Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 28

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, 5.97 करोड़ का भुगतान

0

कवर्धा। CG NEWS: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा किसानों को 5.97 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है। इसके साथ ही चालू सत्र में अब तक कुल 57.48 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जिससे किसानों में खुशी और भरोसे का माहौल बना हुआ है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था पर किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन के अनुसार यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के साथ-साथ कारखाने के संचालन को भी स्थिर बना रही है।

– Advertisement –

चालू पेराई सत्र में अब तक 2.55 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3.09 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है, जो किसानों और प्रबंधन के बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

इसके अलावा कारखाने द्वारा किसानों और श्रमिकों के हित में कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिनमें अतिरिक्त राशि व बोनस, रियायती दर पर शक्कर, उन्नत बीज व प्रशिक्षण, किसानों के लिए आवास और मात्र 5 रुपए में भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह कारखाना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

CRPF कैंप हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 6 माओवादी

0

नई दिल्ली/बीजापुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में CRPF कैंपों पर हुए हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CPI (Maoist) के 6 और कैडरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें 3 फरार आरोपी भी शामिल हैं। यह मामला जनवरी 2024 में बीजापुर जिले के धर्मवरम CRPF कैंप पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें हथियारबंद माओवादियों ने हमला कर 12 जवानों को घायल कर दिया था।

NIA की जांच में सामने आया कि माओवादी कैडरों ने आधुनिक हथियारों और देसी तरीके से बनाए गए विस्फोटक (BGL) का इस्तेमाल कर हमले को अंजाम दिया था। इसके अलावा धर्मवरम कैंप के साथ-साथ चिंतावागु और पामेड स्थित अन्य कैंपों को भी निशाना बनाया गया था।

– Advertisement –

जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अवलम भीमा, मड़काम नंदा और मड़काम देवा उर्फ रतन शामिल हैं, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। सभी के खिलाफ UAPA, IPC, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इस नई चार्जशीट के साथ अब इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। NIA का कहना है कि माओवादी संगठनों ने हमले से पहले कैंपों की रेकी की थी और हमले की पूरी साजिश रची गई थी। एजेंसी फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और माओवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

‘धर्मांतरण कानून दिखावा’, बैज के तीखे आरोपों से

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल दिखावे के लिए लाया गया है और इसका उद्देश्य वोटों का ध्रुवीकरण करना है। बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस कानून से यह गारंटी है कि अब धर्मांतरण पूरी तरह रुक जाएगा।

इसके साथ ही बैज ने राज्य में सामने आ रहे अवैध अफीम खेती के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ के तमनार में अफीम की खेती के खुलासे पर उन्होंने भाजपा पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चौथा मामला है, जो यह दर्शाता है कि ऐसे अवैध कार्य सरकार की शह पर चल रहे हैं।

– Advertisement –

एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर दाम बढ़ाने और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बैज ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार दबाव बनाने के लिए फोर्स भेज रही है और अधिकारियों को हटाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और सभी राज्यों में मजबूत स्थिति में है।

– Advertisement –

Ad image

सफर से पहले जरूर देखें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द

0

बिलासपुर। Train Cancelled रेलवे प्रबंधन ने अधोसंरचना विकास कार्य के तहत बड़ा फैसला लेते हुए रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिसके चलते 22 और 23 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानकारी के अनुसार 22 मार्च को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर, 68719 बिलासपुर-रायपुर, 58203 कोरबा-रायपुर, 58205 रायपुर-इतवारी और 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू सहित कुल 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 23 मार्च को 58206 इतवारी-रायपुर और 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू ट्रेन भी रद्द रहेगी।

इसके अलावा 22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862) बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी, यानी बिलासपुर से आगे नहीं जाएगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) बिलासपुर से ही शुरू होगी और गोंदिया तक का हिस्सा रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

– Advertisement –

गांव में नशे के जाल पर आबकारी का छापा, 950

0

अंबिकापुर। CRIME NEWS: जिले के रनपुर खुर्द गांव में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायत के बाद टीम ने छापा मारकर करीब 950 ग्राम गांजा जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा चल रहा था, जिससे ग्रामीण परेशान थे।

आबकारी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और मौके से गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होना प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

रायपुर में पूर्व विधायक जुनेजा से मिले

0

रायपुर। CG NEWS: मुंबई के प्रसिद्ध अभिनेता Krushna Abhishek आज रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सहज माहौल में लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की ली और आत्मीय बातचीत की। अभिनेता के आगमन से वहां उत्साह का माहौल रहा और कई लोग उनसे मिलने पहुंचे।

अपने दौरे के दौरान Krushna Abhishek ने कार्यालय में संचालित दवाई लंगर का अवलोकन किया। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

– Advertisement –

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सेवाएं कई लोगों के लिए महंगी हो चुकी हैं, ऐसे में इस तरह की पहल गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दवाई लंगर के माध्यम से लगातार लोगों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अभिनेता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका यह दौरा सेवा कार्यों को और प्रोत्साहन देगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

जगदलपुर में पहली बार ‘बस्तर राइडर्स मीट

0

जगदलपुर । CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर शहर में पहली बार एक अनूठा और शानदार कार्यक्रम होने वाला है जिसे गरुड़ा ,द राइडर्स क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम का नाम
बस्तर राइडर्स मीट 2026 है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन लोग बस्तर आयेंगे यहां की संस्कृति ,खानपान,वेशभूषा से परिचित होंगे साथ ही साथ सुरक्षित बस्तर के अद्भुत और अद्वितीय नज़ारो का अवलोकन करेंगे।

बस्तर में बाइक राइड की अपार संभावनाओं को देखते हुए गरुड़ा बाइक क्लब ने इस कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करके बाइक राइडर्स के लिए बस्तर दर्शन और पर्यटन की दृष्टि से बस्तर के खास जगहों को दिखाने का कार्यक्रम भी रखा हुआ है। बाइक राइडर्स इस कार्यक्रम के माध्यम से यातायात सुरक्षा नियमों का पालन और सुरक्षा से फायदे के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही साथ अपने राइडिंग के अनुभवों को भी साझा करेंगे।

– Advertisement –

आमंत्रिस्थानीय प्रतिभाओं और बस्तरवासियों के लिए एक अनूठा उत्सव होगा, जहां राइडिंग की भावना और बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर एक साथ नजर आएगी।
मुख्य विवरण:
दिनांक: 4 अप्रैल 2026
आयोजन की प्रमुख विशेषताएं:
बाइक शो एवं प्रदर्शनी – विभिन्न ब्रांडों की आकर्षक मोटरसाइकिलों का भव्य प्रदर्शन
राइडिंग शो – कुशल राइडर्स द्वारा रोमांचक स्टंट और परफॉर्मेंस
पुरस्कार समारोह
सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक
सर्वश्रेष्ठ विंटेज बाइक
सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइक
बस्तर टैलेंट शोकेस – बस्तर की अद्भुत प्रतिभाओं का मंच, जिसमें स्थानीय कलाकार, संगीतकार और अन्य टैलेंट प्रदर्शन करेंगे
सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल – बस्तर की पारंपरिक व्यंजनों का स्वादिष्ट अनुभव
यह आयोजन न केवल बाइक उत्साही लोगों के लिए एक मिलन स्थल है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर भी है। राइडर्स, बाइक लवर्स और बस्तर के निवासी – सभी इस उत्सव में शामिल होकर अपनी राइडिंग की भावना और बस्तर के प्रति प्रेम को व्यक्त कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से आज ही संपर्क करें – 6263437809, 7240839494
गरुड़ा – द राइडर्स क्लब सभी राइडर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, बाइक प्रेमियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता है। आइए मिलकर बस्तर की आवाज बनें और राइडिंग के जुनून को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!
राइड विद प्राइड। राइड फॉर बस्तर।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: आंगनबाड़ी भर्ती फिर शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल, 7 अप्रैल तक आवेदन का मौका

0

गरियाबंद। CG NEWS: कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसे तकनिकी समस्या कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न पदों पर तकनिकी सुधार कर पुनः आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद, इस प्रकार कुल 03 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है।

सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार 01, ग्राम कुकुरार, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के माध्यम से दिनांक 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक चालू रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

The post CG NEWS: आंगनबाड़ी भर्ती फिर शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल, 7 अप्रैल तक आवेदन का मौका appeared first on Grand News.

महासमुंद में 47.50 लाख कैश पकड़ाया

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : बसना थाना क्षेत्र के पालसपाली के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टोयोटा कार से 32 लाख 50 हजार रुपए की अवैध राशि जब्त की है। इस मामले में आशु बंसल और महेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं बलौदा थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए की अवैध रकम जब्त की है। यहां से केशव अग्रवाल और नरेश अग्रवाल को पकड़ा गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंपा जा रहा है। कुल 47 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया गया है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि महासमुंद जिला पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में 1 करोड़ 47 लाख रुपए की अवैध राशि जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60

0

रायपुर, 20 मार्च 2026 : Chhattisgarh Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 को आज ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक के पारित होने से अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर बाजार मूल्य के आधार पर लगाया जाने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त हो गया है। वाणिज्यिक कर मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के आम नागरिकों, किसानों, मध्यमवर्गीय परिवारों तथा संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ उपकर समाप्त होने से अब संपत्ति पंजीयन की लागत में कमी आएगी। उदाहरण के तौर पर एक करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की संपत्ति पर नागरिकों को लगभग 60 हजार रुपये की सीधी बचत होगी, इससे जमीन-मकान की रजिस्ट्री अधिक सुलभ, सरल और कम खर्चीली बनेगी। इस अवसर पर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि यह विधेयक केवल एक विधिक संशोधन नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनहित, लोककल्याण और कर-व्यवस्था में न्यायपूर्ण सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट मत है कि शासन का उद्देश्य केवल राजस्व अर्जित करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन को सरल, सुलभ और सम्मानजनक बनाना है।

– Advertisement –

वाणिज्यिक कर मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सितंबर 2025 में जीएसटी 2.0 के माध्यम से आम जनता के उपयोग की वस्तुओं एवं सेवाओं पर व्यापक कर रियायतें प्रदान कीं, जिससे आम नागरिकों की निर्वाह लागत में कमी आई। इसी क्रम में पंजीयन विभाग में भी अनेक ऐतिहासिक, व्यावहारिक और जनहितकारी सुधार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आम जनता पर आर्थिक बोझ कम करना और सेवाओं को सरल बनाना है। उन्होंने बताया कि स्वतः नामांतरण व्यवस्था आम जनता के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हुई है। पंजीयन के बाद तत्काल नामांतरण होने से पक्षकारों को आर्थिक बचत के साथ-साथ महीनों चलने वाली नामांतरण प्रक्रिया से मुक्ति मिली है। मई 2025 से अब तक लगभग डेढ़ लाख दस्तावेजों का स्वतः नामांतरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

पंजीयन प्रणाली को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुगम मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जो संपत्ति की सही भौगोलिक स्थिति सुनिश्चित करने में सहायक है। साथ ही, फर्जी व्यक्ति द्वारा पहचान छुपाकर पंजीयन न कराया जा सके, इसके लिए पंजीयन कार्यालयों में आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा पंजीयन कार्यालयों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के वीजा ऑफिस की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नागरिकों को वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, निःशुल्क वाई-फाई तथा क्यू-आधारित त्वरित पंजीयन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में 10 पंजीयन कार्यालयों को पीपीपी मोड पर स्मार्ट पंजीयन कार्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके बाद अन्य कार्यालयों को भी चरणबद्ध रूप से स्मार्ट कार्यालय बनाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

चौधरी ने बताया कि सरकार ने पंजीयन शुल्क निर्धारण की व्यवस्था में सुधार किया है। पहले संपत्ति के पंजीयन में गाइडलाइन मूल्य एवं बाजार मूल्य से जो अधिक होता था, उसी पर शुल्क लिया जाता था। अब इस व्यवस्था को बदलते हुए पंजीयन शुल्क को आपसी लेनदेन की कीमत के बजाय गाइडलाइन मूल्य से जोड़ा गया है, इससे बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिली है। उदाहरण स्वरूप यदि किसी संपत्ति का गाइडलाइन मूल्य 10 लाख रुपये है, लेकिन दस्तावेज में बैंक ऋण आदि के कारण 25 लाख रुपये अंकित हैं, तो अब शुल्क केवल 10 लाख रुपये पर ही लगेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार ने लगभग 170 करोड़ रुपये के राजस्व का त्याग किया है।

चौधरी ने बताया कि पहले परिवारजनों के मध्य दान, बंटवारा और हक-त्याग जैसी रजिस्ट्रियों पर बाजार मूल्य का 0.8 प्रतिशत पंजीयन शुल्क लिया जाता था, जिसे सरकार ने घटाकर मात्र 500 रुपये कर दिया है, चाहे संपत्ति का मूल्य कितना भी हो। उदाहरण के तौर पर, एक करोड़ रुपये की संपत्ति के दान पर पहले 80 हजार रुपये शुल्क लगता था, जो अब केवल 500 रुपये रह गया है, इससे सामान्य परिवारों और किसानों को व्यापक राहत मिली है।

गाइडलाइन मूल्य निर्धारण में भी व्यापक जनहितकारी सुधार किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी भूमि पर भी अत्यधिक मूल्यांकन की स्थिति को समाप्त करते हुए वर्गमीटर आधारित मूल्यांकन व्यवस्था खत्म कर दी गई है और अब मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जा रहा है, इससे आम जनता को 300 से 400 करोड़ रुपये तक के लाभ का अनुमान है।

मंत्री चौधरी ने बताया किसरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर लागू ढाई गुना मूल्यांकन, शहरों और गाँवों में कई प्रकार के अतिरिक्त मूल्यांकन तथा भूमि पर लगे वृक्षों के अलग मूल्यांकन जैसे प्रावधानों को भी समाप्त किया है, इससे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ कम हुआ है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। शहरी मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देते हुए अब फ्लैट का मूल्यांकन सुपर बिल्ट-अप एरिया के बजाय केवल बिल्ट-अप एरिया के आधार पर किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बाउंड्री वॉल, प्लिंथ आदि जैसे कारणों से होने वाले अनावश्यक अतिरिक्त मूल्यांकन को भी समाप्त किया गया है।

चौधरी ने बताया कि किसानों के हित में भी सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पहले दो-फसली भूमि, नकदी फसल, मछली पालन हेतु तालाब जैसी स्थितियों में अतिरिक्त मूल्यांकन कर आर्थिक भार बढ़ा दिया जाता था। अब इन सभी प्रावधानों को समाप्त कर कृषि भूमि के लेनदेन को अधिक सहज, न्यायसंगत और किफायती बनाया गया है। मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ उपकर अधिनियम, 1982 के अंतर्गत स्थावर संपत्ति के अंतरण पर उपकर का प्रावधान किया गया था। वर्ष 2023 में तत्कालीन सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन एवं राजीव गांधी मितान क्लब योजना के वित्तपोषण हेतु स्टांप शुल्क के अतिरिक्त 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किया गया था। इसके कारण नागरिकों को संपत्ति के पंजीयन पर बाजार मूल्य का लगभग 0.60 प्रतिशत अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा था।

वाणिज्यिक कर मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में राजीव गांधी मितान क्लब योजना संचालित नहीं है तथा रोजगार संबंधी योजनाओं का वित्तपोषण अब राज्य के सामान्य बजट से किया जा रहा है। ऐसे में जिस उद्देश्य से यह उपकर लगाया गया था, वह अब प्रासंगिक नहीं रह गया है। इसी सोच के अनुरूप जनता को राहत प्रदान करने के लिए इस अनावश्यक उपकर को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार को उपकर से लगभग 148 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 150 करोड़ रुपये का उपकर प्राप्त हो चुका है। उपकर समाप्त होने से सरकार को राजस्व की हानि अवश्य होगी, किंतु इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा और यही सरकार की नीतियों का मूल केंद्र है।

उन्होंने आगे कहा कि इस संशोधन के माध्यम से छत्तीसगढ़ उपकर अधिनियम, 1982 की धारा 8, धारा 9 तथा अनुसूची में वर्णित उपकर संबंधी प्रावधानों को हटाने का प्रस्ताव किया गया है। अचल संपत्ति के अंतरण विलेखों के पंजीयन पर लगाया जाने वाला उपकर अब पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा।

शासन के इस निर्णय और पंजीयन विभाग में किए गए सुधारों से प्रदेश की जनता को अनेक प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होंगे। संपत्ति के पंजीयन पर देय शुल्क में कमी आएगी, जमीन-मकान की रजिस्ट्री अधिक किफायती होगी, मध्यमवर्गीय एवं निम्न आय वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी, दस्तावेजों के पंजीयन में वृद्धि होगी, किसानों और परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा तथा संपत्ति का बाजार मूल्य और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सदैव इस सिद्धांत पर चली है कि छत्तीसगढ़ की जनता पर अनावश्यक कर का बोझ नहीं होना चाहिए। यह निर्णय और सुधारों की यह श्रृंखला उन लाखों नागरिकों को राहत देने वाली है, जो अपनी जीवन भर की कमाई से जमीन खरीदते हैं, घर बनाते हैं। परिवार में संपत्ति का बंटवारा करते हैं अथवा अपने बच्चों के भविष्य के लिए संपत्ति का हस्तांतरण करते हैं। यह केवल कर में कमी नहीं, बल्कि जनता के परिश्रम, सपनों और अधिकारों के प्रति संवेदनशील शासन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव की सरकार आने के बाद पंजीयन विभाग में किए जाने वाले जनहितैषी सुधारों के कारण पंजीयन शुल्क में होने वाले रियायतों से प्रतिवर्ष 460 करोड़ का सीधा लाभ आमजनता को होगा।

अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 के माध्यम से अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगाए गए 0.60 प्रतिशत उपकर को समाप्त करना हमारी सरकार का जनहित में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आम नागरिक, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए हम लगातार कर व्यवस्था को सरल, न्यायसंगत और नागरिक-अनुकूल बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय केवल कर में राहत नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों के सपनों को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक पहल है, जो अपनी मेहनत की कमाई से घर और जमीन खरीदते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से संपत्ति के पंजीयन में वृद्धि होगी, आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।