Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 5

रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म,


नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 : दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दोबारा फीफा वर्ल्ड कप में दिखाई नहीं देंगे। उनका वर्ल्ड कप करियर खत्म हो गया। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ फुटबॉल महाकुंभ से रोते हुए विदा हुए।

रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच से पहले ही कह दिया था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यानी नॉकआउट में जब टीम हारी वही रोनाल्डो का आखिरी मैच। स्पेन ने कड़े मुकाबले में पुर्तगाल को हरा दिया और फिर रोनाल्डो के आंसू निकल पड़े।

– Advertisement –

Ad image

नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रोनाल्डो का नाम आता है तो जेहन में आता है कि गोल पर गोल होंगे, लेकिन वर्ल्ड कप में रोनाल्डो अहम मैचों में फेल रहे हैं। उनके पैरों से गोल नहीं निकले। रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल छह वर्ल्ड कप खेले जिनमें 10 नॉकआउट मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन इन मैचों में वह सिर्फ एक ही गोल कर सके। उनका ये इकलौता नॉकआउट गोल इसी वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के खिलाफ आया जो उन्होंने पेनल्टी पर किया।

रोनाल्डो स्तर के खिलाड़ी से इस तरह का प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जाती है। अपनी बेहतरीन फिटनेस और शानदार खेल के लिए मशहूर रोनाल्डो जहां भी जाते हैं गोल बरसाते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में वह ऐसा नहीं कर पाए।

– Advertisement –

Ad image

‘मैं दुखी हूं’
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वह दुखी हैं, लेकिन साफ जमीर के साथ वर्ल्ड कप से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं, इस बात का दुख है कि वर्ल्ड कप को इस तरह से छोड़कर जा रहा हूं। लेकिन जैसा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं एकदम साफ जमीर के साथ विदा ले रहा हूं। फुटबॉल खिलाड़ी की यही जिंदगी होती है। कई बार हम जीतते हैं तो कई बार हार जाते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ना होता है।”

रोनाल्डो ने 27 वर्ल्ड कप मैच खेले। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे लियोनेल मेसी हैं जिन्होंने अभी तक 30 मैच खेले हैं। रोनाल्डो ने कुल 11 वर्ल्ड कप गोल किए हैं।



Source link

127 कट्स के बाद रिलीज ‘सतलुज’ 48

मुंबई। Satluj Movie: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म ‘पंजाब 95’, जिसे बाद में ‘सतलुज’ नाम से रिलीज किया गया, एक बार फिर विवादों में आ गई है। कई वर्षों तक सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया में फंसी रहने के बाद फिल्म को हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया, लेकिन रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।

फिल्म की रिलीज के साथ ही एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि OTT पर रिलीज किया गया संस्करण वही ओरिजिनल वर्जन है, जिसे सबसे पहले उनके परिवार को दिखाया गया था और जिसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया।

– Advertisement –

Ad image

‘यही वह फिल्म है जिसे हमने मंजूरी दी थी’

परमजीत कौर खालड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और कई बाधाओं के बाद उनके पति के जीवन पर आधारित फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंची। उन्होंने लिखा कि यह वही मूल फिल्म है जिसे सबसे पहले उनके परिवार को दिखाया गया था और जिसे उन्होंने मंजूरी दी थी।

उन्होंने कहा कि कई तरह के दबाव और बदलाव की कोशिशों के बावजूद फिल्म की सच्चाई और उसकी आत्मा को बरकरार रखा गया। उनके अनुसार सबसे जरूरी बात यह थी कि जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बिना किसी समझौते के ईमानदारी से पेश किया जाए।

– Advertisement –

Ad image

25 हजार लावारिस शवों के मुद्दे का भी जिक्र

अपने बयान में परमजीत कौर खालड़ा ने दावा किया कि फिल्म में 25 हजार से अधिक लावारिस शवों के मुद्दे और जसवंत सिंह खालड़ा द्वारा लड़ी गई कानूनी लड़ाई को वास्तविकता के करीब दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने निर्देशक हनी त्रेहान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम दबावों के बावजूद फिल्म के ऐतिहासिक और कलात्मक पक्ष से समझौता नहीं किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म नई पीढ़ी को सच, इंसाफ, जवाबदेही और मानवाधिकार जैसे विषयों पर सोचने के लिए प्रेरित करेगी।

127 कट्स को लेकर लंबे समय तक विवाद

निर्देशक हनी त्रेहान की इस फिल्म को वर्ष 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास प्रमाणन के लिए भेजा गया था। मेकर्स का दावा था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 127 कट्स लगाने का सुझाव दिया था। इसी विवाद के चलते फिल्म को लंबे समय तक प्रमाणपत्र नहीं मिल सका।

इसके अलावा, वर्ष 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रस्तावित स्क्रीनिंग भी रद्द हो गई थी। निर्देशक के अनुसार फिल्म के मूल शीर्षक ‘गल्लूघारा’ पर भी आपत्ति जताई गई थी और शुरुआती क्रेडिट से “Inspired by True Events” हटाने का सुझाव दिया गया था। बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया।

फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाया है। उनके अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

कई वर्षों के इंतजार, सेंसर विवाद और नाम बदलने के बाद रिलीज हुई ‘सतलुज’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हालांकि फिल्म को हटाए जाने को लेकर आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

‘अल्फा’ बनी YRF Spy Universe की नई एंट्री,

मुंबई। Entertainment: मुंबई आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है Yash Raj Films की नई फिल्म अल्फा (Alpha)। शिव रावैल के डायरेक्टोरियल डेब्यू वाली ये फिल्म YRF Spy Universe (Tiger, Pathaan, War) की पहली फीमेल-लेड एक्शन थ्रिलर है। ₹100 करोड़ के बजट वाली फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी लीड रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल खूंखार विलेन और अनिल कपूर RAW चीफ के रूप में नजर आएंगे। हृतिक रोशन का स्पेशल कैमियो फिल्म को यूनिवर्स से जोड़ता है।

कहानी का रोमांच (बिना स्पॉइलर)दो मजबूत लड़कियां — सीता (आलिया भट्ट) और दुर्गा (शर्वरी) — मजबूरन साथ आती हैं। वे betrayal, revenge और एक क्रूर दुश्मन (बॉबी देओल) के खिलाफ लड़ती हैं। RAW ऑपरेशंस, हाई-ऑक्टेन एक्शन और इंटेंस ट्विस्ट्स से भरी कहानी दर्शकों को सीट के किनारे बिठाए रखती है। फिल्म assassin background, soldier program और देश की खुफिया दुनिया को दिखाती है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म के प्लस पॉइंट्स — जहां चकाचौंध हुई:

• एक्शन और विजुअल्स: बड़े स्केल के स्टंट्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और VFX ने दर्शकों को रोमांचित किया। आलिया का इंट्रो सीन और कुछ सेट पीस थिएटर में तालियां बटोर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

• बॉबी देओल का तूफान: उनका इंटेंस और खतरनाक विलेन रोल फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट है। कई रिव्यूज में कहा जा रहा है कि “बॉबी ही फिल्म देखने का sole reason हैं”।

• शर्वरी की मेहनत: एक्शन सीक्वेंस में उनकी कमिटमेंट और परफॉर्मेंस सराहनीय रही।
• यूनिवर्स कनेक्शन: हृतिक रोशन का कैमियो फैंस के लिए सरप्राइज है।
माइनस पॉइंट्स — जहां निराशा हाथ लगी:
ज्यादातर क्रिटिक्स और शुरुआती रिव्यूज में फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी स्क्रीनप्ले और स्टोरी बताई जा रही है। कहानी को weak, predictable और illogical कहा गया। Hollywood से heavy inspiration है लेकिन originality की कमी साफ दिखती है। पहला हाफ स्लो है और कई tropes recycled लगते हैं।
आलिया भट्ट की एक्टिंग में charisma है, लेकिन heavy action रोल में वे miscast लगीं। कुछ स्टंट्स unintentionally funny हो गए। इमोशन और patriotism की गहराई पिछले Spy Universe फिल्मों (जैसे Pathaan या Tiger) जितनी नहीं पहुंच पाई। 

क्रिटिकल और पब्लिक रिसेप्शन:

रिव्यूज मिक्स्ड टू नेगेटिव हैं। कुछ इसे “style over substance” या “average popcorn entertainer” बता रहे हैं, जबकि कई इसे Spy Universe की weakest entry मान रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग urban areas में decent रही, लेकिन आगे का प्रदर्शन वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगा। अल्फा pure masala action और बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए ठीक है, लेकिन tight story और believable परफॉर्मेंस की तलाश में निराश कर सकती है। अगर आप बॉबी देओल का धमाका, आलिया-शर्वरी की स्टाइल और YRF का ग्लॉस देखना चाहते हैं तो थिएटर जाएं — वरना expectations कम रखें।

 

 

‘अल्फा’ के कंधों पर YRF Spy Universe का भविष्य

मुंबई। Alpha Movie: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार यश राज फिल्म्स (YRF) के चर्चित Spy Universe का हिस्सा बनी हैं। लेकिन यह सिर्फ एक नई फिल्म की रिलीज नहीं है, बल्कि पूरे स्पाई यूनिवर्स की प्रतिष्ठा और भविष्य का बड़ा इम्तिहान भी माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में जहां ‘पठान’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इस यूनिवर्स को नई ऊंचाई दी थी, वहीं ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में अब ‘अल्फा’ से YRF को एक बड़े कमबैक की उम्मीद है।

Alpha में होंगे ऐसे ट्विस्ट, रिलीज से पहले Alia Bhatt ने दिया बड़ा हिंट!  जिन्हें मेकर्स ने जानबूझकर छिपाया | Alia Bhatt Dropped Major Story Twists  Hint For Yrf Spy Universe Movie

– Advertisement –

Ad image

YRF Spy Universe की शुरुआत 2012 में सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। इसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ‘वॉर’ (2019) और ‘पठान’ (2023) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। खासकर ‘पठान’ ने पहली बार सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य जासूसी किरदारों को एक ही सिनेमाई दुनिया से जोड़कर इस फ्रेंचाइजी को नई पहचान दिलाई। दर्शकों ने इस कॉन्सेप्ट को खूब पसंद किया और YRF Spy Universe बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल हो गया।

हालांकि इसके बाद आई ‘टाइगर 3’ दर्शकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जरूर की, लेकिन कहानी, स्क्रीनप्ले और एक्शन को लेकर इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद ‘वॉर 2’ भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों के बावजूद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना देखने को मिली। लगातार दो फिल्मों के अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाने से YRF Spy Universe की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आई।

– Advertisement –

Ad image

इसी दौरान रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना हासिल की। फिल्म की कहानी, निर्देशन और यथार्थवादी एक्शन की तुलना YRF की फिल्मों से की जाने लगी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ‘धुरंधर’ के बाद Spy Universe की फिल्मों के VFX, स्टोरीटेलिंग और एक्शन स्टाइल पर सवाल उठाए। ऐसे माहौल में ‘अल्फा’ पर दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।

‘अल्फा’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार YRF Spy Universe में महिला जासूस (Female Spy) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अब तक इस यूनिवर्स में सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे पुरुष सितारों का दबदबा रहा है। आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी इस परंपरा को बदलते हुए हाई-ऑक्टेन एक्शन, खुफिया मिशन और नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने आई है। यही वजह है कि फिल्म को सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी के लिए संभावित ‘गेम चेंजर’ भी माना जा रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘अल्फा’ की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक सीमित नहीं रहेगी। यदि दर्शकों ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, तो YRF Spy Universe को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाली फिल्मों के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। वहीं यदि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो फ्रेंचाइजी की रणनीति और भविष्य की दिशा पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

अब सबकी नजरें दर्शकों के फैसले और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर हैं। ‘अल्फा’ के सामने चुनौती सिर्फ हिट होने की नहीं, बल्कि यह साबित करने की भी है कि YRF Spy Universe अभी भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद एक्शन फ्रेंचाइजी बनने का दम रखता है।

विक्रांत मैसी की नई शुरुआत, ‘Musafir Cafe’ से

मुंबई। Entertainment: एक्टर विक्रांत मैसी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है. उनके प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ के बैनर तले बनी पहली सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में विक्रांत सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने टीजर के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सीरीज ‘मुसाफिर कैफे अगले महीने 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। टीजर देखने के बाद यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं से जुड़ी एक दिल को छू लेने वाली कहानी होगी।

– Advertisement –

Ad image

पहाड़ों की शांत वादी सुकून भरा कैफे
करीब एक मिनट के टीजर की शुरुआत विक्रांत मैसी के किरदार से होती है। वह कहते हैं, “मुसाफिरों की कई कहानियां होती हैं… और मेरी कहानी जुड़ी है इस कैफे से इस संवाद के साथ दर्शकों को खूबसूरत पहाड़ों, शांत वादियों और एक सुकून भरे कैफे की झलक दिखाई जाती है। टीजर का माहौल बेहद सादगी भरा और भावनात्मक है, जो पहली नजर में ही दर्शकों को कहानी से जोड़ने का काम करता है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। तीनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री टीजर में आकर्षक दिखाई देती है।

इसके अलावा अनुभवी अभिनेता आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट इस सीरीज को और मजबूत बनाती है। टीजर के साथ जारी किए गए कैप्शन में लिखा गया है—”प्यार, पहाड़ और इन मुसाफिरों की कहानी। यह लाइन सीरीज के पूरे मूड को बयां करती है। ऐसा लगता है कि ‘मुसाफिर कैफे’ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि रिश्तों, यादों और जिंदगी के उन पलों को भी पर्दे पर उतारेगी, जिनसे हर कोई खुद को जोड़ सके।

– Advertisement –

Ad image

बतौर प्रोड्यूसर यह विक्रांत मैसी का पहला काम
बतौर प्रोड्यूसर यह विक्रांत मैसी  का पहला बड़ा कदम है और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अब निर्माता के रूप में उनका यह नया सफर कितना सफल होता है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। खूबसूरत लोकेशन, संवेदनशील कहानी और दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

YRF की नई फिल्म में नजर आएंगे आयुष्मान

मुंबई। Entertainment: अभिनेता आयुष्मान खुराना की आखिरी रिलीज फिल्में ‘थामा’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके गई थीं। अब इन फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना जल्द ही एक नई फिल्म में दिखने वाले हैं और इस फिल्म के लिए आयुष्मान ने फिर से यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।

आयुष्मान की नई फिल्म का एलान
दरअसल आयुष्मान की नई फिल्म का नाम ‘मुपापा’ (Mupapa) है, और इस फिल्म को यश राज फिल्म्स (YRF) और पोशम पा पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म ‘मुपापा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय ने ‘सैयारा’ प्रोड्यूस की, जो ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

क्या होगी फिल्म की कहानी?
आयुष्मान (ayushmann khurrana) की इस फिल्म के एलान के बाद अभी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि, ‘मुपापा’ एक अलग तरह की थिएट्रिकल फिल्म है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया अनुभव देगी।

– Advertisement –

Ad image

अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म में इस बार कुछ नया करने जा रहे हैं। फिल्म में रोमांच की कोई कभी नहीं होगी। अब फिल्म में आयुष्मान हैं, तो जाहिर है फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा नजर आएगा। आपको बता दें कि, फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की पिक्चर भी सामने आ चुकी है। वहीं आयुष्मान की यह फिल्म ‘मुपापा’ 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के अलावा आयुष्मान उड़ता तीर और ये प्रेम मोह लिया, जैसी फिल्मों में दिखेंगे। उधर यशराज फिल्म्स की मचअवेटेड फिल्म ‘एल्फा’ (Alpha) भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे।

लगान फिल्म की 25वीं वर्षगांठ पर आमिर खान

0

Entertainment: भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार “लगान” आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि अपनी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और बेहतरीन संगीत के दम पर इतिहास भी रच दिया था। अब फिल्म अपनी रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस खास मौके पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया है, जिसने उन्हें पुरानी यादों की सैर करा दी है।

दरअसल, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के सबसे यादगार रोमांटिक पलों में से एक को दोबारा जीवंत किया गया है। वीडियो में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने अपने लोकप्रिय किरदार भुवन और गौरी के उसी आइकॉनिक सीन को 25 साल बाद फिर से रिक्रिएट किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस को भावुक कर दिया और लोग इसे देखकर फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा करने लगे।

– Advertisement –

Ad image

इस वीडियो के साथ मेकर्स ने एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा कि “वापस वहीं, जहाँ से यादों की शुरुआत हुई थी।” इस एक लाइन ने उन दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिन्होंने ‘लगान’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव के रूप में जिया था. वीडियो में आमिर और ग्रेसी की वही मासूम केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसने दो दशक पहले लाखों लोगों का दिल जीत लिया था।

देशभक्ति, आत्मसम्मान, संघर्ष, प्रेम और उम्मीद की कहानी
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन और आमिर खान  के प्रोडक्शन में बनी ‘लगान’ केवल एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं थी। यह एक ऐसी कहानी थी, जिसमें देशभक्ति, आत्मसम्मान, संघर्ष, प्रेम और उम्मीद का खूबसूरत संगम देखने को मिला। अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच के जरिए अन्याय के खिलाफ लड़ाई की कहानी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया था। यही वजह है कि फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में गिनी जाती है।

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि “लगान”  ने भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म को 74वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली ‘लगान’ भारत की तीसरी फिल्म बनी थी। इस सम्मान ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई और यह साबित किया कि अच्छी कहानी भाषा और सीमाओं से कहीं बड़ी होती है।

 

34 साल बाद वकील के किरदार में

0

मुंबई। Ikka Trailer:  नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें न्याय, परिवार और मुश्किल फैसलों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के सिद्धांतवादी वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक बड़े केस के दौरान अपने उसूलों और परिवार के बीच उलझ जाते हैं। खास बात यह है कि सनी देओल 34 साल बाद वकील के किरदार में लौट रहे हैं। इससे पहले वह 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘दामिनी’ में वकील बने थे।

– Advertisement –

Ad image

‘इक्का’ में दीया मिर्जा अर्जुन की पत्नी, जबकि तिलोतमा शोमे सरकारी वकील के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है और यह 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

‘बबलू पंडित’ को मारना नहीं चाहिए था, विक्रांत

0

मुंबई। Mirzapur Film: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक बार फिर इस चर्चित शो को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि पहले ही सीजन में उनके किरदार की मौत हो गई थी।

हाल ही में FLO Bengaluru Official को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा, “काश उन्होंने मुझे शो में नहीं मारा होता।” उन्होंने बताया कि जब उन्हें मिर्जापुर का ऑफर मिला था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह सीरीज इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी।

– Advertisement –

Ad image

विक्रांत ने बताया कि शो की टीम में करीब 85 प्रतिशत पुरुष थे और सभी ने मिलकर बेहद जुनून के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम किया। उनके मुताबिक, यह कुछ उत्साही लोगों की टीम थी, जिसने मिलकर ऐसा कंटेंट बनाया जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।

17 घंटे में बदल गई जिंदगी

– Advertisement –

Ad image

विक्रांत मैसी ने बताया कि मिर्जापुर रिलीज होने के अगले ही दिन वह लखनऊ में फिल्म ‘रामप्रसाद की तेहरवी’ की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट के बाहर 200 से 300 लोगों की भीड़ सिर्फ उन्हें देखने और ‘बबलू पंडित’ के नाम से बुलाने के लिए जमा हो गई थी।

उन्होंने कहा कि शो रिलीज होने के महज 17-18 घंटे बाद ही लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे, सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहे थे। उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि मिर्जापुर दर्शकों के दिलों तक पहुंच चुका है।

जल्द नए अवतार में दिखेंगे विक्रांत

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 3 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होगी।

वहीं, ‘मिर्जापुर’ भी अब बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में बबलू पंडित के किरदार की वापसी होगी, हालांकि इस बार यह भूमिका जितेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे।

‘वेलकम टू द जंगल’ में सितारों की भरमार, लेकिन

0

मुंबई। Entertenment: लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है। फिल्म में 30 से अधिक कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट और पुरानी ‘वेलकम’ सीरीज की यादें हैं। अक्षय कुमार शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ फिल्म को संभालने की कोशिश करते हैं। परेश रावल, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी कई दृश्यों में दर्शकों को हंसाने में सफल रहते हैं, जबकि जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी अपने अंदाज से मनोरंजन का तड़का लगाते हैं।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले है। कई जगह हास्य जबरदस्ती का लगता है और इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद कई कलाकारों को पर्याप्त स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाया। फिल्म का पहला भाग हल्का पड़ता है, जबकि दूसरे भाग में कॉमेडी का स्तर बेहतर होता दिखाई देता है। संगीत की बात करें तो फिल्म के गाने मनोरंजक हैं और बड़े पर्दे पर अच्छे लगते हैं, लेकिन पुराने ‘वेलकम’ के यादगार गीतों जैसी छाप नहीं छोड़ पाते। बैकग्राउंड स्कोर कई कॉमिक दृश्यों को प्रभावी बनाता है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

– Advertisement –

Ad image

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 29 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग दर्ज की, जो अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों की तुलना में बेहतर मानी जा रही है। पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली।

देखें या नहीं?

अगर आप ‘वेलकम’, ‘हेरा फेरी’ और पुराने मसाला कॉमेडी मनोरंजन के प्रशंसक हैं तथा बिना ज्यादा तर्क लगाए हल्की-फुल्की कॉमेडी का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है। लेकिन यदि आप मजबूत कहानी और नए तरह के हास्य की उम्मीद लेकर जाएंगे, तो फिल्म कुछ हद तक निराश कर सकती है।