Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 265

छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ पर से

0

रायपुर। Janaki: कई महीनों से विवादों में चल रही फिल्म ‘जानकी’ (Janki) को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी साझा की कि यह फिल्म, जो पहले 13 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 21 नवंबर को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि फिल्म एक साथ 9 भाषाओं में रिलीज की जाएगी — हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म के मुख्य कलाकार

‘जानकी – भाग 1 ’ में —

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा फिल्म में ये कलाकार भी नजर आएंगे —
जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे।

टीम और मेकिंग

फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्शन डिज़ाइनर मोहित साहू हैं।
को-प्रोड्यूसर — गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार।
स्क्रिप्ट और निर्देशन — कौशल उपाध्याय
एडिटर — गौरांग त्रिवेदी
संगीत — तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा
गायक — कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अज़ीज़ और मोनिका वर्मा

– Advertisement –

Ad image

फिल्म प्रोड्यूसर मोहित साहू ने लिखा —
“फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ‘जानकी’ अब 21 नवंबर को Mahi Films OTT पर रिलीज होगी। हम इसे 9 भाषाओं में लाकर दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुँचाना चाहते हैं।”

CM साय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की, स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई

0

मुख्यमंत्री इस समय दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में फीता काटकर उद्घाटन किया.

सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की.

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की. मुलाकात में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई.

छत्तीसगढ़ पवेलियन बड़े आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री इस समय दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान कोसा सिल्क, ढोकरा, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पादों ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया. वहीं ‘बदलता बस्तर’ डॉक्यूमेंट्री ने सभी का ध्यान खींचा है. पेवेलियन में मिलेट उत्पाद और नया स्टार्टअप मॉडल भी दिखाए गए. कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक ने किया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली में 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2025)  का आयोजन किया गया है. इस दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था. लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों जैसे गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी, और करमा प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की विविध सांस्कृतिक पहचान को जीवंत किया.

ये भी पढे़ं: CG News: शिक्षकों पर कुत्तों की गिनती का भार! पूर्व विधायक ने CM को लिखा पत्र, कहा – टीचर्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला

जीएडी के आवास पुलिस कर्मियों को देने पर संघ की आपत्ति

0


जीएडी के आवास पुलिस कर्मियों को देने पर संघ की आपत्ति


24-Nov-2025 10:29 PM

रायपुर, 24 नवंबर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ ने एसीएस गृह को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें जीएडी के अधीन शासकीय आवासों को गृह पुलिस विभाग के कर्मचारियों को आबंटित नहीं करने की मांग की गई है। अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने ज्ञापन में कहा है कि मंत्रालय के  अन्य विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में नवा रायपुर में आवास आबंटन का इंतजार कर रहे हैं और दूसरी ओर ये आवास संपदा संचालनालय द्वारा जीएडी पूल के आवास पुलिस कर्मियों को आबंटित किया जा रहा है। जो अनुचित है। इन्हें निरस्त कर भविष्य के लिए पारदर्शी आबंटन का पालन किया जाए।



Source link

पिछली फिल्म फ्लॉप, अब ‘मस्ती 4’ की बारी—क्या इस बार

0

Masti 4: एडल्ट-कॉमेडी ‘मस्ती’ की नई फिल्म ‘मस्ती 4’ इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। पहली ‘मस्ती’ हिट थी, मगर तीसरी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

– Advertisement –

Ad image

‘मस्ती 4’ के ट्रेलर को मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। सेक्स-जोक्स और ओवर-द-टॉप कॉमेडी को लेकर लोग बहुत उत्साहित नहीं दिखे। एडवांस बुकिंग भी कमजोर है और पहले दिन का कलेक्शन 2–3 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म तभी चलेगी जब पब्लिक को मजेदार लगे और वीकेंड में मजबूत वर्ड ऑफ माउथ मिले। अब देखना ये है कि ‘मस्ती 4’ हिट होगी या फिर एक और फ्लॉप बनेगी।

सड़क सुरक्षा या वसूली का खेल? चालानी

0

छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने इस साल वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर नियम तोड़ने वालों से पुलिस ने सिर्फ जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 30 करोड़ 55 लाख रुपए का चालान काट दिया है। जबकि पिछले साल यानि जनवरी से सितंबर 2024 तक 19 करोड़ 96 लाख रुपए ही वसूले गए थे।
यानी इस साल करीब 10 करोड़ से ज्यादा का चालान बढ़ गया।

– Advertisement –

पुलिस मुख्यालय के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा चालान बाइक और कार चलाने वालों पर हुए हैं। पुलिस कहती है कि यह सब सड़क सुरक्षा के लिए है, लेकिन दूसरी तरफ हादसों और मौतों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है, जिससे सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

इस साल कुल 6 लाख 86 हजार 983 चालान काटे गए। पिछले साल यही संख्या 4 लाख 51 हजार 49 थी।
मतलब पुलिस ने 52% ज्यादा चालानी कार्रवाई की है।

कुछ जिलों में चालान बहुत तेज़ी से बढ़े हैं। जैसे —
धमतरी में करीब 175%, रायगढ़ में 138%, जशपुर में 131%, नारायणपुर में 117% और दुर्ग में 100% चालान बढ़े हैं।
वहीं कुछ जिलों में चालान पिछले साल से कम भी हुए हैं — जैसे सारंगढ़-बिलाईगढ़, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और जीपीएम जिला।

– Advertisement –

Ad image

लोगों का कहना है कि पुलिस को चालान बढ़ाने से ज्यादा ध्यान सड़क सुरक्षा सुधारने और हादसे रोकने पर देना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सीएम साय ने छग पेवेलियन का किया अवलोकन

0


अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सीएम साय ने छग पेवेलियन का किया अवलोकन


24-Nov-2025 9:03 PM

हस्तशिल्प, वन-उत्पाद और पारंपरिक कला ने खींचा देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान

रायपुर, 24 नवंबर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने  पेवेलियन में प्रदर्शित उत्पादों और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वनोपज आधारित उत्पाद और पारंपरिक कला वैश्विक बाजार में अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। 

उन्होंने पवेलियन में प्रदर्शित कोसा सिल्क, धातु-शिल्प, ढोकरा कला, प्राकृतिक वन-आधारित उत्पाद, मिलेट-आधारित फूड प्रोडक्ट्स और सूक्ष्म उद्यमों के अभिनव मॉडल की सराहना की। 

मुख्यमंत्री ने पेवेलियन में बस्तर की समृद्ध विरासत और कलाकृतियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने डिजिटल टीवी पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री ‘बदलता बस्तर (आमचो बस्तर)’  का अवलोकन करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री में आज का नया बस्तर स्पष्ट दिखाई देता है। बस्तर बदल चुका है, और यह डॉक्यूमेंट्री उसी परिवर्तन का जीवंत अवलोकन कराती है। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।



Source link

सैयारा के हीरो अहान पांडे का नया अवतार! रोमांटिक

0

New avatar: फिल्म सैयारा से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता अहान पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहान इस एक्शन थ्रिलर के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

यूथ के फेवरेट बन चुके अहान फिलहाल अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन मूवी पर काम कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अहान को एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाया जाएगा। इसके लिए वह मुक्केबाजी और मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) की ट्रेनिंग लेंगे। कहा जा रहा है कि अहान को हर दिन करीब 5 घंटे ट्रेनिंग करनी पड़ेगी, ताकि वह एक्शन सीन्स को परफेक्ट तरीके से निभा सकें।

फिल्म में उन्हें मजबूत और फिट बॉडी के साथ स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है। इसके लिए वह वजन भी बढ़ाएंगे और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

इस फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ अहम भूमिका में नजर आएंगी। वाईआरएफ के बैनर तले बन रही यह फिल्म अगले साल फरवरी से इंग्लैंड में शूट की जाएगी।

पहली फिल्म थी सुपरहिट

अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 337 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया था और वर्ल्डवाइड 579 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की

0

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रदेश की विरासत का शानदार प्रदर्शन—बृजमोहन अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का सांसद बृजमोहन ने किया अवलोकन, कहा “कला और संस्कृति प्रदेश का गौरव”

रायपुर,नई दिल्ली।CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की दक्षता आज देश–दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है, जो प्रदेश की उभरती पहचान और बढ़ते गौरव का प्रतीक है।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ कलाकारों ने मनमोहक एवं ऊर्जामयी प्रस्तुतियाँ देकर प्रदेश की लोक–संस्कृति को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया।

सांसद अग्रवाल ने कलाकारों, कारीगरों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं का सम्मान और उसकी कला–संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

बिलासपुर में लोगों का बेवजह कट रहा ऑनलाइन चालान, RTO अधिकारी जानकारी से अंजान, नहीं पता कैसे होगा भुगतान

0

CG News: मोपका के गुलाब नगर में रहने वाले वाहन मालिक मोहम्मद सिराज ने बताया कि उनके मोबाइल पर 21 नवंबर की शाम आरटीओ की ओर से एक मैसेज आया था.

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वाहन मालिकाें को इन दिनों काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. शहर के वाहन मालिकों को कुछ दिनों से ट्रांसपोर्ट विभाग से अलग-अलग मामलों में चालन मिल रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि आरटीओ विभाग को इन चलानों को लेकर कोई जानकारी तक नहीं है. इतना ही नहीं आरटीओ अधिकारियों को ये तक नहीं पता कि जुर्माना राशि जमा कहां करनी है.

बिना कारण आया 2000 का चालान

मोपका के गुलाब नगर में रहने वाले वाहन मालिक मोहम्मद सिराज ने बताया कि उनके मोबाइल पर 21 नवंबर की शाम आरटीओ की ओर से एक मैसेज आया था. मैसेज के जरिए उनकी कार का बीमा खत्म होने के कारण दो हजार का चालान भेजा गया था.

इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 190(2) के तहत 300 रुपये जुर्माना किया गया था. हैरान करने वाली बात ये है कि वाहन मालिक की कार का बीमा है और उनकी कार के सारे दस्तावेज सही हैं. बावजूद इसके उनके पास चालान आया था.

आरटीओ कर्मचारी भी चालान की जानकारी से अंजान

चालान को लेकर वाहन मालिक आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो वहां के अधिकारी भी इस चालान की कोई जानकारी नहीं दे पाए. चालान पाने वाले वो अकेले वाहन मालिक नहीं थे. इसी दौरान अन्य वाहन मालिक भी चालान की शिकायत लेकर पहुंचे. वाहन मालिकों की ओर से पूछने पर सामने आया कि मोपका बाईपास के पास एक कैमरा लगा है. जिससे वाहन मालिकों को चालान भेजा गया था.

जब चालान जमा करने की बात आई तो परिवहन विभाग के अधिकारी को चालान की राशि कहां जमा होगी इसकी जानकारी तक नहीं है. वहीं जब सवाल किया गया कि जिनके दस्‍तावेज सही है उनका क्या होगा. इस सवाल पर भी अधिकारियों के पास कोई जानकारी मौजूद नहीं थी.

ये भी पढ़ें: DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज, देशभर से जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर, सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF के जवान

विभाग के कर्मचारी भी कैमरे का शिकार

दरअसल, चालान कर रहा कैमरा लगरा में स्थित आरटीओ कार्यालय और शहर के बीच मोपका बाईपास के पास स्थित है. इस रास्ते से आरटीओ के कर्मचारी भी प्रतिदिन ड्यूटी के लिए आना जाना करते है. वहीं इसी दौरान कुछ आरटीओ कर्मचारियों को भी ऑनलाइन नोटिस मिला है. अपने ही विभाग से मिले चालान से विभाग के कर्मचारी भी परेशान है. उन्हें भी नहीं पता कि इस चालान का निपटारा कैसे होगा.

दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, CM साय ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0

दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में फीता काटकर उद्घाटन किया.

दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन में सीएम साय ने की शिरकत.

CG News: दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान कोसा सिल्क, ढोकरा, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पादों ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया. वहीं ‘बदलता बस्तर’ डॉक्यूमेंट्री ने सभी का ध्यान खींचा है. पेवेलियन में मिलेट उत्पाद और नया स्टार्टअप मॉडल भी दिखाए गए. कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक ने किया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली में 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2025)  का आयोजन किया गया है. इस दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था. लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों जैसे गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी, और करमा प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की विविध सांस्कृतिक पहचान को जीवंत किया.

दीप प्रज्जवलित कर CM साय ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप प्रज्वलन से की. उन्होंने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का दौरा कर विभिन्न हस्तशिल्प स्टॉल देखे और कलाकारों और उद्योगपतियों की तारीफ की

‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज देश की राजधानी में सुनना हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और जनजातीय परंपराओं को राज्य की ताकत बताया और उन्हें संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कलाकारों के संरक्षण, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आम जनता को इस सांस्कृतिक संपन्नता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने के लिए छत्तीसगढ़ आने का भी निमंत्रण दिया.

ये भी पढ़ें: CG News: शिक्षकों पर कुत्तों की गिनती का भार! पूर्व विधायक ने CM को लिखा पत्र, कहा – टीचर्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला