Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 4

Dhamaal 4 Movie Review: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ हुई रिलीज, जानिए हंसी का डोज कितना दमदार है?

0

नई दिल्ली। Dhamaal 4 Movie Review: लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ आखिरकार 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘धमाल 4’ की कहानी एक बार फिर सौ साल पुराने खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत एनिमेशन सीक्वेंस से होती है, जिसमें खजाने और उसके रहस्यमयी नक्शे की कहानी दिखाई जाती है।

– Advertisement –

Ad image

रवि किशन के किरदार की वजह से खजाने का नक्शा नष्ट हो जाता है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि उस नक्शे की पूरी जानकारी एक ऐसे व्यक्ति के दिमाग में मौजूद होती है, जो खजाने तक पहुंचने का रास्ता जानता है। इसके बाद अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने-अपने अंदाज में खजाने की खोज में निकल पड़ते हैं।

अजय देवगन का किरदार ईशा गुप्ता को प्रभावित करने की कोशिश करता है, जबकि बाकी कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से कहानी को आगे बढ़ाते हैं। इंटरवल तक फिल्म खजाने की तलाश पर केंद्रित रहती है, जबकि क्लाइमेक्स में कुछ भावनात्मक और मेलोड्रामेटिक मोड़ देखने को मिलते हैं।

– Advertisement –

Ad image

डायरेक्शन कैसा है?

निर्देशक इंद्र कुमार ने इस बार भी वही पुराना और सफल फॉर्मूला अपनाया है, जिसने ‘धमाल’ सीरीज को लोकप्रिय बनाया था। हालांकि खजाने वाला ट्रैक पहले की फिल्मों जैसा ही महसूस होता है और कहानी में नया पन कम नजर आता है।

फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कॉमेडी है। कई दृश्य हंसाने में सफल रहते हैं, लेकिन कुछ हिस्सों की गति धीमी भी लगती है। अगर आप हल्की-फुल्की मनोरंजन वाली फिल्म देखना चाहते हैं और लॉजिक की ज्यादा उम्मीद नहीं रखते, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

एक्टिंग में कौन छाया?

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट है।

  • अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
  • संजय मिश्रा अपने छोटे लेकिन दमदार रोल में हंसी का तड़का लगाते हैं।
  • रवि किशन को जितना स्क्रीन स्पेस मिला, उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
  • अजय देवगन का अभिनय ठीक-ठाक है और वह फिल्म में संतुलन बनाए रखते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप धमाल फ्रेंचाइजी के फैन हैं या दोस्तों और परिवार के साथ बिना ज्यादा दिमाग लगाए हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘धमाल 4’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि जो दर्शक मजबूत कहानी और नएपन की उम्मीद लेकर जाएंगे, उन्हें फिल्म थोड़ी निराश कर सकती है।

रेटिंग: ⭐⭐⭐☆☆ (2.5/5)

निर्देशक: इंद्र कुमार

मुख्य कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद।

PM मोदी और Albanese के ऐलान से क्रिकेट फैंस को

0

दिल्ली/चेन्नई। क्रिकेट जगत के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक खबर! ऑस्ट्रेलिया की मशहूर Big Bash League (BBL) अपनी 2026-27 सीजन (BBL|16) की शुरुआत भारत में करने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब BBL का कोई आधिकारिक मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाएगा। और यह सब हो रहा है चेन्नई के iconic MA Chidambaram Stadium (चेपक) में 12 दिसंबर 2026 को!

मैच कौन-कौन खेलेंगे?
Melbourne Renegades बनाम Perth Scorchers। Perth Scorchers हाल ही में BBL चैंपियन रहे हैं, जबकि Renegades भी मजबूत टीम हैं। यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि G’Day Namaste नाम के हफ्ते भर के सांस्कृतिक उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जो भारत भर में मनाया जाएगा।

– Advertisement –

कैसे हुआ यह ऐलान?
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री Anthony Albanese ने आज (10 जुलाई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की। Cricket Australia और BCCI के बीच लंबी चर्चाओं के बाद यह प्रस्ताव मंजूर हुआ। Cricket Australia के अधिकारी पहले ही चेन्नई का दौरा कर चुके हैं, और Tamil Nadu Cricket Association ने भी मंजूरी दे दी है। IPL चेयरमैन Arun Dhumal ने भी इसका स्वागत किया, कहा कि भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है और यह ग्लोबल क्रिकेट को बढ़ावा देगा।

– Advertisement –

Ad image

क्यों है खास  ?
• पहली बार: कोई विदेशी फ्रैंचाइजी T20 लीग (IPL के अलावा) भारत में मैच खेल रही होगी।
• क्रिकेट डिप्लोमेसी: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंधों का प्रतीक। दोनों देशों के PM ने क्रिकेट को सांस्कृतिक पुल बताया।
• फैंस के लिए स्वर्ग: चेपक की धूमधाम वाली भीड़, आग लगाने वाली पिच और BBL का फन-फिल्ड स्टाइल — कल्पना कीजिए, स्टेडियम में “Big Bash” का जादू!
• BBL पहले से ही दुनिया की टॉप T20 लीग्स में शुमार है — fireworks, dance, celebrity crowd और हाई-ऑक्टेन क्रिकेट के लिए मशहूर। अब यह जुनून भारत की धरती पर उतरेगा।

फैंस की प्रतिक्रिया: सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई है। क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं कि BBL के स्टार प्लेयर्स (जैसे Josh Inglis, Glenn Maxwell जैसे नाम हो सकते हैं) चेन्नई में खेलते नजर आएंगे। यह IPL के ऑफ-सीजन में भी क्रिकेट का भरपूर मज़ा देगा।

यह कदम BBL को ग्लोबल बनाने और भारत जैसे विशाल फैनबेस तक पहुंचाने की Cricket Australia की रणनीति का हिस्सा है। पूरा सीजन बाकी ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, लेकिन ओपनर भारत में — रोमांच की शुरुआत यहीं से!

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
यह सिर्फ एक मैच नहीं, क्रिकेट की दुनिया में नया अध्याय है। भारत में क्रिकेट का जुनून देखते हुए BBL का विस्तार दोनों देशों के लिए win-win साबित होगा।
तारीख याद रखें: 12 दिसंबर 2026, चेपक स्टेडियम, चेन्नई — BBL का पहला विदेशी एडवेंचर शुरू!

क्रिकेट फैंस, तैयार रहिए — यह सीजन यादगार होने वाला है!

कॉमेडी के नाम पर धमाल या बवाल?

0

डेस्क। Dhamal 4 : बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने का दौर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में अजय देवगन की कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। साल 2007 में शुरू हुई इस मस्ती और पागलपन भरी सीरीज की चौथी कड़ी ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या यह मल्टीस्टारर कॉमेडी दर्शकों को हंसाने में कामयाब होती है या फिर सिर्फ शोर-शराबे तक सीमित रह जाती है? आइए जानते हैं फिल्म के रिव्यू में…

‘धमाल 4’ की कहानी
कहानी इस फ्रैंचाइजी की पिछली तीन फिल्‍मों जैसी ही है।, जहां अलग-अलग टुकड़ी के लोग हैं और पैसों के लिए उनका लालच है। इस बार भी एक खजाने के खोज में सारे किरदार शेर-व्हेल, मगरमच्छ-सांप, खाई-तूफान जैसे तरह-तरह की मुसीबतों से गुजरते हैं। कहानी में तीन टोलियां हैं और उसके 8 किरदार हैं।

– Advertisement –

Ad image

पहली टोली में दो बच्चों की मां आलिया (ईशा गुप्ता) है, जिससे शादी करने की चाह रखने वाला गुड्डू (अजय देवगन) और उसका साथी जॉनी (संजय मिश्रा) है। दूसरी टोली है भाइयों आदित्य (अरशद वारसी), मानव (जावेद जाफरी) और आदी की पत्नी (संजीदा शेख) की। तीसरी लालची टोली है किस्मत का मारा लल्लन (रितेश देशमुख) की, जो पहले तो किसी अमीरजादी से शादी करके वजनदार बनना चाहता है, मगर उसके हिस्से आती है ड्राइवर पिता की वजनदार बेटी पारो (अंजली आनंद)।

इन सबके अलावा है, एक दिमाग से पैदल समुद्री लुटेरा अधूरा (रवि किशन) भी है। वह भी इस खजाने की खोज में है। अब लालच की यह अफरा-तफरी इन सबको किस हद तक और कहां ले जाती है, ये किरदार क्या-क्या झेलते हैं? यह सब आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

– Advertisement –

Ad image

‘धमाल 4’ मूवी रिव्‍यू
जैसा कि ट्रेलर से साफ है, इंद्र कुमार निर्देशित यह फिल्म पागलपंती भरी, दिमाग के दरवाजे बंद करके देखने वाली सेंसलेस कॉमेडी है। हर सीन में नॉनस्टॉप कॉमेडी ऑफ एरर क्रिएट करने के चक्कर में कुछ भी ऊटपटांग हो रहा है। इंद्र कुमार कहीं न कहीं अब भी 90 के उसी दशक में अटके हुए हैं, जहां लोगों के हकलाने और वजन पर जोक्स आदि को हंसने का सबब माना जाता था।

‘धमाल 4’ के ज्यादातर जोक्स पुराने और घिसे-पिटे हैं। जाहिर है ऐसे में ये ज्यादा प्रभावित नहीं करते। फिल्म का VFX भी कमजोर है। हालांकि, कुछ ट्रैक्स मजेदार भी हैं, जो दर्शकों को हंसने का मौका देते हैं। जैसे- अरशद-जावेद जाफरी और संजीदा की तिकड़ी। वे जब भी सीन पर आते हैं, हंसाते हैं।

फिल्‍म में संजय मिश्रा का ब्रो-मांस भी मजेदार लगता है। जबकि, रितेश का देसी अंदाज थोड़ा लाउड हो गया है। बाकी, एक्टिंग के मामले में सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिका ठीक-ठाक निभाई है।

कुल मिलाकर, अगर आप दिमाग के दरवाजे बंद करके फिल्म देखने की कला जानते हैं, तभी यह ‘धमाल 4’ आपको रास आएगी, वरना सिर्फ पकाएगी।

 

अंजना सिंह के समर्थन में

मुंबई। Bhojpuri Industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अंजना सिंह के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। इस मामले में अब अंजना सिंह के पूर्व पति और अभिनेता यश कुमार भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अंजना का समर्थन किया और खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए।

यश कुमार ने कहा कि उन्हें दोबारा लाइव आने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने दावा किया कि किसी की बहन, बेटी या परिवार को विवाद में घसीटना गलत है और ऐसे मामलों पर चुप नहीं रहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी की धमकियों से डर नहीं लगता और यदि विवाद नहीं रुका तो वे कई और बातें सार्वजनिक करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

तलाक के बाद भी अच्छे हैं रिश्ते

यश कुमार ने स्पष्ट किया कि भले ही उनका और अंजना सिंह का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच आज भी सम्मानजनक संबंध हैं। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद भी दोनों ने साथ में फिल्मों में काम किया है और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी नाराजगी जताई।

खेसारी और उनकी टीम पर लगाए आरोप

लाइव के दौरान यश कुमार ने खेसारी लाल यादव की टीम के कुछ लोगों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में अनावश्यक विवाद पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई कलाकार खामोश रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे गलत बातों का समर्थन करते हैं।

– Advertisement –

Ad image

यश ने आरोप लगाया कि मंचीय कार्यक्रमों के दौरान अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता है और कुछ महिला कलाकारों के साथ हुए विवादों का भी जिक्र किया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

‘हिम्मत है तो मारकर दिखाओ’ बयान से बढ़ी चर्चा

यश कुमार ने गुस्से में कहा कि यदि किसी में हिम्मत है तो अंजना सिंह के साथ दुर्व्यवहार करके दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अंजना को अपशब्द कहे गए और बाद में उनके परिवार को भी विवाद में घसीटा गया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

खेसारी को दी सलाह

यश कुमार ने खेसारी लाल यादव की मेहनत की तारीफ भी की, लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम की वजह से उनकी छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि खेसारी विवादित लोगों से दूरी बना लें तो वे इंडस्ट्री में सभी के पसंदीदा कलाकार बन सकते हैं।

अब तक खेसारी की ओर से नहीं आया नया बयान

इस पूरे विवाद पर खबर लिखे जाने तक खेसारी लाल यादव की ओर से यश कुमार के ताजा आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है।

नोट: इस खबर में शामिल आरोप और बयान संबंधित पक्षों द्वारा सार्वजनिक मंचों पर दिए गए दावों पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर मचाएगी

Entertainment: सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता अक्षय कुमार की इस मूवी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जो चर्चा का विषय बना है। अब वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि थिएटर्स से उतरने के बाद निर्देशक अहमद खान की वेलकम टू द जंगल को ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म स्ट्रीम किया जाएगा।

ओटीटी पर कब और कहां आएगी वेलकम टू द जंगल
आज के दौर में फिल्मों की थिएटर्स रिलीज से पहले ही ओटीटी रिलीज (Welcome To The Jungle OTT Release) की डील कर ली जाती है। डिजिटल राइट्स की डील डन करने के बाद मेकर्स फिल्म के पोस्टर और प्री क्रेडिट सीन्स में अपने ओटीटी पार्टनर का नाम शामिल रखते हैं। वेलकम टू द जंगल के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। दरअसल डायरेक्टर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के साथ ही है। इस आधार पर सिनेमाघरों में से उतरने के बाद वेलकम टू द जंगल को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में रक्षा बंधन के मौके पर इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 13 दिन के भीतर अब तक अक्षय कुमार की ये मूवी भारत में नेट 123 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है।

वेलकम टू द जंगल की कल्ट कास्ट
आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी सुनील शेट्टी, , जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद इस छोड़ दिया था।

– Advertisement –

Ad image

 

सिनेमा में आखिरी बार दिखेंगे विजय, जन नायकन

मुंबई। Entertainment: सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। राजनीति में आने से पहले ही अभिनेता ने खुलासा कर दिया था कि वह अभिनय छोड़ रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) है। चुनाव से पहले ही जन नायकन रिलीज होने वाली थी। मगर अटक गई। अब करीब 7 महीने बाद अभिनेता की आखिरी फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इसे सेंसर बोर्ड से कुछ दिन पहले ही हरी झंडी मिली थी।

जन नायकन की रिलीज पर अपडेट

– Advertisement –

Ad image

जब से थलापति विजय मुख्यमंत्री बने हैं, तब से दर्शकों को जन नायकन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब आखिरकार एक नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म कब सिनेमाघरों में आ सकती है। योर्क सिनेमा के एक्स पोस्ट के मुताबिक, जन नायकन इसी महीने रिलीज हो रही है।

कब रिलीज हो रही है जन नायकन?

– Advertisement –

Ad image

एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया, “आखिरकार। हमारे अपने थलापति विजय जन नायकन के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में इसे यॉर्क सिनेमा के द्वारा रिलीज की जाएगी। 24 जुलाई से पर्दे पर धमाल मचेगा। थिएटर में जबरदस्त जश्न के लिए तैयार हो जाइए। टिकटों के लिए बने रहिए।” ‘लेट्स सिनेमा’ ने भी अपने ऑफिशियल हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। अब देखना होगा कि विजय की फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट कब आती है।

क्यों पोस्टपोन हो गई थी फिल्म?
एच विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन पहले 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड से पास न होने के चलते महीनों तक अटकी रही। मामला कोर्ट में भी गया, लेकिन इसे पास नहीं कराया गया। अब जिस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, उससे फैंस इस उम्मीद में हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर आ सकती है।

48 की उम्र में भी कुंवारी हैं ‘अंगूरी भाभी’!

मुंबई। Angoori Bhabhi: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और ‘भाभी जी घर पर हैं’ की मशहूर ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं, जहां अपनी बेबाक बातों और खुलासों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। शो में एंट्री के साथ ही शिल्पा की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।

 शिल्पा शिंदे

– Advertisement –

Ad image

48 साल की उम्र में भी शिल्पा शिंदे अविवाहित हैं। उनकी शादी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की और उन सवालों का जवाब दिया, जो सालों से उनके फैंस के मन में थे।

 शिल्पा शिंदे

– Advertisement –

Ad image

दरअसल, सालों पहले शिल्पा शिंदे की सगाई टूट गई थी, जिसके बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उस घटना के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। अब ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं और अकेले रहकर भी खुद को पूरी तरह संतुष्ट महसूस करती हैं।

 शिल्पा शिंदे

शिल्पा ने कहा, “मैं अकेले खुश हूं। मैं अपनी लाइफ को पूरी तरह एंजॉय कर रही हूं। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैंने शादी के आइडिया को हमेशा के लिए रिजेक्ट कर दिया है। मैं आज भी शादी जैसी संस्था पर पूरा भरोसा करती हूं।”

 शिल्पा शिंदे

उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में हर चीज का अपना समय होता है। अगर भविष्य में सही इंसान मिला और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वह शादी के बारे में जरूर सोच सकती हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और खुद की खुशियों पर है।

 शिल्पा शिंदे

गौरतलब है कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शिल्पा शिंदे ने देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 11’ की ट्रॉफी भी अपने नाम की। अब ‘लॉकअप 2’ में उनकी एंट्री ने एक बार फिर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शकों को उम्मीद है कि शो के दौरान वह अपनी जिंदगी से जुड़े कई और अनसुने किस्से साझा करेंगी।

 शिल्पा शिंदे

 शिल्पा शिंदे

‘टाइटन स्टोरी’ के बाद अब आएगी ‘द टाटास’,

Entertainment: हाल ही में ओटीटी की दुनिया में एक ऐसी वेब सीरीज ने एंट्री मारी थी, जिन्होंने सिनेमा के पहलू को बदलकर रख दिया। उस सीरीज का नाम है, मेड इन इंडिया- ए टाइटन (Made In India- A Titan Story) स्टोरी। अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और जिम सर्भ स्टारर इस वेब सीरीज ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता। अब ए टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने टाइटन ग्रुप के बाद भारत की मशहूर इंडस्ट्रियल ग्रुप टाटा की बैकग्राउंड को दिखाने का फैसला लिया है। जिसके लिए उन्होंने वेब सीरीज द टाटास (The Tatats) पर काम चालू कर दिया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

टाटा समूह पर आएगी वेब सीरीज द टाटास
मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी के सह निर्माण का काम टी-सीरीज और ऑल माइटी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया और ये दोनों मिलकर द टाटास की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द टाटास में टाटा वंश के 100 साल के गहरे इतिहास को दर्शाया जाएगा, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी कैसे टाटा परिवार के लोगों ने कारोबार की दुनिया में अहम योगदान दिया और अपने बिजनेस के दम पर भारत का नाम रोशन किया है।

– Advertisement –

Ad image

दरअसल इस सीरीज की कहानी मशहूर लेखक गिरीश कुबेर की किताब ‘द टाटास: हाउ अ फैमिली बिल्ट अ बिजनेस एंड अ नेशन’ (The Tatas: How a Family Built a Business and a Nation) पर आधारित होगी। इसके एडेप्सन के आधार पर ही भारत के दिग्गज कारोबारी रहे रतन टाटा के परिवार की अनटोल्ड स्टोरी को दर्शाया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे इस सीरीज की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी की तरह फैंस द टाटास को भी पसंद करेंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
दरअसल मेड इन इंडिया- द टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) के साथ इस फ्रेंचाइजी के अंर्तगत बनने वाली सीरीज की डील की है। इस आधार पर इस द टाटास को भी आने वाले समय में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसको आने में काफी समय लगेगा, ऐसे में रिलीज डेट को लेकर कोई भी पुष्टिकरण फिलहाल नहीं किया जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

124 भारतीय खिलाड़ियों को आज

0

नई दिल्ली। Commonwealth Games 2026 : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) मंगलवार को नई दिल्ली में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले दल के लिए एक औपचारिक विदाई समारोह का आयोजन करेगा। इस अवसर पर कुल 124 एथलीटों को सम्मानित किया जाएगा, जो इस चार वर्षीय आयोजन में 10 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय दल की अगुवाई दो बार के ओलंपिक पदक विजेता *नीरज चोपड़ा* करेंगे। उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी भारत की प्रमुख पदक उम्मीदों में शामिल हैं। इस बार भारतीय दल में सक्षम (Able-bodied) खिलाड़ियों के साथ पैरा खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

– Advertisement –

नीरज और मीराबाई पर रहेंगी नजरें

चोट के कारण बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाने वाले नीरज चोपड़ा इस बार वापसी कर रहे हैं और भारतीय एथलेटिक्स अभियान का नेतृत्व करेंगे। वहीं तेजस्विन शंकर हाल ही में फेडरेशन कप में 8,000 अंकों का आंकड़ा पार करने के बाद शानदार फॉर्म में हैं।

– Advertisement –

Ad image

चोट से उबरने के बाद मीराबाई चानू भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वापसी करेंगी। भारत ने बर्मिंघम 2022 में वेटलिफ्टिंग में 10 पदक जीते थे और इस बार भी उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
बॉक्सिंग टीम से भी पदकों की उम्मीद

भारतीय मुक्केबाजी टीम भी शानदार फॉर्म में है। साक्षी, प्रीति, अंकुश और लवलीना बोरगोहेन भारत की प्रमुख पदक दावेदार मानी जा रही हैं।

कई दिग्गज होंगे समारोह में शामिल

विदाई समारोह में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

भारतीय दल के चीफ डी मिशन रोहित राजपाल होंगे, जबकि रवि बेंगानी, वंदना राव और राहुल स्वामी जनरल टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभाएंगे। डॉ. दिनशॉ पारदीवाला को मुख्य चिकित्सा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

खिलाड़ियों की नई किट का होगा अनावरण

समारोह के दौरान भारतीय दल की आधिकारिक सेरेमोनियल किट का भी अनावरण किया जाएगा। मशहूर डिजाइनर आकिब वानी ने JSW Sports के सहयोग से इस किट को तैयार किया है। इस अवसर पर भारतीय खिलाड़ी विशेष रैंप वॉक भी करेंगे।

अहमदाबाद 2030 की तैयारी भी शुरू

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए 2030 अहमदाबाद राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का भी अहम हिस्सा होंगे। भारतीय ऑब्जर्वर डेलीगेशन खेलों के आयोजन, प्रतियोगिता संचालन और विभिन्न व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगा।

पी.टी. उषा ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

आईओए अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने कहा कि भारतीय दल देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से साहस, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

 

‘मिमी’ की शूटिंग के दौरान कृति सेनन ने

मुंबई। Entertainment: एक्टर कृति सेनन ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘मिमी’ की तैयारी के दौरान अपने एग्स फ्रीज करवाने का फैसला किया था। उन्होंने इसे अपने लिए लिए गए ‘सबसे समझदारी भरे’ फैसलों में से एक बताया है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह फैसला फिल्म के लिए उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन (शारीरिक बदलाव) के समय के साथ मेल खाता था, इसलिए यह प्रोसेस करवाने का यह सबसे सही मौका था।

मिमी की तैयारी के दौरान लिया फैसला
35 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि एग फ्रीजिंग से अक्सर ब्लोटिंग (पेट फूलना) और हार्मोनल बदलाव होते हैं। चूंकि उन्हें ‘मिमी’ फिल्म में अपने रोल के लिए वजन बढ़ाना था, इसलिए उन्हें लगा कि यही सही समय है जब वे यह प्रोसेस करवा सकती हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा, ‘मैंने एक व्यक्ति से बात की थी, जिन्होंने मुझे बताया कि अगर आप कर सकती हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छी चीज है। यह सबसे अच्छा तोहफा है जो आप खुद को दे सकती हैं। यह बात मेरे दिमाग में रही। फिर, जब मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा गया, तो मुझे लगा कि यही सही समय है’।

एक्ट्रेस ने इस प्रोसेस के इमोशनल और फिजिकल असर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि इस प्रोसेस की वजह से काफी हार्मोनल बदलाव हुए और इसे करवाते समय उन्हें कई तरह की भावनाएं महसूस हुईं।

– Advertisement –

Ad image

कृति ने क्यों लिया ये फैसला?
एक्ट्रेस ने बताया कि उनका मानना है कि जिंदगी के बड़े फैसले समाज की उम्मीदों के बजाय अपनी निजी तैयारी के आधार पर लिए जाने चाहिए। कृति ने यह भी बताया कि ‘मिमी’ फिल्म के लिए अपने लुक में बदलाव शुरू करने से पहले उन्होंने इस प्रक्रिया की सावधानी से योजना बनाई थी; इस फिल्म में उन्हें एक सरोगेट मदर का किरदार निभाने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना था।

कृति ने आगे बताया, ‘जब मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा गया, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास दो महीने का समय है जब कोई शूटिंग नहीं है, और मुझे बस वजन बढ़ाना है। साथ ही, यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह कर लेना चाहिए क्योंकि मैं उस किरदार से पूरी तरह जुड़ी हुई महसूस कर रही थी’।

कृति का वर्कफ्रंट
कृति सेनन पिछली बार कॉकटेल 2 में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने काम किया है। कॉकटेल 2 ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है।