Monday, May 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 32

आरंग में नाबालिग से दुष्कर्म,

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग/रायपुर। Arang Rape Case : राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घर ले जाकर किया दुष्कर्म 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रशांत लहरी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानसोज ने प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत के आधार पर थाना आरंग पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

शिकायत मिलते ही आरंग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपी सलाखों के पीछे

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 9 मार्च 2026 को आरोपी प्रशांत लहरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को  न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

जिला सहकारी बैंक में धान बोनस के लिए उमड़ा

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग। Arang News : जिला सहकारी बैंक की आरंग शाखा में इन दिनों किसानों और खाताधारकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। धान बोनस की राशि निकालने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण बैंक पहुंच रहे हैं, जिससे बैंक परिसर सहित आसपास का क्षेत्र लोगों और वाहनों से खचाखच भरा नजर आ रहा है।

सुबह से ही बैंक के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। दूर-दराज के गांवों से किसान अपने निजी वाहनों के साथ बैंक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बैंक के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला सहकारी बैंक की आरंग शाखा फिलहाल किराए के भवन में संचालित हो रही है। भवन में सीमित स्थान होने के कारण बड़ी संख्या में आने वाले ग्रामीणों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खाताधारकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्राम समोदा और भानसोज में बैंक की नई शाखाएं खोलने की मांग पिछले लगभग 10 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द नई बैंक शाखाएं खोली जाएं, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और भविष्य में ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Arang Crime Breaking : आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का सस्पेंस खत्म! आरोपियों ने इस बात पर ले ली जान; नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Arang Railway Station : आरंग महानदी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर हुई तेज

 

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप 

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है। बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी।

– Advertisement –

मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया।

गले में निशान देखने के बाद मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

 

विराट-बुमराह के क्लब में शामिल हुए Sanju Samson, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें खिलाड़ी 

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए

0

रायपुर, 09 मार्च 2026 : Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14,655 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2137 करोड़ 75 लाख 66 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 27 करोड़ 9 लाख 95 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 4922 करोड़ 64 लाख 79 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 2242 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं नगरीय विकास-नगरीय कल्याण के लिए 1698 करोड़ 98 लाख 70 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्यों से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 15 करोड़ 4 लाख 20 हजार रूपए, नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता हेतु 3444 करोड़ 62 लाख 45 हजार रूपए तथा खेल एवं युवा कल्याण के लिए 166 करोड़ 83 लाख 10 हजार रुपए शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं बजट में दिखती हैं। हमने पहले साल ज्ञान, दूसरे साल गति और इस साल संकल्प की थीम पर बजट प्रस्तुत किया है। सरकार के ये तीनों बजट जन कल्याण और जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। मोदी की एक-एक गारंटी को पहले दिन से पूरा करने का काम सरकार कर रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने सदन में कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य के बजट से पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यों का कड़ाई से मूल्यांकन करते हुए पारदर्शिता के साथ निर्माण एजेंसियों को भुगतान किया जा रहा है। जिन योजनाओें के काम 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गए हैं, उन्हे प्राथमिकता से पूर्ण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में 5077 टंकियां बनाई गई है। गांव के सभी घरों मंे नल से पानी पहुंचने वाले 5028 से अधिक गांवों को हर घर जल प्रमाणित कराया गया है।

साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में स्वीकृत 29 हजार 173 सिंगल विलेज योजनाओं में से 7000 योजनाएं पूर्ण हो गई है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9 लाख परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने तथा शेष योजनाओं को पूर्ण करने के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 7490 सोलर पंपों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है। इनके संचालन एवं संधारण के लिए 3 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं। ग्रामीण बसाहटों में हैण्डपंपों के संधारण के लिए आगामी बजट में 25 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से प्रदेश में स्थापित करीब 3 लाख हैण्डपंपों का संचालन-संधारण किया जाएगा।

साव ने सदन में बताया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य मद से 20 करोड़ रूपए,  नगरीय योजनाओं के ऋण के लिए 30 करोड़ रूपए तथा राज्य के ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों जहां भूगर्भीय जल की उपलब्धता कम है तथा सतही स्रोत उपलब्ध है, उन क्षेत्रों में नाबार्ड पोषित योजना अंतर्गत 44 समूह जल प्रदाय योजना के लिए 260 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में सिर्री समूह जल प्रदाय योजना के लिए 2 करोड़ रूपए, सुतियापाट जलाशय से ठाठापुर तक 54 गांवों तथा भीरा छीरपानी जलाशय से 66 गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के उत्तर में कहा कि लोक निर्माण विभाग के आगामी बजट में सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण तथा मरम्मत के लिए 9451 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर फ्लाईओव्हरों के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इन फ्लाईओव्हरों के निर्माण से शहर का यातायात सुगम होगा एवं जाम से मुक्ति मिलेगी। संभागीय मुख्यालयों में भी कई फ्लाईओव्हरों के निर्माण प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने सदन में बताया कि सड़कों के निर्माण के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास सरकार लगातार कर रही है। सड़क सुरक्षा कार्यों तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने 51 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

 साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर विगत 1 नवंबर को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया है। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा 148 अन्य भवनों को पूर्ण कर लोकार्पण कराया गया है। साथ ही 225 भवनों का भूमिपूजन भी किया गया है। उन्हांेने बताया कि राज्य में योजनाबद्ध तरीके से सड़कों के संधारण के लिए ओ.पी.आर.एम.सी. योजनांतर्गत 103 किमी लंबे सिमगा-खरोरा-आरंग-नयापारा-कुरुद मार्ग के रख-रखाव के लिए 59 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है। आगामी 5 वर्षों तक एजेंसी द्वारा लगातार इस सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तर्ज पर वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेशभर की 1534 किमी महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण एवं नियमित संधारण के लिए 180 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

 साव ने सदन में बताया कि इस साल लोक निर्माण विभाग में दिवंगत कर्मचारियों के 19 परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ ही 07 मानचित्रकारों और 80 उप अभियंताओं की नई नियुक्ति की गई है। भृत्य से लेकर मुख्य अभियंता के पदों पर 371 शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन तथा प्रशासनिक कसावट के लिए 07 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यालय सृजित किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री साव ने विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के उत्तर में कहा कि आगामी वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 909 करोड़ 50 लाख रूपए एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 467 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में मिशन अमृत 2.0 के लिए 512 करोड़ रूपए, पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 30 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 450 करोड़ रूपए तथा नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं।

साव ने बताया कि आगामी बजट में विभिन्न नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 840 करोड़ रूपए, मोर संगवारी सेवा के लिए 5 करोड़ रूपए तथा ई-गर्वनेंस योजना के लिए 10 करोड़ रूपए के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली भूमिगत विद्युतीकरण योेजना के लिए 100 करोड़ रूपए और आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आगामी वर्ष के बजट प्रावधानों के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रूपए, युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 1.50 करोड़ रूपए तथा खेल अकादमियों के लिए 15 करोड़ एक लाख रूपए के प्रावधान किए गए हैं। राज्य युवा महोत्सव, बस्तर ओलंपिक तथा सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से आयोजित बस्तर ओलंपिक बदलते बस्तर की नई तस्वीर पेश कर रहा है। बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक इनमंे अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में विधायकगण सर्वश्री द्वारकाधीश यादव, अजय चंद्राकर, व्यास पाठक, सुनील सोनी, कुंवर सिंह निषाद, धर्मजीत सिंह, भोलाराम साहू, मोतीलाल साहू, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, अनुज शर्मा, राम कुमार यादव, प्रमोद मिंज, नीलकंठ टेेकाम, रोहित साहू, प्रणव कुमार मरपच्ची, लखेश्वर बघेल, शेषराज हरवंश, लता उसेंडी, शकुंतला पोर्ते,  उत्तरी जांगड़े, अंबिका मरकाम और सावित्री मंडावी ने भाग लिया।

रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग

0

रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है कि लोग इसके पेड प्रीव्यू शो के लिए 3100 रुपये तक के टिकट खरीदने को तैयार हैं। ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow के अनुसार फिल्म के प्रीव्यू शो के लिए अब तक 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर भारी उत्साह है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म पहले यश की फिल्म “टॉक्सिक” के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश करने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के 4 जून तक टलने के बाद अब यह टक्कर टल गई है।

– Advertisement –

Ad image

मेकर्स ने 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और साथ ही घोषणा की कि फिल्म का पेड प्रीव्यू 19 मार्च से एक दिन पहले थिएटरों में शुरू होगा। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे और उनकी असली कहानी देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। BookMyShow के मुताबिक प्रीव्यू शो के टिकट की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 3100 रुपये तक पहुंच रही है। बुकिंग के आंकड़ों में हैदराबाद और मुंबई सबसे आगे हैं, जबकि दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में भी तेजी से टिकट बिक रहे हैं।

BookMyShow के COO आशीष सक्सेना ने कहा कि पहली फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसका सीक्वल भी दर्शकों के बीच बड़ी उम्मीदें पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि रिलीज से पहले ही 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक होना इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग का यह ट्रेंड दिखाता है कि थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव आज भी दर्शकों के लिए खास महत्व रखता है।

– Advertisement –

Ad image

इस बार फिल्म का दायरा भी पहले से बड़ा है। पहली फिल्म के मुकाबले “धुरंधर 2” पूरे भारत में रिलीज होगी और इसका तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन भी हिंदी के साथ एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग से करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा करीब 18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिलीज से पहले ही टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए

0

बिलासपुर। PM Rahat Yojana: बिलासपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की PM-RAHAT योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जिले के चयनित 37 सरकारी और निजी अस्पतालों में अधिकतम 7 दिनों तक या 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार से उसकी जान बचाई जा सके।

– Advertisement –

उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिए अस्पतालों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और राज्य स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के 6 सरकारी अस्पताल शामिल किए गए हैं, जिनमें सीएचसी तखतपुर, सिम्स बिलासपुर, सीएचसी बिल्हा, सीएचसी मस्तूरी, सीएचसी कोटा और जिला अस्पताल बिलासपुर शामिल हैं।

इसके अलावा आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अंकुर ट्रॉमा केयर, अर्पा मेडिसिटी, केयर एन क्योर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रामकृष्णा हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, शिवांगी हॉस्पिटल, यूनिटी हॉस्पिटल, न्यू वंदना हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल समेत कुल 31 निजी अस्पतालों को भी योजना में पंजीकृत किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सीएमएचओ डॉ. गरेवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी पंजीकृत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि समय पर इलाज मिलने से गंभीर परिणामों से बचाया जा सके।

महतारी सम्मान समारोह 2026 में 101 संघर्षशील

0

रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित विमतारा भवन में “महतारी सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, आंगनवाड़ी सहायिका, मितानिन बहने आदि 101 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्यादेवी साय रहीं। उनके करकमलों से 101 महिलाओं को “महतारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शौर्य और सम्मान के प्रतीक पगड़ी धारण कर उपस्थित रहीं, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्य अतिथि कौशल्यादेवी साय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं राष्ट्र और समाज की शक्ति हैं और उनके बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम की आयोजक उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने कहा कि “महतारी सम्मान समारोह” का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और उनके योगदान को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वदिनी पांडेय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और पूरे समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता, महिला सम्मान और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  संजय श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, महिला महामंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत, वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वदीनी पांडेय, समाजसेविका कविता राठी डॉ श्वेता छाबड़िया, भाजपा नेता किशोर महानंद, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष तांडी, सम्मानित बहनों में पत्रकार अंकिता शर्मा, निधि प्रसाद, मोनिका शर्मा, दामिनी बंजारे करिश्मा सोनी, सिमरन मिश्रा, छाया जायसवाल, संतोषी नायक, हेमा सागर, संगीता मुदलियार, अंजलि तांडी, आलिम विभार, शीला बघेल, संजू बाग सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, 12 मार्च

0

रायपुर ।  CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में भाजपा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के निर्देशानुसार 12 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि राज्य में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा सरकार इस पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों का नेटवर्क प्रदेश में तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार नशे के इस कारोबार को रोकने में असफल रही है और इससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है।

– Advertisement –

कांग्रेस ने अपने सभी जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी ने कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ जनता की आवाज उठाने के लिए किया जा रहा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी जिलों में होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी और तस्वीरें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएंगी ताकि आंदोलन की रिपोर्ट तैयार की जा सके। इस पत्र पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर हैं और इसे प्रदेश के सभी पदाधिकारियों तथा कांग्रेस नेताओं को भेजा गया है।

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 12 मार्च को होने वाला यह घेराव कार्यक्रम प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव को और बढ़ा सकता है। अब देखना होगा कि भाजपा इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती है और कांग्रेस का यह आंदोलन किस तरह का राजनीतिक असर छोड़ता है।

जेडी कार्यालय में फेरबदल, डॉ राजेश

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य सरकार ने बिलासपुर जेडी कार्यालय में नये अधिकारी की नियुक्ति हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। डॉ राजेश कुमार सिंह को बिलासपुर के संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रभारी उप संचालक बनाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के

0

रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों एवं सहप्रभारियों के साथ-साथ जिला संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image