Sunday, June 28, 2026
Google search engine
HomeEntertainment'बबलू पंडित' को मारना नहीं चाहिए था, विक्रांत

‘बबलू पंडित’ को मारना नहीं चाहिए था, विक्रांत

मुंबई। Mirzapur Film: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक बार फिर इस चर्चित शो को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि पहले ही सीजन में उनके किरदार की मौत हो गई थी।

हाल ही में FLO Bengaluru Official को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा, “काश उन्होंने मुझे शो में नहीं मारा होता।” उन्होंने बताया कि जब उन्हें मिर्जापुर का ऑफर मिला था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह सीरीज इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी।

– Advertisement –

Ad image

विक्रांत ने बताया कि शो की टीम में करीब 85 प्रतिशत पुरुष थे और सभी ने मिलकर बेहद जुनून के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम किया। उनके मुताबिक, यह कुछ उत्साही लोगों की टीम थी, जिसने मिलकर ऐसा कंटेंट बनाया जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।

17 घंटे में बदल गई जिंदगी

– Advertisement –

Ad image

विक्रांत मैसी ने बताया कि मिर्जापुर रिलीज होने के अगले ही दिन वह लखनऊ में फिल्म ‘रामप्रसाद की तेहरवी’ की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट के बाहर 200 से 300 लोगों की भीड़ सिर्फ उन्हें देखने और ‘बबलू पंडित’ के नाम से बुलाने के लिए जमा हो गई थी।

उन्होंने कहा कि शो रिलीज होने के महज 17-18 घंटे बाद ही लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे, सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहे थे। उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि मिर्जापुर दर्शकों के दिलों तक पहुंच चुका है।

जल्द नए अवतार में दिखेंगे विक्रांत

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 3 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होगी।

वहीं, ‘मिर्जापुर’ भी अब बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में बबलू पंडित के किरदार की वापसी होगी, हालांकि इस बार यह भूमिका जितेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments