Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentसलमान खान ने रहस्यमयी क्लू

सलमान खान ने रहस्यमयी क्लू

Entertainment: टीवी का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के मेकर्स ने मंगलवार को ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का पहला टीजर जारी कर दिया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में सलमान का दमदार अंदाज, रहस्यमयी डायलॉग और सीजन से जुड़ा एक खास क्लू फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा रहा है।

घोड़े के साथ सलमान ने की एंट्री
करीब एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) की शानदार एंट्री से होती है। वह घोड़े के साथ बेहद रॉयल अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद उनका एक रहस्यमयी डायलॉग सुनाई देता है, जो उनकी 1995 की सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ की याद दिलाता है। सलमान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

– Advertisement –

Ad image

टीजर की सबसे खास बात इसमें छिपा रहस्य है। मेकर्स ने इस बार सीधे तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया, लेकिन दर्शकों को एक बड़ा संकेत जरूर दिया है। प्रोमो देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि इस सीजन की थीम ट्विन्स (जुड़वां) या सिबलिंग्स (भाई-बहन) के इर्द-गिर्द हो सकती है। हालांकि, शो के निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

सामने आए टीजर में सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं कि “बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नए और अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक रहस्य है, जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है। पहला क्लू तो पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है और मैं दर्शकों के लिए ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने पर सारे क्लूज को आपस में जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

– Advertisement –

Ad image

कंटेस्टेंट के नाम पर है सस्पेंस
फिलहाल प्रतियोगियों के नामों पर भी सस्पेंस बरकरार है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज के शो में शामिल होने की चर्चाएं जरूर चल रही हैं, लेकिन मेकर्स ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में दर्शकों को आने वाले प्रोमो और ऑफिशियल अपडेट्स का इंतजार रहेगा। शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जाएगा, जबकि इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments