Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 262

हॉस्टल में नवोदय छात्र की मौत

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के छात्र हर्षित यादव की निमोनिया से मौत के बाद मामला गरमाने लगा है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं हॉस्टल की अव्यवस्था को छात्र की बिगड़ती हालत की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

– Advertisement –

बेलगहना निवासी हर्षित यादव, जो 6वीं कक्षा से नवोदय विद्यालय मल्हार में पढ़ाई कर रहा था, शनिवार 22 नवंबर को अचानक बीमार पड़ा। परिजनों को स्कूल की ओर से उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई, जिसके बाद पिता उसे बाइक से बिलासपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हर्षित को निमोनिया बताकर दवाइयाँ देकर घर भेज दिया। लेकिन सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिवार उसे तत्काल दूसरे निजी अस्पताल ले गया, जहां आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

नवोदय प्रबंधन पर बड़ा आरोप

हर्षित के पिता ने नवोदय प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल की स्थिति बेहद खराब है—कमरों में खिड़की-दरवाजे तक नहीं हैं और बाथरूम में दिनभर पानी बहता रहता है, जिससे बच्चों को ठंड लगती है और बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन ने समय रहते ध्यान दिया होता और बेहतर व्यवस्था होती, तो हर्षित की जान बच सकती थी। परिजनों ने अब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : पत्नी की गला घोंटकर हtया, फिर फंदे से झूला पति, दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर बताई वजह

 

डीजीपी कांफ्रेंस में सरगुजा आईजी और कमांडेंट गुर्जर को भी न्यौता

0


डीजीपी कांफ्रेंस में सरगुजा आईजी और कमांडेंट गुर्जर को भी न्यौता


25-Nov-2025 4:54 PM

एसपीजी की टीम पहुंची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। नवा रायपुर में डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांफ्रेंस में सभी राज्यों से एक आईजी, और एसपी स्तर के अफसर भी रहेंगे। कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ से सरगुजा आईजी व बीजापुर में कमांडेन्ट मयंक गुर्जर भी रहेंगे।

   नवा रायपुर में डीजीपी कांफ्रेंस में देश के सभी राज्यों के डीजीपी, और केन्द्रीय एजेंसियों के अफसर रहेंगे। कुल मिलाकर कांफ्रेंस में ढाई सौ अधिक आईपीएस अफसर रहेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ से डीजीपी अरूण देव गौतम तो रहेंगे, और दो अन्य अफसर सरगुजा आईजी दीपक झा, और बीजापुर जिले में 15 बटालियन में कमांडेन्ट मयंक गुर्जर को भी आमंत्रित किया गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक डीजीपी कांफ्रेंस  की सारी तैयारियां आईबी ने अपने हाथों में ले लिया है। पीएचक्यू के अफसर सहयोग कर रहे हैं। नवा रायपुर में एसपीजी की टीम पहुंच गई है। बताया गया कि आईबी के डायरेक्टर तपन डेका गुरुवार, और शुक्रवार को रायपुर में थे। उन्होंने कांफ्रेंस से जुड़ी सारी तैयारियों की समीक्षा की थी। सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 28 तारीख की शाम को यहां आएंगे, और 29 को यहां रहेंगे। संभवत: 30 तारीख की की सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीनों दिन यहां रहेंगे। पीएम मोदी नवा रायपुर के स्पीकर हाउस में रहेंगे। जबकि गृह मंत्री अमित शाह राज्य सरकार के मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांफ्रेंस  में राज्यों के अफसर पुलिस में आधुनिकीकरण को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। बताया गया कि बैठक में साइबर क्राइम पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इससे निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।



Source link

छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट,दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025- राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई। कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश का प्रस्ताव दिया है। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस निवेश प्रस्ताव के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

