Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 8

भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ

0


डेस्क। India vs Afghanistan : शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस मैच में दो नए खिलाड़ियों हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को डेब्यू कैप सौंपी है।

भारतीय टीम की कोशिश होगी कि शुरुआती ओवरों में ही अफ़गानिस्तान पर दबाव बनाया जाए और कम स्कोर पर रोककर मजबूत शुरुआत की जाए। वहीं, दोनों डेब्यू खिलाड़ी इस मौके को यादगार बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

– Advertisement –

Ad image

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

– Advertisement –

Ad image

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, फरीद अहमद



Source link

भारतीय महिला अंदर-19 क्रिकेट टीम में शहर

0


राजनांदगांव। CG NEWS: राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा निवासी महक नरवासे का चयन भारतीय महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम की उपकप्तान रुप मे हुआ है। जिससे शहर के खेल जगत सहित परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। महिला क्रिकेटर महक के इस उपलब्धी ने जिले को गौरान्वित किया है ।

महक नरवासे ने भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम की उपकप्तान बन कर प्रदेश सहित जिले को गौरवान्वित किया है । महक का चयन श्रीलंका दौरे में खेले जाने वाले टी 20 सीरीज के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में बतौर उपकप्तान के रुप मे किया गया है । यह श्रृखंला भारत में खेली जायेगी। महिला क्रिकेटर महक प्रदेश की पहली क्रिकेटर है जिसका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे किया गया है। वे टीम मे अंडर 15 अंडर 19 और सीनियर टीम का हिस्सा रही है ।महक बताती है कि उनके उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन के चलते बैगलोर कैम्प के दौरान उनका भारतीय टीम मे चयन हुआ ।विश्वकप सहित भारतीय टीम मे शामिल होकर सिनियर क्रिकेटरों के साथ राष्ट्रीय अतंरराष्ट्रीय क्रिक्रेट खेलने की तमन्ना पाले महक का कहना है कि उन्हे घर परिवार से बहुत सपोट मिला है ।

– Advertisement –

Ad image

महक के कोच मनोज तिवारी का कहना है कि निरंतर अभ्यास अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के चलते उनका चयन अंडर-19 भारतीय क्रिकेट महिला टीम मे हुआ है। महक नरवासे के भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे चयन होने पर उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की है और इसे गर्व की बात बताया है । उन्होने बताया कि बेटी की मेहनत का प्रतिफल है कि आज वह भारतीय टीम में चयनीत हुई है। महक नरवासे शाला स्तर से ही विभिन्न प्रतियोगिता मे हिस्सा लेती रही है ।वही विपरीत परिस्थिती मे अभ्यास किया है ।शुरुआती दौर मे महिला खिलाडियो की संख्या कम होने के कारण उन्हे पुरुष खिलाडियो के साथ अभ्यास करना पडा है । महक क्रिकेट मे गेंदबाज के रुप मे खेलती है और अपनी स्पिन गेंद का कमाल दिखाती है।



Source link

प्रेम, बिछड़न और बंटवारे के दर्द को महसूस कर

0

मुंबई। Movie Review: जब भी Imtiaz Ali कोई फिल्म लेकर आते हैं, तो दर्शकों को सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा एक सफर देखने को मिलता है। उनकी नई फिल्म Main Wapas Aaunga भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। हालांकि इस बार प्रेम कहानी किसी पहाड़ी शहर या रोमांटिक सफर के बीच नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी के साये में जन्म लेती है।

यह फिल्म सिर्फ प्रेम की कहानी नहीं कहती, बल्कि उन यादों, बिछड़नों और अधूरे रिश्तों की बात करती है जो उम्र के आखिरी पड़ाव तक इंसान का पीछा नहीं छोड़ते। फिल्म उन लोगों की पीड़ा को भी सामने लाती है, जिन्होंने बंटवारे के दौरान अपना घर, अपना शहर और कई बार अपना प्यार तक खो दिया।

– Advertisement –

Ad image

कहानी: अतीत में लौटने की एक जिद

फिल्म की शुरुआत 95 वर्षीय ईशर सिंह ग्रेवाल के किरदार से होती है, जिसे Naseeruddin Shah ने निभाया है। बढ़ती उम्र और बीमारी के बावजूद उनके भीतर एक अधूरी ख्वाहिश जिंदा है—पाकिस्तान के सरगोधा लौटने की।

– Advertisement –

Ad image

उनके पोते निर्वैर, जिसका किरदार Diljit Dosanjh निभा रहे हैं, यह समझ नहीं पाते कि दादा बार-बार उसी जगह लौटने की बात क्यों करते हैं। इसी सवाल का जवाब खोजते हुए कहानी अतीत के पन्ने पलटती है और सामने आती है ईशर और जिया की प्रेम कहानी।

युवा ईशर के किरदार में Vedang Raina और जिया के रोल में Sharvari नजर आती हैं। दोनों के सपनों और प्रेम से भरी दुनिया को बंटवारे की विभीषिका एक झटके में बदल देती है।

बंटवारे का मानवीय चेहरा

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह बंटवारे को राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में नहीं, बल्कि आम लोगों के दर्द और टूटे हुए रिश्तों के रूप में प्रस्तुत करती है। फिल्म दिखाती है कि अपने घर और अपनों से बिछड़ना कितना पीड़ादायक हो सकता है।

हालांकि फिल्म का पहला हिस्सा कहानी और किरदारों को स्थापित करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लेता है, लेकिन दूसरा हिस्सा भावनात्मक रूप से काफी मजबूत हो जाता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

अभिनय: नसीरुद्दीन शाह ने छोड़ी सबसे गहरी छाप

अगर फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष चुनना हो तो वह निस्संदेह Naseeruddin Shah का अभिनय है। उन्होंने ईशर सिंह के किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह जी लिया है। खोए हुए प्रेम, धुंधली पड़ती यादों और अधूरी ख्वाहिशों का दर्द उनके चेहरे के भावों में साफ दिखाई देता है।

Vedang Raina ने भी प्रभावशाली अभिनय किया है। उनका किरदार सहज और विश्वसनीय लगता है। वहीं Sharvari अपनी मासूमियत और भावनात्मक गहराई से दर्शकों का ध्यान खींचती हैं।

Diljit Dosanjh अपने किरदार में सहज हैं, लेकिन फिल्म के सबसे यादगार और भावुक क्षण नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना के हिस्से में आते हैं।

निर्देशन और तकनीकी पक्ष

Imtiaz Ali की सबसे बड़ी खूबी हमेशा से भावनाओं को पर्दे पर प्रभावी ढंग से उकेरना रही है। इस फिल्म में भी उन्होंने वही संवेदनशीलता दिखाई है। कई दृश्य ऐसे हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी इसकी बड़ी ताकत है। सरगोधा की गलियां, पुराने घर, खेत और उस दौर का वातावरण बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। प्रोडक्शन डिजाइन भी फिल्म के समय और परिवेश को विश्वसनीय बनाने में सफल रहता है।

संगीत: कहानी के साथ बहता है रहमान का सुर

A. R. Rahman का संगीत फिल्म के भावनात्मक पक्ष को मजबूती देता है। बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों को और असरदार बनाता है। हालांकि गानों का एल्बम रहमान के सबसे यादगार कामों की श्रेणी में नहीं पहुंचता, लेकिन फिल्म के मूड और कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

कमियां भी हैं

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी लंबाई है। करीब तीन घंटे की अवधि कई दर्शकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। पहले हिस्से में कुछ दृश्य और सब-प्लॉट ऐसे लगते हैं जिन्हें थोड़ा छोटा किया जा सकता था। कई बार फिल्म अपनी रफ्तार खोती हुई महसूस होती है।

फैसला

‘मैं वापस आऊंगा’ कोई तेज रफ्तार या लगातार चौंकाने वाली फिल्म नहीं है। यह धीरे-धीरे खुलने वाली, भावनाओं को महसूस कराने वाली फिल्म है। प्रेम, बिछड़न, यादों और बंटवारे के दर्द को संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश करती है।

नसीरुद्दीन शाह का दमदार अभिनय, वेदांग रैना और शरवरी की सादगी भरी केमिस्ट्री, इम्तियाज अली का संवेदनशील निर्देशन और ए.आर. रहमान का संगीत इसे खास बनाते हैं।

अगर आपको भावनात्मक और धीमी गति से आगे बढ़ने वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म एक संतोषजनक सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।

ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी! राष्ट्रपति

0

वॉशिंगटन। BREAKING : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ आज रात “बहुत जोरदार हमला” करेगा।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमताओं समेत उसकी अधिकांश सैन्य ताकत और आक्रमण क्षमता पहले ही काफी हद तक खत्म हो चुकी है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका भविष्य में ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड और अन्य तेल संबंधी बुनियादी ढांचे पर भी नियंत्रण स्थापित कर सकता है।

– Advertisement –

अपने बयान में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका तेल और गैस बाजार पर उसी तरह नियंत्रण स्थापित कर सकता है, जैसा उसने वेनेज़ुएला के मामले में किया था। उन्होंने इसे अमेरिका और संबंधित देशों दोनों के लिए लाभकारी बताया।

ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर संभावित असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सैन्य घोषणा नहीं की गई है।

– Advertisement –

Ad image

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल कीमतों, क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

 

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज, 26 जून को

0

Entertainment: फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में हंसी और रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस है। YRF स्टूडियो की तरफ से फिल्म का ट्रेलर भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में सितारों की बड़ी टोली मौजुद थी।

लोटपोट करने देगा ट्रेलर
बता दें कि 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती, ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को हंसाने के लिए काफी हैं. इस ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की झलकियां दिखाई गई हैं।

– Advertisement –

Ad image

‘इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म’
इस ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म. शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है – वेलकम टू द जंगल इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है. इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है. फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है. पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।

कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म में सितारों का एक बड़ा झुंड नजर आने वाला है. अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

– Advertisement –

Ad image

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज 26

0

Entertainment: फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में हंसी और रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस है। YRF स्टूडियो की तरफ से फिल्म का ट्रेलर भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में सितारों की बड़ी टोली मौजुद थी।

लोटपोट करने देगा ट्रेलर
बता दें कि 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती, ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को हंसाने के लिए काफी हैं. इस ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की झलकियां दिखाई गई हैं।

– Advertisement –

Ad image

‘इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म’
इस ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म. शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है – वेलकम टू द जंगल इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है. इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है. फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है. पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।

कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म में सितारों का एक बड़ा झुंड नजर आने वाला है. अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

– Advertisement –

Ad image

विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

0

डेस्क। FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आज होने वाला आगाज सिर्फ एक फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं, बल्कि दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए एक वैश्विक उत्सव बनने जा रहा है। पहली बार विश्व कप का आयोजन तीन देशों, मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। यही वजह है कि फीफा ने इस ऐतिहासिक अवसर को खास बनाने के लिए एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। संगीत, संस्कृति, मनोरंजन और फुटबॉल का यह संगम विश्व कप के पहले मैच से पहले ही करोड़ों प्रशंसकों को एक साझा मंच पर जोड़ने की कोशिश करेगा।

यह विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक है। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे यह फीफा इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप बन जाएगा। फीफा का कहना है कि उद्घाटन समारोहों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर मेजबान देश की सांस्कृतिक पहचान दुनिया के सामने आए, जबकि फुटबॉल के जरिए वैश्विक एकता का संदेश भी दिया जा सके।

– Advertisement –

मैक्सिको से होगी शुरुआत

विश्व कप का पहला उद्घाटन समारोह मैक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके बाद टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। फीफा के अनुसार, यह कार्यक्रम मैच शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले होगा और इसकी अवधि करीब 16 मिनट 30 सेकंड रहेगी। भारत में दर्शक इसे 11 जून की रात 10:30 बजे से देख सकेंगे।

– Advertisement –

Ad image

इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एंथम “Dai Dai” का पहला लाइव प्रदर्शन होगा। पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई संगीत स्टार बर्ना बॉय इस प्रस्तुति की अगुवाई करेंगे। उनके साथ कोलंबियाई गायक जे बाल्विन, दक्षिण अफ्रीकी कलाकार टायला, एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, लिला डाउन्स, लॉस एंजिलिस अजुलेस और मशहूर मैक्सिकन बैंड माना भी मंच पर नजर आएंगे। फीफा ने यह भी पुष्टि की है कि रयान कास्त्रो, जे बाल्विन के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे।

हॉलीवुड का तड़का लगाने के लिए अभिनेत्री सलमा हायेक पिनॉल्ट भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 की एंबेसडर के रूप में समारोह में शामिल होंगी। मैच से पहले विशेष प्रस्तुतियों के तहत एलेजांद्रो फर्नांडीज मैक्सिको का राष्ट्रगान गाएंगे, जबकि टायला दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।

कनाडा और अमेरिका में भी होंगे भव्य समारोह

फीफा की बहु-देशीय उद्घाटन योजना यहीं खत्म नहीं होगी। मैक्सिको के बाद कनाडा और अमेरिका में भी अलग-अलग समारोह आयोजित किए जाएंगे। कनाडा के टोरंटो में होने वाले कार्यक्रम में एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, माइकल बब्ले, जेसी रेयेज, एलियाना, वेजेड्रीम, विलियम प्रिंस, नोरा फतेही और संजय प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित समारोह दुनियाभर का ध्यान आकर्षित करेगा। यह कार्यक्रम अमेरिका और पराग्वे के मुकाबले से पहले होगा। फीफा ने इसे हॉलीवुड शैली के भव्य मनोरंजन शो के रूप में पेश करने की योजना बनाई है। इस तरह विश्व कप इतिहास में पहली बार तीन देशों में अलग-अलग उद्घाटन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

दुनियाभर में कब होंगे समारोह?

मैक्सिको उद्घाटन समारोह का समय:

भारत: 11 जून, रात 10:30 बजे

ब्रिटेन: 11 जून, शाम 6:00 बजे

अमेरिका (ET): 11 जून, दोपहर 1:00 बजे

ब्राजील: 11 जून, दोपहर 2:00 बजे

सऊदी अरब: 11 जून, रात 8:30 बजे

कनाडा उद्घाटन समारोह का समय:

भारत: 12 जून, रात 11:00 बजे

ब्रिटेन: 12 जून, शाम 6:30 बजे

अमेरिका (ET): 12 जून, दोपहर 1:30 बजे

ब्राजील: 12 जून, दोपहर 2:30 बजे

सऊदी अरब: 12 जून, रात 9:00 बजे

अमेरिका उद्घाटन समारोह का समय:

भारत: 13 जून, सुबह 5:00 बजे

ब्रिटेन: 13 जून, रात 12:30 बजे

अमेरिका (ET): 12 जून, शाम 7:30 बजे

ब्राजील: 12 जून, रात 8:30 बजे

सऊदी अरब: 13 जून, सुबह 3:00 बजे

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

भारतीय दर्शक फीफा वर्ल्ड कप 2026 की उद्घाटन सेरेमनी और मैचों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1 SD ( ग्रैंड विजन चैनल नंबर 493 ) , Unite8 Sports 1 HD ( ग्रैंड विजन चैनल नंबर 966 ) , Unite8 Sports 2 SD ( ग्रैंड विजन चैनल नंबर 494 ) और Unite8 Sports 2 HD ( ग्रैंड विजन चैनल नंबर 957 ) चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं डिजिटल दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम ZEE5 की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

फुटबॉल, संगीत, संस्कृति और मनोरंजन के इस अभूतपूर्व संगम के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैदान पर पहली किक लगने से पहले ही दुनिया भर में उत्सव का माहौल बनाने के लिए तैयार है। तीन देशों में फैले उद्घाटन समारोह इस बात का संकेत हैं कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक साझा सांस्कृतिक अनुभव बनने जा रहा है।

 

 

Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच आर-पार की लड़ाई

0

डेस्क। US – Iran War : अमेरिका ने ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद उसके जहाज IRIS डेना को डूबो दिया था। इस पर सवाल उठे थे क्योंकि यह हमला भारतीय जलक्षेत्र के पास हुआ और जहाज भारत से लौट रहा था। इस हफ्ते चीजें इससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ गई हैं। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास सीधेतौर पर भारतीयों को निशाना बनाया है। ओमान के तट के पास तीन दिनों के अंदर दो ऐसे जहाजों पर अमेरिकियों ने हमला किया है, जिसका चालक दल में भारतीय था। इसने भारत-अमेरिका के संबंधों और क्वाड सहयोग पर सवाल खड़े किए हैं।

अमेरिकी नेवी ने बुधवार को 24 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहे ऑइल टैंकर सेटेबेलो पर भीषण हमला किया। इसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में 23 साल के नाविक आदित्य शर्मा भी हैं। हमले के बाद भारत में अमेरिका की हरकतों पर गुस्सा है। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने अमेरिका के उन दावों को भी खारिज किया है कि मैरिवेक्स और सेटेबेलो क्रू ने निर्देशों का पालन नहीं किया। क्रू को कोई रेडियो चेतावनी नहीं मिली थी। जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने घटना पर दुख जताते हुए नाविकों की सुरक्षा पुख्ता करने की बात कही है।

– Advertisement –

अमेरिका ने दिखाया खराब रवैया

सेटेबेलो पर हमले के बाद 21 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि तीन की पुष्टि हो चुकी है। सेटेबेलो पर हमले की यह घटना ‘मैरीवेक्स’ नाम के जहाज पर हुए हमले के ठीक दो दिन बाद हुई है। मैरीवेक्स पर हमले में यह राहत की बात रही कि इसमें सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

– Advertisement –

Ad image

अमेरिका ने तीन दिन के भीतर दो बार भारतीयों को निशाना बनाया है और भारतीय नाविकों की मौत पर खेद नहीं जताया है। अमेरिकी नेवी कोई दुख जताने के बजाय अपनी हरकत को सही साबित करने में जुटी है। अमेरिका की ढीटपन से सवाल खड़ा होता है कि हिंद महासागर और उसके आसपास क्वाड सहयोग, IMPDA, IFC-IOR और भारत-अमेरिकी समझौते लागू होते भी हैं या इनकी कोई अहमियत नहीं रह गई है।

भारत ने US डिप्लोमैट को डेमार्श जारी किया

कमर्शियल जहाजों पर हमलों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि इन हमलों में कई भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों के बारे में गर्व से बात की है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिकी सेना की सफलता की तरह देखा है।

भारत ने बुधवार को अमेरिका के चार्ज डी’अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया और ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज सेटेबेलो पर हमले का विरोध किया। इसके बावजूद अमेरिका का रुख खेद प्रकट करने या गलती मानने वाला नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह के हमले ना सिर्फ भारत-अमेरिका रिश्ते के लिए खतरनाक हैं बल्कि ईरान के आसपास नाकेबंदी रखने में भी अमेरिका के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं।

अमेरिका का पक्ष

अमेरिकी नेवी ने मैरिवेक्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है। 8 जून को CENTCOM ने बताया कि USS अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने वाले एक F/A-18 सुपर हॉर्नेट ने जहाज के इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग कंपार्टमेंट को निशाना बनाते हुए एक सटीक हमला किया। इसके बाद सेटेबेलो पर हमले की बात भी अमेरिका ने स्वीकारते हुए कहा है कि जहाज ने उसके निर्देशों को नहीं माना था।

‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, आलिया भट्ट

0

नई दिल्ली: YRF Spy Universe: यश राज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी स्टारर इस फिल्म की पहली झलक ने फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। टीजर में जबरदस्त एक्शन, सीक्रेट मिशन, हाई लेवल ट्रेनिंग और इमोशनल बैकस्टोरी की झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि यह YRF Spy Universe की पहली महिला लीड स्पाई फिल्म बनने जा रही है।

टीजर की शुरुआत एक बेहद शांत लेकिन रहस्यमयी सीन से होती है, जहां सीता यानी आलिया भट्ट अपने 18वें जन्मदिन पर अपने पिता के साथ रेस्टोरेंट में बैठी नजर आती हैं। बॉबी देओल उनके पिता के किरदार में दिखाई देते हैं। लेकिन यह साधारण डिनर अचानक एक खुफिया मिशन में बदल जाता है, जब बॉबी देओल अपनी बेटी को होटल की 34वीं मंजिल पर मौजूद एक बेहद खतरनाक मिशन पूरा करने का आदेश देते हैं। यहीं से कहानी एक्शन और जासूसी की दुनिया में एंट्री कर जाती है।

– Advertisement –

Ad image

टीजर में दिखाया गया है कि ‘अल्फा’ भारत के सबसे बेहतरीन और खतरनाक सैनिकों की नई पीढ़ी को तैयार करने वाला एक सीक्रेट प्रोग्राम है। आलिया भट्ट यानी सीता को कम उम्र से ही इस मिशन के लिए ट्रेन किया गया था। फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए मेकर्स ने उनकी ट्रेनिंग और बचपन की झलक दिखाने की कोशिश की है।

इसके बाद टीजर पूरी तरह हाई ऑक्टेन एक्शन मोड में पहुंच जाता है। आलिया भट्ट कई दमदार फाइट सीक्वेंस करती नजर आती हैं। कभी वह दुश्मनों से हैंड-टु-हैंड कॉम्बैट करती दिखती हैं तो कभी बाइक पर तेज रफ्तार एक्शन करती नजर आती हैं। टीजर में उनके एक्शन अवतार ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग आलिया के इस नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं शारवरी की झलक टीजर में देखने को नहीं मिली, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मेकर्स ने जानबूझकर उनके किरदार को सस्पेंस में रखा है।

फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। ‘अल्फा’ YRF Spy Universe का हिस्सा है, जिसमें पहले से ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। अब ‘अल्फा’ के जरिए पहली बार महिला एजेंट्स को केंद्र में रखकर कहानी दिखाई जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। पहले इसे 2025 में रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बदलकर अप्रैल 2026 कर दी गई। बाद में 10 जुलाई 2026 की रिलीज डेट सामने आई, लेकिन अब टीजर के साथ मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘अल्फा’ अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर रिलीज होते ही फैंस इसे YRF Spy Universe की सबसे अलग और दमदार फिल्म बता रहे हैं। अब सभी की नजर फिल्म के ट्रेलर और शारवरी के किरदार पर टिकी हुई है।

इजराइल में 3 हजार 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

0

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार उपलब्ध किया गया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अंतर्गत भारत-इजराइल समझौते के तहत होम-बेस्ड केयर गिवर के 3 हजार 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदक न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण हो तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो। इसके अलावा कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना, 1.5 मीटर से अधिक लंबाई तथा 45 किलोग्राम से अधिक वजन अनिवार्य है। अभ्यर्थी पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो।

वांछनीय शैक्षणिक योग्यता भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफ, जनरल नर्स मिडवाइफ, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, मिडवाइफ में से किसी एक क्षेत्र का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही चिकित्सा बीमा, 09 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। सप्ताह में 06 दिन कार्य करना होगा। वेतन से चिकित्सा बीमा, आवास, भोजन एवं अन्य निर्धारित मदों की कटौती के बाद लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

– Advertisement –

अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच, अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस तथा इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। अंतिम चयन इजराइल के नियोजक द्वारा किया जाएगा। रोजगार विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध विदेशों में रोजगार होम-बेस्ड केयर गिवर लिंक के माध्यम से शीघ्र पंजीयन कराएं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शंका के समाधान के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

– Advertisement –

Ad image