Entertainment: फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में हंसी और रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस है। YRF स्टूडियो की तरफ से फिल्म का ट्रेलर भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में सितारों की बड़ी टोली मौजुद थी।
लोटपोट करने देगा ट्रेलर
बता दें कि 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती, ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को हंसाने के लिए काफी हैं. इस ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की झलकियां दिखाई गई हैं।

‘इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म’
इस ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म. शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है – वेलकम टू द जंगल इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है. इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है. फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है. पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म में सितारों का एक बड़ा झुंड नजर आने वाला है. अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।