दिल्ली स्थित होटल द ललित में आज आयोजित कार्यक्रम में स्टील और टूरिज़्म सेक्टर को केंद्र में रखते हुए नए निवेश अवसरों पर फोकस किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों, विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की एवं स्टील और टूरिज़्म सेक्टर की कई कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, भारत सरकार के केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंडरिक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेज़ी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा, खनिज, सक्षम मानव संसाधन और निवेशक-हितैषी नीति का ऐसा संयोजन मौजूद है, जो किसी भी उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त वातावरण तैयार करता है।
उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतियाँ अब पहले की तुलना में अधिक तेज़ी और पारदर्शिता के साथ जारी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। राज्य में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन, लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की उपस्थिति बड़े औद्योगिक और विनिर्माण क्षेत्र के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित ‘एनर्जी समिट’ में राज्य को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और कई परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने स्टील सेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का स्टील हब है, जहां भिलाई स्टील प्लांट, नगरनार स्टील प्लांट और एमएसएमई आधारित स्टील इकाइयां राज्य की औद्योगिक पहचान को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा भिलाई स्टील प्लांट पिछले 70 वर्षों से देश की औद्योगिक प्रगति का स्तंभ रहा है और इसकी उपस्थिति ने स्टील आधारित उद्योगों का प्राकृतिक इकोसिस्टम तैयार किया है। ग्रीन स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य राज्य के लिए नए अवसर लेकर आया है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

टूरिज़्म सेक्टर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर आज बहुत बदल रहा है। नक्सल हिंसा में कमी आई है, सड़कें, इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब निवेश और पर्यटन दोनों का नया केंद्र बन रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 26 मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और राज्य सरकार होम-स्टे नीति, ट्राइबल टूरिज्म व सस्टेनेबल टूरिज्म पर फोकस कर रही है।

इस अवसर पर सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, संचालक श्री प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक श्री विश्वेश कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ को मिले प्रमुख निवेश प्रस्ताव

  • ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कचरे से बिजली उत्पादन करने वाले 50 मेगावॉट के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए ₹3,769 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • आरती कोटेड स्टील द्वारा 315 करोड़ निवेश प्रस्ताव दिया गया है, एवं 550 रोजगार सृजन की संभावना है।
  • एसडीआरएम मेटैलिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्टील प्लांट एवं पावर यूनिट के लिए ₹195.75 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, जिससे रोजगार 492 रोजगार सृजन की संभावना है।
  • आरएसएलडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ द्वारा इथेनॉल प्लांट हेतु ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, एवं 213 रोजगार सृजन की संभावना है।
  • जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, राजस्थान द्वारा क्षमता विस्तार हेतु 1816.5 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव, 110 रोजगार सृजन
  • अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़, रायपुर द्वारा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण हेतु ₹25 करोड़ का प्रस्ताव, जिससे 200 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

पर्यटन क्षेत्र में मिले 505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

  • मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 217 कमरों वाले होटल के लिए ₹220 करोड़ निवेश इससे 522 लोगों को रोजगार प्राप्त होगी।
  • हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना द्वारा वेलनेस रिसॉर्ट एवं शिक्षा केंद्र हेतु ₹200 करोड़ निवेश
  • विद्या इन, जशपुर द्वारा 52 कमरों के होटल हेतु ₹25 करोड़ निवेश
  • पीएसए रिज़ॉर्ट, जगदलपुर द्वारा 150 कमरों के एडवेंचर होटल एवं रिसॉर्ट हेतु ₹60 करोड़ निवेश, जिससे बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इससे 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

‘अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है तो सभी को एक होना पड़ेगा’, अमित जोगी बोले- गांधी परिवार से मेरा पारिवारिक रिश्ता

0

अमित जोगी ने कहा, ‘अगर छत्तीसगढ़ को हमको अडानीगढ़ बनने से बचाना है तो फासीवादी ताकतों को हमको रोकना पड़ेगा. आपस में लड़कर उनको नहीं रोका जा सकता है.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी

CG News: जनता छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस के साथ जाने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि ये समय साथ आने का है. अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है तो सभी को साथ आना होगा. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से मेरा पारिवारिक संबंध है. वो हमेशा मुखिया रहेंगे.

‘कांग्रेस में इनकमिंग बंद, केवल आउटगोइंग चल रही’

अमित जोगी ने कहा, ‘अगर छत्तीसगढ़ को हमको अडानीगढ़ बनने से बचाना है तो फासीवादी ताकतों को हमको रोकना पड़ेगा. आपस में लड़कर उनको नहीं रोका जा सकता है. देश में कांग्रेस की क्या स्थिति है, ये किसी से छिपी नहीं है. पार्टी की इनकमिंग बंद है, केवल आउटगगोइंग ही चल रही है. ऐसे में देश मे 42 पहचान वाली राजनीतिक पार्टियां है. हमने विलय का प्रस्ताव देश और प्रदेश हित में दिया गया है. कोई व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ये प्रस्ताव नहीं दिया गया है. मुझे लगता है कि हमको मिलकर भाजपा की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. हमको लगता है कि विलय की प्रक्रिया ये टॉप टू डाउन नहीं होनी चाहिए. ये नीचे से ऊपर होनी चाहिए. यहां के लोगों को तय करना चाहिए.’

‘मेरे बच्चे का नाम सोनिया गांधी ने रखा था’

वहीं गांधी परिवार से अमित जोगी ने पारिवारिक संबंध बताया है. अमित जोगी ने कहा, ‘जहां तक सोनिया गांधी राहुल गांधी की बात है, तो मैं मानता हूं और मेरे पिताजी भी मानते थे. वो जोगी परिवार के तब भी मुखिया थे और अभी भी मुखिया हैं. मेरे बेटे का नाम जब रखने की बात आई तो मेरे बेटे के नाम मैंने और मेरी मां ने नहीं रखा था. मेरे बेटे का नाम सोनिया गांधी ने रखा था. लेकिन पारिवारिक संबंध अपनी जगह हैं. लेकिन मैं चाहता हूं कि प्रदेश के सभी नेता एक हो जाएं. क्योंकि मुझे उन्हीं नेता के साथ मिलकर काम करना है.’

ये भी पढ़ें: Kanker: हॉस्टल में न बिस्तर है, न गद्दे… खाना तो पूछो मत, असुविधाओं के बीच पढ़ने को मजबूर 64 बेटियां

चौथे दिन भारतीय टीम की हालात खराब 

0

IND vs SA 2nd Test Day 4 : दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया.

– Advertisement –

दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और एडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन बनाए. टोनी डी जोरजी ने 49 रन बनाए. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

– Advertisement –

Ad image

हार की कगार पर इंडिया

549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 35 रन बनाए हैं.

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

गुवाहाटी टेस्ट के पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 246 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. उसके बाद अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट ने 243 रन बना डाले और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर खत्म हुई.

– Advertisement –

Ad image

विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी दक्षिण अफ्रीका ने 260 रन बनाकर घोषित कर दी. अब 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया सिर्फ 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है.

दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू

रायपुर 25 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाक़ात के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट का कार्य बढ़ाने तथा नए निवेश अवसरों की खोज में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध आधारभूत सुविधाएँ, वित्तीय अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की गति उन्हें छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, स्थिर एवं सुरक्षित वातावरण तथा तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए विश्वसनीय, सरल और परिणामोन्मुखी परिवेश प्रदान कर रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने जेके लक्ष्मी सीमेंट के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्योगों अनुकूल परिवेश प्रदान करने की भावना से कार्य कर रही है और राज्य में आने वाले हर निवेश का स्वागत है। उन्होंने कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार को आगे बढ़ाने तथा नई परियोजनाओं पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में उद्योगों के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम, उपयुक्त भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, और कौशल सम्पन्न मानव संसाधन जैसी सुविधाएँ निवेशकों के लिए एक बड़ा आकर्षण हैं।

मकान पर कब्जे को लेकर चाचा से विवाद, पुलिस ने ताला लगवाया, भतीजे की शिकायत नहीं ले रही

0


मकान पर कब्जे को लेकर चाचा से विवाद, पुलिस ने ताला लगवाया, भतीजे की शिकायत नहीं ले रही


25-Nov-2025 4:06 PM

कोर्ट मामले को निरस्त कर चुका है…

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। सरस्वती नगर पुलिस की मौजूदगी में  पैतृक निवास में कब्जे को मामला सामने आया है। इस मकान पर चाचा भतीजे के बीच 8-9 वर्ष से विवाद चल रहा है।  कालेज रोड स्थित मकान नंबर 9 निवासी मयंक मिश्रा ने यह शिकायत की थी। मयंक के अनुसार उनके या परिजनों की गैरमौजूदगी में 20 नवंबर को  पुलिसवालों ने  ज़बरदस्ती  उनके घर के एक हिस्से में ताला लगा दिया है। पुलिस ने मयंक के माता  पिता को भी किसी प्रकार की कोई सूचना या आदेश  नहीं दिखाया गया ।

बिना किसी स्टे आर्डर या अन्य आदेश के इस प्रकार से घर  घुसकर ताला लगाया गया। मयंक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के हवाले से बताया कि उसमें साफ़ नजऱ  आ रहा है कि कुछ पुलिस  कर्मी में घर के एक हिस्से को बंद कर रहे हैं और मरम्मत का काम  रुकवा रहे हैं। मयंक ने कहा क  इस ताले को तत्काल खुलवाया जाए या कोर्ट का का कोई आदेश दिखाया जाए। बताया गया है कि। यह विवादित मामला 2017 से  कोर्ट में विचाराधीन है।

 

और कोर्ट ने कोई स्टे नहीं दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने मार्च 24 में केस को निरस्त कर दिया था। यह केस मयंक के चाचा ने घर की मरम्मत के नाम पर लगाया था। जबकि इस घर में मयंक और उनके पिता 60 वर्ष से रह रहे हैं। उमा शंकर मिश्रा को कोर्ट में आज के तारीख तक कोई भी हिस्सा या क़ब्ज़ा प्रदान नहीं किया है।मयंक ने सरस्वती नगर पुलिस से बंद ताले को खुलवाने और काम  प्रारंभ करने की अनुमति देने  की मांग की है। क्योंकि बिना कोर्ट के आदेश के काम किए रुकवाना या ताला लगाना  अवमानना है। मयंक ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद को भी दी है। मयंक का कहना है कि पुलिस शिकायत भी नहीं ले रही है। इस संबंध में थानेदार ने कहा कि मामले की दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की शिकायत है कि मयंक आदि ने ताला तोडक़र कब्जा किया है।



Source link

नारायणपुर में 28 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर, बस्‍तर IG और पुलिस के सामने डाले हथियार

0

Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इसमें 18 महिला नक्सली और 10 पुरुष नक्सली शामिल हैं.

Narayanpur Naxal Surrender

नारायणपुर में 28 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर

Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इसमें 18 महिला नक्सली और 10 पुरुष नक्सली शामिल हैं. सभी नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर हथियार डाल दिए है.

इस मौके पर बस्तर IG सुंदर राज पी, BSF, ITBP, के अधिकारी सहित कलेक्टर नारायणपुर भी मौके पर मौजूद रहे. साथ ही नारायणपुर जिला सर्व समाज अध्यक्ष भी रहे मौजूद रहे.

खबर अपडेट जारी है…

वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की

0

गरियाबंद। वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में जनजातीय गौरवशाली स्मृति भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 20/11/2025 को रंगोली ,भाषण, जनजातीय गौरवशाली इतिहास पर निबंध लेखन तथा दिनांक 25/11/2025 को मुख्य वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शीतल ध्रुव ने अपने वक्तव्य से जनजातीय गौरवशाली इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन तथा इतिहास, संघर्ष साथ वीरांगना दुर्गावती ,शहीद वीर नारायण सिंह, वीर सुरेन्द्रसाय,गुण्डाधुर के संघर्ष एवं इतिहास पर प्रकाश डाला, साथी जनजातीय समाज के संस्कृति, रीति-रिवाज औषधि एवं वैज्ञानिक प्रभाव को विस्तार से जानकारी प्रदान किए।

– Advertisement –

इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू जी बिरसा मुंडा से भगवान बिरसा मुंडा होने के कारण एवं जनजाति परंपरा को बताया। इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन आई.क्यू. ए.सी.प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने जनजातीय जननायकों का इतिहास भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर भौगोलिक चित्रण किया। इस अवसर पुरन सिंह ठाकुर जी (जनजातीय मीडिया)से , वीर सुरेन्द्र के प्राचार्य डॉ आर.के. तलवारे, डां.जी.एस.दास, सी.एल.तारक (परीक्षा प्रभारी) गौतम कुर्रे सर, प्रदीप निर्मलकर, डॉ.सत्यम कुम्भकार, भुनेश्वर कुर्रे, डॉ. खुशी देवांगन, कोमल वर्मा, डां. मधुबाला मिश्रा, डॉ भंवर , डॉ कीर्तन ध्रुव, डॉ ऊष्मा खाण्डेकर, भागीरथ, आरती यादव, आंचल गुप्ता, स्वेता साहू, एवं समस्त अतिथि प्राध्यापक महाविद्यालय के समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रेमानंद महिलांग ने कार्यक्रम का संचालन किया। समस्त अतिथि एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग प्रदान किये उनके लिए डां. खुशी देवांगन (संयोजक) शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय गरियाबंद ने आभार व्यक्त किए।

– Advertisement –

Ad image

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

सर्कुलर ईकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर संभाग ने कराई कार्यशाला

0


सर्कुलर ईकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर संभाग ने कराई कार्यशाला


25-Nov-2025 3:22 PM

रायपुर, 25 नवंबर। रश्मि श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर ने बताया कि डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम प्लेटेरियम, व्यापार विहार, बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.अगसिमनी (ढ्ढस्नस्) के द्वारा की गयी। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सुरेश चंद, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत की गयी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला के विषय वस्तु के संदर्भ में श्री राजेन्द्र प्रसाद वासुदेव, मुख्य रसायनज्ञ, मंडल मुख्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के द्वारा सर्कुलर ईकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही उद्योग प्रतिनिधियों को वेस्ट टू वेल्थ एवं ई.पी. आर. से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। श्री सूरज कुमार धुर्वे, मुख्य रसायनज्ञ, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर के द्वारा फ्लाई ऐश के मैनेजमेंट एवं फ्लाई ऐश पर जारी रूह्रश्वस्न की अधिसूचना एवं गाईडलाईन के संबंध में जानकारी दी गयी।

 

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि संभाग के सभी बड़े उद्योग प्रतिनिधि, ई-वेस्ट रिसायकलर, बैटरी वेस्ट रिसायकलर, युस्ड ऑयल रिसायकलर, प्लास्टिक वेस्ट रिसायकलर एवं टायर वेस्ट रिसायकलर उपस्थित हुये। छत्तीसगढ़ में स्थापित एक मात्र टी. एस. डी.एफ. मेसर्स केसदा वेस्ट मैनेजमेंट के द्वारा ए. एफ. आर. तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी। श्री राहुल झा के द्वारा ई वेस्ट रिसायकलिंग एवं क्रिटिकल मिनरल्स रिकव्हरी के संबंध में जानकारी दी गयी।

पंकज शर्मा, एन.टी.पी.सी सीपत बिलासपुर एवं डॉ. सुधीर दहिया, एन.टी.पी.सी. लारा, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश युटिलाईजेशन एवं पारि – अनुकुल प्रयोजन किये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला का समापन करते हुये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता के लिये प्रोत्साहित किया।



Source link