Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 267

रोहित-विराट को देखने रायपुरवासियों में

0

Ind vs SA Tickets : भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होना है। इसके लिए 24 नवंबर को सुबह इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही छात्रों की भारी भीड़ सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लग गईं।

बता दे भीड़ नियंत्रित करने में कठिनाई होने पर पुलिस को बीच-बीच में हल्का बल प्रयोग कर व्यवस्था संभालनी पड़ी। छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और लाइन तोड़ने की कोशिशों के कारण कई बार अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को कुछ ही समय में सामान्य कर लिया। छात्रों में रियायती टिकट को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और कई घंटे इंतजार के बाद उन्हें टिकट हासिल हुआ। वही प्रशासन ने अगले चरण की टिकट बिक्री में अतिरिक्त काउंटर और बैरिकेडिंग बढ़ाने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

निफ्टेम, फूड प्रोसेसिंग और रीजनल समिट पर चर्चा

0


निफ्टेम, फूड प्रोसेसिंग और रीजनल समिट पर चर्चा


24-Nov-2025 4:49 PM

सीएम की पासवान संग बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नई दिल्ली, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। जिसमें छत्तीसगढ़ से जुड़े कई जनहित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि आधारित उद्योग, और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री ने मंत्री से अनुरोध किया कि निफ्टेम (National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management) संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित की जाए ताकि राज्य के युवाओं को आधुनिक खाद्य तकनीक, उद्यमिता और नए रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण मिल सकें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि की दृष्टि से एक मजबूत राज्य है और यहां ऐसे संस्थान से हजारों छात्रों तथा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे इस विषय पर हर संभव सहयोग देंगे तथा इसे गंभीरता से विचार में लेंगे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह आग्रह भी किया कि वर्ल्ड फूड इंडिया के रीजनल समिट का आयोजन रायपुर में किया जाए। उन्होंने कहा कि रायपुर की समृद्ध खाद्य परंपरा, बेहतर कनेक्टिविटी और विविधता इसे ऐसे आयोजन के लिए आदर्श स्थान बनाती है।

यह फेस्टिवल क्षेत्र की पाक परंपराओं को बढ़ावा देगा और नए खाद्य-आधारित उद्यमों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।

राज्य ने आग्रह किया कि यह आयोजन दिल्ली के वर्ल्ड फूड इंडिया या गुवाहाटी के नॉर्थ ईस्ट फूड फेस्ट की तर्ज पर हर दो साल में आयोजित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खाने की चीज़ों की जाँच के लिए फूड टेस्टिंग लैब और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए फूड इर्रेडिएशन यूनिट्स बनानी हैं, जिसके लिए राज्य केंद्र मंत्रालय की मदद चाहता है। उन्होंने कहा कि धान और फल–सब्ज़ी पर आधारित उद्योगों में बड़े निवेशकों को जोड़ने से किसानों, महिलाओं के स्व–सहायता समूहों और गाँवों में रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में राज्य ने फूड प्रोसेसिंग को खास महत्व दिया है और निवेशकों को कई अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इसी के तहत Drools कंपनी छत्तीसगढ़ में ₹1,000 करोड़ का निवेश कर रही है, जिससे लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा और इसका लाभ ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ को राइस ब्रान ऑयल हब बनाया जाए, जिससे तेल आयात पर निर्भरता कम हो और देश के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और विकसित भारत 2047 का सपना इन्हीं प्रयासों से साकार होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव  राहुल भगत, और इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती रितु सैन उपस्थित रहीं।



Source link

CG Breaking : 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया सरेंडर 

0

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ आठ लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम था। आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल है।

सरेंडर करने वाले 5 महिला सहित 15 पुरूष माओवादियों पर कुल 47 लाख रूपये ईनाम घोषित था। सभी सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पित में से 04 माओवादी पर 08-08 लाख, 02 पर 05-05 लाख, 01 पर 03, 01 माओवादी पर 02 लाख एवं 01 पर 01 लाख कुल 48 लाख रूपये के ईनाम घोषित है।

CG Suicide : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम 

The post CG Breaking : 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया सरेंडर  appeared first on Grand News.

सुकमा में नक्‍सलियों का बड़ा सरेंडर, 48 लाख के 5 महिला इनामी नक्‍सली समेत 15 ने डाले हथियार

0

CG News: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लाल आतंक के खात्मे की आखरी तारीख का जब से ऐलान किया है, जिसके बाद से ही लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

सुकमा में 15 नक्सलियों ने डाले हथियार

Sukma Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सली अभियान को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा जारी अल्टीमेटम के बाद नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ गई है. इसी क्रम में सुकमा जिले में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ-आठ लाख का इनाम और दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम घोषित था. सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं.

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लाल आतंक के खात्मे की आखरी तारीख का जब से ऐलान किया है, जिसके बाद से ही लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के कड़े अभियान का असर नक्‍सल प्रभावित इलाकों में तेजी से दिखाई दे रहा है. हाल ही में सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के सबसे बड़े कमांडर माडवी हिडमा को खत्म करके लाल आतंक को बड़ी चोट दी है.

सुकमा में इन नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्‍सली के साथ 10 पुरुष नक्‍सली शामिल हैं. ये सभी नक्‍सली लंबे समय से सुकमा, कोंटा, जगरगुंडा के क्षेत्रों में सक्रिय थे और कई नक्‍सल घटनाओं में शामिल रहे हैं. आत्मसमर्पण करने वालों नक्‍सलियों में 4 के ऊपर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 नक्‍सली पर 3 लाख 1 पर 2 लाख और 1 नक्‍सली पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

ये भी पढे़ं- MMC जोन के नक्सली प्रवक्ता ने विस्तार न्यूज से की शांतिवार्ता की अपील, हथियार छोड़ने के लिए 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा

सुरक्षाबलों ने कर दिया हिडमा का अंत

छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश सीमा पर 18 नवंबर सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी. इस मुठभेड़ में नक्सलियों का कुख्यात कमांडर और खूनी वारदातों का मास्टरमाइंड हिडमा मार गिराया गया. इसी भिड़ंत में उसकी पत्नी राजे भी ढेर हो गई.

हिडमा के साथ घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे. हिडमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए वर्षों से दहशत का पर्याय बना हुआ था. 43 वर्षीय हिडमा पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. ये वही हिडमा था जिसने 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा घात जैसे जघन्य हमलों की साजिश रची थी.

ENTERTAINMENT:अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA06 की

0

ENTERTAINMENT: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की बड़ी फिल्म AA22xA06 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में 5 हीरोइनें नजर आएंगी। इनमें बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर शामिल हैं। वहीं साउथ की तरफ से रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन फिल्म का हिस्सा होंगी।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में विजय सेतुपति का एक खास कैमियो भी होगा। इस फिल्म का निर्देशन ‘जवान’ फेम एटली कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म साइंस-फिक्शन एपिक है और इसमें अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते दिखेंगे।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है।

नक्सलियों का प्रस्ताव गृहमंत्री को स्वीकार! विजय शर्मा बोले- ठोस प्रस्ताव दें, सरकार सहयोग देगी

0

CG News: पत्र के अनुसार, ज़ोन के सभी नक्सली एकसाथ सरेंडर करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा गया है.

नक्‍सली पत्र पर उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब

CG News: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलवाद संगठन की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (MMC ज़ोन) ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मोहन यादव और विष्णु देव साय को एक पत्र भेजा है. इसमें संगठन ने अपने वरिष्ठ साथियों भूपति और सतीश की तरह आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की है. पत्र के अनुसार, ज़ोन के सभी नक्सली एकसाथ सरेंडर करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा गया है ताकि वे आपस में बात कर सकें. इसी अवधि में उन्होंने सुरक्षा बलों से अभियान रोकने और कुछ समय के लिए न्यूज़ नेटवर्क बंद रखने का अनुरोध किया है.

नक्‍सली कमेटी ने 15 फरवरी 2026 तक का मांगा समय

PLGA सप्ताह नज़दीक होने के बावजूद, नक्सलियों ने भरोसा दिलाया है कि वे इस बार वार्षिक अभियान चलाने के बजाय शांति बनाए रखेंगे. उन्होंने संकेत दिया है कि सामूहिक आत्मसमर्पण की अंतिम तारीख जल्द ही एक और पत्र के माध्यम से घोषित की जाएगी. 15 फरवरी 2026 की समय-सीमा लंबी लगने के बावजूद, यह केंद्र सरकार के 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य के भीतर ही आती है.

छत्तीसगढ़ के उप मुख्‍यमंत्री ने दिया नक्‍सली पत्र का जवाब

नक्‍सल कमेटी के इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्र और ऑडियो दोनों सरकार के पास पहुंच चुके हैं. नक्सलियों द्वारा मांगा गया समय बहुत लंबा है, जबकि किसी भी कार्य के लिए 10–15 दिन पर्याप्त होते हैं. उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनको कांक्रीट प्रपोजल देना चाहिए, यह सिर्फ बातचीत है और अगर वे चाहते हैं उनके लोग आएं तो हम रास्ता क्लियर करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नक्सली ठोस और साफ प्रस्ताव लेकर आते हैं, तो सरकार सहयोग देने को तैयार है.

ये भी पढे़ं- ‘हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए सरकार आपके साथ न्याय करेगी…’ नक्सलियों की MMC कमेटी के लेटर पर बोले CM साय

भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने नहीं दिया फॉलोऑन

0


गुवाहाटी टेस्ट : भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने नहीं दिया फॉलोऑन


24-Nov-2025 3:44 PM

 गुवाहाटी, 24 नवंबर । भारतीय टीम बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने 288 रन की बढ़त के बावजूद टीम इंडिया को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। वहीं, मार्को जानसेन ने 91 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन, जबकि काइल वेरेन ने 45 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को संभली हुई शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 21.3 ओवरों में 65 रन जोड़े। केएल राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अपनी पारी को 58 रन से आगे लेकर नहीं जा सके। यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। आलम ये रहा कि टीम इंडिया ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए। यहां से वॉशिंगटन सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम इंडिया बमुश्किल दोहरा शतक पूरा कर सकी। वॉशिंगटन सुंदर 92 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुलदीप यादव ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने सर्वाधिक 6 विकेट निकाले, जबकि साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं हासिल कीं। इनके अलावा, 1 विकेट केशव महाराज के हाथ लगा। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मे खेले गए पहले टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। — (आईएएनएस)



Source link

Actor Dharmendra passes away : एक्टर धर्मेंद्र का निधन

0

Actor Dharmendra passes away : बॉलीवुड गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल के उम्र में निधन हो गया है। ही-मैन के मौत की खबर से पूरे देश समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

– Advertisement –

Ad image

आपको बता दें ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। जहाँ से छुट्टी के बाद उनका घर से ही ट्रीटमेंट चल रहा था।

– Advertisement –

Ad image

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

जेल में गैंगबाजी और रसूख की चल रही सरकार,कानून का मखौल उड़ाता सिस्टम!सेंट्रल जेल की साख पर बट्टा — सुधार गृह नहीं, ‘सुरक्षित ठिकाना’ बन गई रायपुर जेल!

0

हिमांशु/रायपुर सेंट्रल जेल की व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है। जेल के भीतर से निकली तस्वीरों ने पूरे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन तस्वीरों में रायपुर के कुख्यात बदमाश और विचाराधीन बंदी खुलेआम कसरत करते और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। सवाल उठता है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन आखिर पहुंचा कैसे? क्या जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावे के लिए है?

जेल के अंदर का यह वीआईपी कल्चर अब किसी से छिपा नहीं है। जिन अपराधियों को सजा काटनी चाहिए, वे जेल में ऐशो-आराम का जीवन जी रहे हैं। कई बंदियों को “स्पेशल ट्रीटमेंट” मिल रहा है — मोबाइल, नशे का सामान और यहां तक कि बाहरी संपर्क की भी खुली छूट। यह न केवल जेल प्रशासन की नाकामी है, बल्कि कानून और व्यवस्था पर खुली चोट है।

पहले भी रायपुर सेंट्रल जेल से हिंसा और गैंगवार की खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी ब्लेड से जानलेवा हमला, तो कभी गिलास को हथियार बनाकर बदमाशों के बीच भिड़ंत। यह सब दर्शाता है कि जेल के भीतर अपराधियों का नेटवर्क पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है। सवाल यह भी है कि आखिर इन अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है? क्या जेल के भीतर प्रशासन और बदमाशों की मिलीभगत से यह सब हो रहा है?

सेंट्रल जेल प्रशासन के ढीले रवैये ने कानून व्यवस्था की साख पर बट्टा लगाया है। जेल अनुशासन और सुधार का केंद्र होना चाहिए, लेकिन रायपुर सेंट्रल जेल में यह “आरामगाह” बन चुकी है। जहां रसूखदार अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट, और कमजोर कैदियों को डर और दबाव में जीना पड़ता है।

अब वक्त आ गया है कि इस पूरी व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई हो। जेल के भीतर से भ्रष्टाचार की जड़ें उखाड़नी होंगी। नहीं तो रायपुर सेंट्रल जेल अपराधियों के लिए सजा का नहीं, बल्कि “सुरक्षित ठिकाने” का प्रतीक बन जाएगी।

Advertisement

सहकारी बैंक कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर,प्रदेश भर के 73 शाखाओं में तालाबंदी

0

रायपुर/प्रविंस मनहर – सहकारी बैंक कर्मी आज सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे जिससे प्रदेश भर के 73 शाखाओं में तालाबंदी रहेगा। बैंक बंद रहने से धान खरीदी की तैयारी में भी प्रभाव पड़ेगा। कर्मचारी लंबे समय से वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। वेतन वृद्धि नहीं मिलने पर नाराज कर्मियों ने सामूहिक अवकाश का फैसला लिया। आंदोलन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहने की आशंका बता दे की कर्मचारी संघ ने कहा जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, विरोध जारी रहेगा।

Advertisement