रायपुर। 20 मार्च 2026 चेटीचंड के पावन पर्व और महामहोत्सव के अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई इस विशाल शोभायात्रा का स्वागत कल, 20 मार्च 2026 को पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।

मुख्य आकर्षण:
प्रसाद वितरण: इस मंगल अवसर पर बिरादरी मंडल द्वारा मार्ग में सेवा शिविर लगाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं और आम जनता को प्रसाद स्वरूप चावल और छोले वितरित किए गए।
उत्साहपूर्ण वातावरण: अध्यक्ष श्री इसरानी ने कहा कि चेटीचंड का पर्व हमारे समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक है। मंडल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
सेवा भाव: सेवा शिविर में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस भव्य आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिक और सिंधी साहिती बिरादरी मंडल के समस्त पधादिकारी हरि इसरानी शंकर दानवानी हरीश अजवानी , गोविन्द खेमानी अजीत मोटवानी नरेश लालवानी,अनिल हेमानी ,सोनू गोवानी, सुनील अजवानी, वासुदेव टहल्याणों ,ऋतुराज पेशवानी, विजय हेमानी, राजेश विधानी, सतीश छुगानी अशोक अजवानी दिनेश अजवानी ,कमल लखानी,शुभम उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।




