Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 6

Panchayat Web Series: ‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! उप-प्रधान कौन बनेगा? एक्टर्स ने दिए बड़े संकेत

0

नई दिल्ली। Panchayat Web Series: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सीरीज के कलाकार दुर्गेश कुमार (भूषण उर्फ बनराकस), सुनीता राजवर (क्रांति देवी) और अशोक पाठक (बिनोद) ने ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर कई दिलचस्प संकेत दिए। हालांकि उन्होंने कहानी का खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने कहा कि कहानी के बारे में ज्यादा बताना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे दर्शकों का मजा खराब हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। वहीं बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने कहा कि सीजन 5 पहले के मुकाबले अलग और ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

वहीं फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर से जब उप-प्रधान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह राज अभी नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि शो के लेखक ने कहानी को बेहद शानदार तरीके से लिखा है और अगर अभी सब कुछ बता दिया गया तो दर्शकों का उत्साह खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि ‘पंचायत सीजन 4’ का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जहां फुलेरा की सत्ता बदल चुकी है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गांव का नया उप-प्रधान कौन बनेगा। यही सस्पेंस अब सीजन 5 में खुलने की उम्मीद है।

हालांकि ‘पंचायत सीजन 5’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने संकेत दिए हैं कि नया सीजन जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा।

The post Panchayat Web Series: ‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! उप-प्रधान कौन बनेगा? एक्टर्स ने दिए बड़े संकेत appeared first on Grand News.

34 सितारों की फौज, डबल

0

नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Review: बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी समेत करीब 34 कलाकारों की लंबी फौज नजर आती है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि कहानी दिवंगत लेखक नीरज वोरा की है। सवाल यह है कि क्या इतनी बड़ी स्टारकास्ट दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने में सफल होती है या फिर फिल्म भीड़ में कहीं खो जाती है? आइए जानते हैं।

कहानी: फ्लॉप फिल्म से शुरू होकर आतंकियों तक पहुंचता सफर

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की शुरुआत एक बेहद अनोखे कॉन्सेप्ट से होती है। टैक्स बचाने के लिए जानबूझकर एक फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाई जाती है। इस मिशन की जिम्मेदारी मिलती है देवदास (राजपाल यादव) और परेश रावल को, जो अब तक केवल 20 हजार रुपये के बजट में फिल्में बनाते आए हैं। लेकिन इस बार उनके हाथ लग जाता है 2000 करोड़ रुपये का विशाल बजट।

हीरो के रूप में चुना जाता है अक्षय कुमार, जो फिल्म में एक ऐसे फ्लॉप स्टार की भूमिका निभा रहे हैं जिसे मजबूरी में भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग करना पड़ रहा है। कहानी में आगे अरशद वारसी (रोमियो) और सुनील शेट्टी (येड़ा अन्ना) की एंट्री होती है, जो खुद को भी फिल्म का हीरो मानते हैं।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ लेती है। फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी टीम को आर्मी ट्रेनिंग दी जाती है। फिर शूटिंग के लिए ऐसा गांव चुना जाता है जो आतंकियों के निशाने पर है। यहीं से फिल्म में असली और नकली घटनाओं का ऐसा घालमेल शुरू होता है कि दर्शक लगातार हंसते भी हैं और कई बार सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं कि आखिर चल क्या रहा है।

कहानी पूरी तरह लॉजिक से ज्यादा मनोरंजन पर आधारित है। अगर आप तर्क खोजेंगे तो निराश हो सकते हैं, लेकिन बिना ज्यादा सोच-विचार के फिल्म देखेंगे तो कई जगह ठहाके जरूर लगाएंगे।

डायरेक्शन: अहमद खान ने बनाया ‘ब्रेनलेस एंटरटेनमेंट’

निर्देशक अहमद खान ने फिल्म को पूरी तरह मसाला कॉमेडी के अंदाज में पेश किया है। उन्होंने 34 कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर संभालने की कोशिश की है। फिल्म में बॉलीवुड पर हल्का-फुल्का व्यंग्य, पापाराजी संस्कृति पर मजाक, अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का जिक्र और कई सेल्फ-रेफरेंस देखने को मिलते हैं।

हालांकि फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी एडिटिंग है। कई सीन जल्दबाजी में जोड़े गए लगते हैं और कुछ हिस्सों में कहानी बिखरी हुई महसूस होती है। कई बार ऐसा लगता है कि निर्देशक ने दर्शकों पर ही छोड़ दिया है कि वे खुद समझ लें कि आखिर हो क्या रहा है।

एक्टिंग: अक्षय कुमार ने फिर साबित किया कॉमेडी के बादशाह क्यों हैं

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अक्षय कुमार हैं। उनका डबल रोल और तोतली जुबान वाला किरदार दर्शकों को खूब हंसाता है। लंबे समय बाद अक्षय अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग में नजर आते हैं।

राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी हमेशा की तरह शानदार है। दोनों की कॉमिक केमिस्ट्री फिल्म के कई दृश्यों को यादगार बनाती है।

वहीं फरीदा जलाल और किरण कुमार भी अपने किरदारों में प्रभाव छोड़ते हैं। सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और बाकी कलाकार भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में ठीक-ठाक नजर आते हैं। हालांकि इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के कारण सभी को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाता।

कॉमेडी कैसी है?

अगर आप वेलकम, हेरा फेरी, दे दना दन जैसी बॉलीवुड स्टाइल कॉमेडी फिल्मों के प्रशंसक हैं, जहां लॉजिक से ज्यादा पंचलाइन और मनोरंजन मायने रखते हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है। फिल्म में कई वन-लाइनर, स्लैपस्टिक कॉमेडी और सिचुएशनल हास्य देखने को मिलता है।

कमजोरियां

  • कहानी कई जगह बिखरी हुई लगती है।
  • एडिटिंग कमजोर है।
  • कुछ सीन जरूरत से ज्यादा लंबे महसूस होते हैं।
  • 34 कलाकार होने की वजह से कई किरदार अधूरे लगते हैं।

फिल्म देखें या नहीं? (Verdict)

‘वेलकम टू द जंगल’ कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे आप कहानी या लॉजिक के लिए देखें। यह पूरी तरह ब्रेनलेस कॉमेडी एंटरटेनर है, जहां हंसी, स्टारकास्ट और हल्का-फुल्का मनोरंजन सबसे बड़ी ताकत हैं।

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ बिना ज्यादा दिमाग लगाए दो-ढाई घंटे हंसना चाहते हैं और अक्षय कुमार को उनकी पुरानी कॉमिक फॉर्म में देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।

रेटिंग:  (3/5)

टीपीएल आर एस सी टेनिस एकेडमी टेनिस

0


रायपुर। Tennis tournament: टीपीएल टेनिस टूर्नामेंट के अंतर्गत पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई। 26-28 जून तक वी आई पी क्लब में आयोजित टूर्नामेंट में आज कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की, वहीं कुछ मुकाबले रोमांचक रहे।

पुरुष वर्ग में रेयांश अडवानी ने हराव जैन को 6-2, अव्यय जिंदल ने मोर्यान मेघानी को 6-2, उमेश सोनाराम ने आर्यन जय को 6-1, कृषिव जैन ने हिमांक चौहान को 6-2, रेयांश निगम ने अक्षज मिश्रा को 6-1 एवं शारव अरोड़ा को 6-1, अनंत शर्मा ने अर्जन विचित्रा को 6-0, अबीर लूथरा ने ईशान साइमन को 6-4, हर्षिल नाथानी ने नमिश मेघानी को 6-2, आकर्ष पांडेय ने शाश्वत अग्रवाल को 6-0, सिद्ध पटेल ने आशीष सोनाराम को 6-3, कुश गर्ग ने हिरांश लालवानी को 6-1, युवांश भोजवानी ने टंकन राज को 6-2, अमोल ने चैतन्य को 6-3, विहार ने जसमान को 6-1 तथा अयान सरवत ने विवान हरिरामानी को 6-3 से पराजित किया।

– Advertisement –

Ad image

बालिका वर्ग में स्निजा नायर ने हरलीन को 6-2 तथा श्रेया साव को 6-1 से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की। आकृति अरुण ने अनन्या अन्विता को 6-2, वान्या ने भद्रकर्णिका को 6-1 तथा टाईब्रेक तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में शिवाली को 6-5 (7-0) से हराया। वहीं अरांचा माथुर ने काश्वी को 6-2 तथा भाव्या ने अनन्या अन्विता को 6-1 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। कल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले एवं डबल्स के मुकाबले खेले जायेगे प्रतियोगिता के निर्णायक लुकेश नेताम है यह जानकारी छ्ग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता संचालक रूपेंद्र सिंह चौहान ने दी।

– Advertisement –

Ad image



Source link

‘The Movie’ का टीजर हुआ रिलीज, फैंस

0

ENTERTENMENT: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर का जल्द ही फिल्म आने वाला है, जिसका नाम ​’मिर्जापुर: द मूवी'(Mirzapur: The Movie) रखा गया है। वहीं, अब इसके फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है।

​यह टीजर अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ दर्शकों का मिर्जापुर की दुनिया में वापस स्वागत करता है, वहीं जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के रोल में कदम रख रहे हैं, जिससे फैन्स का यह फेवरेट किरदार स्क्रीन पर वापस लौट आया है. इस सागा में रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं, जिनकी दमदार नई प्रेजेंस मिर्जापुर यूनिवर्स में एक और दिलचस्प एंगल जोड़ती है। पूर्वांचल की गलियों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक, यह सागा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा रूप ले रहा है, जो अपनी इस ग्रिपिंग दुनिया और लार्जर-देन-लाइफ स्टोरीटेलिंग को हर रीजन के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

​इस स्टार-कास्ट को और बड़ा करते हुए, फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान शामिल हैं, जो मिर्जापुर की दुनिया के एक शानदार अनसुने चैप्टर को जीने के लिए एक साथ आए हैं। फिल्म ​’मिर्जापुर: द मूवी'(Mirzapur: The Movie) को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड है। गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड और कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड, यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

Prahaar Teaser: ‘प्रहार’ का दमदार टीजर रिलीज: कसाब को

0

Prahaar Teaser: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह देश के चर्चित वकील और वर्तमान सांसद उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा लड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। डेढ़ मिनट के टीजर में राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग और प्रभावशाली कोर्टरूम स्पीच ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में राजकुमार राव देश के प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में पूरी तरह ढले नजर आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद चले ऐतिहासिक मुकदमे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उज्ज्वल निकम ने विशेष लोक अभियोजक के रूप में इस केस में अहम भूमिका निभाई थी। टीजर में दिखाया गया है कि अदालत में जब यह सवाल उठता है कि कसाब के खिलाफ वीडियो और तस्वीरों जैसे पर्याप्त सबूत होने के बावजूद उसे निष्पक्ष सुनवाई की जरूरत क्यों है, तब राजकुमार राव का किरदार भारतीय न्याय व्यवस्था और संविधान की मजबूती को प्रभावशाली अंदाज में पेश करता है।

राजकुमार राव की संवाद अदायगी, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज उन्हें उज्ज्वल निकम के किरदार के बेहद करीब ले जाती है। उनकी कोर्टरूम स्पीच में एएसआई तुकाराम ओम्बले का जिक्र भावनात्मक और प्रभावशाली तरीके से किया गया है। यह दृश्य टीजर का सबसे मजबूत हिस्सा माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

स्टारकास्ट भी है दमदार

फिल्म में वामिका गब्बी राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं जयदीप अहलावत भी एक अहम वकील के किरदार में दिखाई देंगे। टीजर में उनकी छोटी-सी झलक ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके अलावा सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अनुभवी निर्देशक के हाथों में फिल्म

‘प्रहार’ का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जो इससे पहले चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का निर्देशन कर चुके हैं। उनके निर्देशन और फिल्म की गंभीर विषयवस्तु को देखते हुए दर्शकों को एक मजबूत कोर्टरूम ड्रामा की उम्मीद है।

कब होगी रिलीज?

राजकुमार राव स्टारर ‘प्रहार’ सिनेमाघरों में 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। टीजर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग ड्रेसिंग रूम,

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Sooryavanshi एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके लिए की गई विशेष व्यवस्था है। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम उपलब्ध कराया जाएगा।

दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सुरक्षा एवं बाल संरक्षण नियमों के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी वयस्क खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम या शॉवर सुविधाएं साझा नहीं कर सकते। इसी वजह से वैभव के लिए हर मैदान पर अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है।

– Advertisement –

हालांकि वैभव को मैच के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में रहने, टीम मीटिंग में शामिल होने और रणनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बनने की अनुमति होगी। प्रतिबंध केवल कपड़े बदलने और मैच से पहले तथा बाद के समय पर लागू रहेगा।

सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम को इस दौरे में तीन अलग-अलग पवेलियन रूम उपलब्ध कराए गए हैं ताकि नियमों का पूरी तरह पालन किया जा सके। वैभव के माता-पिता भी उनके साथ इंग्लैंड गए हैं और टीम होटल में ही रहेंगे, जिससे युवा खिलाड़ी को नए माहौल में सहज महसूस कराने में मदद मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित नाम हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल और इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। अब आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में पदार्पण करते ही वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यवस्था भले ही असामान्य लगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय खेलों में नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे नियम लंबे समय से लागू हैं। इंग्लैंड में फुटबॉल समेत कई खेलों में भी 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए इसी तरह के प्रावधान हैं।

 

नेटफ्लिक्स की 5 ऐसी हॉरर

0

Entertainment Desk: अगर आपको हॉरर फिल्मों में सिर्फ भूत-प्रेत नहीं बल्कि खून, हिंसा, रहस्य और सीरियल किलर्स का खौफ पसंद है, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इन फिल्मों में मास्क पहनकर हत्या करने वाले खूंखार किलर्स, बेरहम मर्डर्स, सस्पेंस और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो आखिरी मिनट तक आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देंगे। इन फिल्मों में डर के साथ-साथ खून-खराबे का ऐसा तड़का है जो कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है।

1. टेक्सास चेनशॉ मैसेकर (2022)

Alexandra Daddario Interview: The 'Texas Chainsaw' Star Talks Running Scared

हॉरर फिल्मों की दुनिया में लेदरफेस का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। Texas Chainsaw Massacre (2022) इसी क्लासिक फ्रेंचाइजी का नया अध्याय है। फिल्म की कहानी मेलोडी और लीला नाम की दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नए शहर हार्लो में अपना भविष्य बनाने पहुंचती हैं। लेकिन उनकी नई शुरुआत जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल जाती है, जब लेदरफेस अपनी चेनसॉ के साथ लोगों का शिकार करना शुरू कर देता है। फिल्म में पुराने किरदार सैली हार्डेस्टी की वापसी भी दिखाई गई है, जो कहानी को और रोमांचक बनाती है। खून-खराबे और क्रूर हत्याओं से भरपूर यह फिल्म स्लैशर जॉनर के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

2. फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन (2025)

फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन' साउंडट्रैक: नेटफ्लिक्स की इस टीन स्लैशर सीरीज़  के सभी गाने

आर.एल. स्टाइन की मशहूर Fear Street सीरीज का यह नया चैप्टर 1988 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक हाईस्कूल प्रॉम नाइट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्रॉम क्वीन बनने की दौड़ अचानक मौत के खेल में बदल जाती है। एक-एक कर छात्र रहस्यमयी तरीके से मारे जाने लगते हैं और पूरे शहर में दहशत फैल जाती है। फिल्म में स्लैशर हॉरर के साथ सुपरनैचुरल एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं, जो इसे और ज्यादा डरावना बनाते हैं। अगर आपको रहस्य और हॉरर का कॉम्बिनेशन पसंद है तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

3. देयर इज समवन इनसाइड योर हाउस (2021)

आपके घर के अंदर कोई है - अंत की व्याख्या (हत्यारा कौन है?)

पैट्रिक ब्राइस के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्सचेंज स्टूडेंट की कहानी है, जो नए शहर में पढ़ाई के लिए आती है। लेकिन जल्द ही उसके स्कूल के छात्र एक-एक कर किसी रहस्यमयी किलर का शिकार बनने लगते हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि हत्यारा अपने शिकार के चेहरे जैसा मास्क पहनकर हत्या करता है। फिल्म में हाईस्कूल ड्रामा, टीनएज रिलेशनशिप, दोस्ती और रहस्य के साथ कई खौफनाक मर्डर सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स की चर्चित स्लैशर फिल्मों में गिनी जाती है।

4. टाइम कट (2024)

Time Cut (2024) – Anmeldelse | Netflix Teen Slasher Gyserfilm • Heaven of  Horror

Time Cut एक अलग तरह की हॉरर फिल्म है, जिसमें टाइम ट्रैवल और स्लैशर दोनों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। कहानी लूसी नाम की लड़की की है, जो टाइम मशीन के जरिए साल 2003 में पहुंच जाती है। वहां उसे अपनी बहन समर की हत्या रोकने का मौका मिलता है, जिसकी मौत ने उसके परिवार की जिंदगी बदल दी थी। लेकिन अतीत में की गई हर कोशिश भविष्य को प्रभावित करती है और लूसी खुद एक खतरनाक खेल में फंस जाती है। फिल्म में सस्पेंस, टाइम ट्रैवल और खूनी हत्याओं का ऐसा मिश्रण है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

5. हार्ट आईज (2025)

Review | Heart Eyes (2025) - Future of the Force

वैलेंटाइन डे पर आधारित यह फिल्म हॉरर और डार्क कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। कहानी एक ऐसे मास्क्ड सीरियल किलर की है जो हर साल वैलेंटाइन डे पर कपल्स को निशाना बनाता है। लेकिन इस बार वह गलत लोगों से टकरा जाता है और घटनाएं अप्रत्याशित मोड़ ले लेती हैं। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस और खून-खराबे का ऐसा मेल है जो इसे बाकी स्लैशर फिल्मों से अलग बनाता है। हॉरर प्रेमियों के लिए यह एक मनोरंजक और रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है।

क्यों खास हैं ये फिल्में?

इन पांचों फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें सिर्फ डराने की कोशिश नहीं की गई है, बल्कि सस्पेंस, रहस्य, खून-खराबे और दमदार कहानी के जरिए दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा गया है। अगर आप ऐसे हॉरर कंटेंट की तलाश में हैं जिसमें हर कुछ मिनट बाद नया ट्विस्ट और मौत का नया खेल देखने को मिले, तो नेटफ्लिक्स की ये फिल्में आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

Entertainment: आवारापन 2′ के बाद हॉरर में वापसी: इमरान हाशमी

0

मुंबई। Entertainment: इमरान हाशमी की फिल्मों और गानों का फैनबेस अलग है इसीलिए उन्होंने अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त अनाउंसमेंट किया है। हालांकि इस बार रोमांस की जगह हॉरर का तड़का लगेगा और फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

इमरान ने किया हॉरर-कॉमेडी का ऐलान
इमरान हाशमी एक ऐसे जॉनर में वापसी कर रहे हैं जिसके लिए उनके फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने म्यूजिकल हॉरर रूह का अनाउंसमेंट कर दिया है। वे इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिलहाल रूह (Rooh) का सिर्फ टीजर किया गया है लेकिन कहानी का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिल्म के बारे में इमरान ने कहा, ‘रूह एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, क्योंकि इसमें नए जमाने की हॉरर, इमोशन और म्यूजिक का बहुत जबरदस्त मेल है’।

इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 में नजर आने वाले हैं जिसका फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म होगी। यह 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है जो 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

– Advertisement –

Ad image

रूह के बारे में
रूह को मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा है जो लुकाछिपी और छोरी जैसी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इसे मयंक शर्मा डायरेक्ट करेंगे और यह फिल्म 2027 में रिलीज करने के लिए शेड्यूल की गई है।

बेस्ट मेल एथलीट बने नीरज, दिग्गजों

0


India Sports: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में उन्हें ‘बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स जगत की कई महान हस्तियां मौजूद रहीं।

यह पुरस्कार नीरज चोपड़ा के पिछले वर्ष के शानदार प्रदर्शन, खेल के प्रति समर्पण और भारतीय एथलेटिक्स में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए दिया गया। नीरज लंबे समय से भारतीय खेलों का चेहरा बने हुए हैं और उनकी उपलब्धियों ने देश के लाखों युवाओं को एथलेटिक्स की ओर प्रेरित किया है।

– Advertisement –

Ad image

पहली बार आयोजित हुए इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की ओर से आयोजित इस पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम का उद्देश्य देश के एथलीटों की उपलब्धियों को सम्मानित करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों और खेल से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

सबसे अधिक चर्चा नीरज चोपड़ा को मिले बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड की रही। यह सम्मान उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने के लिए दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

पीटी उषा और अंजू बॉबी जॉर्ज को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

कार्यक्रम में भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में अहम योगदान देने वाली चार महान हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं—

  • पीटी उषा
  • अंजू बॉबी जॉर्ज
  • गुरबचन सिंह रंधावा
  • बहादुर सिंह चौहान

इन खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

चोट के बाद भी नहीं टूटा नीरज का हौसला

नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से पीठ की चोट से जूझ रहे थे। सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। चोट से उबरने के लिए उन्होंने तुर्की में रिहैबिलिटेशन किया और बाद में स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग शुरू की।

हालांकि मुश्किल दौर के बावजूद नीरज ने हार नहीं मानी और मैदान पर दमदार वापसी की। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज वह फिर से दुनिया के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर्स में गिने जा रहे हैं।

दोहा डायमंड लीग में किया शानदार प्रदर्शन

चोट के बाद वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और चौथे स्थान पर रहे। हालांकि वह पदक जीतने से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन यह साबित करने के लिए काफी था कि वह पूरी तरह वापसी कर चुके हैं।

सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए निर्धारित 82.61 मीटर की क्वालिफाइंग दूरी को आसानी से पार कर लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर पदक की उम्मीद

नीरज चोपड़ा को पहले ही 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा चुका है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह पूरी तरह फिट रहे तो भारत को एक बार फिर उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।

अवार्ड मिलने के बाद नीरज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैदान पर वापसी करना उनके लिए बेहद खास रहा और वह आने वाले सीजन में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारतीय खेलों के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एथलेटिक्स को वैश्विक पहचान दिलाई है। ओलंपिक और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन ने भारत को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाई हैं। उनकी सफलता ने देश में एथलेटिक्स के प्रति युवाओं की रुचि भी बढ़ाई है।

पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में मिला यह सम्मान न केवल नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतीक माना जा रहा है।



Source link

ओडिशा के छोटे से गांव से

0

मुंबई। Droupadi Murmu Documentary:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और संघर्ष की कहानी अब देश-दुनिया के दर्शकों तक एक विशेष डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पहुंचेगी। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस Aamir Khan Productions ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर आधारित एक महत्वाकांक्षी डॉक्यूमेंट्री बनाने की घोषणा की है। यह फिल्म उनकी साधारण पृष्ठभूमि से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की असाधारण यात्रा को दर्शाएगी।

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन जानी-मानी फिल्ममेकर स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली फिल्म निर्माण के लिए जानी जाती हैं। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक यह फिल्म केवल द्रौपदी मुर्मू की जीवनी नहीं होगी, बल्कि उनके संघर्ष, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और भारतीय लोकतंत्र में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को भी गहराई से प्रस्तुत करेगी।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन कई मायनों में प्रेरणादायक रहा है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक छोटे से गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू ने बेहद साधारण परिस्थितियों में अपना जीवन शुरू किया। उन्होंने शिक्षक के रूप में काम किया, फिर राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई। वे ओडिशा सरकार में मंत्री रहीं, बाद में झारखंड की राज्यपाल बनीं और वर्ष 2022 में भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रच दिया।

डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के उन महत्वपूर्ण पड़ावों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने उन्हें मजबूत बनाया। व्यक्तिगत जीवन में कई कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक दुखों का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा। यही संघर्ष और जुझारूपन उनकी कहानी को विशेष बनाता है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि द्रौपदी मुर्मू की यात्रा केवल एक व्यक्ति की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र, सामाजिक समावेशन और अवसरों की समानता का भी प्रतीक है। एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला का देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सूत्रों के अनुसार डॉक्यूमेंट्री में द्रौपदी मुर्मू के बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, सामाजिक कार्यों और राष्ट्रपति बनने तक के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को भी सामने लाया जाएगा, जिनके बारे में आम लोग कम जानते हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस इससे पहले भी सामाजिक और प्रेरणादायक विषयों पर कई चर्चित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर चुका है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बनने वाली यह डॉक्यूमेंट्री भी काफी चर्चा में है। माना जा रहा है कि यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री आने वाले समय में देश की उन प्रेरक कहानियों में शामिल हो सकती है, जो संघर्ष, समर्पण और सफलता का संदेश देती हैं। यह फिल्म नई पीढ़ी को यह समझाने का प्रयास करेगी कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कोई भी व्यक्ति असंभव लगने वाली ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।