Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 26

छत्तीसगढ़ में 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों का तबादला

0

कोरबा। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादलकिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 213 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में 29 महिला आरक्षकों के नाम भी शामिल है।

देखें पूरी सूची –

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

अविश्वास प्रस्ताव से पहले अपहरण का आरोप

0

 

कोरबा। CG News : सरपंच और पंच के मध्य अनबन इस मुकाम तक पहुंच गई की सरपंच ने पंच का उसके पति और बेटी के साथ अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। प्रभावित परिवार के लोग गांव वालों के साथ न्याय की गुहार लगाने थाने थाने भटक रहे हैं।

– Advertisement –

कोरबा जिले के करू महुआ गांव के सरपंच कविता टांडे और पंचों के मध्य विकास कार्य और अन्य मुद्दों को लेकर मत मतांतर चल रहा था । अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिस पर 25 तारीख को वोटिंग होना है इसी बीच एक पंच निर्मला उनकी बेटी और पति अदृश्य हो गए हैं। परिजनों को संदेह है कि सरपंच कविता ने इनका अपहरण कर इन्हें बंधक बना लिया है। पंच की सास उषा बाई ने बताया है कि उन्होंने खुद देखा है उनकी बहू बेटे और नातिन को सरपंच के साथ जाते हुए।

मनोज कुमार नामक ग्रामीण ने बताया युवा जनपद सदस्य का बेटा है और सरपंच ने पूरे गांव को आपस में लडवा दिया है। सरपंच को हटाने के लिए मोहन शुरू हो गई है। यदि दो पांच वोटिंग नहीं करेंगे तो सरपंच जीत जाएगी इसीलिए उसने निर्मला बिजवाड़ को कहीं छुपा दिया है।

– Advertisement –

Ad image

मनोज ने बताया की सरपंच और उसका परिवार धमकी देते रहते हैं कि जिसको चाहेंगे उठा सकते हैं।

निर्मला की सास और ससुर दोनों ने बताया कि सरपंच ने उनसे कहा है कि 25 तारीख को चुनाव हो जाने दो वापस आ जाएंगे

इसकी शिकायत लेकर निर्मला के परिजन करतला थाने भी गए लेकिन उनकी वहां सुनवाई नहीं हुई।गांव वालों के साथ मिलकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे थे. निर्मला के परिजनों को संदेह है की कहीं उनके बच्चों के साथ अनिष्ट ना हो जाए।

वंदे भारत में ‘नशे का खेल’! AC कोच में बैठी

0

रायपुर। CRIME NEWS: देश की सबसे तेज़ और हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब तस्करों के निशाने पर आ गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेहद सटीक इनपुट के आधार पर चली संयुक्त कार्रवाई में नशे का ऐसा जाल बेनकाब हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।

AC कोच में ‘साइलेंट ऑपरेशन’… और फिर बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, AC 2 कोच में चुपचाप घेरा डाला गया।

संदिग्ध हरकतों पर नजर रखते हुए जब दो युवतियों के बैग की तलाशी ली गई… तो हर कोई दंग रह गया!

बैग से निकला करीब 24 किलो गांजा

जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपए आंकी गई

कौन हैं ये ‘स्मार्ट तस्कर’?

गिरफ्तार युवतियों की पहचान—

बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर के तिफरा इलाके की रहने वाली हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर पहुंची थीं। शक है कि यह सिर्फ एक खेप नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

हाईटेक ट्रेन में ‘हाई रिस्क’!

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तस्करों ने इस बार किसी आम ट्रेन को नहीं, बल्कि प्रीमियम और हाई-सिक्योरिटी मानी जाने वाली वंदे भारत को चुना।

इससे कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं—

•क्या हाईटेक ट्रेनों में चेकिंग सिस्टम कमजोर है?

•क्या तस्कर अब लग्जरी ट्रैवल को ‘सेफ रूट’ मान रहे हैं?

एजेंसियों की सख्ती, लेकिन तस्करों की चालाकी भारी?

NCB और RPF इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि इस खुलासे के बाद आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही जंग के बीच यह कार्रवाई एक बड़ा संकेत है—

तस्कर अब पहले से ज्यादा शातिर और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली हो चुके हैं… लेकिन एजेंसियां भी उनके पीछे पूरी ताकत से लगी हैं!

WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ

0

WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है, दुर्ग में सबसे ज्यादा 36.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा।

बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दी है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा और दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया जा रहा है जो उत्तर भारत से होते हुए प्रदेश को प्रभावित कर रहा है।

– Advertisement –

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई है, लेकिन इसके बाद 4-5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। 22 मार्च को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे साफ है कि फिलहाल राहत भरा मौसम जल्द ही गर्मी में बदलने वाला है।

भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने

0

दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार 19 मार्च की शाम को किसी बात को लेकर उसका अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था, जिसके बाद भाई की डांट से आहत होकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने अपने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना के वक्त घर में कोई बड़ा मौजूद नहीं था, पिता ड्राइवर के काम पर गए थे और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत कौर स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी और शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारून

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक से एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला,यातायात एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, SDO NHAI,थाना प्रभारी टाटीबंध, अमानाका, कुम्हारी, यातायात दुर्ग के अधिकारीयों ने किया परिवर्तित मार्ग एवं प्रस्तावित रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण !
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 53 दुर्ग रायपुर पर कुम्हारी टोल खारुन नदी पर पुल /ब्रिज का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमे लगभग एक महीने का समय लगना संभावित है.

नेशनल हाईवे 53 कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज जिला दुर्ग को रायपुर से जोड़ने हेतु मुख्य मार्ग है जहां प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है,, काफी संख्या में लोग दुर्ग से रायपुर प्रतिदिन आवागमन करते हैं ब्रिज के मरम्मत कार्य से ट्रैफिक आवागमन में ब्रिज के दोनों तरफ लंबी कतार //जाम लगना संभावित है,
लोगों की सुविधा हेतु निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन कराया जाएगा !

– Advertisement –

# दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान #—

A. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद –पाटन –अभनपुर– मार्ग का उपयोग करें

– Advertisement –

Ad image

B. दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद –फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें

C. चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें

D. कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें

E. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें

F. रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे
G.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे!

अपील : सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें,

#वन वे मार्ग चन्दनीडीह से कुमारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा )

# यातायात संकेत एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें

 

विकास के पर्याय बने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0

रायपुर | राजधानी के चहुंमुखी विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार हेतु संकल्पित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 02 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 एवं 28 में सांसद निधि से होने वाले ₹35 लाख की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती ब्रह्म समाज ‘दयाभवन’ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के तहत प्रमुख रूप से दयाभवन में द्वितीय तल पर अतिरिक्त भवन निर्माण, श्री बालाजी विद्या मंदिर स्कूल परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु आधुनिक भवन का निर्माण और मंडी कॉलोनी, लोधी पारा स्थित लोधी भवन में सामाजिक कार्यक्रमों हेतु अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा।

– Advertisement –

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने चार दशकों के जनसेवा के सफर को याद किया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा “पिछले करीब 40 वर्षों में रायपुर में हमने 1000 से अधिक सामुदायिक भवनों का जाल बिछाया है। मेरा लक्ष्य केवल ईंट-गारे की दीवारें खड़ा करना नहीं, बल्कि इन भवनों को जीवंत बनाना है। अब समय आ गया है कि इन भवनों का उपयोग सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए हो, ताकि हमारी माताएं-बहनें और युवा आत्मनिर्भर बन सकें।” उन्होंने यहां कंप्यूटर क्लास शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक, रायपुर उत्तर श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति, नगर निगम श्री सूर्यकांत राठौर, पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, पार्षदगण श्री महेंद्र खोडियाड एवं श्री अवतार बादल, श्री गुजराती ब्रह्म समाज अध्यक्ष श्री कीर्ति भाई व्यास सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

उपस्थित जनसमूह ने सांसद श्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में सराहा, जिन्होंने निरंतर रायपुर की अधोसंरचना को नई ऊंचाई प्रदान की है।

मिट्टी में दबी मिली लाश की हुई पहचान,

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई।

– Advertisement –

तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गोकुल धाम सोसायटी माना दरबार निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 16 मार्च को घर से “5 मिनट में वापस आने” की बात कहकर निकला था, माना थाना में 18 को युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन उसके बाद लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

 

RAIPUR NEWS : मिट्टी में दबा मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

शादी का झांसा देकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ में महिला थाना में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ संबंध बनाए।पीड़िता के मुताबिक, मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुराचार किया।

– Advertisement –

जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की, पीड़िता का बयान लिया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी व उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना टीम ने सराहनीय कार्य किया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

ट्रेलर में 200 से ज्यादा यात्रियों को भरकर ले

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक ट्रेलर में 200 से अधिक यात्रियों को भरकर ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे तिगड्डा चौक खरोरा में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक CG 04 PP 8113 को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में 200–250 यात्री सवार थे, जो बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरघर के निवासी हैं और रायगढ़ स्थित मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

– Advertisement –

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चालक शोभित राम निषाद (30 वर्ष) वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को मालवाहक वाहन में बैठाकर ले जाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान को खतरे में डालने जैसा है।

पुलिस के अनुसार, वाहन रोकने पर चालक ने ड्यूटी में तैनात स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और समझाइश के बावजूद आक्रामक रवैया अपनाया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद हो गए, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया।

– Advertisement –

Ad image

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, वाहन में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर 2 बस और 5 क्रूजर वाहनों से उन्हें सुरक्षित उनके गांव के लिए रवाना किया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

आरोपी : शोभित राम निषाद पिता प्रेमलाल निषाद उम्र-30 वर्ष पता- ग्राम बहेरघट थाना बेमेतरा जिला-बेमेतरा