Friday, June 26, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentPanchayat Web Series: ‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! उप-प्रधान कौन बनेगा?...

Panchayat Web Series: ‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! उप-प्रधान कौन बनेगा? एक्टर्स ने दिए बड़े संकेत

नई दिल्ली। Panchayat Web Series: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सीरीज के कलाकार दुर्गेश कुमार (भूषण उर्फ बनराकस), सुनीता राजवर (क्रांति देवी) और अशोक पाठक (बिनोद) ने ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर कई दिलचस्प संकेत दिए। हालांकि उन्होंने कहानी का खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने कहा कि कहानी के बारे में ज्यादा बताना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे दर्शकों का मजा खराब हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। वहीं बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने कहा कि सीजन 5 पहले के मुकाबले अलग और ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

वहीं फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर से जब उप-प्रधान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह राज अभी नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि शो के लेखक ने कहानी को बेहद शानदार तरीके से लिखा है और अगर अभी सब कुछ बता दिया गया तो दर्शकों का उत्साह खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि ‘पंचायत सीजन 4’ का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जहां फुलेरा की सत्ता बदल चुकी है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गांव का नया उप-प्रधान कौन बनेगा। यही सस्पेंस अब सीजन 5 में खुलने की उम्मीद है।

हालांकि ‘पंचायत सीजन 5’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने संकेत दिए हैं कि नया सीजन जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा।

The post Panchayat Web Series: ‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! उप-प्रधान कौन बनेगा? एक्टर्स ने दिए बड़े संकेत appeared first on Grand News.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments