Saturday, August 1, 2026
Google search engine
Home Blog Page 3

क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य फिल्म ने मचाया

0

न्यूयॉर्क/लंदन। Entertainment: आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी (२०२६)! होमर की हजारों साल पुरानी प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कविता ओडिसी को आधुनिक युग का भव्य ब्लॉकबस्टर बना दिया गया है। १७ जुलाई २०२६ को विश्वव्यापी रिलीज के साथ यह फिल्म IMAX स्क्रीन्स पर पूरी तरह फिल्म कैमरों से शूट की गई पहली बड़ी फिल्म बन गई है। २५० मिलियन डॉलर के बजट के साथ नोलन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जो ओपेनहाइमर (२०२३) के बाद उनका जबरदस्त कमबैक है।

रोमांचक कहानी:
ट्रॉय युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसियस (मैट डेमन) अपने घर, पत्नी पेनेलोप और बेटे टेलेमेकस के पास लौटने की लंबी और खतरनाक यात्रा पर निकलता है। रास्ते में साइक्लॉप्स पॉलीफेमस, मोहक सायरन्स, जादूगरनी सिरसी, कैलिप्सो जैसी पौराणिक शक्तियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर दुल्हन पेनेलोप पर सूटर्स कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। नोलन ने इसे नॉन-लीनियर कहानी, भव्य प्रैक्टिकल एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक गहराई के साथ पेश किया है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर्स में ट्रॉय हॉर्स का विशाल प्रैक्टिकल सेट, तूफानी युद्ध और घर लौटने के इमोशनल सीन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। फिल्म की अवधि करीब २ घंटे ५२ मिनट से ३ घंटे, R-रेटेड (हिंसा और भाषा के कारण)।

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन का कमाल:
नोलन (राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर) ने मार्च २०२४ में स्क्रिप्ट शुरू की और दिसंबर २०२४ में यूनिवर्सल पिक्चर्स के साथ घोषणा की। फिल्मांकन फरवरी २०२५ से शुरू हुआ – मोरक्को, ग्रीस, इटली, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और लॉस एंजेलिस में शूटिंग। ब्रांड न्यू IMAX फिल्म टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग, जिससे विजुअल्स अभूतपूर्व स्तर पर हैं। प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस (नोलन की पत्नी) और सिंकॉपी कंपनी। संगीत लुडविग गोरानसन, सिनेमैटोग्राफी होयते वान होयटेमा (नोलन के नियमित)। नोलन ने कहा कि उन्होंने इमिली विल्सन की आधुनिक अनुवाद से ओडिसियस की चतुराई और रणनीतिक पक्ष को उजागर किया।

– Advertisement –

Ad image

अर्जुन कपूर की होगी शो में एंट्री, जनता की आवाज

0

मुंबई। Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में हर शनिवार को एक गेस्ट जनता की आवाज बनकर शामिल होता है। इसी कड़ी में आने वाले शनिवार को एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी जनता की आवाज बनकर आने वाले हैं। उन्होंने प्रतियोगियों पर क्या इल्जाम लगाए।

अर्जुन कपूर ने हर्षद और आकांक्षा चमोला पर उठाए सवाल?
बता दें कि आने वाले एपिसोड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के अलावा कई प्रतियोगियों पर सवाल उठाते देखा जाएगा। अर्जुन के साथ शो के दोनों होस्ट भी नजर आएंगे। यह एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

– Advertisement –

Ad image

बीते दिनों ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने दो राज जनता के सामने आ बता दिया है। इसके अलावा राम कपूर (Ram Kapoor) ने बताया कि जब वह छोटे थे तो हॉस्टल में उनका शोषण किया गया था. इसी तरह से हर्षद चोपड़ा ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड और दोस्त ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था।

बता दें कि ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है. शो को इस बार फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर (Ram Kapoor), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary), सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala), रियाज़ अली (Riyaz Aly), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), योगेश रावत (Yogesh Rawat), वरुण यादव (Varun Yadav), पामेला सेरेना (Pamela Serena), श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) और माधुरी ग्रोवर (Madhuri Grover) नजर आ रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

प्रभास की ‘फौजी’ का धांसू पोस्टर रिलीज, 3 दिसंबर 2026 को

0

मुंबई। Fauzi Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘फौजी (Fauzi)’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में प्रभास का दमदार और गंभीर अवतार देखने को मिला है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे प्रभास के करियर का एक और ब्लॉकबस्टर बताया।

प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अज्ञातपर्व का अंत… फौजी 3 दिसंबर 2026 को।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों को टैग किया। पोस्ट शेयर होने के कुछ ही समय में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए। फैंस ने पोस्टर को “एपिक”, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” और “रिकॉर्ड ब्रेकर” जैसे कमेंट्स के साथ जमकर सराहा।

– Advertisement –

Ad image

शूटिंग पूरी, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू

मेकर्स के मुताबिक फिल्म का शूटिंग शेड्यूल ‘अज्ञातपर्व’ नाम से सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और एडिटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि तय समय पर रिलीज सुनिश्चित की जा सके।

हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘फौजी’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘सीता रामम’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है। निर्माता नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।

– Advertisement –

Ad image

स्टारकास्ट भी है बेहद दमदार

फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, अनुपम खेर सहित कई प्रमुख कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और भावनात्मक घटनाक्रम से भरपूर होगी।

‘बाहुबली’ के बाद फिर पीरियड ड्रामा में प्रभास

‘बाहुबली’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रभास एक बार फिर बड़े स्तर के पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे। फिल्म में युद्ध, देशभक्ति, इमोशन और भव्य सिनेमाई अनुभव का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। इसी वजह से इसे प्रभास के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

इन भाषाओं में होगी रिलीज

‘फौजी’ को भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पैन इंडिया रिलीज के चलते फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है।

प्रभास के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

प्रभास इन दिनों लगातार बड़े बजट की फिल्मों में व्यस्त हैं। ‘फौजी’ के अलावा उनके पास ‘सालार 2’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में 2026 और 2027 प्रभास के फैंस के लिए बेहद खास रहने वाले हैं।

Jana Nayagan’ का नया पोस्टर रिलीज,

0

मुंबई। Entertainment: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (C. Joseph Vijay) के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) की रिलीज डेट का आखिरकार आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक नया और आकर्षक पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की है कि यह फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज डेट सामने आने के बाद विजय के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

रिलीज डेट में कई बार हुआ बदलाव
एक्टर थलापति विजय (C. Joseph Vijay) की रिलीज को लेकर पहले कई बार बदलाव किए गए थे। शुरुआत में इस फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी रिलीज लगातार टलती रही। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से निर्माताओं को फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी. अब आखिरकार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

– Advertisement –

Ad image

पोस्टर में दिखा विजय का दमदार अंदाज
रिलीज डेट के साथ जारी किए गए नए पोस्टर ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पोस्टर में थलापति विजय पुलिस की वर्दी में बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके हाथ में दिखाई दे रही तलवार की हो रही है. आमतौर पर पुलिस अधिकारी के हाथ में बंदूक देखने को मिलती है, लेकिन इस पोस्टर में तलवार के साथ विजय का लुक फिल्म के किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है। उनके चेहरे के हावभाव और स्क्रीन प्रेजेंस से साफ झलकता है कि फिल्म में उनका किरदार एक्शन और दमदार संवादों से भरपूर होने वाला है।

“A” सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘जन नायकन’ को “A”सर्टिफिकेट प्रदान किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 3 मिनट है। माना जा रहा है कि फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशनल ड्रामा और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से इसे वयस्क दर्शकों के लिए प्रमाणित किया गया है। फिल्म में थलापति विजय के साथ बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल, अभिनेत्री पूजा हेगड़े और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक एच. विनोथ ने किया है, जो अपनी सशक्त कहानी और प्रभावशाली निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं. फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

‘हैवान’ का फर्स्ट लुक जारी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान का

0

Haiwaan Movie: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फर्स्ट लुक पोस्टर में दोनों सितारों का दमदार और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिला है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक सब कुछ देखता है, एक से कुछ नहीं छूटता… हैवानियत अब नहीं रुकेगी!” इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

– Advertisement –

Ad image

https://x.com/akshaykumar/status/2077400589454229913

फिल्म के पोस्टर्स में सैफ अली खान का इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जिसमें उनके पोस्टर पर “Every Sense Is A Weapon” लिखा है। वहीं, अक्षय कुमार का चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देता है और उनके पोस्टर पर “Vengeance Sees Everything” लिखा गया है। मुख्य पोस्टर में दोनों कलाकारों के साथ हाथ में टेडी बियर लिए एक छोटी बच्ची भी दिखाई गई है, जो फिल्म की रहस्यमयी और थ्रिलर कहानी की ओर इशारा करती है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। लंबे समय बाद प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की तिकड़ी एक साथ काम कर रही है। इससे पहले अक्षय और सैफ की जोड़ी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। ऐसे में सालों बाद दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

 

हेमा मालिनी की बायोपिक में नजर आएंगी

0

मुंबई। ENTERTAINMENT: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुईं थीं। इस इवेंट के दौरान ड्रीम गर्ल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बायोपिक में उनका रोल निभाने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सबसे सही पसंद हैं. इस बारे में उन्होंने जवाब दिया है।

हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच हैं अच्छे संबंध
बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) से इस इवेंट में उनसे उनकी बायोपिक के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा, ‘अगर वह चाहें, तो वह यह कर सकती हैं। कोई भी यह कर सकता है। दीपिका एक खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की हैं. दिलचस्प बात यह है कि साल 2015 में, बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी 2017 की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ को लॉन्च करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को चुना था। दीपिका और हेमा मालिनी के बीच गहरा जुड़ाव भी है।

– Advertisement –

Ad image

अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जो दो किरदार निभाए थे, उनमें से एक किरदार हेमा मालिनी से ही प्रेरित था. फिल्म में शांतिप्रिया का किरदार, जिसे फिल्म में ‘ड्रीम गर्ल’ भी कहा गया है. 70-80 के दशक में हेमा मालिनी का मशहूर उपनाम भी ‘ड्रीम गर्ल’ ही था।

हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के लिए जताया आभार
बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न को लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कितना यादगार और शानदार ढंग से आयोजित कार्यक्रम था। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे इतने साल का जश्न (डायमंड जुबली) इतनी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया कि सच में यह अविश्वसनीय था. ऑडिटोरियम में मौजूद शानदार दर्शक मेरी फिल्मों के संगीत में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और वे आखिर तक वहीं जमे रहे।

– Advertisement –

Ad image

 

साउथ की हीरोइन बनीं रवीना टंडन की बेटी राशा, ‘श्रीनिवास

0

मुंबई। Entertainment: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब साउथ सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में राशा थडानी की जोड़ी तेलुगू अभिनेता जय कृष्णा के साथ नजर आ रही है। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक रिवेंज ड्रामा पर आधारित दिखाई देती है, जिसमें प्यार, इमोशन, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। तिरुपति के पवित्र क्षेत्र के आसपास फिल्माए गए कई दृश्य ट्रेलर को भव्य और आकर्षक बनाते हैं।

– Advertisement –

Ad image

कहानी की शुरुआत एकतरफा प्यार से होती है, जहां जय कृष्णा का किरदार राशा से प्रेम करता है, लेकिन शुरुआत में राशा का किरदार उसकी भावनाओं को स्वीकार नहीं करता। समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बड़ा हादसा सब कुछ बदल देता है। इसके बाद कहानी बदले और संघर्ष की ओर मुड़ जाती है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है, जबकि इसे वैजयंती नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से भी जुड़ा रहा है।

राशा थडानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जनवरी 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन राशा पर फिल्माया गया गाना ‘ऊई अम्मा’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसके अलावा राशा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘लाइकी लाइका’ में अभिनेता अभय वर्मा के साथ भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, हालांकि इसकी रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

साउथ सिनेमा में राशा थडानी की एंट्री को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि उनका यह नया सफर बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल साबित होता है।

नीम करोली बाबा की कहानी बड़े

0

मुंबई। ENTERTAINMENT: आध्यात्मिक हिंदी बायोपिक हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है। यह फिल्म लक्ष्मण नारायण शर्मा (नीम करौली बाबा) के चमत्कारी जीवन और उनकी शिक्षाओं की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में सुबोध भावे ने सम्मानित संत की भूमिका निभाई है। स्वयंभू मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत की समृद्ध संत परंपरा पर आधारित एक बेहद भावुक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

क्या है हनुमान अंश की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी विरासत से प्रेरित एक बदलाव लाने वाले सफर को दिखाती है। नीम करौली बाबा एक आध्यात्मिक हस्ती थे जो प्यार, करुणा और भक्ति की अपनी शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे। टीजर एक ऐसी दुनिया से परिचय कराता है जो आंतरिक जागृति और आस्था की शक्ति पर केंद्रित है, और सेवा व समर्पण के उन मूल्यों को उजागर करता है जिन्होंने इस संत की विचारधारा को आकार दिया।

– Advertisement –

Ad image

बाबा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया
फिल्म बनाने वालों का कहना है कि यह फिल्म भारत की संत परंपरा का जश्न है, जो आध्यात्मिकता और मानवता के बीच के कभी न खत्म होने वाले रिश्ते को दिखाती है। “जिनके काम में सेवा, जिनके भाव में भक्ति, और जिनके हृदय में सीता राम” – इस संदेश के साथ, फिल्म का मकसद भक्ति की भावना और निस्वार्थ सेवा के उस रास्ते को दिखाना है जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

‘हनुमान अंश’ में शोभिना सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह और अनुप्रिया नागर ने स्वयंभू मीडिया बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। विशाल चतुर्वेदी ने इसकी कहानी लिखी है और इसे डायरेक्ट भी किया है।

– Advertisement –

Ad image

सनी देओल की दहाड़ और अक्षय खन्ना का दमदार

0

मुंबई। Entertainment: सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकार जब एक ही फिल्म में नजर आएं, तो दर्शकों की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से काफी बढ़ जाती हैं। लेकिन ‘इक्का’ उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। कागज पर शानदार दिखने वाला यह कोर्टरूम ड्रामा पर्दे पर आते-आते अपनी चमक खो देता है। फिल्म में दमदार कलाकार तो हैं, लेकिन कमजोर पटकथा और साधारण निर्देशन के कारण यह एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है।

कहानी

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की कहानी सोमा मित्तल (आकांक्षा रंजन कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक रात वह प्रभावशाली नेता के बेटे शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) के साथ पार्टी करती है। अगले ही दृश्य में वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिलती है। एक चश्मदीद गवाह के आधार पर शौर्यमान को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

मामला तब दिलचस्प मोड़ लेता है जब शौर्यमान अपनी पैरवी के लिए मशहूर वकील अर्जुन मेहरा उर्फ ‘इक्का’ (सनी देओल) का नाम लेता है। अर्जुन पहले यह केस लेने से साफ इनकार कर देता है, लेकिन उसी दिन उसकी बेटी को कैंसर होने का पता चलता है और इलाज के लिए जिस बोन मैरो डोनर की जरूरत होती है, वह शौर्यमान ही निकलता है। मजबूरी में अर्जुन को उसी व्यक्ति का केस लड़ना पड़ता है, जिसे वह दोषी मानता है।

– Advertisement –

Ad image

कोर्टरूम ड्रामा कम, स्टारडम ज्यादा

फिल्म की शुरुआत एक मजबूत कोर्टरूम थ्रिलर का एहसास कराती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी सुविधाजनक घटनाओं और कमजोर मोड़ों पर निर्भर हो जाती है। अदालत की कानूनी लड़ाई से ज्यादा फिल्म अपने दोनों सितारों की स्क्रीन प्रेजेंस को दिखाने में व्यस्त नजर आती है। निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कोर्टरूम के तनाव को मजबूत बनाने के बजाय कई ऐसे दृश्य रखे हैं, जहां सनी देओल टेबल थपथपाते और ऊंची आवाज में संवाद बोलते दिखाई देते हैं, जबकि अक्षय खन्ना को रहस्यमयी अंदाज में पेश किया गया है।

अक्षय खन्ना पर ‘धुरंधर’ की छाप

अक्षय खन्ना का अभिनय प्रभावशाली जरूर है, लेकिन उनका किरदार काफी हद तक उनकी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ के रेहमान डकैत की याद दिलाता है। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस लगभग वैसा ही महसूस होता है। यहां तक कि हत्या के आरोपी की कोर्ट में स्लो-मोशन एंट्री और बैकग्राउंड म्यूजिक कई जगह बनावटी लगता है।

अभिनय

सनी देओल फिल्म में एक नामी वकील की भूमिका निभाते हैं, लेकिन फिल्म यह साबित नहीं कर पाती कि उनका किरदार इतना बेहतरीन वकील क्यों माना जाता है। एक पिता के भावनात्मक संघर्ष को भी वह पूरी तरह प्रभावशाली नहीं बना पाते। अक्षय खन्ना अपने अनुभव के दम पर किरदार को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन कमजोर लेखन उनके प्रदर्शन को सीमित कर देता है। दिया मिर्जा एक बार फिर मां की भूमिका में नजर आती हैं और अपने छोटे से रोल में प्रभाव छोड़ती हैं। वहीं तिलोत्तमा शोम जैसी शानदार अभिनेत्री को भी बेहद कमजोर और अधूरा किरदार मिला है। कहानी की सबसे अहम कड़ी होने के बावजूद आकांक्षा रंजन कपूर के हिस्से में भी ज्यादा कुछ नहीं आता।

निर्देशन

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा फिल्म को एक रोमांचक कोर्टरूम थ्रिलर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कमजोर पटकथा, अनुमानित ट्विस्ट और सतही कोर्टरूम बहसें फिल्म को साधारण बना देती हैं। क्लाइमेक्स भी दर्शकों पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ता।

अंतिम फैसला

‘इक्का’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें शानदार स्टारकास्ट होने के बावजूद दमदार कहानी का अभाव साफ नजर आता है। कोर्टरूम ड्रामा होने के बावजूद फिल्म न तो कानूनी लड़ाई में रोमांच पैदा कर पाती है और न ही भावनात्मक स्तर पर दर्शकों को जोड़ पाती है। अगर पटकथा और संवादों पर ज्यादा मेहनत की जाती, तो यह एक बेहतरीन थ्रिलर बन सकती थी। अगर आप सिर्फ सनी देओल और अक्षय खन्ना के फैन हैं तो एक बार देख सकते हैं, लेकिन एक शानदार कोर्टरूम थ्रिलर की उम्मीद लेकर जाएंगे तो शायद निराशा हाथ लगे।

हत्या का प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार –

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी पर धारदार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 2 जुलाई की रात लगभग 11.30 बजे हुई, जब प्रार्थी खुर्सीपार सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर रिसाली डीपीएस चौक की ओर जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास आरोपियों ने बेसबाल डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार किया और मोटर साइकिल के पहिए में डंडा फंसाकर उसे गिरा दिया था। इसके बाद धारदार हथियार और डंडे से गंभीर चोट पहुंचाई। आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों में हरीश यादव और अमन मूर्ति शामिल हैं, जबकि अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।