Monday, May 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 29

अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका

0

रायपुर। Agniveer Bharti 2026 : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

– Advertisement –

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

रायपुर पुलिस ने 20 लाख रूपये के 100

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं प्रभारी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाते हुये पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद कर आज दिनांक 11.03.2026 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

– Advertisement –

गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर जमा कराया गया। इसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

– Advertisement –

Ad image

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आम जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल संबंधित थाना/साईबर सेल कार्यालय में जमा करें।

पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली और धांधली का खेल

0

पिंटू दुबे। बिलासपुर। CG News : जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ ग्रामीणों ने रोजगार सहायक मंजुला टोप्पो पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

₹200 की अवैध वसूली की गई 

– Advertisement –

ग्रामीण नंदकिशोर भारद्वाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रोजगार सहायक द्वारा न केवल रोजगार गारंटी कार्यों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, बल्कि शासन की नि:शुल्क आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी प्रत्येक व्यक्ति से ₹200 की अवैध वसूली की गई है।

ग्रामीणों को किया गुमराह 

– Advertisement –

Ad image

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोजगार सहायक ने उप-सरपंच के पति के साथ मिलकर ग्रामीणों को गुमराह किया और नियम विरुद्ध तरीके से पैसों का लेन-देन किया। इस पूरे मामले की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी प्रशासन को सौंपे हैं और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

 

IPL 2026 in Raipur : रायपुर में दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा? जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच

CG Sex Racket : बुटीक की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां… इस कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 

 

रायपुर में दिखेगा विराट, धोनी और रोहित

0

IPL 2026 in Raipur : करीब एक दशक बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आईपीएल (Indian Premier League) का रोमांच देखने को मिल सकता है। नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दो मुकाबले आयोजित करने की तैयारी चल रही है। फ्रेंचाइजी द्वारा इस स्टेडियम को अस्थायी होम ग्राउंड के रूप में चुने जाने की खबर से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आगामी IPL 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई के बीच होना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 10 टीमें भाग लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में लगभग 84 मुकाबले खेले जाएंगे। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो रायपुर में खेले जाने वाले मैचों में क्रिकेट के बड़े सितारे मैदान में नजर आ सकते हैं।

– Advertisement –

इन संभावित मुकाबलों में विराट कोहली (Virat Kohli), एम एस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिल सकता है।

स्टेडियम में सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी

– Advertisement –

Ad image

इन मुकाबलों को देखते हुए स्टेडियम की सुविधाओं को भी अपग्रेड करने की कवायद शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक वीआईपी गैलरी को पहले से अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन को भी बदला जा सकता है।

गोल्ड और सिल्वर सीटें होंगी और लग्जरी

दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की सीटों को अधिक आरामदायक और लग्जरी बनाने का प्रस्ताव है। स्टेडियम की अपर गैलरी में लगी दो पुरानी स्क्रीन हटाने की योजना भी बनाई गई है। इन स्क्रीन के हटने से करीब 1500 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जा सकेगी और नई जगह पर बड़ी हाई-क्वालिटी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनसे दर्शक मैच के रोमांचक पलों को स्लो मोशन में भी देख सकेंगे।

प्लेटिनम बॉक्स में भी होगा बदलाव

स्टेडियम के प्लेटिनम बॉक्स में लगे ग्लास को बदलने की सिफारिश भी की गई है। लगभग 700 दर्शकों की क्षमता वाले इस बॉक्स को आमतौर पर वीवीआईपी मेहमानों के लिए आरक्षित रखा जाता है, इसलिए इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

टीमों की प्रैक्टिस के लिए बनेगी अलग पिच

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारियों के अनुसार टीमों की प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम के बाहर अलग से एक नई पिच तैयार की जाएगी। साथ ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रायपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले सकता है।

करीब 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर फ्रेंचाइजी ने यहां की सुविधाओं और रायपुर के प्रमुख स्टार होटलों का भी सर्वे किया है।

अगर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे इंतजार के बाद आईपीएल के हाई वोल्टेज मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में राजधानी एक बार फिर क्रिकेट के उत्सव में डूबी नजर आ सकती है और पूरे प्रदेश में खेल का माहौल बन सकता है।

 

 

 

 

 

IAS चंदन कुमार को मिली एक और जिम्मेदारी

0

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंदन कुमार (भा.प्र.से. 2011) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार, जो वर्तमान में विशेष सचिव वित्त विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

– Advertisement –

Ad image

बस्तर में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,

0

जगदलपुर। CG Breaking :  छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस और सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक साथ 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 3 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर

– Advertisement –

यह आत्मसमर्पण बस्तर संभाग के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जा रहा है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बड़ी संख्या में महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो संगठन के भीतर सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की राह पर चलने की शपथ ली है।

हथियारों और विस्फोटक का जखीरा बरामद

– Advertisement –

Ad image

नक्सलियों से बरामद सामानों में 100 से अधिक आधुनिक हथियार, भारी संख्या में डंप किया गया सामान और विस्फोटक बनाने के उपकरण शामिल है। नक्सली डंप से ₹3.61 करोड़ की नग रकम तथा रुपया 1.64 करोड़ मूल्य का 01 कि.ग्रा. सोना भी बरामद किया गया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई हार्डकोर कैडर के सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों पर शासन द्वारा 3 करोड़ रुपये से अधिक का संयुक्त इनाम घोषित था।

बद्री नारायण बगड़िया शास उ मा

0

नेवरा/तिल्दा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर ग्राम नेवरा स्थित बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की गूँज सुनाई दी, जहाँ नगर पालिका पार्षद और तिल्दा संकुल की शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल कुंदरु की प्राचार्या सुषमा दुबे एवं किरण जैन थीं। गरिमामय समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की महिला पार्षदों एवं तिल्दा संकुल की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि सुषमा दुबे ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में स्वावलंबी है और समाज की प्रगति में उसका योगदान अतुलनीय है। शाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

– Advertisement –

Ad image

उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बिंदी लगाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें श्रीमती सरिता सेन व शारदा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें रानी सौरभ जैन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन टी.पी. वर्मा द्वारा अपनी प्रभावी शैली में किया गया।

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में के.सी. कश्यप, नरेंद्र रात्रे, बी.एस. नेताम एवं सौरभ जैन , गणेश शर्मा, डॉ लक्ष्मण साहू, अमित अग्रवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्रोत शिक्षक केंद्र प्रभारी का संगठनात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने सभी अतिथियों, नगर पालिका के प्रतिनिधियों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

गर्मी से पहले गहराया जल संकट, नलों से

0

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गर्मी ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन शहर की प्यास बुझाने वाले इंतजाम दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के पुराने मोहल्लों से लेकर निगम में शामिल हुए नए वार्डों तक, इन दिनों पानी की भारी किल्लत और दूषित सप्लाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नलों से आ रहे मटमैले और बदबूदार पानी ने न केवल लोगों के किचन का बजट बिगाड़ा है, बल्कि पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों का डर भी पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों के बढ़ते आक्रोश के बीच अब इस मुद्दे पर निगम की सियासत भी गरमा गई है, जहाँ विपक्ष प्रशासन की तैयारियों को शून्य बता रहा है।

बिलासपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। शहर के कई इलाकों में सुबह के वक्त महज कुछ मिनटों के लिए ही पानी की सप्लाई हो रही है, और वह भी इतनी प्रदूषित है कि उसे पीने तो दूर, नहाने के काम में लाना भी मुश्किल हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति उन नए वार्डों की है जहाँ हाल ही में पाइपलाइन बिछाई गई है। यहाँ ड्रेनेज सिस्टम और पाइपलाइन के बीच उचित तालमेल न होने के कारण नालियों का गंदा पानी नलों तक पहुँच रहा है। कई जगहों पर पाइपलाइनें जमीन के ऊपर खुले में बिछी हुई हैं, जो न केवल तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि लीकेज के कारण संक्रमण का मुख्य स्रोत बनी हुई हैं।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है, जिससे जनता में भारी नाराजगी है। दूसरी ओर, इस गंभीर समस्या ने नगर निगम के गलियारों में राजनीतिक रार भी तेज कर दी है नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमृत मिशन जैसी योजनाओं के बावजूद जनता को साफ पानी नहीं मिलना प्रशासन की विफलता है।

हालांकि, सत्तापक्ष और सभापति विनोद सोनी का दावा है कि जहाँ भी दूषित पानी की शिकायत मिल रही है, वहां युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है।

– Advertisement –

Ad image

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने तकनीकी खामियों को स्वीकारते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब शुरुआती गर्मी में ही शहर का यह हाल है, तो आने वाले मई-जून के तपते महीनों में प्रशासन इस चुनौती से कैसे निपटेगा।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़

0

 

रायपुर, 11 मार्च 2026: CG Breaking : महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

– Advertisement –

जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर मात्र 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले माह की तुलना में 6 स्थानों की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

– Advertisement –

Ad image

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विभागीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही छत्तीसगढ़ आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता और समयबद्ध कार्यशैली के परिणामस्वरूप ही राज्य यह मुकाम हासिल कर पाया है।

मंत्री राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस प्रथम स्थान को बनाए रखेगा तथा प्रदेश की प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाएगा। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है और छत्तीसगढ़ देश के सामने एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

 

 

 

शहर के इस स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला

0

 रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : जिले के बसना क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला सिंगबहाल में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षिका पर बच्चों को ठीक से पढ़ाई नहीं कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका बच्चों को नियमित और सही तरीके से पढ़ाई नहीं करातीं, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते जा रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही बीईओ और एसडीएम से शिकायत कर शिक्षिका को हटाने के लिए 7 दिन का समय दिया था।

– Advertisement –

लेकिन निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने आज स्कूल में ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। करीब एक घंटे तक स्कूल का गेट बंद रहा और ग्रामीणों ने जमकर नाराज़गी जताई।

मामले की जानकारी मिलने पर सरायपाली के बीईओ ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही शिक्षिका को हटाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और मामला शांत हुआ।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : बर्थडे पार्टी में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और फिर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

 

CG News : सचिव पर वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग