Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 30

CG NEWS: यहां अब नहीं चलेंगे भारी वाहन: देखें किन-किन जगहों पर लगा प्रतिबंध

0

रायपुर । CG NEWS: ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में आने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक इन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि यह कदम शहर में बढ़ते जाम और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। रोजाना भारी वाहनों के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।

प्रतिबंध जिन प्रमुख जगहों पर लागू रहेगा, उनमें तेलीबांधा चौक, केनाल रोड, महावीर नगर, राजेंद्र नगर, पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, भाठागांव, कुशालपुर, रायपुरा, डीडी नगर, अरिहंत नगर, टाटीबंध, हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा, गोंदवारा तिराहा, भनपुरी क्षेत्र, विधानसभा रोड और एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-01 जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

The post CG NEWS: यहां अब नहीं चलेंगे भारी वाहन: देखें किन-किन जगहों पर लगा प्रतिबंध appeared first on Grand News.

बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की नई

0

CG POLITICS NEWS: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी ने इस नई टीम के माध्यम से पूर्व सैनिकों को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया है। कार्यसमिति के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और आने वाले समय में प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

– Advertisement –

यहां देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

Ad image

धर्मांतरण पर नया कानून, “धर्मांतरण

0

रायपुर। CG NEWS: उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत “धर्मांतरण स्वातंत्र्य विधेयक 2026” का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य में लंबे समय से चल रही गलत तरीके से धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सावित्री जगत ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश के विशेषकर वनांचल एवं गरीब बस्तियों में रहने वाले भोले-भाले लोगों को प्रलोभन, दबाव एवं गुमराह कर धर्मांतरण कराने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस नए कानून के लागू होने से ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई संभव होगी और समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि विधेयक में धर्मांतरण से संबंधित कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिनमें—
बल, प्रलोभन, कपट या दबाव से धर्मांतरण कराना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में कठोर सजा एवं भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। महिला, नाबालिग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के धर्मांतरण के मामलों में और अधिक कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।

– Advertisement –

श्रीमती जगत ने कहा कि यह कानून किसी की आस्था या व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह केवल अवैध और जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा होगी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पास, मुख्यमंत्री साय

0

रायपुर । CG NEWS: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के दौरान धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए एक अहम और ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से राज्य के कुछ इलाकों में प्रलोभन, दबाव या डर के जरिए धर्मांतरण की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे सामाजिक संतुलन प्रभावित होता है। नए कानून का उद्देश्य ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी धर्म परिवर्तन पूरी तरह स्वेच्छा से और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही हो।

– Advertisement –

उन्होंने बताया कि अब धर्मांतरण से पहले संबंधित व्यक्ति और प्रक्रिया से जुड़े लोगों को अधिकृत अधिकारी को पहले से सूचना देनी होगी। इसके बाद आवेदन की जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि इसमें किसी प्रकार का दबाव या लालच शामिल तो नहीं है। निर्धारित समय सीमा में जांच पूरी होने के बाद ही धर्मांतरण को वैध माना जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि पहले लागू कानून पर्याप्त प्रभावी नहीं था, जिसके कारण कई बार नियमों का दुरुपयोग हुआ। लेकिन नए प्रावधानों में सख्ती बढ़ाई गई है और उल्लंघन करने पर कड़ी सजा और जेल का प्रावधान रखा गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे पर विपक्ष के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा में भाग लेना जरूरी होता है, ताकि समाजहित में बेहतर सुझाव सामने आ सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए उनके धर्मांतरण विरोधी अभियान को प्रेरणादायक बताया और कहा कि समाज की जागरूकता और सहयोग से ही ऐसे बदलाव संभव हो पाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह नया कानून प्रदेश में सामाजिक समरसता, पारदर्शिता और शांति को और मजबूत करेगा।

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में असली चेहरों की झलक! दाऊद से नवाज तक—किसने निभाया किसका रोल

0

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ एक्शन या कहानी नहीं, बल्कि फिल्म में दिखाए गए वे किरदार हैं जो असल जिंदगी की चर्चित और विवादित शख्सियतों से प्रेरित हैं। यही कारण है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद लगातार गूगल कर रहे हैं कि आखिर कौन सा किरदार किस असली चेहरे से जुड़ा है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उन्होंने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का डबल किरदार निभाया है, जो पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इस बार और ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं।

आर माधवन ने फिल्म में आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका निभाई है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से प्रेरित माना जा रहा है। उनके किरदार में रणनीति, सख्ती और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलता है। वहीं फिल्म में नई एंट्री सलीम सिद्दीकी की है, जिन्होंने आतिफ अहमद का रोल निभाया है। यह किरदार सीधे तौर पर कुख्यात माफिया और पूर्व नेता अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है और सलीम की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म में मशनूर अमरोही ने नवाब शफीक का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलता-जुलता दिखाया गया है। उनके लुक और बॉडी लैंग्वेज को देखकर दर्शक हैरान रह गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा जिस किरदार की हो रही है, वह है ‘बड़े साहब’ का रोल, जिसे दानिश इकबाल ने निभाया है। यह किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है और फिल्म में उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली बताया जा रहा है।

अर्जुन रामपाल फिल्म में ISI के मेजर इकबाल के रूप में नजर आते हैं, जो भारत के खिलाफ साजिश रचता है। उनका रोल इस बार पहले से ज्यादा मजबूत और खतरनाक दिखाया गया है। संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जो ल्यारी टास्क फोर्स का प्रमुख है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करता है। उनके किरदार में दमदार डायलॉग्स और एक्शन देखने को मिलता है।

गौरव गेरा ने पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय जासूस मोहम्मद आलम का रोल निभाया है, जबकि आदित्य उप्पल ASP उमर हैदर के किरदार में नजर आए हैं, जो उमर शाहिद हामिद से प्रेरित माना जा रहा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई एक्टर कार्ल एंड्रयू हर्टे ने डेविड हेडली का रोल निभाकर फिल्म में अंतरराष्ट्रीय एंगल जोड़ दिया है।

राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के नेता नबील गबोल से प्रेरित बताया गया है। वहीं सौम्या टंडन ने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का छोटा लेकिन अहम रोल निभाया है। सारा अर्जुन ने यलीना जमाली का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह के किरदार की पत्नी हैं और कहानी में इमोशनल एंगल जोड़ती हैं।

फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का किरदार पहले पार्ट में ही खत्म हो जाता है, लेकिन उनकी कमी दूसरे पार्ट में भी महसूस की जा रही है। वहीं दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का रोल निभाया है, जो गैंग का अहम सदस्य है।

कुल मिलाकर धुरंधर 2 सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि रियल लाइफ से प्रेरित किरदारों का ऐसा मिश्रण है, जिसने दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखा है। यही वजह है कि फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और इसके किरदार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

The post Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में असली चेहरों की झलक! दाऊद से नवाज तक—किसने निभाया किसका रोल appeared first on Grand News.

रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल

0

 

रायपुर। National Tribal Games : छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी सात खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। आयोजन के दौरान पुरूष एवं महिला वर्गों में राजधानी रायपुर में पांच खेलों तथा बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर और सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में एक-एक खेल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरूष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

– Advertisement –

तीनों शहरों में नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चिन्हांकित खेल स्थलों व मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने का काम जोरों पर है। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी की स्पर्धाएं होंगी। वहीं रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिग पूल में तैराकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालनालय के ओपन मैदान में तीरंदाजी तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ओपन ग्राउंड में वेट-लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।

जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देश के दो परंपरागत खेलों कबड्डी और मलखंब को भी डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है। कबड्डी की स्पर्धाएं रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ के IAS डॉ. रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, उप सचिव पद पर नियुक्ति

रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के इस आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

चार साल का कार्यकाल

जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल की यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों तक रहेगा। हालांकि प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार इस अवधि में बदलाव की संभावना भी रखी गई है।

ACC से मिली मंजूरी

इस नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी मिली है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पोस्टिंग अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक (वाणिज्यिक कर – आबकारी विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 (ABA25) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पहले 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा (अनुपूरक) सूची भी जारी की गई है।

– Advertisement –

यहाँ क्लिक करें – आबकारी आरक्षक चयन सूची


 

21 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या, पराली के

0

बालोद। CG NEWS : जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव की ही 21 वर्षीय युवती, लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया गया। घटनास्थल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बारीकी से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

– Advertisement –

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर क्राइम की टीम मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड्स और संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, मचा हड़कंप,

0

सक्ती। CG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। थाना जैजैपुर में पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि थाना जैजैपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 68/2024, धारा 454 और 380 के तहत आरोपी सुरेश पटेल को 18 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया था।

– Advertisement –

लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते आरोपी हिरासत से फरार हो गया। घटना सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लिया गया।

मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती ने तत्काल कार्रवाई की।
लापरवाही बरतने के आरोप में प्रआर. अनुप खलखो, आर. रामनिवास उरांव, वज्रसेन लहरे और कामता मार्चे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

फिलहाल देखना होगा कि फरार आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है और इस मामले में जांच के बाद और क्या कार्रवाई होती है।