डेस्क। Breaking News: एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल में भारतीय स्टार पहलवान Vinesh Phogat ने शानदार शुरुआत करते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया। महिला 53 किलोग्राम वर्ग के इस मुकाबले में विनेश ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।
हाल ही में चयन ट्रायल में भागीदारी को लेकर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के बीच विनेश को राहत मिली थी। अब उन्होंने मैट पर दमदार प्रदर्शन कर यह संकेत दे दिया है कि एशियन गेम्स टीम में जगह बनाने की उनकी दावेदारी बेहद मजबूत है।




