Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान अक्षय अपनी इस फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन करते नजर आएंगे। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले हाईवोल्टेज फाइनल मैच से पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। वीडियो में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, आर अश्विन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज कमेंट्री टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्टूडियो में पीछे ‘वेलकम टू द जंगल’ के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं, “वेलकम टू द एक्शन, मजा, ड्रामा और ढेर सारा हंगामा… देखिए सबसे एपिक टी20 फाइनल।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इतने बड़े फाइनल में थोड़ा पागलपन, एडवेंचर और एंटरटेनमेंट तो बनता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अक्षय स्टेडियम में लाइव प्रमोशन करेंगे या स्टूडियो से ही जुड़ेंगे।

‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए अक्षय कुमार की मशहूर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी में वापसी हो रही है। 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जबकि 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ में अक्षय नजर नहीं आए थे। अब तीसरे पार्ट में अक्षय फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल जैसे कई बड़े सितारे दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ भी रिलीज हुआ था, जिसने सोशल Media पर खूब चर्चा बटोरी। अब IPL फाइनल के मंच से फिल्म का प्रमोशन इसे और बड़ा हाइप देने वाला है।



