डेस्क। IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
बता दें कि यह मुकाबला जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। उनकी कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत पाया है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर खेले गए सात मुकाबलों में टीम इंडिया को छह मैचों में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। ऐसे में हरारे में अय्यर जीत के साथ कप्तानी का पहला सफल अध्याय लिखना चाहेंगे।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे तीन बार भारत को हराने में सफल रहा है। इतिहास
दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत जुलाई 2024 में हरारे में हुई थी, जहां जिम्बाब्वे ने भारत को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं इसी साल खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत ने चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से शिकस्त दी थी।
भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
IND vs ZIM 1st T20I कहां देखें लाइव ?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला Unite8 Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।




