Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 12

“सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा हिंदुस्तान

मुंबई। MovieUpdate: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइजी ‘गदर’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म में ‘सकीना’ का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल ने आधिकारिक तौर पर संकेत दे दिए हैं कि ‘गदर 3’ जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है। अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा और जोशीला पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि ‘गदर 3’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी।

– Advertisement –

Ad image

एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शकों का प्यार और भगवान का आशीर्वाद इस फ्रैंचाइजी को एक अलग ही स्तर पर ले जा चुका है और आने वाला पार्ट पहले से कहीं ज्यादा भव्य, दमदार और भावनात्मक होगा। अमीषा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘तारा-सकीना’ की जोड़ी फिर ट्रेंड करने लगी है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उनके करियर में ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जो आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में चल रहे पीआर गेम पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास भले मजबूत पीआर मशीनरी न हो, लेकिन उनके पास असली सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड है।

इससे पहले भी अमीषा कई बार कह चुकी हैं कि अगर ‘गदर 3’ की कहानी उन्हें पसंद आई, तभी वह फिल्म करेंगी। बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और सनी देओल-अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने एक बार फिर भरपूर प्यार दिया था। अब फैंस को उम्मीद है कि ‘गदर 3’ में फिर वही देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का तूफान देखने को मिलेगा जिसने इस फ्रैंचाइजी को सुपरहिट बनाया।

राकेश बेदी की नई फिल्म का

Rakesh Bedi: ‘धुरंधर’ में अपने मजेदार और चर्चित किरदार ‘जमील जमाली’ से सुर्खियां बटोरने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी अब एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी नई फिल्म ‘NH404’, जिसका पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में राकेश बेदी एक भारी-भरकम रोड रोलर के नीचे दबे नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। फिल्म का ऐलान होते ही इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। राकेश बेदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘NH404’ का पोस्टर शेयर किया और मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा— “अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करो।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और मेकर्स ने बाकी स्टारकास्ट तथा रिलीज डेट को भी फिलहाल सीक्रेट रखा है। लेकिन पोस्टर ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि फिल्म में कॉमेडी, सस्पेंस और अलग अंदाज का मनोरंजन देखने को मिल सकता है। पोस्टर का अनोखा कॉन्सेप्ट लोगों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है।

‘धुरंधर’ वेब सीरीज के फैंस भी इस नए पोस्टर को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ‘जमील जमाली’ के डायलॉग्स को पोस्टर से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “तू मेरा बच्चा है रोड रोलर!” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “लगता है जमील जमाली अब रोड पर नया मिशन लेकर आए हैं।” सोशल मीडिया पर कई लोग बुलडोजर और रोड रोलर वाले मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी अपनी फिल्मों में भावनाओं और सामाजिक पहलुओं को अनोखे तरीके से दिखाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब दर्शकों को उम्मीद है कि ‘NH404’ सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि एक दमदार कहानी भी लेकर आएगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के टीजर और बाकी कलाकारों के नाम सामने आने का बेसब्री से इंतजार है।

IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस की


रायपुर। RAIPUR IPL NEWS: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष ‘पार्किंग रूट प्लान’ जारी किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए मैच का आनंद लें।

जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग रूट से आने वाले दर्शकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने और अनावश्यक भीड़ से बचने की भी अपील की है। IPL मैच को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान

मुंबई। ENTERTAINMENT: एक्टर सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. वो जल्द ही फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जो एक सुपरहीरो फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में सलमान खान सलमान खान पांचवीं बार एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों ने फिल्म जगत में हलचल तेज कर दी है।

करीना कपूर खान ने दिखाई दिलचस्पी

– Advertisement –

Ad image

खबर है कि सलमान खान ने खुद करीना से इस रोल को लेकर बात की है, जिसके बाद बेबो ने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। करीना कपूर से पहले इस रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के नाम की चर्चा चल रही थी।

12 साल बाद लौटेगी सलमान-करीना की जोड़ी
बता दें कि अगर इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी कंफर्म हो जाती है, तो ये पांचवीं बार होगा जब सलमान खान और करीना कपूर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने ‘क्यूं की…’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों साथ काम किया है। साल 2015 के बाद पहली बार ये सुपरहिट जोड़ी स्क्रीन शेयर करेगी।

– Advertisement –

Ad image

इस साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की टाइमलाइन को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं. सलमान खान फिलहाल वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में व्यस्त हैं. उम्मीद है कि उस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद वह अक्टूबर-नवंबर 2026 के आसपास इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है।