Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 266

देश की राजधानी में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

0

राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले  में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर  आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर दिया।

– Advertisement –

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप प्रज्वलन कर की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित कला-कृतियों, हस्तशिल्प और उत्पादों को देखा। उन्होंने कलाकारों और उद्यमियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

– Advertisement –

Ad image

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की राजधानी में “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की गूंज सुनकर प्रत्येक छत्तीसगढ़ वासी गर्व से भर उठता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय के लोकार्पण का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध भूमि है, जहाँ तीज-त्योहार, लोक-नृत्य और पारंपरिक कलाएँ आज भी उसी उत्साह और गरिमा के साथ संरक्षित हैं। उन्होंने मिलेट्स उत्पादन, स्थानीय हस्तशिल्प और जनजातीय परंपराओं को राज्य की असीम संभावनाओं का प्रतीक बताया तथा कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के संरक्षण, आर्थिक सहयोग और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को और सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री ने देशवासियों को छत्तीसगढ़ आने तथा इसकी सादगी, सांस्कृतिक संपन्नता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक-कलाओं की एक से बढ़कर एक झलक प्रस्तुत की। गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ नृत्य, पंथी और करमा नृत्य जैसी लोक-शैली की सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मोहित कर लिया। सुआ नृत्य की गीतमय अभिव्यक्ति, राउत नाचा की जोशीली लय, पंथी की आध्यात्मिक छटा और करमा की मनभावन प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की विविधता और लोक परंपराओं की गहराई को प्रभावी रूप से सामने रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा,  छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, विधायक संपत अग्रवाल,  प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा, मुख्य सचिव  विकास शील,  पर्यटन, संस्कृति एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव  रोहित यादव, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक विश्वेश कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, खादी ग्रामोद्योग सचिव श्याम धावड़े, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री

0

कवर्धा। CG NEWS: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सहसपुर लोहारा के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय में किसानों को देखकर अपनी काफिला को रूकवाया। इसके बाद उन्होंने किसानों से मिलकर चर्चा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने जमीन पर बैठकर किसानों से उनकी समस्या और शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना। किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 15 ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा द्वारा कृषकों के विभिन्न कार्यों में टालमटोल एवं अनाधिकृत रूप से विलंब किया जाता है।

– Advertisement –

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल संज्ञान में लेते हुए पटवारी राजेश शर्मा को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश दिया। अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन करते हुए वही पर निलंबन का आदेश निकाला। आदेश के अनुसार पटवारी राजेश शर्मा हल्का नंबर 15 कुरूवा, रा.नि.मं. सिल्हाटी, तहसील सहसपुर लोहारा को अपने प्रभार क्षेत्र के कृषकों के विभिन्न कार्यों में टालमटोल एवं अनाधिकृत रूप से विलंब करने जाने का शिकायत पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

उप मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या का किया निराकरण

उक्त आदेश के अनुक्रम तथा शासकीय कार्य में लापरवाही किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत, निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में निलंबित कर्मचारी राजेश शर्मा पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय स.लोहारा (निर्वाचन शाखा) में होगा। संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने किसानों से धान खरीदी तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए, किसान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। मौके पर उपस्थित सभी पटवारियों से उपमुख्यमंत्री ने कार्यों की स्थिति पूछी और कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि कृषकों के किसी भी कार्य में लापरवाही, देरी या टालमटोल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के सभी राजस्व कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को पूरे क्षेत्र की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

प्रांजलि ने बधिर ओलंपिक में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता

0


प्रांजलि ने बधिर ओलंपिक में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता


24-Nov-2025 8:38 PM

तोक्यो, 24 नवंबर। भारतीय निशानेबाज प्रांजलि प्रशांत धूमल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जो डेफलिम्पिक्स (बधिर ओलंपिक) में उनका तीसरा पदक है।

इससे पहले उन्होंने अभिनव देशवाल के साथ मिश्रित पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और महिला एयर पिस्टल में रजत पदक जीता था।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में यूक्रेन की मोसिना हालिना ने रजत और कोरिया की जियोन जिवोन ने कांस्य पदक जीता।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी और महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनुया प्रसाद चौथे स्थान पर रहीं।

प्रांजलि ने 600 में से 573 अंक के नए क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने पिछले वर्ष जर्मनी में विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। अनुया प्रसाद क्वालीफिकेशन में 569 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

प्रांजलि ने फाइनल में 34 अंक बनाए, जो मोसिना से दो अंक ज़्यादा थे, जिन्होंने रजत पदक जीता। जियोन ने 30 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने शूटआउट में भारत की अनुया प्रसाद को हराया।

रविवार को अभिनव देशवाल ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जो बधिर ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का 15वां पदक था।

भारतीय निशानेबाजों ने बधिर ओलंपिक में अब तक सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य सहित 16 पदक जीते हैं। निशानेबाजी स्पर्धाओं का समापन मंगलवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के साथ होगा। (भाषा)



Source link

जन्मदिन पर कार्तिक का बड़ा सरप्राइज़

0

मुंबई। Big surprise: कार्तिक आर्यन के 35वें जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। टीज़र में दोनों की मजेदार नोंक-झोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है।

– Advertisement –

Ad image

टीज़र की शुरुआत में कार्तिक का फनी डायलॉग आता है और उनका डैशिंग लुक भी नजर आता है। वहीं अनन्या पांडे एक बोल्ड और मॉडर्न लुक में दिखाई देती हैं। दोनों कॉमेडी करते दिखाई देते हैं लेकिन कहानी 90’s स्टाइल रोमांस की तरफ मोड़ लेती है — जिससे कॉन्फ्लिक्ट और दिलचस्प बनता है।

– Advertisement –

Ad image

टीज़र के आखिर में बीच सीन है, जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक पल दिखाए गए हैं।

अनन्या पांडे ने टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में कार्तिक को बर्थडे विश किया —
“आपके रूमी की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

– Advertisement –

Ad image

इस फिल्म को समीर विद्वांस डायरेक्ट और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। लगभग 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म इस क्रिसमस 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

उसी दिन अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ भी रिलीज होने जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक रोमांस को चुनते हैं या देशभक्ति को।

धर्मेंद्र के निधन पर राहुल गांधी समेत ये नेता क्या कह रहे हैं

0



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धर्मेंद्र के निधन की ख़बर को अत्यंत दुखद बताया है.

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, ”महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा. धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं.”

निधन की ख़बर से स्तब्ध हूं- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय कला क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है.

उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा है, “‘शोले’, ‘धरम वीर’, ‘चुपके-चुपके’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘सीता और गीता’, ‘ग़ुलामी’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया. एक ही वर्ष में 9 हिट फ़िल्में देने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है. इन फिल्मों में उनके संवाद आज भी हमारे ज़ेहन में हैं और हमेशा रहेंगे.”

ममता बनर्जी ने ऐसे याद किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी धर्मेंद्र के देहांत पर गहरा दुख जताया है.

उन्होंने लिखा है, ”भारतीय सिनेमा में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”

”उनके परिवार प्रशंसकों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. हेमा मालिनी जी, उनके बेटे और बेटियां अब उनकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे.”

नीतीश कुमार ने जारी किया बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए धर्मेंद्र के निधन को दुखद बताया है.

उन्होंने अपने बयान में लिखा, ”यह कला एवं फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” (bbc.com/hindi)



Source link

प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के एमएसपी जाम गांव प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फीटर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण साहू निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे, जबकि मशीन बंद करने पर जोर नहीं दिया गया।

– Advertisement –

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से नदारद बताए गए। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर वापस नहीं लौटे। सहकर्मी श्रमिक राजेश साहू ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट को बंद करके भी काम कराया जा सकता था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ने मशीन बंद करने से साफ इनकार कर दिया। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक लक्ष्मण साहू ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह का ठेका श्रमिक था। वहीं, मृतक के भाई ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस मौत की वजह है। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय श्रमिकों में कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है और वे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

 

शादी के कुछ घंटे पहले स्मृति

0

Smriti Palash’s wedding : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी टल गई है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही घंटे पहले स्मृति मंधाना के पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से शादी के दिन सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।

– Advertisement –

Ad image

मंधाना की मैनेजर टीम के सदस्य तुहिन मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

आपको बता दें हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम को खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का सबसे अहम योगदान रहा था। बतौर बल्लेबाज उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

CG News: शिक्षकों पर कुत्तों की गिनती का भार! पूर्व विधायक ने CM को लिखा पत्र, कहा

0

CG News: उपाध्याय ने सरकार से यह निर्णय तुरंत वापस लेने और शिक्षकों को केवल शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखने की मांग की है.

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों दी गई कुत्तों की जानकारी जुटाने वाली जिम्‍मेदार पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. उन्‍होंने शिक्षकों को स्कूल परिसर में दिखाई देने वाले कुत्तों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपने पर कड़ा विरोध जताया है. उनका कहना है कि शिक्षकों पर पहले से ही गैर-शैक्षणिक कार्यों का अत्यधिक दबाव है और अब कुत्तों की गिनती जैसे निर्देश देना न केवल शिक्षा व्यवस्था के साथ मजाक है, बल्कि शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला फैसला भी है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार इतनी विस्तृत रिपोर्ट चाहती है तो शिक्षकों के लिए डॉग ट्रेनर वर्कशॉप और प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य किए जाएं. साथ ही श्वान प्रशिक्षण और मैराथन ट्रेनिंग भी कराई. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं करती तो वे स्वयं इस तरह का आयोजन करवाएंगे. उपाध्याय ने सरकार से यह निर्णय तुरंत वापस लेने और शिक्षकों को केवल शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखने की मांग की है.

सरकारी शिक्षकों पर बढ़ रही जिम्‍मेदारियां

इधर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों पर जिम्मेदारियों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. पढ़ाई, मिड-डे मील, सर्वे, बीएलओ और अन्य सरकारी कार्यों के बाद अब शिक्षकों को स्कूलों में आवारा कुत्तों पर नजर रखने का नया निर्देश दे दिया गया है. 20 नवंबर 2025 को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के बाद शिक्षकों में असंतोष की स्थिति है.

आदेश में स्कूलों के प्राचार्य और प्रधान पाठक को नोडल अधिकारी बनाते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले कुत्तों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने, सुरक्षा उपाय लागू करने और हर कार्रवाई की रिपोर्ट पोर्टल या नोडल टीम को भेजने की जिम्मेदारी तय की गई है. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि कुत्ता दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय निकाय की डॉग कैचर टीम को सूचित किया जाए, स्कूल परिसर में कुत्तों के प्रवेश को रोका जाए और कुत्ते द्वारा काटने की स्थिति में बच्चे को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने कई विभागों को दी थी जिम्‍मेदारी

अभिभावकों का मानना है कि बच्चे सुबह और छुट्टी के समय आवारा कुत्तों के बीच से गुजरते हैं, इसलिए सुरक्षा बेहद जरूरी है, लेकिन जब डॉग कैचर टीमें मौजूद हैं तो पूरी जिम्मेदारी शिक्षकों पर डालना कितना उचित है, यह भी विचार योग्य है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर में बढ़ते आवारा कुत्तों और हमलों के मामलों पर दखल देने के बाद अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां बांटी गई थीं और अब इसका सीधा असर स्कूलों पर भी दिख रहा है.

ये भी पढे़ं- ‘BJP नेताओं के घर नहीं जाती ACB-EOW की टीम….’, प्रदेशभर में चल रही छापेमारी पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

नए निर्देशों के तहत स्कूलों में भोजन के अवशेष परिसर में जमा न होने देना, गंदगी या ऐसे स्थान न बनने देना जहां कुत्ते बैठ सकें और बच्चों को कुत्तों से संबंधित जोखिम और बचाव के बारे में जागरूक करना अनिवार्य किया गया है.

दैनिक 'छत्तीसगढ़' का काँव-काँव, 24 नवंबर 2025

0




दैनिक 'छत्तीसगढ़' का काँव-काँव, 24 नवंबर 2025



Source link

Actor Dharmendra passes away : धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’

0

Actor Dharmendra passes away :  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। अभिनेत लंबे समय से बीमार थे। इसी बीच सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म कब होगी रिलीज

फिल्म ‘इक्कीस’ के पोस्टर में सुपरस्टार धर्मेंद्र सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया था, ‘पिता बेटों को पालते हैं… महान लोग देश को पालते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेजैंड की कहानी सुना रहा है। इक्कीस का ट्रेलर आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

– Advertisement –

Ad image

अगस्त्य नंदा के पिता बने धर्मेंद्र

फिल्म ‘इक्कीस’ में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साहस, सम्मान और बलिदान की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो एक बहादुर सैनिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं धर्मेंद्र, अरुण खेत्रपाल के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक पिता की भावुक यात्रा को दिखाती है, जो यह जानने की कोशिश करता है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में उसके बेटे ने देश के लिए बलिदान क्यों दिया।

– Advertisement –

Ad image

धर्मेंद्र की हिट फिल्में दीं

80 के दशक में, उन्होंने एक्शन फिल्मों की ओर रुख किया, और बदले की आग, गुलामी, लोहा और ऐलान-ए-जंग जैसी फिल्मों में लीड रोल किए. 64 साल के करियर में, धर्मेंद्र ने 75 हिट फिल्में दीं, जो किसी भी हिंदी फिल्म एक्टर की लीड रोल वाली सबसे ज्यादा फिल्में हैं। यह गिनती अमिताभ बच्चन (57), राजेश खन्ना (42), शाहरुख खान (35), और सलमान खान (38) जैसे सुपरस्टार्स की कुल करियर हिट फिल्मों से भी ज्यादा है।

Actor Dharmendra passes away : एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर