Thursday, July 2, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentविक्रांत मैसी की नई शुरुआत, 'Musafir Cafe' से

विक्रांत मैसी की नई शुरुआत, ‘Musafir Cafe’ से

मुंबई। Entertainment: एक्टर विक्रांत मैसी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है. उनके प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ के बैनर तले बनी पहली सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में विक्रांत सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने टीजर के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सीरीज ‘मुसाफिर कैफे अगले महीने 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। टीजर देखने के बाद यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं से जुड़ी एक दिल को छू लेने वाली कहानी होगी।

– Advertisement –

Ad image

पहाड़ों की शांत वादी सुकून भरा कैफे
करीब एक मिनट के टीजर की शुरुआत विक्रांत मैसी के किरदार से होती है। वह कहते हैं, “मुसाफिरों की कई कहानियां होती हैं… और मेरी कहानी जुड़ी है इस कैफे से इस संवाद के साथ दर्शकों को खूबसूरत पहाड़ों, शांत वादियों और एक सुकून भरे कैफे की झलक दिखाई जाती है। टीजर का माहौल बेहद सादगी भरा और भावनात्मक है, जो पहली नजर में ही दर्शकों को कहानी से जोड़ने का काम करता है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। तीनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री टीजर में आकर्षक दिखाई देती है।

इसके अलावा अनुभवी अभिनेता आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट इस सीरीज को और मजबूत बनाती है। टीजर के साथ जारी किए गए कैप्शन में लिखा गया है—”प्यार, पहाड़ और इन मुसाफिरों की कहानी। यह लाइन सीरीज के पूरे मूड को बयां करती है। ऐसा लगता है कि ‘मुसाफिर कैफे’ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि रिश्तों, यादों और जिंदगी के उन पलों को भी पर्दे पर उतारेगी, जिनसे हर कोई खुद को जोड़ सके।

– Advertisement –

Ad image

बतौर प्रोड्यूसर यह विक्रांत मैसी का पहला काम
बतौर प्रोड्यूसर यह विक्रांत मैसी  का पहला बड़ा कदम है और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अब निर्माता के रूप में उनका यह नया सफर कितना सफल होता है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। खूबसूरत लोकेशन, संवेदनशील कहानी और दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments