Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 31

डिप्टी सीएम की एक अपील और सरेंडर को तैयार 20

0

CG News : महासमुंद जिले में BBM कमेटी (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद डिवीजन) के 15 से 20 नक्सलियों के सरेंडर की खबर आ रही है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। जिले में इसकी चर्चा जोरों पर है, लेकिन सरेंडर की प्रक्रिया अभी पेंडिंग या आगामी दिख रही है।

BBM डिवीजन के नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर सरेंडर की इच्छा जताई थी। उन्होंने सुरक्षा की गारंटी मांगी और रेडियो पर आश्वासन की अपील की।

– Advertisement –

विजय शर्मा ने इस पत्र की पुष्टि की और रेडियो के माध्यम से ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें सरेंडर करने वालों का रेड कार्पेट स्वागत, पुनर्वास और सुरक्षा का वादा किया गया है।

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज कल में महासमुंद जिले में होने की संभावना जताई गई है। समूह पतेरापाली, कापू कुंडा, जामपाली, सहजपाली जैसे जंगलों में सक्रिय है।

– Advertisement –

Ad image

महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने सरेंडर अपील पोस्टर लगाए हैं, जिनमें मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों की तस्वीरें, संपर्क नंबर (पुलिस और सरेंडर किए नक्सलियों के) दिए गए हैं।

मामले में जिला पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है लेकिन गुपचुप तरीके से समर्पण की पूरी तैयारी जोरो पर चल रही है।

 

Bihar Crime News : खूनी इश्क: रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने गया था युवक, घर के बाहर मिली लाश

 

 

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह

0

रायपुर। सिख प्रीमियर लीग 2025 : राजधानी रायपुर के WRS ग्राउंड में आयोजित हुए 17वें सिख प्रीमियर लीग (SPL) की गूँज अब तक सुनाई दे रही है। शहीद तारु भाई फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट की अभूतपूर्व सफलता के बाद, आयोजन समिति ने टूर्नामेंट के मार्गदर्शक और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का विशेष आभार व्यक्त किया।

ग्रैंड दफ्तर पहुँचकर जताया आभार

17वें SPL के पदाधिकारी आज ग्रैंड ग्रुप के दफ्तर पहुँचे, जहाँ उन्होंने चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट के दौरान उनके द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

ग्रैंड विज़न से घर-घर पहुँचा क्रिकेट का रोमांच

सिख प्रीमियर लीग के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में ग्रैंड न्यूज चैनल का बड़ा योगदान रहा। पूरे टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट ग्रैंड चैनल पर किया गया, जिससे न केवल रायपुर बल्कि देश भर के लोगों ने इन मैचों का आनंद लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में भी होरा ने व्यक्तिगत रुचि लेकर मदद की।

17 सालों का साथ, सफलता की नई इबारत

पदाधिकारी त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि, आज हम हमारा जो SPL विगत 17 सालों से ऑल इंडिया सिख क्रिकेट टूर्नामेंट होता है जिसमें सरदार गुरु चरण सिंह होरा और ग्रैंड चैनल यह हमारा लगातार साथ देते हैं, सभी चीजे हमें प्रोवाइड की जाती है और हमारे साथ जुड़कर सहभागिता देते हैं और इसी कारण आज हम उनका सम्मान करने आए हैं। इस कार्यक्रम में इनका बहुत बड़ा योगदान था और इनके कारण ही हमारा आज टूर्नामेंट सफल रहा और लगातार इनका सपोर्ट हमें मिलता रहता है तो हम इनका सम्मान करने यहां उनके ऑफिस आए हैं।

देशभर से जुटी थीं सिख टीमें

विदित हो कि दो महीने पहले आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आई सिख टीमों ने हिस्सा लिया था। शहीद तारु भाई फाउंडेशन के इस आयोजन में पूरे प्रदेश के सिख समाज ने अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं दी थीं, जिसे ग्रैंड ग्रुप ने एक बड़े मंच पर पहुँचाने का काम किया।

 

CG News : खेलते-खेलते मलबे में दफन हो गया 2 साल का मासूम

0

कोरबा। CG News : न्यायधानी के पड़ोसी जिले कोरबा में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास हुई इस घटना में 2 साल के मासूम धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है।

खेलते समय काल बनी दीवार

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उस वक्त पास में ही कुछ बच्चे खेल रहे थे और लोग वहां से गुजर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक ऑटो और बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

बस्तीवासियों का फूटा गुस्सा

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

PM Kisan 22nd Installment : होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार? 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें

 

 

जंगल में गूंजी आरा मशीन की आवाज और फिर…

0

CG News : ​बिलासपुर जिले के नवापारा ग्राम जेवरा स्थित जंगलों में बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीपत पुलिस और वन विभाग (फॉरेस्ट विभाग) की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। दरअसल, सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल से सागौन के पेड़ों को काटकर उन्हें पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर जिले की ओर ले जा रहे हैं।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और वन विभाग के अमले ने घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन (CG-11 AB-0612) को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी रामचंद कुर्रे, संतोष कुमार, जय सिंह ओगरे, लिल्लू राम पटेल और रघुवीर सिंह मरावी सभी जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं।

– Advertisement –

मौके से 65,827 रुपये कीमत की सागौन की लकड़ी के साथ पेड़ काटने वाली डीजल आरा मशीन और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 2,21,827 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट

0

नई दिल्ली। PM Kisan 22nd Installment Date 2026 : देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फरवरी का महीना ख़त्म होने को है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं हुआ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसानों की होली के पहले राशि मिलेगी या बाद में। 

होली से पहले या बाद में? यह है ताजा अपडेट

– Advertisement –

हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की किस्त जारी की जाती है। चूंकि 21वीं किस्त का लाभ किसान उठा चुके हैं, इसलिए फरवरी में 22वीं किस्त आने की प्रबल संभावना थी। अब सबकी नजरें मार्च के पहले हफ्ते और होली के त्यौहार पर टिकी हैं। सरकार त्यौहार के तोहफे के रूप में किस्त जारी कर सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

किस्त रुकने का डर? ये काम हैं जरूरी

– Advertisement –

Ad image

पिछली बार करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस बार भी आंकड़ा इसके पार जा सकता है, लेकिन शर्त एक ही है- दस्तावेज दुरुस्त होने चाहिए।

e-KYC: अगर आपकी केवाईसी पेंडिंग है, तो किस्त अटकना तय है।

आधार लिंकिंग: बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

लैंड सीडिंग: जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा रखें।

CG Forest Guard Viral Video : वर्दी में फॉरेस्ट गार्ड के पिटाई का वीडियो वायरल: अब नौकरी पर भी संकट… DFO ने मांगा जवाब

 

 

दिमागी हालत का फायदा उठाकर हड़प ली जमीन!

0

CG Crime : न्यायधानी के तखतपुर तहसील से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बेटी ने अपनी बीमार माँ की जमीन को धोखे से लिखवाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत मोड़ें की रहने वाली हीरामणि अनंत ने तहसीलदार को शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि उनकी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री तत्काल रद्द की जाए।

बीमारी का फायदा उठाने का आरोप

– Advertisement –

शिकायतकर्ता हीरामणि का आरोप है कि उनकी माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी लाचारी का फायदा उठाकर गांव के ही व्यास नारायण साहू नामक व्यक्ति ने उन्हें बहला-फुसलाकर एक एकड़ कीमती जमीन अपने नाम करवा ली। हीरामणि के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया उनकी जानकारी के बिना गुपचुप तरीके से अंजाम दी गई।

भरण-पोषण का संकट

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता ने तहसीलदार से आग्रह किया है कि उक्त रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर जमीन पुनः उनके नाम दर्ज की जाए। हीरामणि ने कहा, यही जमीन हमारे जीवन का एकमात्र सहारा है, अगर यह छिन गई तो हम खेती-किसानी और परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे?

Raipur Video : रायपुर में बड़ी वारदात: पेट्रोल डालकर फूँक दीं कांग्रेस नेता की कारें; साजिश या रंजिश?

अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर 

0

IPL 2026: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ फैंस टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने आगामी आईपीएल सीजन के शेड्यूल में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआती तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

 इस तारीख से होगा आगाज

‘ESPNcricinfo’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 की शुरुआत अब 28 मार्च से होने की संभावना है। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 26 मार्च की तारीख दी थी। 15 दिसंबर को हुए कम्यूनिकेशन में इसी तारीख का जिक्र था, लेकिन अब इसमें दो दिनों का फेरबदल कर दिया गया है।

31 मई को होगा महामुकाबला

शेड्यूल को लेकर जो जानकारी लीक हुई है, उसके मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज: 28 मार्च 2026 को होगा, फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।

क्यों हो रही है देरी?

रिपोर्ट के अनुसार, शेड्यूल जारी करने में हो रही देरी का मुख्य कारण पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। कोलकाता (KKR), चेन्नई (CSK) और गुवाहाटी (RR का दूसरा होम ग्राउंड) में मैचों के आयोजन के लिए चुनाव की तारीखों का तालमेल बिठाना जरूरी है।

क्या दो चरणों में आएगा शेड्यूल?

बीसीसीआई का इतिहास रहा है कि जब भी देश में आम चुनाव या विधानसभा चुनाव होते हैं, तो आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया जाता है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

फैंस के लिए सस्पेंस बरकरार

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

35 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Crime : जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज राठौर और हेमंत सिंह तोमर, दोनों निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर सफेद वेरना कार से विशेष चेम्बर में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 29 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

– Advertisement –

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 13 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा जब्त कर 100 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे नेटवर्क और फाइनेंशियल लिंक की जांच जारी है।

Raipur Video : रायपुर में बड़ी वारदात: पेट्रोल डालकर फूँक दीं कांग्रेस नेता की कारें; साजिश या रंजिश?

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

The Kerala Story 2 Review: विवादों के बाद रिलीज

0

कानूनी अड़चनों के बीच थिएटर्स में पहुंची फिल्म, कहानी से ज्यादा चर्चा इसके नजरिये पर

The Kerala Story 2 Review: लंबी कानूनी लड़ाई और विवादों के बाद 27 फरवरी की शाम ‘The Kerala Story 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सुबह रिलीज तय होने के बावजूद कोर्ट की कार्यवाही के चलते दोपहर बाद स्टे हटाया गया और कई जगह शाम 7 या रात 8 बजे से शो शुरू हुए। इस देरी का असर पहले दिन की टिकट बिक्री पर पड़ सकता है। साल 2023 में आई पहली फिल्म ने छोटे बजट के बावजूद 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, ऐसे में सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह इस बार एक और संवेदनशील विषय लेकर आए हैं। फिल्म में ऐश्वर्या ओजा, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, पूर्वा पराग, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह, युक्तम और अलका अमीन अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके जीवन में प्रेम, विश्वास और फिर कथित धर्मांतरण के घटनाक्रम को दिखाया गया है। विषय संवेदनशील है, इसलिए दर्शक पहले से बनी राय के साथ थिएटर में प्रवेश करता है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर बहस तेज है—क्या यह एजेंडा है या किसी सामाजिक मुद्दे पर आधारित प्रस्तुति?

कहानी और प्रस्तुति:
फिल्म तीन अलग-अलग पृष्ठभूमि से आई लड़कियों की कहानी कहती है, जो भावनात्मक और सामाजिक परिस्थितियों में फंसती हैं। पटकथा क्रमिक ढंग से आगे बढ़ती है, जिससे कुछ हिस्से अनुमानित लग सकते हैं। हालांकि कई दृश्यों में रिसर्च की झलक मिलती है और कहानी पूरी तरह एकतरफा नहीं दिखाई देती। निर्देशक ने संवेदनशील विषय को संतुलित ढंग से पेश करने की कोशिश की है।

कमियां:
फिल्म का दृष्टिकोण कुछ दर्शकों को राजनीतिक रूप से असंतुलित लग सकता है। शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी है और तीनों कहानियों की संरचना अनुमानित महसूस होती है। अंत में आने वाला गीत मुख्य टोन से थोड़ा अलग प्रतीत होता है। कुछ जगह प्रोडक्शन क्वालिटी डॉक्यूमेंट्री और मेनस्ट्रीम सिनेमा के बीच झूलती नजर आती है।

खूबियां:
तीनों मुख्य अभिनेत्रियों का अभिनय प्रभावशाली है और भावनात्मक दृश्यों में गहराई दिखाई देती है। बैकग्राउंड स्कोर नियंत्रित है और कहानी पर हावी नहीं होता। फिल्म कुछ सामाजिक सवाल भी उठाती है—परवरिश, जागरूकता और समाज की जिम्मेदारी पर। निर्देशक ने विषय की गंभीरता बनाए रखने की कोशिश की है, जिससे फिल्म पूरी तरह प्रचारात्मक नहीं लगती।

अंतिम राय:
‘The Kerala Story 2’ ऐसी फिल्म है जो दर्शक को सोचने पर मजबूर करती है। यह पसंद आए या नहीं, यह काफी हद तक व्यक्तिगत दृष्टिकोण पर निर्भर करेगा। अगर खुले मन से देखी जाए तो इसमें चर्चा योग्य कई पहलू मिलते हैं। फैसला अंततः दर्शकों का है।

होली से पहले CM विष्णु देव साय

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार अपने संकल्प के अनुरूप होली पर्व से पूर्व 28 फरवरी को राज्य के अन्नदाताओं को 10 हजार 324 करोड़ रूपए की आदान सहायता उनके बैंक खातों में अंतरित करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों को यह राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं  विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

– Advertisement –

वृहद किसान सम्मेलन एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के वितरण का यह समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों यह निर्णय लिया था कि किसानों को धान के मूल्य के अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त दी जाएगी। 28 फरवरी को राशि जारी होते ही छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प पूरा होने के साथ ही किसानों को होली के त्यौहार का आनंद भी दोगुना हो जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनके धान का उचित मूल्य देने के लिए कृषक उन्नति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान का 3100 रूपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रही है, जो देश में सर्वाधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य में 25 लाख 28 हजार किसानों को समर्थन मूल्य पर 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। इस योजना का लाभ धान बेचने वाले सभी किसानों को मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसान भाईयों को 35 हजार करोड़ रूपए से अधिक की मदद आदान सहायता के रूप में दी गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना एवं अन्य किसान हितैषी योजनाओं को मिलाकर राज्य के अन्नदाताओं को अब तक 1.50 लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।

छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार ने इस साल के बजट में किसान मजदूरों को बीमा कव्हरेज प्रदान करने का भी प्रावधान किया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत सरकार ने 600 करोड़ और किसानों के सिंचाई पंपों को निःशुल्क बिजली देने के लिए 5500 करोड़ रूपए की व्यवस्था बजट में की है। किसानों के फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रूपए का भी प्रावधान वर्ष 2026-27 के बजट में किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती-किसानी के प्रति किसानों का रूझान लगातार बढ़ रहा है और सरकार की ओर मिल रहे प्रोत्साहन के चलते खेती में बढ़-चढ़कर निवेश भी कर रहे हैं। राज्य के लिए कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का यह शुभ संकेत है।