Thursday, May 28, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा,

ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा,

मुंबई। ENTERTAINMENT: आज 28 मई को देशभर में ईद मनाया जा रहा है। ईद के खास मौके पर एक्टर सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. सलमान ने अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

चित्रांगदा सिंह के साथ राेमांस करते दिखे सलमान

– Advertisement –

Ad image

सामने आए इस गाने में सलमान खान को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है. इस गाने में भाईजान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ‘मैं हूं…’ गाने को सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी सुरिली आवाज दी है. इस गाने में चित्रांगदा का किरदार अपने पति यानी सलमान खान के किरदार को याद करती है, जो बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म और सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का नाम और मतलब

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का नाम ‘मातृभूमि’ से बदलकर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रखना एक गहरा मैसेज देता है. युद्ध की भयावहता के बीच शांति की उम्मीद। बलिदान के साथ-साथ इंसानियत को बचाने की कहानी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments