Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 263

हॉस्टल में न बिस्तर है, न गद्दे… खाना तो पूछो मत, असुविधाओं के बीच पढ़ने को मजबूर 64 बेटियां

0

Kanker: कांकेर जिले के पखांजूर स्थित पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में 64 छात्राएं असुविधाओं के बीच पढ़ने के लिए मजबूर हैं. छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

Kanker News (तामेश्वर सिन्हा): कांकेर जिला अंतर्गत पखांजूर के पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं. छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल को खुले कई महीने बीत गए हैं. करोड़ों की लागत से नया भवन तो बना दिया गया लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं हैं. अब तक उन्हें बिस्तर भी नहीं मिला है. गद्दा, चादर और तकिया तो भूल जाइए. सभी छात्राएं बिना गद्दे जमीन पर सोने के लिए मजबूर हैं. वहीं, हॉस्टल के खाने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते. आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधीक्षिका ने पहले पैसों की मांग की और उसके बाद सामान मिलने की बात कही.

असुविधाओं के बीच पढ़ने को मजबूर 64 बेटियां

छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में भोजन क नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी हो रही है. रोज-रोज सड़ी-गली सब्जियां दी जाती हैं. पपीता, केला, आलू, कुंदरू और पत्ता गोभी, जो ठीक से उबला भी नहीं होता है और साफ भी नहीं होता है. बीमार पड़ो तो अधीक्षिका को फर्क नहीं पड़ता. वहीं, सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त. यहां CCTV कैमरे तक नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि उन्हें भी साफ-सुथरा और अच्छा खाना मिलने का अधिकार है. उन्हें भी तो सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मिलने का अधिकार है. छात्राओं ने प्रबंधन में सुधार के लिए अधीक्षिका को हटाने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें- ‘बस्तर के युवाओं से मिलें, जिन्होंने TV तक नहीं देखी…’ हिडमा के सर्मथन में नारे लगाने वाले छात्रों को डिप्टी CM विजय शर्मा ने बुलाया छत्तीसगढ़

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

इसे लेकर पहले भी छात्राएं शिकायत कर चुकी हैं. इससे पहले 28 अगस्त 2025 को भी शिकायत हुई थी. यह शिकायत छात्राओं ने इलाज नहीं कराने सहित अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर की थी. जानकारी के मुताबिक तब मंडल संयोजक व छात्रावास निगरानी समिति अध्यक्ष ने मामला शांत कराया था, लेकिन उसके बाद भी हॉस्टल के हालात जैसे के तैसे बने हुए हैं.

सोशल मीडिया पर प्यार, ब्लैकमेलिंग के बाद बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, अब जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0

Bilaspur: बिलासपुर जिले में 27 सितंबर की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज की है. युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी. झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भी भेज दी थी.

Bilaspur: बिलासपुर जिले में 27 सितंबर की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज की है. युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी. झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भी भेज दी थी.

दरअसल, बिलासपुर के गौरव सवन्नि नाम के युवक को दिल्ली की प्रियंका सिंह से मोहब्बत हो जाता है. प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगता है. फिर जो घटना सामने आती है. वह बिलासपुर के लोगों को झकझोर देती है. 27 सितंबर को बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र रेलवे के उसलापुर स्टेशन की पटरी पर गौरव की कटी हुई लाश मिलती है. इस बात में कोई संदेह नहीं होता कि गौरव ने ट्रेन की पटरी पर आकर खुदकुशी कर ली है. मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू करती है और कई तरह की चौंकाने वाले खोल से सामने आते हैं.

प्यार, ब्लैकमेलिंग…फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

बिलासपुर पुलिस को गौरव और प्रियंका के व्हाट्सएप चैट से कई ऐसे सबूत मिलते हैं. जिसमें प्रियंका गौरव को मानसिक दबाव देती नजर आती है. टॉर्चर करने के अलावा पुलिस में दबावपूर्वक जुर्म दर्ज करने का मामला भी सामने आता है. जिसके बाद ही छवि धूमिल होने और समाज में मुंह नहीं दिखा पाने के डर से गौरव की खुदकुशी का मामला पुलिस के सामने आ जाता है. बिलासपुर में सिविल लाइन थाने की पुलिस प्रियंका सिंह के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लेती है. अब गिरफ्तारी को लेकर लोगों की नजरें टिकी है, कि कब प्रियंका को पुलिस दिल्ली से बिलासपुर लेगी और जिस तरह से गौरव ने खुदकुशी कर ली है उनके परिजनों को इंसाफ मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Investor Connect: दिल्ली से छत्तीसगढ़ विकास के लिए पैसा लाएंगे CM साय, इन्वेस्टर्स से कर रहे संवाद

दिल्ली की प्रियंका पर बिलासपुर में FIR दर्ज

पुलिस जब गौरव की लाश मिलने के बाद उसके कपड़ों की तलाशी लेती है. तब गौरव अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार प्रियंका सिंह को बताते हुए सुसाइड नोट लिखा होता है. खुदकुशी के बाद पुलिस गौरव का पर्स मोबाइल और कपड़े सब कुछ जप्त कर लेती है, और उसके आधार पर ही सबूत इकट्ठा करती है प्रियंका सिंह के खिलाफ.

किसी इन्वेस्टिगेशन में यही बात सामने आता है कि प्रियंका का गौरव के ऊपर मानसिक दबाव होता है और किसी एक मामले में प्रियंका गौरव के खिलाफ केस दर्ज करवा कर उसे धोखा देते हुए नजर आती है कुल मिलाकर गौरव के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है.

पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा?

0

Palash Smriti Wedding : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकीन हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद शादी टॉल दी गई. इसी बीच स्मृति ने शादी के सारे पोस्ट अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं. 

– Advertisement –

खबरों के मुताबिक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण दिखने के बाद सर्वहित हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीँ दूसरे दिन मंगेतर पलाश को भी अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इन सब के बीच एक चीज ने लोगों का ध्यान जहां सबसे ज्यादा खींचा है वो है स्मृति की शादी से जुड़े सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर देना, जिसमें उनकी सगाई की अनाउंसमेंट और प्रपोजल वीडियो भी था. 

– Advertisement –

Ad image

Palash Smriti Wedding – स्मृति को धोखा दे रहे थे पलाश?

इन सभी के बीच कंट्रोवर्सी वहां उठी है जब एक इंस्टाग्राम यूजर मैरी डी कोस्टा ने पलाश के साथ चैट के स्क्रीनशॉर्ट शेयर किए हैं. उन्होंने कहा है कि ये चैट उनकी पलाश के साथ है. जिस अकाउंट से स्क्रीनशॉर्ट शेयर हुए हैं उसे डिएक्टिवेट कर दिया गया है लेकिन ये स्क्रीनशॉर्ट अभी भी वायरल हो रहे हैं.

– Advertisement –

Ad image

मई 2025 के मैसेज में पलाश को मैरी से स्विमिंग के लिए चलने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. जब वह उसके रिलेशनशिप स्टेटस या उसे प्यार है या नहीं, ये जानने की कोशिश करती है, तो पलाश सवालों को टाल देता है. साफ जवाब देने के बजाय वह उसे मिलने के लिए मनाने की कोशिश करता रहता है.

Someone on Insta posted ss of Palash DMing her.
byu/itneverhelps inBollyBlindsNGossip

 

 

पलक ने शेयर किया था पोस्ट

पलाश की बहन पलक ने सोशल मीडिया पर लिखा- स्मृति के पिता की तबीयत की वजह से स्मृति और पलाश की शादी को रोका जा रहा है. आप सभी से रिक्वेस्ट है कि इस सेंसिटिव समय में परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें‘ 

दिल्ली से छत्तीसगढ़ विकास के लिए पैसा लाएंगे CM साय, इन्वेस्टर्स से कर रहे संवाद

0

CG News: आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन ‘Chhattisgarh Investor Connect’ शुरू हो गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात शुरू कर दी है.

CG News: आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन ‘Chhattisgarh Investor Connect’ शुरू हो गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात शुरू कर दी है.

दिल्ली में इन्वेस्टर्स से संवाद कर रहे CM साय

इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य बड़े सेक्टरों के नामी उद्योगपति और कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, नए अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रस्तुत करना है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे बातचीत कर रहे हैं तथा उन्हें राज्य में उद्योग लगाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्थिर नीति, तेज़ी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर और सरल प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रायपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेगा एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज, हेल्दी फड कैफे, स्वास्थ्य समेत वाई-फाई और चार्जिंग की मिलेगी सुविधा

हमें कम समय में 7 लाख करोड़ से ऊपर निवेश का प्रपोजल मिला है – CM साय

इस मौके पर CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्टील में निवेश के लिए सबसे ज़्यादा अवसर है, क्योंकि हमारे प्रदेश की उद्योग नीति काफी अच्छी है. देश-विदेश में हमने कम समय में समिट किया और हमें 7 लाख करोड़ से ऊपर के प्रपोजल निवेश का मिला है. हमने आसानी और अनुकूल वातावरण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम है. प्रदेश में नक्सलवाद का समापन की और है, ऐसे में विकास तेजी से और होगा. टूरिज्म में भी अब काफ़ी स्कोप बनता जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्‍वज फहराया

0



अयोध्या (उप्र), 25 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और ”जय श्री राम” के नारों की गूंज के बीच भगवा ध्वज फहराया। इस अनुष्ठान के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और मां सीता की ‘विवाह पंचमी’ के अभिजीत मुहूर्त पर तिकोने झंडे का आरोहण किया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार ध्वज पर ‘‘भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक चमकते सूर्य की तस्वीर है। इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ओम लिखा है।

उसने कहा कि भगवा ध्वज ‘‘रामराज्य के आदर्शों को दिखाते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा।’’

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि इस समारोह के साथ राम मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया।

यह ध्वज पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में बने शिखर पर फहराया गया, जबकि मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा (दक्षिण भारतीय वास्तु शैली में डिजाइन किया गया घेरा) मंदिर की शिल्पविविधता को दिखाता है।

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े 87 प्रसंग बारीकी से पत्थरों पर उकेरे गए हैं। घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग अंकित हैं।

ध्वजारोहण के मौके पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी सप्त मंदिर पहुंचे और महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाये। मोदी ने मां अन्नपूर्णा के भी दर्शन किये। उन्‍होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर भगवान राम लला की आरती और पूजन किया।

इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचा!’’ (भाषा)



Source link

इथियोपिया से उठा राख का गुबार शाम साढ़े सात बजे तक भारत से दूर चला जाएगा : आईएमडी

0



नयी दिल्ली, 25 नवंबर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने से उत्पन्न राख का गुबार चीन की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार शाम साढ़े सात बजे तक भारत से दूर चला जाएगा।

इथियोपिया में हाल में हुए हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न राख के गुबार ने सोमवार को भारत में उड़ान संचालन को प्रभावित किया था।

एअर इंडिया ने सोमवार को सात अंतरराष्ट्रीय उड़ान निरस्त करने के बाद मंगलवार को चार घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वानुमान मॉडल ने मंगलवार को गुजरात, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में राख के प्रभाव का संकेत दिया।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि राख के बादल चीन की ओर बढ़ रहे हैं और शाम साढ़े सात बजे तक भारतीय वायु क्षेत्र से दूर चले जाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, इथियोपिया के अफार क्षेत्र में ज्वालामुखी हेली गुब्बी रविवार को फट गया, जिससे राख का एक बड़ा गुबार लगभग 14 किलोमीटर तक ऊपर उठा।

यह राख का गुबार लाल सागर से होते हुए पूर्व की ओर अरब प्रायद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप की ओर फैल गया।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘उच्च-स्तरीय हवाएं राख के बादल को इथियोपिया से लाल सागर के पार यमन और ओमान तक और आगे अरब सागर से होते हुए पश्चिमी और उत्तरी भारत की ओर ले आयीं।’’

इसमें कहा गया है कि आईएमडी ने उपग्रह चित्रों, ज्वालामुखी राख परामर्श केंद्रों (वीएएसी) से प्राप्त परामर्शों और फैलाव मॉडल पर बारीकी से नजर रखी।

आईएमडी ने कहा कि उड़ान योजना के लिए मौसम संबंधी जानकारी (एमईटी) और राख संबंधी परामर्शों की निरंतर निगरानी का उपयोग किया जाता है, जिसमें वैकल्पिक मार्गों के आधार पर मार्ग निर्धारण और ईंधन गणना में समायोजन भी शामिल है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों को मार्ग परिवर्तन, उड़ान समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है या इन्हें निरस्त किया जा सकता है।

एअर इंडिया ने सोमवार से अपनी कम से कम 11 उड़ानों को निरस्त कर दिया और उन विमानों पर नजर रख रही है जो इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट से उठे राख के गुबार वाले स्थानों के ऊपर से गुजरीं।

एअर इंडिया ने कहा कि उसने मंगलवार को चार उड़ानें निरस्त कर दी हैं जिनमें एआई 2822 (चेन्नई-मुंबई), एआई 2466 (हैदराबाद-दिल्ली), एआई 2444 / 2445 (मुंबई-हैदराबाद-मुंबई) और एआई 2471 / 2472 (मुंबई-कोलकाता-मुंबई) शामिल हैं।

सोमवार को एअर इंडिया ने सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निरस्त कर दी थीं।

इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर की ओर से वर्तमान परिस्थिति पर कोई ताजा जानकारी नहीं मिली है। (भाषा)



Source link

भारत दौरे पर आए तालिबान सरकार के मंत्री का दावा- ‘प्राइवेट कंपनियां करना चाहती हैं निवेश’

0


भारत दौरे पर आए तालिबान सरकार के मंत्री का दावा- ‘प्राइवेट कंपनियां करना चाहती हैं निवेश’


25-Nov-2025 9:33 AM

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीज़ी भारत दौरे पर हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने ये दावा किया है कि भारत की निजी कंपनियां अफ़ग़ानिस्तान में निवेश करने की इच्छुक हैं.

वह कहते हैं, ”हमारी यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हासिल यह है कि दोनों देशों के निजी क्षेत्र और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, चाहे हमारी ओर से हों या भारत से, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”

“अगर हम किसी और से बात कर रहे होते, तो यह अलग बात होती, वो ऐसा करने को तैयार होते या नहीं, लेकिन यहां का निजी क्षेत्र अफ़ग़ानिस्तान में निवेश करने के लिए दिल से इच्छुक है.”

”उन्होंने पहले भी अफ़ग़ानिस्तान के साथ काम किया है, और आजकल अफ़ग़ानिस्तान में काम करने, अच्छी कमाई करने और अपनी कंपनी स्थापित करने के कई अवसर हैं. अफ़ग़ानिस्तान में शांति आई है, स्थिरता आई है, और अफ़ग़ानिस्तान के सभी कागज़ी काम और मुद्दे सुलझ गए हैं. अफ़ग़ानिस्तान निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह है. हम इसे निवेश के लिए जन्नत मानते हैं.” (bbc.com/hindi)



Source link

फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर घर में घुसकर पैसों की मांग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

– Advertisement –

प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 लोग उसकी बहन अमरिका बाई के घर में घुसकर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए डराकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक पुलिस की खाकी वर्दी पहने था जो मौके से भाग गया, जबकि 4 को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम —
1. नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ (23)
2. अजय गोस्वामी (23) – निवासी सोठी, बम्हनीडीह
3. रामनारायण धीवर (34) – निवासी अफरीद, सारागांव
4. लोकेश राठौर उर्फ ओम (20) – निवासी सारागांव
बताया।

आरोपियों ने कबूल किया कि वे आबकारी पुलिस बनकर छलपूर्वक 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे और 3 हजार रुपए वसूल भी लिए थे।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मौके से 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और खाकी वर्दी जब्त कर कार्रवाई पूरी की। एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन में मामले की विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

27 नवंबर से रायपुर की इस रोड पर वन-वे होगा लागू , एक महीने तक रहेगा ट्रैफिक रूट

0

Raipur News: राजधानी रायपुर में बन रहे स्काई वॉक पर स्लैब और गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू होगा. इसके लिए शास्त्री चौक से मेकाहारा, मल्टीलेवल पार्किंग और जयस्तंभ चौक जाने वाली सड़क 27 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक महीने के लिए वन वे होगा.

Chhattisgarh

स्काई वॉक

Raipur News: राजधानी रायपुर में बन रहे स्काई वॉक पर स्लैब और गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू होगा. इसके लिए शास्त्री चौक से मेकाहारा, मल्टीलेवल पार्किंग और जयस्तंभ चौक जाने वाली सड़क 27 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक महीने के लिए वन वे होगा.

शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक वन-वे होगा लागू

प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। पहले शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक जाने वाली सड़क 15 दिन तक, इसके बाद शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक जाने वाली सड़क 15 दिन तक वन वे होगी.

ये भी पढ़ें- CG News: किसानों की शिकायत पर डिप्टी CM एक्शन, कुरूवा गांव के पटवारी को किया सस्पेंड, जमीन पर बैठकर की चर्चा

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सड़क के वन वे किए जाने के बाद सड़क पर पर्याप्त संख्या में रिफलेक्टिव बेरिकेड्स लगाकर बंद करेंगे. वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे. वहीं बंद सड़क के शुरुआत और अंत में वन वे का सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है.

छत्तीसगढ़ में गौवंश के साथ अप्राकृतिक संबंध

0

राजनांदगांव। CG Crime : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौ-वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले सामने आए हैं। बीते दिनों राजगांदगांव शहर के जूनी हटरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक यौन क्रिया का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इस मामले में प्रदेश सरकार को कानून बनाने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : CG Accident : शराब से भरी माजदा गाड़ी पलटी

– Advertisement –

Ad image

कानून बनाने मांग 

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में काफी आक्रोश है। संगठन के लोग आज नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे । यहां उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग की। शहर के जूनी हटरी क्षेत्र में लगभग 55 वर्षीय मध्य प्रदेश निवासी असलम खान के द्वारा गौ वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आने के बाद इसमें शिकायत हुई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं अब इस मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

– Advertisement –

Ad image

ये पहला मामला नहीं 

इस मामले में संगठन के पदाधिकारी अरुण गुप्ता ने कहा कि गौ माता के साथ इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि गौ माता के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कोई धारा नहीं है। जिसको लेकर हम कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम में इस तरह के मामले की धारा जोड़ने और कानून बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Chhattisgarh : हिडमा की मौत पर सोशल मीडिया में हंगामा; समर्थकों की खुली हमदर्दी, आईजी बोले- हिंसा बढ़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई