनी मूल जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और धर्म को छोड़ चुके हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर किए जाने पर गंभीरता से विचार होना चाहिए, ताकि आरक्षण और सरकारी सुविधाओं का वास्तविक लाभ उन समुदायों तक पहुंचे जो आज भी अपनी मूल पहचान और परंपराओं को संरक्षित किए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की अस्मिता, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा की भावना से जुड़ी हुई है तथा इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में उठाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की। लाल किला मैदान में दिनभर गूंजते मांदर, ढोल और पारंपरिक लोकधुनों के बीच यह समागम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की एकता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त राष्ट्रीय घोष बनकर सामने आया।

Akshay Kumar New Film: एलियन, एक्शन और जबरदस्त

मुंबई। Akshay Kumar Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ नया और बड़ा लेकर आने जा रहे हैं। अक्षय ने अपनी नई साइंस-फिक्शन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की घोषणा कर दी है, जिसमें एलियन्स और सर्वाइवल थ्रिल की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ CGI इफेक्ट्स पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि हॉलीवुड स्टाइल प्रैक्टिकल इफेक्ट्स और रियलिस्टिक एलियन डिजाइन के साथ बनाई जाएगी। मेकर्स इस फिल्म को 2027 में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

‘समुक’ को ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी कनिश वर्मा संभालेंगे। कनिश इससे पहले नेटफ्लिक्स फिल्म ‘ग्लोरी’ को डायरेक्ट कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा कि “समुक की कहानी और स्क्रिप्ट बेहद रोचक है। एलियन थ्रिलर मेरे लिए भी नया अनुभव है और भारतीय सिनेमा के लिए भी।”

– Advertisement –

Ad image

फिल्म के डायरेक्टर कनिश वर्मा ने बताया कि ‘समुक’ का आइडिया उनकी SPG और हॉलीवुड की ‘Alien’ तथा ‘Predator’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों के प्रति दीवानगी से आया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दर्शकों को फिल्म में एलियन बिल्कुल असली महसूस हों। इसी वजह से फिल्म में केवल VFX पर भरोसा नहीं किया जाएगा, बल्कि एलियन के फिजिकल मॉडल और प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि स्क्रीन पर डर और रोमांच का असली एहसास मिले।

फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने के लिए हॉलीवुड की अनुभवी टीम को भी प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि एलेक गिलिस और ल्यूक टंबर जैसे एक्सपर्ट्स फिल्म के विजुअल और एलियन डिजाइन पर काम करेंगे। इससे साफ है कि मेकर्स भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड स्तर का साइंस-फिक्शन अनुभव देने की तैयारी में हैं।

– Advertisement –

Ad image

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि प्रियदर्शन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में वह सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। अब ‘समुक’ के जरिए अक्षय पहली बार बड़े स्तर पर एलियन और साइंस-फिक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को लेकर भारत

0

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर भारत सरकार ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में इबोला बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस स्थिति को “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न” यानी वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वहीं अफ्रीका CDC ने भी कांगो और युगांडा में फैल रहे Bundibugyo स्ट्रेन इबोला वायरस को महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है।

– Advertisement –

भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि जो भारतीय नागरिक इन देशों में रह रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं, वे स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बनाए रखें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल भारत में Bundibugyo स्ट्रेन से संक्रमित इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

– Advertisement –

Ad image

WHO की इमरजेंसी कमेटी ने सदस्य देशों को एयरपोर्ट और बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। खासतौर पर उन यात्रियों की जांच पर जोर दिया गया है, जो प्रभावित इलाकों से आ रहे हैं और जिनमें बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द और आंतरिक रक्तस्राव जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह बीमारी बेहद खतरनाक मानी जाती है और इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक होती है। चिंता की बात यह है कि Bundibugyo वायरस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।

भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और यात्रा से पहले स्वास्थ्य सलाह जरूर जांच लें।

फिर आमने-सामने होंगे दिलजीत दोसांझ

Box Office Clash: बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिलने वाला है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ एक ही दिन 12 जून 2026 को रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत का यह क्लैश अब सीधे सिनेमाघरों तक पहुंचने वाला है। इस बड़ी टक्कर में मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ भी शामिल हैं, जिससे 12 जून का बॉक्स ऑफिस मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।

इस क्लैश को लेकर अब निर्देशक इम्तियाज अली का बयान भी सामने आया है। ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्मों की रिलीज डेट और क्लैश जैसी चीजें पूरी तरह किसी के कंट्रोल में नहीं होतीं। इम्तियाज ने बताया कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट सबसे पहले घोषित की गई थी और आमतौर पर इंडस्ट्री में भाईचारे के तहत निर्माता-निर्देशक आपस में बातचीत कर रिलीज डेट एडजस्ट कर लेते हैं। हालांकि उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें पता चला कि उसी दिन कई और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने साफ कहा कि अगर क्लैश होना तय है तो उनकी टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

– Advertisement –

Ad image

इम्तियाज अली ने यह भी कहा कि साल में केवल 52 हफ्ते होते हैं, जबकि रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या इससे कहीं ज्यादा होती है। ऐसे में फिल्मों का एक-दूसरे से टकराना लगभग तय है और इसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता। अब सबसे ज्यादा चर्चा दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत की फिल्मों को लेकर हो रही है, क्योंकि दोनों सितारों के बीच पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार तीखी बहस देखने को मिल चुकी है। ऐसे में दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म बाजी मारती है।

पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती फिर चर्चा में,

0

डेस्क। Melody Memes : रातनीति की दुनिया अक्सर औपचारिकता और गंभीरता से भरी होती है, लेकिन जब इसमें हल्की मुस्कान और अपनापन घुल जाता है तो वह पल यादगार बन जाता है। एक ऐसा ही दिलचस्प नजारा कुछ ही घंटो पहले सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला, जब भारत और इटली के शीर्ष नेताओं की जोड़ी ने खास तोहफा लोगों के बीच साझा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर जमकर वायरल होते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन इस बार की चर्चा कुछ खास नजर आ रही है।

– Advertisement –

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया। इस छोटे से लेकिन दिलचस्प अंदाज ने हाई-प्रोफाइल मीटिंग को एक दोस्ताना टच दे दिया। यही वजह है कि यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का पसंदीदा बन गया।

मेलोनी ने खुद इस खास लम्हे का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें टॉफी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने साधारण लेकिन प्यारा सा कैप्शन लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ ट्रेंड करने लगा। यूजर्स इस मजेदार पल पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती दोस्ती और सहज रिश्ते की झलक बताया, तो कुछ ने इसे कूटनीति में मिठास घोलने वाला पल कहा।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच खासा दोस्ताना माहौल देखने को मिला। डिनर के बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक ‘कोलोसियम’ का साथ में दौरा भी किया। इस दौरान दोनों को बातचीत करते और इस विश्व प्रसिद्ध धरोहर का जायजा लेते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें मजेदार मीम्स

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर इन मीम्स पर भी डालते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“रोम की सड़कों पर दिखी पीएम मोदी-मेलोनी की खास केमिस्ट्री, कोलोसियम दौरे और डिनर ने बटोरी सुर्खियां”

 

 

 

 

 

 

 

 


PM Modi, Giorgia Meloni, Melody Memes, Modi Meloni Viral, PM Modi Viral News, Giorgia Meloni News, India Italy Relations, Viral Memes, Social Media Memes, Modi Meloni Friendship, Trending Memes, International News, Political Viral News, PM Modi Latest News, Giorgia Meloni Viral Video, Funny Memes, Internet Trending, Global Politics, Viral Social Media, Meme Trend

जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ की पहली झलक ने मचाया

नई दिल्ली। DragonMovie: साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई। दमदार एक्शन, डार्क विजुअल्स और जूनियर NTR के इंटेंस अवतार ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। हालांकि टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी कहा कि फिल्म की झलक में उन्हें ‘KGF’ और ‘Salaar’ जैसी फिल्मों की फीलिंग देखने को मिली।

19 मई की रात रिलीज हुए इस टीजर में जूनियर NTR बेहद खतरनाक और ग्रे शेड किरदार में नजर आए। टीजर में भारी-भरकम बैकग्राउंड म्यूजिक, धुएं से भरे डार्क फ्रेम्स और बड़े स्तर का एक्शन देखने को मिला। प्रशांत नील की फिल्मों की तरह यहां भी रॉ और मास एंटरटेनमेंट का तगड़ा अंदाज दिखाई दिया। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही मिनटों में #Dragon और #JrNTR सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

– Advertisement –

Ad image

मेकर्स ने फिल्म की झलक को पांच भाषाओं में रिलीज कर इसे पैन इंडिया लेवल पर पेश करने की तैयारी साफ कर दी है। जूनियर NTR के बर्थडे से ठीक पहले आए इस टीजर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कई फैंस ने इसे “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” बताया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रशांत नील की स्टाइल इस बार भी KGF और Salaar जैसी फिल्मों से काफी मिलती-जुलती लग रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इसकी तुलना नील की पिछली फिल्मों से कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

इधर दूसरी ओर जूनियर NTR की दूसरी बड़ी फिल्म ‘गॉड ऑफ वॉर’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनने वाली इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर लंबे समय से कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म भगवान कार्तिकेय यानी कुमारस्वामी की कहानी से जुड़ी हो सकती है। लेकिन प्रोड्यूसर्स की चुप्पी ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। इंडस्ट्री में अब यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि फिल्म के कॉन्सेप्ट या प्रोजेक्ट में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।

फिलहाल ‘ड्रैगन’ का टीजर रिलीज होते ही जूनियर NTR एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। अब फैंस को इसके ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

ऐतिहासिक कमाई से माइकल ने हिलाया इंटरनेशनल

ENTERTENMENT: हॉलीवुड फिल्म माइकल की रिलीज को जल्द ही एक महीने का सफर पूरा होने जा रहा है। पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक के तौर पर इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। कमाई के मामले में इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। 7 हजार करोड़ के जादुई आंकड़े की करीब पहुंचने वाली माइकल ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। आइए जानते हैं कि अब तक जाफर जैक्सन स्टारर इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड माइकल की धांसू कमाई

– Advertisement –

Ad image

अप्रैल के आखिरी दिनों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली माइकल ने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है। जिन लोगों को माइकल जैक्सन के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था, उनको इस मूवी से उनकी जिंदगी को करीब से समझने के मौका मिला है। पॉप सिंगर के संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक का सफर माइकल में साफ देखने को मिलता है। यही कारण है कि अब भी ये फिल्म थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है।

गौर किया जाए माइकल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी पूरी दुनिया में करीब 6 हजार 742 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही माइकल 7000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी, जोकि अपने आप में एक बड़ा कमाई का आंकड़ा है, जिस तक पहुंचना अच्छी-अच्छी फिल्मों का सपना होता है। इस तरह से जाफर जैक्सन की माइकल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। मालूम हो कि माइकल इस साल की हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

माइकल को मिले थे निगेटिव रिव्यू

शुरुआत में माइकल फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यू मिले थे, जिसकी आलोचना हिंदी फिल्ममेकर फराह खान ने भी की थी। लेकिन इसके बावजूद माइकल ने बंपर कलेक्शन करते हुए आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और अपार सफलता हासिल की है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी माइकल फिल्म की प्रशंसा की थी।

‘पेड्डी’ ट्रेलर में राम चरण का धांसू

Ram Charan Action Movie: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी इस मेगा फिल्म में राम चरण का अब तक का सबसे अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला है। वहीं ‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु शर्मा यानी ‘मुन्ना भैया’ ने अपने खतरनाक विलेन अवतार से ट्रेलर में अलग ही भौकाल बना दिया है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वृद्दि सिनेमाज, माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

मुंबई में आयोजित ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किए गए ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और देसी मिट्टी से जुड़ी कहानी की झलक देखने को मिली। ट्रेलर की शुरुआत गांव के माहौल और खेल संस्कृति से होती है, जहां राम चरण अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं। इससे पहले मेकर्स उनके पहलवान और क्रिकेटर लुक को सामने ला चुके थे, लेकिन ट्रेलर में उनका पूरी तरह नया और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। खास बात यह है कि फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन अलग अवतारों में दिखाई देंगे, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर में दिव्येंदु शर्मा का खतरनाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। OTT पर ‘मुन्ना भैया’ बनकर धमाल मचाने वाले दिव्येंदु अब बड़े पर्दे पर दमदार विलेन बनकर नजर आएंगे। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी ने ट्रेलर में अलग ही जान डाल दी है। वहीं जान्हवी कपूर भी देसी अंदाज में काफी अलग नजर आ रही हैं। फिल्म के विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस को देखकर फैंस इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

‘पेड्डी’ का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर राम चरण और दिव्येंदु शर्मा की जोड़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

– Advertisement –

Ad image

बॉलीवुड का वो इंस्पेक्टर जिसे असली पुलिस भी


Reading:
Film Industry: बॉलीवुड का वो इंस्पेक्टर जिसे असली पुलिस भी करती थी सैल्यूट, 400 फिल्मों के स्टार इफ्तिखार का अंत था बेहद दर्दनाक

CM बनते ही थलपति विजय के फैंस को डबल

MovieUpdate: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सुपरस्टार थलपति विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायक’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने पुष्टि की है कि ‘जन नायक’ अगले दो हफ्तों के भीतर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। विजय के राजनीतिक सफर की शुरुआत के बीच उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसे राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है।

चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान KVN प्रोडक्शंस के संस्थापक वेंकट के. नारायण ने बताया कि फिल्म फिलहाल सेंसर बोर्ड की अंतिम प्रक्रिया से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि टीम लगातार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के संपर्क में है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले 14 दिनों के भीतर फिल्म थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

प्रोड्यूसर ने विजय की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बेहद अनुशासित और समर्पित कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि विजय अपने हर वादे को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। नारायण के मुताबिक फिल्म का नाम ‘जन नायक’ विजय की मौजूदा राजनीतिक छवि और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता से पूरी तरह मेल खाता है।

हालांकि फिल्म का सफर आसान नहीं रहा। ‘जन नायक’ रिलीज से पहले कई विवादों में भी घिरी रही। फिल्म से जुड़ी सामग्री ऑनलाइन लीक होने के मामले में पुलिस ने एक फ्रीलांस सब एडिटर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सेंसर सर्टिफिकेशन में भी देरी हुई, लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म की टीम पूरी तरह उत्साहित है और अब ग्रैंड रिलीज की तैयारी में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एच. विनोद ने किया है, जो ‘थीरन अधिगारम ओंड्रू’ और ‘थुनिवु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राजनीति में नई शुरुआत करने वाले विजय अपनी आखिरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करते हैं।