Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 76

मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का

0

रायपुर। CG NEWS : मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजेे से 02 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन में होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन 13,777 रूपए होगा एवं कार्यक्षेत्र फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर होगा।

– Advertisement –

इच्छुक पुरूष मूकबधिर दिव्यांगजन जो बिना किसी सहारे के चलने फिरने में सक्षम हों एवं जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष हो, वे अपनी 10 वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 में संपर्क कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

संविदा नियमित सहित अन्य कर्मचारियों की मांगो के लिए

0

 

गरियाबंद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय मांग दिवस पर विभिन्न मांगों को पूरा किये जाने हेतु प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

– Advertisement –

ज्ञात हो कि विगत दिनों 21 जनवरी से 26 जनवरी 2026 को देश के प्रमुख ट्रेड यूनियन और प्रमुख कर्मचारी संगठनों के महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन शिरडी महाराष्ट्र मेँ आयोजित हुआ जिसमें गरियाबंद जिले से महासंघ का मेँ प्रतिनिधित्व के लिए बसंत त्रिवेदी, सुनील यादव, एम. आर. खान ने सहभागिता की थी.

राष्ट्रीय अधिवेशन मेँ भारत देश के विभिन्न राज्यों के जिलों के प्रतिनिधि को अपनी समस्याओं को रखने बडा मंच प्रदान किया गया जहाँ संविदा प्रथा ख़त्म करने, श्रम संहितायें निरस्त करने, कैशलेस उपचार हेतु व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागु करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राष्ट्र स्तरीय से लेकर स्थानीय स्तर पर पहल क़र आंदोलन सहित अन्य गतिविधियों पर बनी.

– Advertisement –

Ad image

प्रमुख मांगों मेँ

सभी संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाये और राज्य सरकार तथा पी एस यू मेँ रिक्त पद को नियमित आधार पर भरें जाएँ.
सरकार के सहयोग से एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागु किया जाय जिसमें सभी अस्पतालो मेँ नगद रहित कैशलेस उपचार सुनिश्चित हो इसमें पेंशनरों, कर्मचारियों तथा संविदा कर्मचारियों को शामिल किया जाय. चारों श्रम संहितायें लेबर कोड निरस्त की जाय. राज्यों मेँ लंबित डी ए डी आर की सभी किस्तें प्रभावी तिथि से एरियर सहित जारी की जाय.

पेंशन अधिनियम 2025 को निरस्त क़र ओ पी एस के तहत पेंशनरों के अधिकार बहाल कियें जाएँ आदि प्रमुख मांगों सहित अन्य मांगे भी हैँ. इसी कड़ी में 26 फरवरी को मांग दिवस के रूप में पूरे देश में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों के माध्यम से सोपा गया गरियाबंद जिले से भी अपर कलेक्टर रिशा ठाकुर मैडम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया इस कार्यक्रम में बसंत त्रिवेदी अनूप महादिक अमृत भोसले चंद्रहास श्रीवास भूपेंद्र सोनी विकास सोनी सुनील प्रधान रजत महतो दुलारी साहू पुष्पा साहू सिर तारक चंद्रहासिनी ध्रुव सहित बहुत से लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया.

RAIPUR NEWS : स्पा सेंटर में स्पा कराने को लेकर चली गोली, मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब में 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे एक ब्यूटी पार्लर और स्पा में गोली चली है। दो अज्ञात आरोपियों ने दुकान बंद होने के बावजूद स्पा कराने की जिद की। संचालिका ने बताया कि दुकान बंद है और स्टाफ घर चले गए हैं। आरोपियों ने शराब के नशे में बहस की और एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना दोपहर में पुलिस को दी गई। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक एयर गन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

सुनील कुमार पाण्डेय, पिता संतराम पाण्डेय, 46 वर्ष, साकिन शेखपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – प्राइवेट पीएसओ

अंगद सिंह, पिता विनोद सिंह, 33 वर्ष, साकिन आदर्श नगर मोवा – ड्राइवर

The post RAIPUR NEWS : स्पा सेंटर में स्पा कराने को लेकर चली गोली, मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.

रसायन–उर्वरक स्थायी समिति में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने

0

 

स्वास्थ्य और कृषि सशक्तिकरण को लेकर संसद में बृजमोहन अग्रवाल की प्रभावी आवाज

– Advertisement –

औषध व उर्वरक क्षेत्र में पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोर

नई दिल्ली/रायपुर। गुरुवार को नई दिल्ली संसद भवन में आयोजित रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी हस्तक्षेप किया।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत औषध विभाग तथा रसायन और पेट्रोरसायन विभाग की वर्ष 2026-27 की ‘अनुदानों की मांगों’ पर मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में दवाओं की उपलब्धता, जनऔषधि योजनाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन, फार्मास्यूटिकल उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा, तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की समयबद्ध आपूर्ति जैसे मुद्दों को गंभीरता से उठाया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ समेत देश के विकास की आधारशिला सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ कृषि तंत्र है। औषध निर्माण में आत्मनिर्भरता, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा, तथा उर्वरक क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना समय की मांग है।
श्री अग्रवाल ने मंत्रालय के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ सहित देश के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में दवाओं और उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में अपने व्यापक अनुभव और दूरदर्शी सोच का परिचय देते हुए यह रेखांकित किया कि बजटीय प्रावधान केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनकल्याण को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संसद की समितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था की सशक्त कड़ी हैं, जहां गंभीर विमर्श के माध्यम से नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाता है।

उनकी सक्रियता और सजग नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे न केवल अपने संसदीय क्षेत्र, बल्कि पूरे राष्ट्र के हितों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। जनहित, पारदर्शिता और विकास के प्रति उनका समर्पण एक बार फिर इस महत्वपूर्ण बैठक में परिलक्षित हुआ।

स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की डेट जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की डेट जारी कर दी गयी है। डीपीआई ने इस सबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। सभी डीईओ को जारी आदेश में कहा गया है कि पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 10 अप्रैल के बीच पूरा कराने की तैयारी करें। डीपीआई ने कहा है कि ये तिथि किसी भी सूरत में बदली नहीं जानी चाहिये।

 

– Advertisement –

रेत से भरी हाईवा ने ली युवक की जान, डेढ़ घंटे

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तेज रफ्तार रेत से भरी हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद युवक करीब डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने धनागर रोड पर चार घंटे तक चक्काजाम किया।

बुधवार रात करीब 10 बजे डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम केकराभाट निवासी 28 वर्षीय गुलशन बंजारे, जो पिछले चार वर्षों से चंद्रहासिनी प्लांट में कार्यरत था, किस्त जमा करने रायगढ़ आया था और बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गुलशन वाहन के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद हाईवा भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

– Advertisement –

डेढ़ घंटे तड़पता रहा युवक

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद युवक करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर तड़पता रहा। इस दौरान वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा, लेकिन घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय गाड़ी को कैसे हटाया और ठीक किया जाए, इस पर ज्यादा ध्यान दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

– Advertisement –

Ad image

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुरुवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने धनागर रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रही। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मौके पर तहसीलदार, थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और पुलिस बल पहुंचा। काफी समझाइश और तत्काल सहायता राशि दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अपने पीछे पत्नी, मां और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ अवैध रेत का कारोबार और दूसरी तरफ लगातार पहियों के नीचे कुचली जा रही जिंदगियां, कार्रवाई के दावे होते हैं, लेकिन हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप वाहन, 4 की मौत, 20 घायल, सगाई से लौट रहे थे ग्रामीण

 

 

थल सेना में निकली भर्तियां

0

गरियाबंद, 26 फरवरी 2026। Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष एवं महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिपाही पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।

– Advertisement –

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जुलाई अथवा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

– Advertisement –

Ad image

आज बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11,

0

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में आज टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन चुका है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकती है.

वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर?

– Advertisement –

पिछले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने का फैसला टीम पर भारी पड़ा था. सुंदर ना तो गेंद से कोई विकेट ले पाए और ना ही बल्लेबाजी में खास योगदान दे सके. ऐसे में आज के मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

क्या मिडिल ऑर्ड में होगा बदलाव 

– Advertisement –

Ad image

वहीं रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. उनके हालिया स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे हैं, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में दिक्कत हुई है. इसके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं.

संजू की होगी वापसी?

ऐसे में आज के मैच में संजू सैंमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हैं.

कुलदीप यादव मिलेगा मौका?

इसके अलावा चेपॉक की पिच को देखते हुए टीम एक अतिरिक्त स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

IND vs NED: शिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण की फिरकी में उलझा नीदरलैंड्स, भारत की सुपर-8 में एंट्री

IND vs NED: शिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण की फिरकी में उलझा नीदरलैंड्स, भारत की सुपर-8 में एंट्री

 

 

 

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी

0

रायगढ़। CG BREAKING : जिले के कापू थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के कापू थाना क्षेत्र के मड़वाताल–जमरगा मार्ग पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब बंगरसुता गांव के ग्रामीण गोसाईपोड़ी गांव में आयोजित फलदान कार्यक्रम से लौट रहे थे। रणविजय राठिया के घर सगाई समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे।रात करीब 8 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में पलट गया।

– Advertisement –

ब्रेक फेल होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।इलाज के दौरान दो लोगों की मौत धर्मजयगढ़ अस्पताल में हुई, जबकि दो अन्य घायलों ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है और कुछ लोग घायल हैं।गंभीर घायलों का इलाज जारी है।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। खुशियों से भरा सगाई समारोह पलभर में मातम में बदल गया।

– Advertisement –

Ad image

Raipur में सूखे नशे के अवैध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और भाई संजू गिरफ्तार

CG Crime : भिलाई के प्रसिद्ध साईं मंदिर में बड़ी डकैती: गार्ड को बंधक बनाकर चोरों ने उड़ाए 10 किलो सोने-चांदी के जेवरात

Ethanol Blended Fuel : देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश, 1 अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर ?

Cow dung business : रिटायर्ड फॉरेस्ट अधिकारी ने देसी गाय के गोबर से खड़ा किया लाखों का कारोबार, 8 महीने में कमाए 9 लाख

CG School Student Suicide : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा; मां की साड़ी से लटकी मिली 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भिलाई के प्रसिद्ध साईं मंदिर में बड़ी डकैती

0

रवि कुमार, भिलाई। CG Crime : भिलाई सेक्टर-6 स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।चोरों ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और मंदिर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

दरअसल, आज सुबह करीब 5 बजे जब मंदिर के पुजारी आरती के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के सभी ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद तुरंत मंदिर ट्रस्ट को इसकी जानकारी दी गई। ट्रस्टियों ने भिलाई कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं आसपास की बस्तियों और दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

– Advertisement –

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर करीब 8 से 10 किलो सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी डीवीआर को लेकर फरार हुए हैं।लेकिन सेक्टर-6 जैसे भीड़भाड़ और लगातार आवाजाही वाले इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में इस तरह की चोरी की घटना ने पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गए जेवरात भी बरामद किए जाएंगे।

CG School Student Suicide : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा; मां की साड़ी से लटकी मिली 

– Advertisement –

Ad image