Monday, May 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 27

बकाया बिल की टेंशन खत्म,

0

रायपुर, 12 मार्च 2026 : CG Bijli Bill News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी भी अंतरित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज के कारण बकाया राशि बढ़ जाती है और पूरा भुगतान करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने समाधान योजना शुरू की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले प्रदेश के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को कुल 757 करोड़ रुपए की राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के लगभग 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे आजादी के बाद से अंधेरे में रहे गांव भी रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हमारे अपने संसाधनों से लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे, जिससे बकाया राशि बढ़ गई थी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की इस परेशानी को समझते हुए समाधान योजना लागू की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति प्रदेश में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और अब तक लगभग 36 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सोलर पैनल वेंडर के रूप में कार्य किया जाना एक सकारात्मक पहल है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और घरेलू बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को समाधान योजना के लिए बधाई देते हुए निर्देश दिए कि शिविर लगाकर और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान योजना से जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ता, सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शनधारी उपभोक्ता तथा सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को विद्युत देयक जमा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में 100 प्रतिशत छूट तथा मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा। शेष राशि का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा और आगामी माह में कोई अधिभार नहीं लगेगा। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

 

Rani Durgavati Yojana : छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि

BJP ने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,

0

रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक, सहसंयोजक और प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : मॉर्निंग वॉक पर गया था बुजुर्ग, जेवरात और नकदी ले

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गणेश नगर (वार्ड 46) में गुरुवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई है, जहाँ शातिर चोरों ने एक बुजुर्ग के मॉर्निंग वॉक पर जाने का फायदा उठाकर करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

अलमारी से पार किए कैश और जेवरात

– Advertisement –

पीड़ित डीबीएस प्रसाद रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे और घर की चाबी सुरक्षा के लिहाज से अपनी कार की डिक्की में रख दी थी, ताकि घर आने वाली कामवाली महिला वहां से चाबी लेकर सफाई कर सके। हालांकि, जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट और दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर का नजारा और भी डरावना था। चोरों ने न केवल कमरे में प्रवेश किया, बल्कि गद्दे के नीचे छिपाई गई अलमारी की चाबी भी ढूंढ निकाली और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी से लगभग 80 हजार रुपये नकद और भगवान की दो बेशकीमती सोने की अंगूठियां समेत कुल दो लाख रुपये का सामान गायब पाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और बारीकी से मुआयना किया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर घर की आंतरिक व्यवस्था और चाबी रखने की जगह से पूरी तरह वाकिफ थे, जिससे किसी परिचित या रेकी करने वाले गिरोह पर शक की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

 

CG News : GRAND NEWS की खबर का असर, क्लासरूम में रील देखने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज

CG Crime : दहेज की भेंट चढ़ी एक और सुहागिन; शादी के 10 महीने बाद फंदे से झूल गई नवविवाहिता, पति और सास ने करते थे ये डिमांड 

 

 

मुश्किल में Hardik Pandya, गर्लफ्रेंड संग ऐसी हरकत पर केस

0

पुणे/अहमदाबाद। Hardik Pandya Mahika Sharma Video : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाना टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत की खुशी में डूबे हार्दिक पर अब तिरंगे के अपमान का गंभीर आरोप लगा है। पुणे के एक वकील ने उनके खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा विवाद?

बीते रविवार वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद हार्दिक पांड्या मैदान पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मना रहे थे। इस दौरान हार्दिक ने अपनी पीठ पर तिरंगा लपेट रखा था। वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर आरोप है कि हार्दिक जश्न के खुमार में इतने खो गए कि वह तिरंगा पहने हुए ही मैदान पर लेट गए, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है।

वकील ने दी कानूनी चेतावनी

पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाले वकील वाजिद खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश की आन-बान-शान है। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के तहत झंडे का अपमान अपराध है। हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाचते हुए तिरंगे को पीठ पर बांधकर जमीन पर लेट गए, यह कानूनन गलत है। सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं कि आप नियमों से ऊपर हैं।

अंततः शिवाजी नगर पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हार्दिक की मुश्किलें बढ़ना तय?

अगर इस मामले में FIR दर्ज होती है और आरोप सही पाए जाते हैं, तो हार्दिक पांड्या को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

क्लासरूम में रील देखना वाली शिक्षिका पर गिरी गाज

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG News : जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत सिंगबहाल के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका कंचन भोई को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन और स्कूल में ताला बंदी की खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

ग्रामीणों और पालकों ने आरोप लगाया था कि शिक्षिका कंचन भोई स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त रहती हैं। इसके कारण बच्चों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था, जिससे पालक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों और पालकों द्वारा पहले भी उच्च अधिकारियों से की गई थी।

– Advertisement –

मामले से नाराज ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना की खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका कंचन भोई का स्थानांतरण सूखापाली के शासकीय प्राथमिक शाला में कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सरायपाली ब्लॉक शिक्षा कार्यालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें राहत मिली है और अब स्कूल में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।

– Advertisement –

Ad image

CG News : GRAND NEWS की खबर का असर, क्लासरूम में रील देखना वाली शिक्षिका पर गिरी गाज

 

CG Breaking : शहर के इस स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर लापरवाही का आरोप

अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस ने घेरा भाजपा

0

डॉ सैयद फारूख अली, सुकमा। CG News : छत्तीसगढ़ में कथित रूप से अफीम की खेती और नशे के अवैध कारोबार को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय सुकमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पंच-सरपंच, जिला पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस और पालिका परिषद के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

– Advertisement –

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के संरक्षण में अफीम की खेती किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा कार्यालयों का घेराव करने का निर्णय लिया है।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने कहा कि पूर्व में नशाबंदी का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता आज अफीम की खेती में संलिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे प्रदेश में कई अप्रिय घटनाएं सामने आ रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे कभी धान का कटोरा कहा जाता था, आज उसे अफीम का कटोरा बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे अवैध कार्यों का लगातार विरोध करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Viral Girl मोनालिसा ने रचाई शादी

0

तिरुवनंतपुरम। Monalisa Marriage Video Viral : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी नीली आंखों से रातों-रात इंटरनेट पर छाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने समाज और परिवार की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंदिर में फरमान ने भरा सिंदूर

हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक मुस्लिम युवक होने के बावजूद फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वायरल वीडियो में फरमान, लाल जोड़े में सजी मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस जोड़े का स्वागत किया।

फिल्मी प्रेम कहानी

 मोनालिसा मूल रूप से इंदौर (MP) की रहने वाली मोनालिसा और महाराष्ट्र के फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। अलग धर्म होने के कारण मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। आरोप है कि उन पर किसी दूर के रिश्तेदार से शादी का दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा अपनी मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग के लिए केरल में थीं, तभी उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती वापस ले जाने की कोशिश की।

 मंत्रियों ने कहा- असली केरल स्टोरी

मामला तब बढ़ा जब मोनालिसा और फरमान सुरक्षा के लिए थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। इस जोड़े के समर्थन में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई बड़े नेता सामने आए। मंत्री शिवनकुट्टी ने इस विवाह को “Real Kerala Story” करार दिया।

अब मैं खुश हूँ…

शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मेरा परिवार मेरी मर्जी के बिना कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन मुझे वह मंजूर नहीं था। अब मैं अपनी पसंद के इंसान के साथ हूँ और बहुत खुश हूँ।

नशे पर हल्ला कर अपने कार्यकाल के 2000 करोड़

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता नशे के मुद्दे पर हल्ला मचाकर अपने कार्यकाल के कथित 2000 करोड़ रुपये के अवैध नशे के कारोबार के दाग छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार हुआ, जिसकी जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आम जनता के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यह सवाल उठा रहे हैं कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ पार्टी ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की।

– Advertisement –

उन्होंने यह भी कहा कि इसी कारण कांग्रेस का प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम रद्द किया गया, क्योंकि पार्टी के भीतर ही कई कार्यकर्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि पूर्व मंत्री और अधिकारी, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस मामले पर खुलकर क्यों नहीं बोल रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कांग्रेस सरकार के समय कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपनी छवि बचाने के लिए घेराव जैसे कार्यक्रम कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में सरकार बनी है और गृह मंत्री Vijay Sharma ने कार्रवाई शुरू की है, तब से राज्य में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है और 100 से अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि अब केवल अवैध कारोबार को रोका ही नहीं जा रहा, बल्कि इसमें शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

 

मीटिंग के बहाने महिला स्टाफ से किया घिनौना काम

0

भिलाई। CG Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के कुख्यात बदमाश लकी जॉर्ज ने इस बार सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने अपनी ही महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीटिंग के नाम पर बुलाया 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, लकी जॉर्ज ने पीड़िता को काम के सिलसिले में मीटिंग के बहाने बुलाया था। आरोप है कि जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और वहां से भागकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची।

पत्नी पर भी ये आरोप

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता का आरोप है कि उसे चुप कराने की कोशिश की गई। आरोपी लकी जॉर्ज की पत्नी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज

लकी जॉर्ज भिलाई पुलिस की हिट लिस्ट में रहा है। सुपेला, भिलाई नगर और अन्य थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध वसूली जैसे 10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। वह भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड का भी मुख्य आरोपी रह चुका है। लकी जॉर्ज, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए खूंखार बदमाश अमित जोश का जीजा है।

छावनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लकी जॉर्ज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG Bus Accident : रिंग रोड पर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

CG Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: बारात से लौट रही दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, मची चीख पुकार

जिले में गैस सिलेंडर का खेल!

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने कुछ गिने-चुने होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है, लेकिन शहर के कई अन्य होटलों और ढाबों में अब भी खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। आखिर इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? पेश है हमारी खास रिपोर्ट।

– Advertisement –

Ad image

जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ गिने-चुने दुकानों तक ही सीमित है।

– Advertisement –

Ad image

शहर के कई होटल, ढाबे और भोजनालयों में अब भी घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है। इसके बावजूद कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने हाल ही में कुछ प्रतिष्ठानों में कार्रवाई कर सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त किए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अभी भी कई ऐसे होटल और दुकानें हैं जहां घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग जारी है।

अगर नियम सबके लिए हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। सिर्फ कुछ दुकानों पर कार्रवाई करना सही नहीं है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है तो खाद्य विभाग की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही? क्या विभाग की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है या फिर आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी?

अब देखना होगा कि खाद्य विभाग पूरे जिले में व्यापक जांच कर सभी नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करता है या फिर यह कार्रवाई सिर्फ कुछ दुकानों तक ही सीमित रह जाती है।