Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 264

पूर्व एफ़बीआई डायरेक्टर कोमी और न्यूयॉर्क अटार्नी जनरल के ख़िलाफ़ केस ख़ारिज

0


पूर्व एफ़बीआई डायरेक्टर कोमी और न्यूयॉर्क अटार्नी जनरल के ख़िलाफ़ केस ख़ारिज


25-Nov-2025 9:34 AM

पूर्व एफ़बीआई डायरेक्टर जेम्स कोमी और न्यूयॉर्क अटार्नी जनरल लेटेटिया जेम्स के ख़िलाफ़ आपराधिक केस ख़ारिज कर दिया गया है.

अमेरिकी जज ने कहा कि आरोप लगाने वाले अभियोजक को ग़ैरक़ानूनी तरीके से नियुक्त किया गया था.

जज कैमरन क्यूरी ने कहा कि लिंडसे हैलिगन कभी भी इस पद के लिए योग्य नहीं थे, जिन्हें ट्रंप ने अपने दो राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ आरोप लगाने के लिए नियुक्त किया था.

कोमी और जेम्स ने ख़ुद को निर्दोष बताया और इस केस को राजनीतिक बताया.

इस फ़ैसले पर व्हाइट हाउस ने बीबीसी से कहा कि ‘कोमी और जेम्स के ख़िलाफ़ आरोपों के तथ्य नहीं बदले हैं और यह इस मामले में आख़िरी फ़ैसला नहीं है.’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कोमी और जेम्स पर हमला कर चुके हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “वे सब बहुत ज्यादा दोषी हैं”, और बाद में जोड़ा, “न्याय होना चाहिए, अभी.”

सोमवार के अपने फैसले में जज क्यूरी ने लिखा कि व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी हैलिगन को ग्रैंड जूरी के सामने आरोप लगाने का अधिकार नहीं था. (bbc.com/hindi)



Source link

नकली पनीर फैक्ट्री में छापा

0


नकली पनीर फैक्ट्री में छापा


25-Nov-2025 8:51 AM

रायपुर, 24 नवंबर। खाद्य और पुलिस ने भनपुरी में संचालित नकली पनीर की फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री दिव्या पनीर के नाम से संचालित होती है। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर यह कार्रवाई की। फैक्ट्री में तेल से भरे क‌ई कंटेनर भी मिले हैं।



Source link

किसानों की शिकायत पर डिप्टी CM एक्शन, कुरूवा गांव के पटवारी को किया सस्पेंड, जमीन पर बैठकर की चर्चा

0

CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने अपने सहसपुर लोहारा के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय में किसानों को देखकर अपने काफिला को रूकवाया. इसके बाद उन्होंने किसानों से मिलकर चर्चा की. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर किसानों से उनकी समस्या और शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना.

किसानों से बात करते डिप्टी CM विजय शर्मा

CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने अपने सहसपुर लोहारा के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय में किसानों को देखकर अपने काफिला को रूकवाया. इसके बाद उन्होंने किसानों से मिलकर चर्चा की. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर किसानों से उनकी समस्या और शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना.

किसानों की शिकायत पर विजय शर्मा ने पटवारी को किया सस्पेंड

किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 15 ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा द्वारा कृषकों के विभिन्न कार्यों में टालमटोल एवं अनाधिकृत रूप से विलंब किया जाता है. विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पटवारी राजेश शर्मा को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश दिया. अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन करते हुए वही पर निलंबन का आदेश निकाला.

जमीन पर बैठकर किसानों से की चर्चा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने किसानों से धान खरीदी और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए, किसान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. मौके पर उपस्थित सभी पटवारियों से उपमुख्यमंत्री ने कार्यों की स्थिति पूछी और कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि कृषकों के किसी भी कार्य में लापरवाही, देरी या टालमटोल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों के सभी राजस्व कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- DGP-IG Conference: रायपुर में आज से SPG संभालेगी मोर्चा, PM मोदी और शाह करेंगे शिरकत, VVIP सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की भी व्यवस्था

यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को पूरे क्षेत्र की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए.

….इस वजह से शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ तक वन वे

0


….इस वजह से शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ तक वन वे


24-Nov-2025 9:01 PM

एक माह के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश 

रायपुर, 24 नवंबर। राजधानी में  स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रारंभ है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक एक माह तक एकांकी मार्ग होगा। प्रथम 15 दिन में शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग तथा अगले 15 दिन में शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांकी मार्ग होगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि  एकांकी मार्ग किए जाने के लिए बंद मार्ग को प्रवेश एवं निर्गम स्थान पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाकर बंद करेंगे। वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे एवं बंद मार्ग के प्रारंभ एवं अंत में एकांकी मार्ग का सूचना बोर्ड प्रदर्शित करेंगे।



Source link

बीजापुर, रायपुर में आंखें खराब होने का मामला संसदीय समिति में गूंजा

0


बीजापुर, रायपुर में आंखें खराब होने का मामला संसदीय समिति में गूंजा


24-Nov-2025 9:02 PM

रायपुर/नई दिल्ली, 24 नवंबर। बीजापुर व रायपुर में एक्सपायरी दवाओं से आंखें खराब होने का मामला संसदीय समिति की बैठक में गूंजा। 

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को  नई दिल्ली में रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया।

बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की दृष्टि जाने तथा रायपुर में 9 लोगों की आंखें खराब होने की घटनाओं को गंभीरता से उठाया।

उन्होंने कहा “यदि दवा एक्सपायर है, तो उसके लिए वही कंपनी जिम्मेदार होगी। ऐसी दवाओं के निस्तारण और जवाबदेही की सख्त नीति अनिवार्य है। मरीजों की जिंदगी से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि, “एक्सपायरी दवाओं का उचित निस्तारण नहीं होने से पर्यावरण, मिट्टी और जल स्रोत गंभीर रूप से प्रदूषित होते हैं। अतः केंद्र सरकार को ऐसी दवाओं को वापस लेने और नष्ट करने के लिए कंपनियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।”उन्होंने साफ कहा कि एक्सपायर दवाओं को खुले में फेंकना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा जोखिम है।

 



Source link

नड्डा से मिले सीएम

0


नड्डा से मिले सीएम


24-Nov-2025 9:57 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई।



Source link

जाह्नवी कपूर का धांसू लुक आउट, राम चरण की फिल्म

0

मुंबई। Peddi: बहुचर्चित एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ से जाह्नवी कपूर का नया दमदार पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसकी शूटिंग लगभग 60% पूरी हो चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

Peddi: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक  हुआ वायरल

– Advertisement –

Ad image

मेकर्स द्वारा जारी किए गए लुक पोस्टर में जाह्नवी बेहद मजबूत और शानदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसने फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। हाल ही में राम चरण और जाह्नवी श्रीलंका में फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं, जिसकी कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है।

Peddi: इंतजार हुआ खत्म, 'पेड्डी' के मेकर्स ने जान्हवी कपूर का दमदार लुक किया  रिलीज़! | Moneycontrol Hindi

– Advertisement –

Ad image

फिल्म को निर्देशक बुची बाबू सना बना रहे हैं और इसमें शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा व जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म के पहले हाफ की एडिटिंग फाइनल कर ली है और बाकी शूटिंग तेजी से जारी है।

‘पेड्डी’ को वृद्धि सिनेमा और मैथरी मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ढाई महीने बाद आज रहे पायलट कल धमतरी कांकेर बस्तर जाएंगे

0


ढाई महीने बाद आज रहे पायलट कल धमतरी कांकेर बस्तर जाएंगे


24-Nov-2025 10:19 PM

रायपुर, 24 नवंबर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर कल रायपुर आ रहे हैं। सचिन करीब ढाई महीने बाद आज रहे हैं। पिछली बार वह 16 सितंबर को आए थे। इस बार वे कल धमतरी में संविधान बचाओ सभा करने के बाद कांकेर में  एस‌आईआर अभियान में बीएलए की तैयारी की समीक्षा करेंगे। जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को वहां भी समीक्षा बैठक करने के बाद रायपुर आकर नियमित विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।



Source link

एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘वाराणसी’ में

0

हैदराबाद। Varanasi: इंडियन सिनेमा के विजनरी डायरेक्टर एसएस राजामौली की मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म SSMB29 का इंतजार आज खत्म हो गया। रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित एक भव्य लाइव इवेंट के दौरान फिल्म के ऑफिशियल टाइटल ‘वाराणसी’ से पर्दा उठाया गया। इसी इवेंट में इसका पहला लुक और टीजर भी दिखाया गया, जिसे देखने पहुंचे हजारों फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म ‘वाराणसी’ के मोशन पोस्टर में महेश बाबू का किलर लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। एक्टर को हाथ में त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे हुए दिखाया गया है। उनका यह एग्रेसिव अवतार फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है।

– Advertisement –

Ad image

इवेंट की खास बात यह रही कि पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने इतने बड़े स्तर पर लाइव टाइटल रिवील किया। लगभग 50,000 दर्शकों के सामने विशाल स्क्रीन पर टीजर दिखाया गया, और माहौल की गूंज दूर तक सुनाई दी। फैंस ने महेश बाबू के एक्शन, ग्रैंड म्यूजिक और विजुअल्स पर जमकर प्यार बरसाया।

 

– Advertisement –

Ad image

यहां देखें फिल्म का धमाकेदार मोशन पोस्टर

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

 

 

भारत ने ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप जीता

0


भारत ने ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप जीता


24-Nov-2025 10:23 PM

ढाका, 24 नवंबर। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी ताइपै को 35 . 28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया ।

भारत 11 देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,‘‘ भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिये बधाई । उन्होंने जबर्दस्त कौशल, प्रतिबद्धता और दृढता का प्रदश्रन किया । उनकी जीत से अनगिनत युवाओं को कबड्डी खेलने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी ।’’

भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33 . 21 से हराया था । दूसरी ओर चीनी ताइपै ने बांग्लादेश को 25 . 18 से मात दी थी ।

गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,‘‘ हमारी महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचाा जो गर्व का पल है । पूरी टीम को महिला कबड्डी विश्व कप जीतने पर बधाई । आपकी शानदार जीत ने फिर साबित कर दिया कि भारत की खेल प्रतिभायें शिखर पर क्यो हैं । भविष्य के लिये शुभकामनायें ।’’

(भाषा)



Source link