Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 77

पिता को चाय पिलाई, साड़ी से लटकी

0

खैरागढ़। CG School Student Suicide : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है।

कमरे में पढ़ाई करने गई थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। छात्रा ने सामान्य दिनों की तरह पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक छात्रा बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे, तो उनके होश उड़ गए। छात्रा कमरे के भीतर फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

आदिवासी नेता की मौत पर सदन में

0

रायपुर। CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांकेर जेल में आदिवासी नेता की मौत का मामला गूंजा। विपक्ष इसे साजिश बताते हुए इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग की। इसके लिए गृहमंत्री तैयार नहीं हुए जिससे असंतुष्ट होकर सभी कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के भूपेश बघेल ने साल भर में प्रदेश के जेलों में बंदियों की मौतों की जानकारी मांगी। उन्होंने विशेष रूप से कांकेर जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर और कवर्धा जेल में बंद पंकज साहू की मौत पर सवालों की झड़ी लगा दी। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने साल भर में जेलों में 66 बंदियों की मौत की जानकारी देते हुए जीवन ठाकुर के मौत की मजिस्ट्रियल जांच की जानकारी सदन को दी। इस अविश्वास जताते हुए भूपेश बघेल ने इसकी जांच विधानसभा की समिति से कराने की मांग की जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुए। इससे नाराज़ होकर विपक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे परंतु इसका गृहमंत्री पर कोई असर नही हुआ। अंततः पूरे विपक्ष ने वॉकआउट कर अपना विरोध दर्ज कराया।

– Advertisement –

 

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा: अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन

– Advertisement –

Ad image

 

 

Bijapur Naxal Encounter :मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी माओवादी ढेर

0

बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह एक बार फिर जबरदस्त मुठभेड़ हुई। थाना जांगला क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के किनारे हुए इस संघर्ष में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। आज सुबह जैसे ही टीम अभियान क्षेत्र में पहुँची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई, तो वहां से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए। इसके अलावा घटनास्थल से नक्सलियों के आधुनिक हथियार भी मिले हैं, जिनमें 01 SLR राइफल, 01 इंसास (INSAS) राइफल, 12 बोर की राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य माओवादी दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबल क्षेत्र में मुस्तैद हैं और आसपास के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही साझा की जाएगी।

AK-47 के साथ महिला DVCM नक्सली ने किया सरेंडर

0

कांकेर। CG Breaking : बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे उन्मूलन अभियान और पुलिस की ‘पुनर्वास नीति’ को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले में बीते 48 घंटों के भीतर तीसरे बड़े नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ताजा मामले में, 8 लाख रुपये की इनामी महिला DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) मासे बारासा ने पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।

 

– Advertisement –

AK-47 के साथ पहुंची पुलिस दफ्तर

आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि महिला नक्सली मासे बारासा अपने साथ एक AK-47 रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस लेकर पुलिस के पास पहुंची।

– Advertisement –

Ad image

 

2003 से संगठन में थी सक्रिय

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मासे बारासा पिछले 22 सालों से (वर्ष 2003 से) माओवादी विचारधारा से जुड़ी हुई थी। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहने के कारण उसे डिवीजनल कमेटी मेंबर जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रही है।

 

दो दिनों में तीन बड़े सरेंडर

कांकेर में पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरा बड़ा आत्मसमर्पण है। इससे पहले भी दो सक्रिय नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Crime : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

 

– Advertisement –

मामला थाना बलौदा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी संजय मिरी 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। 23 फरवरी को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने का हार, 20 हजार रुपये नगद और आधार कार्ड पार कर दिया था।

 

– Advertisement –

Ad image

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया और सुशीला बाई सूर्यवंशी, निवासी जावलपुर को हिरासत में लिया गया।

 

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही!

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस कलश शोभायात्रा भजनकिर्तन व भोग भंडारे के साथ मना

0

 

अल्ट्राटेक बैकुंठ की मंदिर का स्थापना दिवस दीपा कुलकर्णी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

– Advertisement –

तिल्दा नेवरा : अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सुप्रसिद्ध व मनवांछित श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर की स्थापना दिवस बडे ही भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से रात्री तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे हजारों लोगों की भारी भीड देखने को मिला।

अवसर पर सर्व प्रथम सुबह श्रीहनुमान मंदिर पर श्रीगंगापुजा किया गया। जिसमे मुख्य यजमान के रूप में फंक्शन हैड टेक्निकल राजीव सिंघल जी श्रीमती नितु सिंगल विराजमान रहे। तत्पश्चात 108 विशाल कलश शोभायात्रा महिलाओं के द्वारा पीले रंग की आकर्षक वस्त्रो मे निकाली गई। जो कि यहां के श्रीहनुमान मंदिर से प्रस्थान कर मुख्यमार्ग से होते हुए। श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर धाम मे जाकर विश्राम किया। फंक्शन हैड फाइनेंस श्री सुनंदा बासु सपत्नीक, फंक्शनल हैड माइंस अशोक सिन्हा, ई एंड आई हैड विवेक बघेल,टेक्निकल सेल एवं प्रोजेक्ट हैड अशोक मिश्रा, मैकेनिकल हैड अनिल गुप्ता, एच आर हैड जितेन्द्र तनवर , सेक्यूरिटी हैड अभिषेक तेवतिया के आलावा अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड पवन कुलकर्णी की श्रीमती दीपा कुलकर्णी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर हजारो की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों का ताता लगा रहा। श्रीसुंदरकांड पाठ के पश्चात दीपदान किया गया। श्री बैकुंठेश्वर महाराज जी की महाआरती की गई। फिर भगवान जी को भक्तो के द्वारा लाये गये 56 भोग लगाये गये।

अंत मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही श्रीमती दीपा कुलकर्णी ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्री बैकुंठेश्वर महाराज जी की स्थापना दिवस के इस महोत्सव में शामिल हो, मै अपने आप को धन्य मानती हूं। क्योंकि यह बैकुंठ सीमेंट केवल नाम नही। अपितु वास्तव स्वर्ग लोक की वास्तविक बैकुंठ की आभास कराती है, वही यहां के इस श्री बैकुंठेश्वर मंदिर साक्षात तीनो लोकों के स्वामी विराजमान है, जिसकी प्रभाव अंचल भर मे सुप्रसिद्ध है।

इस अवसर पर फंक्शनल हैड टेक्निकल राजीव सिंगल ने कहा कि यहां जो भी आयोजन होता है वह अलौकिक व धार्मिक-सांस्कृतिक से ओतप्रोत होता है वही यहां की टीम वर्क प्रत्येक आयोजनों की सफला सुनिश्चित कर देती है यहां के कर्मचारियों की भजनमंडली की शराहना करने से नही चूंके कहां हमारे कर्मठ कर्मचारी होने के साथ साथ विलक्षण कलाओं के धनी हैं जो प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान मंदिर व श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में संगीतमय श्रीसुंदरकांड पाठ का लगातार 182 कडी संपन्न किये। वही यहां की श्री सरस्वती महिला मंडलीयो की भी प्रशंसा किये।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन विवेक बघेल के द्वारा किया गया। जिसमे एच आर, ई आर, सेक्यूरिटी विभाग, सिविल, हल्टीकलचर, के साथ महिलाओं,अधिकारीयों,भजनमंडलीयो, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों आदि के द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अंत में 56 भोग के महाप्रसाद के साथ साथ महा भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारो की संख्या में भक्तो ने कतार में खड़े हो भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिनका विशेष योगदान रहा है। उन्मे अशोक मिश्रा , विवेक बघेल, जितेन्द्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार साहू , अभिषेक तेवतिया, ब्रजेश पटेल, गुरूदयाल साहू, पं सुशील शर्मा, पं मनोज तिवारी, पं कैलाश तिवारी, के आलावा सभी अधिकारीयों, कर्मचारियों, कालोनी वासीयो, पुरूष एंव महिला मंडलीय की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती

0

दंतेवाड़ा। Agniveer Recruitment 2026 : जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुकी है, जो कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती हेतु 17 से 21 वर्ष के 8वी., 10वी. एवं 12वी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी अग्निवीर के पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।

 

– Advertisement –

अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सिपाही, ट्रेड्समैन के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इंडियन आर्मी की वेबसाइट   पर आवेदन करने के पश्चात् अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) सीईई देना होगा जो कि 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होना संभावित है, किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नं. 0771-2965212, 0771-2966214 पर संपर्क किया जा सकता है।

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया आदेश, विभिन्न वनमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

रायपुर। CG TRANSFER  रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक कसावट के तहत वन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश 21 नवंबर 2025 के विभागीय संदर्भ के आधार पर जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार विभिन्न वनमंडलों, अनुसंधान एवं विस्तार इकाइयों तथा परिक्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।

– Advertisement –

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में गति और प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रति में तबादला सूची का विस्तृत उल्लेख किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

देखें आदेश की कॉपी

गरियाबंद में 27 फरवरी को निःशुल्क

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि ‘आरोग्य संस्थानम्’ के तत्वाधान में आयोजन,विभिन्न असाध्य व सामान्य रोगों का किया जाएगा उपचार

गरियाबंद। CG NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थानम् के तत्वाधान में 27 फरवरी को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन स्थित संस्कृतिक भवन, गरियाबंद में आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में मरीजों के लाभान्वित होने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

आयोजकों के अनुसार मानव शरीर पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित है। शरीर में इन तत्वों के असंतुलन के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। पंचतत्व चिकित्सा पद्धति में इन तत्वों को संतुलित कर रोगों का उपचार किया जाता है।

इन रोगों का होगा उपचार

– Advertisement –

Ad image

सामान्य रोग:
सरदर्द, कंधा व सर्वाइकल दर्द, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, पंजा व कोहनी का दर्द।

त्वचा रोग:
मुंहासे, सोरायसिस, खुजली, सफेद दाग आदि।

असाध्य रोग:
मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर, थायराइड, अनिद्रा, मानसिक रोग, पार्किंसन, लकवा, बहरापन, गूंगापन, अस्थमा आदि।

महिला रोग:
मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिस्ट, फाइब्रॉइड, ल्यूकोरिया (सफेद पानी), कमजोरी।

अन्य रोग:
धातु रोग, भगंदर, बवासीर, हाइड्रोसील, कान-नाक-साइनस, नजला व मुंह के रोग आदि।

शिविर में गव्यसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेन्द्र यादव, एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. अवन्तिका अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।

आयोजन की जिम्मेदारी सुदर्शन जन सेवा द्वारा संभाली जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देवेन्द्र (प्रांत प्रमुख) – 8319801078 एवं डॉ. पुरन लाल सिन्हा – 9098580624 से संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर, अधेड़ की दर्दनाक मौत

0

इटवारी बाजार में अनियंत्रित एंबुलेंस ने पहले गाय को मारी टक्कर, फिर मोपेड सवार को रौंदा, चालक फरार

खैरागढ़। CG NEWS: एक बार फिर तेज रफ्तार एंबुलेंस वाहन ने कहर बरपा दिया। इटवारी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सामने हुए दर्दनाक हादसे में किल्लापारा निवासी 55 वर्षीय कमलनारायण तिवारी की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एंबुलेंस ने पहले सड़क पर खड़ी एक गाय को टक्कर मारी और इसके बाद संतुलन खोते हुए मोपेड से घर लौट रहे कमलनारायण को अपनी चपेट में ले लिया।

– Advertisement –

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। उल्लेखनीय है कि बीते छह माह में नगर के भीतर एंबुलेंस वाहन से जुड़ा यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिससे लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image