Saturday, August 1, 2026
Google search engine
Home Blog Page 2

‘धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर! एक्टर ने खुद किया साफ

0

मुंबई। Entertainment: बॉलीवुड की सुपरहिट ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर लंबे समय से रणबीर कपूर का नाम चर्चा में था। कभी उनके नए लुक को ‘धूम 4’ से जोड़ा गया तो कभी खबरें आईं कि यशराज फिल्म्स इस फ्रेंचाइजी को रणबीर के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अब इन चर्चाओं के बीच खुद रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। अभिनेता ने कहा कि फिलहाल वह ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने ‘एनिमल पार्क’ का भी जिक्र नहीं किया।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पहुंची, जहां निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और यश ने फिल्म का प्रमोशन किया। इसी दौरान रणबीर से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सवाल किया गया।

– Advertisement –

Ad image

‘धूम 4’ को लेकर रणबीर ने क्या कहा?

इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए ‘धूम 4’ का नाम लिया। इस पर अभिनेता ने तुरंत साफ किया कि फिलहाल वह ‘धूम 4’ पर काम नहीं कर रहे हैं।

रणबीर ने बताया कि इस समय उनका फोकस ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ पर है। ‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

रणबीर के इस बयान के बाद उन खबरों को बड़ा झटका लगा है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह ‘धूम 4’ का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कास्ट का ऐलान नहीं किया गया है।

‘एनिमल पार्क’ का जिक्र नहीं करने पर भी चर्चा

रणबीर कपूर के बयान में एक और बात ने फैंस का ध्यान खींचा। अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हुए उन्होंने ‘एनिमल पार्क’ का नाम नहीं लिया।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ की सफलता के बाद इसके अगले पार्ट ‘एनिमल पार्क’ को लेकर काफी चर्चा रही है। ऐसे में रणबीर द्वारा अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स की बात करते समय फिल्म का जिक्र नहीं करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकता है। हालांकि, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि फिल्म की योजना में कोई बदलाव हुआ है।

कब शुरू हुई रणबीर और ‘धूम 4’ की चर्चा?

रणबीर कपूर का नाम ‘धूम 4’ से पिछले कई वर्षों से जोड़ा जाता रहा है। 2024 में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निर्माता आदित्य चोपड़ा इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को नई दिशा देने की तैयारी कर रहे हैं और रणबीर कपूर को इसमें प्रमुख भूमिका के लिए देखा जा रहा है।

रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी हुई है। हालांकि, यशराज फिल्म्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

बाद में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने जब रणबीर कपूर के नए लुक की तस्वीरें शेयर कीं, तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उनका यह लुक ‘धूम 4’ के लिए हो सकता है। कुछ लोगों ने इसे ‘एनिमल पार्क’ से भी जोड़कर देखा।

इसके बाद 2025 में फिल्म से विक्की कौशल का नाम जुड़ने की खबरें भी सामने आईं। इन तमाम चर्चाओं के बावजूद ‘धूम 4’ की कास्ट को लेकर निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

2004 में शुरू हुआ था ‘धूम’ का सफर

यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन एसीपी जय दीक्षित और उदय चोपड़ा अली के किरदार में दिखाई दिए थे। वहीं जॉन अब्राहम ने कबीर नाम के चोर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसके बाद निर्माताओं ने इसे फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ाया।

ऋतिक से आमिर तक बने ‘धूम’ के विलेन

साल 2006 में ‘धूम 2’ रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री हुई। ऋतिक के स्टाइलिश चोर वाले किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म ने फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

इसके बाद 2013 में ‘धूम 3’ आई। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे, जबकि उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की, हालांकि दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।

अब किसे मिलेगी ‘धूम 4’ में एंट्री?

‘धूम 3’ के बाद से ही फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम ‘धूम 4’ से जोड़े जाते रहे हैं, लेकिन यशराज फिल्म्स ने अभी तक फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

अब रणबीर कपूर के ताजा बयान से इतना जरूर स्पष्ट होता है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ है। ऐसे में ‘धूम 4’ में आखिर कौन नजर आएगा, इसके आधिकारिक ऐलान का फैंस को अभी इंतजार करना होगा।

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार,

0

नई दिल्ली। Entertainment: निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ रिलीज होने के बावजूद ‘द ओडिसी’ की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 107.22 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी पार कर लेगी।

– Advertisement –

Ad image

सातवें दिन फिल्म के कुल 11,111 शो चले और औसत ऑक्यूपेंसी 33.9 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी संस्करण से हुई, जिसने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं हिंदी संस्करण से 85 लाख रुपये, तेलुगु से 25 लाख रुपये और तमिल से 5 लाख रुपये की कमाई हुई। हालांकि सातवें दिन की कमाई छठे दिन के मुकाबले करीब 5.4 प्रतिशत कम रही। छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सातवें दिन यह आंकड़ा 6.15 करोड़ रुपये रहा।

वैश्विक स्तर पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में अब तक 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,895 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं अमेरिका में भी फिल्म लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

पहले T20 में भारत ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग

0

डेस्क। IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

बता दें कि यह मुकाबला जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

– Advertisement –

श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। उनकी कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत पाया है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर खेले गए सात मुकाबलों में टीम इंडिया को छह मैचों में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। ऐसे में हरारे में अय्यर जीत के साथ कप्तानी का पहला सफल अध्याय लिखना चाहेंगे।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे तीन बार भारत को हराने में सफल रहा है। इतिहास

– Advertisement –

Ad image

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत जुलाई 2024 में हरारे में हुई थी, जहां जिम्बाब्वे ने भारत को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं इसी साल खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत ने चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से शिकस्त दी थी।

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

IND vs ZIM 1st T20I कहां देखें लाइव ?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला Unite8 Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

 

 

 

Entertainment: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो की वापसी, Bigg Boss 20 जल्द होगा ऑन एयर

0

Entertainment: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के नए सीजन को लेकर काफी समय से चर्चा तेज है। इसी चर्चा के बीच इस शो के 20वें सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है। मेकर्स ने हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शो का अनाउंसमेंट किया है।

बिग बॉस 20 में कौन-कौन ले सकता है हिस्सा
बता दें कि ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के मेकर्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- दो दशक बाद भी शो मोस्ट आइकॉनिक बना हुआ है। इस शो में लड़ाई-झगड़ों से लेकर टास्क तक सभी खूब पसंद किए जाते हैं। इस शो के बाद कई लोगों को बहुत नेम-फेम मिला। इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। खबर है कि इस बार शो में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, Santy Sharma जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

‘बिग बॉस’ के 6 एडिशन एक साथ होंगे लॉन्च
खबर है कि इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं। शो को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। शो सितंबर 2026 से शुरू होगा। इस शो को टीवी में कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बता दें कि ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के हिंदी एडिशन को सलमान खान (Salman Khan), मलयालम एडिशन को मोहनलाल (Mohanlal), बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप (Sudeep), तेलुगू एडिशन को नागार्जुन (Nagarjuna) और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) होस्ट करेंगे।

The post Entertainment: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो की वापसी, Bigg Boss 20 जल्द होगा ऑन एयर appeared first on Grand News.

यश की ‘टॉक्सिक’ में बोल्डनेस का ओवरडोज? टीजर से गानों तक

0

मुंबई। Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि इस बार चर्चा फिल्म की कहानी या एक्शन की नहीं, बल्कि इसके टीजर, ट्रेलर और गानों में दिखाई गई बोल्ड और इंटीमेट केमिस्ट्री को लेकर हो रही है। हाल ही में रिलीज हुए ‘मदहोश’ गाने में यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है।

फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट पर नजर डालें तो लगभग हर वीडियो में रोमांस और इंटीमेट सीन्स प्रमुखता से दिखाई दिए हैं। शुरुआती टीजर में यश ब्राजीलियन मॉडल बीट्रिज टाउफेनबाख के साथ नजर आए थे, जबकि ट्रेलर में भी कई रोमांटिक और क्लोज सीन्स शामिल थे। इससे पहले रिलीज हुए ‘तबाही’ गाने में यश और कियारा आडवाणी की स्टीमी केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी थी।

– Advertisement –

Ad image

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन में कहानी और एक्शन से ज्यादा बोल्ड सीन्स को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि यह सिर्फ मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिससे फिल्म को रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा मिले।

हालांकि मेकर्स का दावा है कि ‘टॉक्सिक’ केवल रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि 1950 से 1970 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक बड़े पैमाने की पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। कहानी गोल्ड और ड्रग्स माफिया की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें यश एक दमदार और भावनात्मक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में एक्शन, इमोशन, फैमिली ड्रामा और पावर स्ट्रगल को भी अहम हिस्सा बताया गया है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन में अब तक रोमांटिक और सेंसुअस सीन्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं, जबकि कहानी से जुड़ी जानकारी सीमित रखी गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शकों का ध्यान फिल्म की कहानी और एक्शन पर जाता है या फिर बोल्डनेस की चर्चा ही बनी रहती है।

गौरतलब है कि ‘तबाही’ गाने के दौरान कियारा आडवाणी को उनके बोल्ड लुक और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। वहीं कई प्रशंसकों ने इसे फिल्म के किरदार और कहानी की जरूरत बताते हुए उनका समर्थन किया था। अब ‘मदहोश’ गाने के बाद एक बार फिर फिल्म के प्रमोशन में बोल्डनेस को लेकर बहस तेज हो गई है।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि फिल्म अपने कंटेंट से उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।

संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी

0

Entertainment news: एक्टर इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’ आखिरकार रिलीज हो गया है  इस गाने का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि इस गाने के जरिए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने कई महीनों बाद बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में दमदार वापसी की है। उनकी दिल को छू लेने वाली आवाज और अमाल मलिक के शानदार संगीत ने गाने को बेहद खास बना दिया है।

इमोशनल रोमांटिक ट्रैक
बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) एक इमोशनल रोमांटिक ट्रैक है, जो प्यार, बिछड़ने के दर्द और अधूरे रिश्तों की कसक को खूबसूरती से बयां करता है। फिल्म के पहले भाग ‘आवारापन’ की तरह ही इस गाने में भी वही गहराई और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलता है, जिसने दर्शकों को एक बार फिर पुराने दौर की याद दिला दी। गाने के बोल रश्मि-विराग ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है। दोनों की जोड़ी ने एक ऐसा गीत दिया है, जो सुनने वालों के दिलों को सीधे छू रहा है।

– Advertisement –

Ad image

शिवम पंडित के किरदार में नजर आए इमरान
म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका किरदार अपनी पुरानी यादों और अधूरे प्यार के दर्द में डूबा दिखाई देता है। वह अब भी आलिया हमीद की यादों के सहारे जिंदगी जी रहा है। पहली फिल्म में इस किरदार को अभिनेत्री श्रिया सरन ने निभाया था। हालांकि, इस नए गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की कोई झलक देखने को नहीं मिली, जिसे लेकर कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर हैरानी भी जताई।

कौन है निर्माता निर्देशक
फिल्म ‘आवारापन 2’ का निर्माण विशाल फिल्म्स और मुकेश भट्ट के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म Ramayana को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर

0

Entertainment: पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण पार्ट-1 (Ramayana) का सभी सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4000 करोड़ के बिग बजट को लेकर पहले से ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण का नाम चर्चा विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ रामायण के ट्रेलर को लेकर बीते दिनों से लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं।

अब एक मशहूर फिल्म समीक्षक द्वारा रामायण के ट्रेलर (Ramayana Trailer) के रिलीज से पहले रिव्यू किया गया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक नितेश तिवारी की इस मूवी के ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिला है।

– Advertisement –

Ad image

रामायण ट्रेलर का रिव्यू
ये खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि 24 जुलाई 2026 को फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जाएगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आपको इस माइथोलॉजिकल फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक देखने को मिलेगी।

लेकिन भारत के कुछ चुनिंदा फिल्म समीक्षकों को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले दिखा दिया है, जिनमें तरण आदर्श का नाम भी शामिल होता है। तरण ने ट्वीट कर इसका रिव्यू किया है और लिखा है-

– Advertisement –

Ad image

रामायण का ट्रेलर देखा और इसे सिर्फ एक ही शब्द में बयां किया जा सकता है और वह है शानदार। प्रथम संकल्प नाम का 4 मिनट का यह ट्रेलर आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, VFX और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब हैं। ये फिल्म हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है।

कास्टिंग एकदम परफेक्ट लग रही है। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर में दिव्यता, शालीनता और ताकत झलकती है और दूसरी तरफ रावण के रोल में यश का काम अद्भुत है।

एटली ने भी की तारीफ
इस तरह से तरण आदर्श द्वारा फिल्म रामायण के ट्रेलर का पॉजिटिव रिव्यू किया गया है। सिर्फ तरण आदर्श ही नहीं बल्कि शाह रुख खान स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर जवान बनाने वाले डायरेक्टर एटली ने भी रामायण के ट्रेलर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।

दीवाली पर आएगी रामायण
फिल्म रामायण को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर इस साल दीवाली पर रामायण पार्ट 1 और अगले साल 2027 की दीवाली पर फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

India’s Got Latent Season 2 विवाद : मर्दों के खिलाफ

0

डेस्क। India’s Got Latent Season 2 विवाद : समय रैना के पॉपुलर शो India’s Got Latent Season 2 (Netflix/YouTube) में बिहार की एक शिक्षिका और सोशल मीडिया क्रिएटर साक्षी झा की ऑडिशन क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने खुद को “man-hater” बताया और पुरुषों (पिता, भाई, दादा समेत) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हो रही है।

क्या कहा साक्षी झा ने?
• उन्होंने स्टेज पर कहा कि वो पुरुषों से नफरत करती हैं क्योंकि वो “मर्द” हैं।
• परिवार के सदस्यों (father, brother, grandfather) के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां कीं।
• भविष्य के पति को “servant” की तरह रखने और शराब पीकर मारने जैसी बातें कहीं।
• बिहारी पुरुषों को ट्रोल करने का भी जिक्र किया।

– Advertisement –

Ad image

जज पैनल (समय रैना, तन्मय भाट, रघु राम आदि) शॉक्ड था। सभी ने 0 मार्क्स दिए। ऑडियंस ने भी “zero” का शोर मचाया। साक्षी ने खुद को 8/10 रेटिंग दी। क्लिप में समय रैना बाद में इंस्टाग्राम पर भी इस पर कमेंट करते नजर आए।

निलंबन की खबरें

– Advertisement –

Ad image

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा साक्षी झा को निलंबित किए जाने की खबरें सोशल मीडिया (खासकर X) पर तेजी से फैलीं। कई पोस्ट में इसे “बिहार सरकार की तेज कार्रवाई” बताया गया। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या विभागीय बयान सामने नहीं आया है। कई यूजर्स इसे सटायर/मेम के रूप में देख रहे हैं, लेकिन विवाद इतना बड़ा है कि कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

शिक्षिका होने के नाते उनकी टिप्पणियां शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर असर डालने वाली मानी जा रही हैं। अगर निलंबन की पुष्टि होती है तो यह केस पिछले कई बिहार शिक्षक विवादों (जैसे बिहार के खिलाफ आपत्तिजनक रेंट वाली टीचर) की कड़ी में जुड़ जाएगा।

सोशल मीडिया रिएक्शन
• आलोचना: “डबल स्टैंडर्ड” की बातें, अगर पुरुष ऐसा कहता तो FIR होती।
• समर्थन/मेम: कुछ इसे “performative feminism” या शो का हिस्सा मान रहे हैं।
• शो के पिछले विवाद (रनवीर अल्लाहबादिया वाला) की याद दिलाई जा रही है, लेकिन S2 में भी कंट्रोवर्सी जारी।
यह मामला फ्री स्पीच, जेंडर बायस और टीचर्स की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ रहा है। आधिकारिक अपडेट का इंतजार है—शिक्षा विभाग या साक्षी झा की तरफ से कोई बयान आए तो स्थिति साफ होगी।

 

 

72nd National Film Awards 2026 : यामी गौतम बनी बेस्ट

0

डेस्क। 72nd National Film Awards 2026 : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है और इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित किए गए इन पुरस्कारों में कई बड़े कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया है।

यामी गौतम की बड़ी जीत
इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का बोलबाला रहा। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सबसे बड़ा पुरस्कार अपने नाम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म में दमदार अभिनय करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है।

– Advertisement –

Ad image

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर
इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो बेहतरीन एक्टर्स के बीच शेयर किया गया है। फिल्म ‘भ्रमयुगम’ में बेहतरीन एक्टिंग के लिए साउथ के सुपरस्टार ममूटी और फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है।

72nd National Film Awards Yami Gautam Kartik Aaryan Mammootty - यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार ...

– Advertisement –

Ad image

रणदीप हुड्डा को मिला सम्मान
एक्टर रणदीप हुड्डा के लिए भी यह बेहद खुशी का मौका है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को भरपूर मनोरंजन करने के लिए ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का अवॉर्ड दिया गया है।

Mammootty: The Megastar Who Rules Box Office And Hearts

श्रीकांत बनी बेस्ट हिंदी फिल्म
फीचर फिल्म की कैटेगरी में राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत’ ने बाजी मारी है। इस फिल्म को इस साल की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है। कुल मिलाकर इस बार के राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेहतरीन और कंटेंट से भरपूर सिनेमा को खुलकर सराहा गया है।

श्रीकांत देखकर आ गया मजा? तो बिलकुल मिस मत करना ये 5 हिंदी फिल्में- Must  Watch Movies like Srikanth Specially Abled Person Taare Zameen Per and  Burfi, Bollywood Hindi News - Hindustan

72nd National Film Awards : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों

0

डेस्क। 72nd National Film Awards : भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है। साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों को सम्मानित करने वाले इन पुरस्कारों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, पूरे देश के फिल्म प्रेमियों में यह जानने की भारी उत्सुकता है कि इस बार कौन-से कलाकार और फिल्में बाजी मारेंगे।
आइए देखते हैं कि किस श्रेणी में किसे ये खास राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ ने मारी बाजी
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की लाइव घोषणाओं के बीच अभिनेता राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म ‘श्रीकांत’ को ‘सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म’ चुना गया है।

– Advertisement –

Ad image

ये फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की असल जिंदगी की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल की। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इस बड़ी जीत से राजकुमार को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

फिल्मकार जयराज की जूरी ने चुने विजेता

– Advertisement –

Ad image

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस घोषणा को अपने आधिकारिक यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लाइव स्ट्रीम किया है, ताकि देशभर के लोग इस समारोह को सीधे लाइव देख सकें।

इस साल विजेताओं को चुनने के लिए 11 सदस्यों की एक टीम (जूरी) बनाई गई थी, जिसकी कमान मशहूर फिल्म मेकर जयराज के हाथों में थी। जयराज इससे पहले साल 2012 में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं।