Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 7

150 करोड़ के बजट वाली ‘कॉकटेल 2’ पर बड़ा

0

Bollywood Film: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स भी इसकी बॉक्स ऑफिस संभावनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, बड़े बजट के चलते फिल्म के सामने कमाई का बड़ा लक्ष्य भी है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक साथ नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस में खासा क्रेज बना हुआ है। फिल्म के पोस्टर, टीजर और प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इसके लिए सकारात्मक माहौल तैयार होता दिख रहा है।

– Advertisement –

Ad image

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में निर्माताओं की नजरें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म को आर्थिक रूप से सुरक्षित स्थिति में पहुंचने के लिए कम से कम 130 करोड़ रुपये का थिएट्रिकल कारोबार करना होगा। इसके बाद ही फिल्म को फायदे की दिशा में बढ़ती हुई माना जाएगा।

फिल्म की सफलता काफी हद तक इसके पहले वीकेंड पर निर्भर करेगी। यदि रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिलती है और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आती है, तो यह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। हालांकि, सिर्फ बड़े सितारों की मौजूदगी किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं होती। बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए दमदार कहानी, प्रभावी निर्देशन और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस बेहद जरूरी होगी।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेड सर्किल में फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सकारात्मक माहौल है, लेकिन अंतिम फैसला दर्शकों के हाथ में होगा। रिलीज के बाद मिलने वाला वर्ड ऑफ माउथ और पहले सप्ताह का कलेक्शन ही तय करेगा कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया रिकॉर्ड बना पाएगी या फिर बड़े बजट का दबाव इसके प्रदर्शन पर भारी पड़ेगा।

फिर साथ दिखेंगे रैंचो, फरहान और राजू! ‘3

0


Reading:
 3 Idiots Sequel: फिर साथ दिखेंगे रैंचो, फरहान और राजू! ‘3 इडियट्स 2’ की कहानी पर राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा

IPL खत्म होने के बाद फैमिली के साथ वक्त

0

Entertainment: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद लंदन पहुंच चुके हैं। चकाचौंध और मीडिया की नजरों से दूर यह स्टार कपल वहां बेहद शांति से अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। हाल ही में विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपने लाडले बेटे अकाय के साथ एक पार्क में घूमते नजर आ रहे हैं।

बेटे अकाय संग क्वालिटी टाइम बिताते दिखे विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दो तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे एक फैन ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पहली फोटो में जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोस्तों के साथ चिट-चैट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेटे अकाय को गोद में उठाया है।

– Advertisement –

Ad image

‘अल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज: आलिया

0

YRF Universe Movies: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जबकि बॉबी देओल एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर के आखिर में ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

क्या है ट्रेलर की कहानी?
करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे बच्चे से होती है, जो कांच की दीवार के पीछे खड़ा नजर आता है। इसके बाद बॉबी देओल के किरदार फतेह की एंट्री होती है, जो उस बच्ची को ‘सीता’ नाम देता है और उसे एक खतरनाक हत्यारिन बनाने की ट्रेनिंग देता है। कहानी में रामायण की झलक दिखाई गई है, लेकिन इसे पूरी तरह आधुनिक और डार्क अंदाज में पेश किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

आलिया भट्ट का वॉयसओवर ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाता है। वह कहती हैं कि एक बार एक राक्षस ने सीता का अपहरण किया था, लेकिन इस बार उसे बचाने कोई राम नहीं आएगा, बल्कि वह खुद अपनी लड़ाई लड़ेगी और अपनी लंका को जलाकर राख कर देगी। यह डायलॉग ट्रेलर का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है।

आलिया और शरवरी का दिखा दमदार एक्शन अवतार
ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दोनों एजेंट्स के रूप में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच शुरू में टकराव दिखाया गया है, लेकिन बाद में वे एक बड़े मिशन के लिए साथ आती हैं। हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, हाई-स्पीड चेज, विस्फोट और स्टाइलिश फाइट सीक्वेंस फिल्म को इंटरनेशनल एक्शन फिल्मों जैसा लुक देते हैं।

– Advertisement –

Ad image

शरवरी वाघ के एक्शन सीन्स भी काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट का यह अब तक का सबसे अलग और एक्शन से भरपूर अवतार माना जा रहा है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं जो हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाते हैं।

बॉबी देओल बने सबसे बड़े खतरे
फिल्म में बॉबी देओल का किरदार फतेह एक पूर्व जासूस है, जो देश के खिलाफ खड़ा हो चुका है। वह बदले की आग में जल रहा है और उसके सामने आने वाला हर व्यक्ति उसका दुश्मन बन जाता है। ट्रेलर में उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार दिखाई गई है। ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर बॉबी देओल खतरनाक विलेन के रूप में दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

ऋतिक रोशन की एंट्री ने जीता दिल
ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज आखिर में देखने को मिलता है, जब स्क्रीन पर ऋतिक रोशन की हरी आंखों की झलक दिखाई देती है। वह YRF स्पाई यूनिवर्स के अपने लोकप्रिय किरदार मेजर कबीर धालीवाल के रूप में नजर आने वाले हैं। हालांकि ट्रेलर में उनका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर बंटे दर्शक
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई दर्शक फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और स्टारकास्ट की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कहानी और कुछ दृश्य पहले देखी गई फिल्मों से प्रेरित लगते हैं। इसके बावजूद ट्रेलर ने रिलीज के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। पहले इसे 25 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, फिर अप्रैल में लाने की योजना बनी, लेकिन भारी VFX वर्क और पोस्ट-प्रोडक्शन के कारण रिलीज टाल दी गई। अब आखिरकार यह फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

38 साल के मेसी का महाविस्फोट, हैट्रिक

0

कैनसस सिटी। FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। 38 वर्षीय मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाते हुए मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर खिताब बचाने के अभियान का शानदार आगाज किया। कैनसस सिटी के GEHA फील्ड एट एरोहेड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लियोनेल मेसी ने अपने करियर की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक जमाकर फुटबॉल जगत को एक और यादगार पल दिया।

– Advertisement –

मैच की शुरुआत में अल्जीरिया ने अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी। पांचवें मिनट में मेसी का गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया, जबकि अल्जीरिया का एक गोल भी VAR की मदद से खारिज कर दिया गया। शुरुआती दबाव के बाद 17वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल के शानदार पास पर मेसी ने पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई।

यह गोल खास इसलिए भी रहा क्योंकि ठीक 20 साल पहले 16 जून 2006 को मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप गोल किया था। इसके साथ ही वह पुरुष फुटबॉल में पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

– Advertisement –

Ad image

दूसरे हाफ में भी मेसी का जादू जारी रहा। 60वें मिनट में गोलकीपर से छूटी गेंद पर उन्होंने रिबाउंड का फायदा उठाकर दूसरा गोल किया। इसके बाद 76वें मिनट में निकोलस गोंजालेज के पास पर शानदार फिनिश करते हुए अपनी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक पूरी कर ली।

इस हैट्रिक के साथ मेसी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वर्ल्ड कप में उनके अब 16 गोल हो गए हैं, जिससे उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज़े के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके अलावा उनके नाम अब वर्ल्ड कप में 24 गोल योगदान (16 गोल और 8 असिस्ट) दर्ज हो चुके हैं।

यह मुकाबला मेसी के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि वह वर्ल्ड कप के छह संस्करण खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। साथ ही उन्होंने अपने करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला।

अर्जेंटीना के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। टीम ने पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपना शुरुआती वर्ल्ड कप मैच जीता और टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए।

फ्रांस में G7 का आगाज, 16 महीने बाद

0

डेस्क। PM Modi Meet Trump : फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाया। 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी 52वें G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन में हैं, यहां वे कई अहम कूटनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के बीच एक खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी, जो समिट के दौरान ही होगी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।

– Advertisement –

बुधवार को मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात
ट्रंप के साथ पीएम मोदी के द्विपक्षीय बैठक बुधवार को तय है और फरवरी 2025 की बातचीत के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब कुछ दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के हमले का शिकार हुए एक कमर्शियल जहाज पर तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

G7 में गेस्ट देश के तौर पर भारत की भागीदारी
G7 में गेस्ट देश के तौर पर भारत की यह 13वीं भागीदारी है और पीएम मोदी का समिट में लगातार सातवां दौरा है। 52वां G7 समिट फ्रांस के स्पा शहर एवियन-लेस-बेन्स में 15 से 17 जून तक हो रहा है। G7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं, जबकि यूरोपीय संघ 1981 से इसमें हिस्सा ले रहा है। भारत इसमें गेस्ट देश के तौर पर शामिल हो रहा है।

– Advertisement –

Ad image

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

0

डेस्क। ब्रिटेन ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि सोशल मीडिया की लत बच्चों की मानसिक सेहत, नींद, पढ़ाई और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डाल रही है. स्टार्मर ने कहा कि बच्चों को उनका बचपन वापस देना जरूरी है. ब्रिटेन का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और अन्य देश भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.

मोबाइल स्क्रीन, रील्स और घंटों तक अंतहीन स्क्रॉलिंग के दौर में ब्रिटेन ने कम उम्र के लड़के-लड़िकयों को इस लत से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. ब्रिटेन की सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों का बचपन बचाने और उनकी मानसिक सेहत की रक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था.

– Advertisement –

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में स्टार्मर ने कहा कि आज के बच्चे ऐसी दुनिया में बड़े हो रहे हैं, जहां तकनीक उनके जीवन के हर हिस्से में दखल दे रही है. हजारों अभिभावकों से बातचीत और व्यापक परामर्श के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सोशल मीडिया की लत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, नींद, खेलकूद और पारिवारिक जीवन पर गंभीर असर डाल रही है.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में माता-पिता ने शिकायत की कि उनके बच्चे सोशल मीडिया के आदी हो चुके हैं. घंटों तक चलने वाली स्क्रॉलिंग की आदत बच्चों को खेल, पढ़ाई, परिवार और वास्तविक सामाजिक जीवन से दूर कर रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल स्क्रीन टाइम का मामला नहीं है, बल्कि बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा का भी प्रश्न है.

– Advertisement –

Ad image

 

 

सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाली 15 दुकानों पर लगाया जुर्माना

0

भिलाई निगम की स्वास्थ्य टीम ने लक्ष्मी नगर में की गई कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन-1 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान फल ठेलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनुज्ञप्ति लाइसेंस की जांच की गई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई की गई। निरीक्षण में कुल 15 दुकानों व ठेलों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। जिन पर जुर्माना लगाया गया। कई फल ठेलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर 50 से 100 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया। कुल 11 फल व सब्जी ठेलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के लिए चालान किया गया। एक जूते वाले एवं एक रेडीमेड दुकान पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस न होने व नियम उल्लंघन के कारण 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सोनू चौहान, किशन, राहुल सोनकर, विक्की, छोटू सोनकर, सुजीत, सुनील, जोगिंदर, उमेश साह, लगन देवी, अजय, गणेश सहित अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 2120 रुपए की राशि चालानी कार्रवाई के रूप में वसूली गई। नगर निगम ने कहा है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक, 4 महीने बाद शांति

0

डेस्क। BIG NEWS : करीब चार महीने से जारी संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो गया है. इस समझौते की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की. इस खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बना हुआ था.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो चुका है.

– Advertisement –

उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोला जाएगा और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तुरंत हटाई जाएगी. साथ ही दुनिया भर के जहाजों को फिर से सामान्य आवाजाही शुरू करने का संदेश दिया गया.

पाकिस्तान ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
समझौते तक पहुंचने में पाकिस्तान की अहम भूमिका बताई गई है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, ‘दोनों पक्षों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने पर सहमति जताई है. इसमें लेबनान भी शामिल है. उन्होंने यह भी बताया कि समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में होगा.’

– Advertisement –

Ad image

आखिरी वक्त पर फंस सकता था समझौता
रिपोर्ट के अनुसार रविवार को यह समझौता लगभग टूटने की स्थिति में पहुंच गया था. कारण यह था कि इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाके में हमला किया, जहां ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लड़ाकों को निशाना बनाया गया था. इसके बावजूद बातचीत जारी रही और अंततः समझौते की घोषणा कर दी गई.

समझौते में क्या-क्या शामिल है?
दोनों देशों के बीच हुई सहमति में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं.

सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकना.
लेबनान को भी समझौते के दायरे में शामिल करना.
ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाना.
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सामान्य आवाजाही बहाल करना.
इस सप्ताह तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रखना.
19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर करना.

परमाणु कार्यक्रम पर भी बनी सहमति
समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, समझौते में परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने और अत्यधिक समृद्ध परमाणु सामग्री को नष्ट करने की बात कही गई है. इसके लिए निगरानी और सत्यापन की व्यवस्था भी लागू करने का प्रस्ताव है.

हालांकि यहां एक बड़ा मतभेद भी सामने आया है. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि परमाणु सामग्री को नष्ट किया जाएगा, जबकि एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को अपने देश में ही अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को कम करने की अनुमति देने पर सहमति जताई है.

अभी अंतिम शांति समझौता नहीं
यह समझौता फिलहाल अंतिम शांति संधि नहीं है. इसे एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया गया है, जिसके तहत अगले 60 दिनों तक दोनों पक्ष एक व्यापक और अंतिम समझौते की दिशा में बातचीत करेंगे. इस दौरान अमेरिकी और ईरानी अधिकारी आगे की शर्तों पर चर्चा करेंगे.

ईरान ने रखी अपनी शर्त
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि अंतिम समझौते पर बातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब ईरान यह सुनिश्चित कर लेगा कि अमेरिका अपने वादों को पूरा कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें सैन्य कार्रवाई रोकना, नाकाबंदी हटाना और संपत्तियों को जारी करना जैसी बातें शामिल हैं. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यह समझौता अमेरिका पर भरोसा करने का संकेत नहीं है और ईरान अमेरिकी प्रतिबद्धताओं के पालन पर नजर रखेगा.

अब आगे क्या?
अब सबकी नजर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होने वाले आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह पर है. अगर आने वाले 60 दिनों की बातचीत सफल रहती है, तो यह समझौता अमेरिका और ईरान के रिश्तों में एक बड़े बदलाव की शुरुआत साबित हो सकता है.

‘काला हिरण’ फिल्म पर नया विवाद, गोविंद

0

मुंबई। Blackbuck Case: सलमान खान के चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) केस पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में अभिनय करने वाले वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव ने निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें फिल्म की असली कहानी नहीं बताई गई थी और झूठ बोलकर उनसे शूटिंग कराई गई।

गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैसे ही उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा, वे हैरान रह गए। उनके मुताबिक उन्हें शुरुआत में बताया गया था कि फिल्म ‘संभल’ नाम से बन रही है, जो संभल शहर के धार्मिक इतिहास और भगवान कल्कि से जुड़ी कहानी पर आधारित होगी। बाद में उनसे कहा गया कि एक दूसरी फिल्म ‘काला हिरण’ बनाई जा रही है, जिसमें केवल अदालत में हुई कार्यवाही को दिखाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

अभिनेता का आरोप है कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान से मिलता-जुलता किरदार बनाकर उन्हें नकारात्मक तरीके से पेश किया जाएगा। गोविंद नामदेव ने कहा, “सलमान खान मेरे दोस्त हैं। अगर मुझे पहले से पता होता कि फिल्म को इस तरह दिखाया जाएगा, तो मैं कभी इसका हिस्सा नहीं बनता।”

उन्होंने फिल्म के निर्माता अमित जानी पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे फिल्म की बची हुई शूटिंग का हिस्सा नहीं बनेंगे और प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

इधर, फिल्म को लेकर सलमान खान भी कानूनी मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं। अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज, प्रचार और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है। सलमान का आरोप है कि फिल्म निर्माता उनकी छवि, व्यक्तित्व और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन कर रहे हैं।

अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है कि विवादों में घिरी ‘काला हिरण’ की रिलीज पर रोक लगती है या फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों तक पहुंच पाती है।