Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 261

भारत-पाक टी20 विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में, 15 फरवरी को होगा आमना सामना

0


भारत-पाक टी20 विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में, 15 फरवरी को होगा आमना सामना


25-Nov-2025 10:35 PM

मुंबई, 25 नवंबर। चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है, लेकिन दोनों देशों के बीच बहुराष्ट्रीय आयोजनों में मुकाबलों की अनुमति दे दी है।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) 2027 में एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) के दोबारा तैयार होने तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही एक-दूसरे का सामना करने पर सहमत हुए हैं, इसलिए पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जिसमें आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले एकतरफा होने के बावजूद, यह प्रतिद्वंद्विता वैश्विक स्तर पर व्यापक रुचि आकर्षित करती रही है। हाल ही में  टी20 प्रारूप में खेले गये एशिया कप के फाइनल सहित भारत-पाक के तीन मुकाबले हुए और दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी मैच रविवार को निर्धारित किए गए।

सात फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट का आयोजन आठ स्थलों पर होगा। इसमें पांच भारत और तीन श्रीलंका के होगे।

बीस टीमों के टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे। इसमें पहली बार खेल रही इटली भी शामिल है। टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें से आठ टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी।

इसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो कोलकाता या कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे। फाइनल अहमदाबाद या कोलंबो में होगा, जो पाकिस्तान की स्थिति पर निर्भर करेगा।

मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा।

टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।

 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘ग्रुप (ए) काफी अच्छा लग रहा है। यह टी20 प्रारूप है, आपको कभी नहीं पता होता कि किस दिन कौन सी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह दो बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन और दो गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छे मैदानों पर खेल रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद। और फिर आप 15 तारीख को (पाकिस्तान के खिलाफ) होने वाले मैच की बात करें, मुझे लगता है कि हमने हाल ही में एशिया कप के दौरान उनके खिलाफ खेला था और हमने अच्छा समय बिताया था। सब कुछ पूरी तरह से क्रिकेट पर केंद्रित था, और कुछ नहीं, जैसा कि आपने देखा होगा।’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह एक अच्छा मैच होगा। खिलाड़ी हमेशा भारत-पाक मैच के लिए उत्साहित रहते हैं।’’

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह घोषणा की।

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली शामिल हैं।

ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई शामिल हैं।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को इस विश्व कप के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए।

रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

रोहित ने कहा, ‘‘ मैं इन सभी लोगों से मिलता रहता हूं। मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं रांची जा रहा हूं ( दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों के लिए)। मुझे बात करना, चर्चा करना और उनकी मानसिकता को समझना पसंद है।’’

भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो जरूरत पड़ने पर सलाह देता है या बस उनकी बात सुनता है।’’

(भाषा)



Source link

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आवास मेले में बंपर बुकिंग, तीन दिवसीय राज्‍य स्‍तरीय मेले में बुक हुई 188 करोड़ की 879 संपत्ति‍यां

0

CG Aavaas Mela: प्रथम दिवस शुभारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों की संगीत प्रस्तुति और बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक विनोद राठौर की शानदार परफ़ॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया.

CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला पहले दिन से ही नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. हजारो लोगों ने इस मेले में पहुंचकर मकानों की जानकारी ली और बुकिंग कराई. भवन मूल्य के केवल 1 प्रतिशत राशि पर बुकिंग, तत्काल बैंक लोन सुविधा और प्रतिदिन आयोजित लकी ड्रॉ ने लोगों को बड़ी संख्या में मेला स्थल तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया.

मेले में कुपन भरकर प्रतिदिन रात 10 बजे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर- ग्राइंडर तथा प्रेस जैसे उपहार दिए गए. जबकि बंपर पुरस्कार के रूप में स्विफ्ट कार, होंडा शाइन बाइक और होंडा एक्टिवा भी शामिल हैं.

मेले का भव्‍य शुभारंभ

मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा आयोजित यह मेला पूरे छत्तीसगढ़ के आवासीय विकल्प एक स्थान पर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है. हमारा लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो. हम सबके लिए आवास की दिशा में लगातार कार्यरत हैं.

शुभारंभ में सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चैधरी मुख्‍य अतिथी के रूप में मौजूद रहे. विधासभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सीएम विष्णु देव साय आवास के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं. भविष्य में इतिहास उन्हें ‘आवास वाले बाबा’ के नाम से जानने वाला है.

वहीं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चैधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के लिए हमने शासन स्तर पर कई नीतिगत फैसले किए हैं. पिछले 1 साल में बोर्ड ने लगभग 700 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची है, जो पिछले 5 वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है. हमने इस देश का एकमात्र ऋण-मुक्त हाउसिंग बोर्ड बना दिया है. हमने नीतियों में अमूल चूल परिवर्तन भी किए हैं जैसे अब प्रोजेक्ट तभी शुरू होंगे जब तीन माह में 10 प्रतिशत प्रति की दर से या एक साथ 60 प्रतिशत बुकिंग प्राप्त होगी.

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, फिल्म विकास बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जीतेंद्र साहू और आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद भी मौजूद रहे.

पहले दिन 2060 करोड़ के 55 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

प्रथम दिवस शुभारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों की संगीत प्रस्तुति और बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक विनोद राठौर की शानदार परफ़ॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया. पहले दिन 22 जिलों में 2060 करोड़ रुपये के 55 नए प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया गया. आवंटी पोर्टल व व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किए गए. हितग्राहियों को घरों की चाबियों का वितरण तथा फ्रीहोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.

दूसरे दिन मेले में बंपर भीड़

दूसरे दिन 24 नवम्बर को सुबह 10 बजे से ही आवास खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी. रायपुर, नवा रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं दुर्ग के प्रोजेक्ट्स के स्टॉल पर बड़ी संख्या में बुकिंग हुई. इस दिन मेले में जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि यह भीड़ बताती है कि हाउसिंग बोर्ड का मेला पूरी तरह सफल हुआ है. बोर्ड ऐसे वर्गों के लिए 70 प्रतिशत घर बना रहा है, जिनके बारे में निजी बिल्डर नहीं सोचते. मैं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और पूरी टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देता हूं.

सी.जी.एम.एस.सी. के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, विधायक सुनील सोनी, रायपुर की महापौर मीनल चैबे, तथा महामंत्री अखिलेश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. दूसरे दिन शाम को कलिंगा बैंड की परफ़ॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब आनंदित किया, जबकि रात 7 बजे से छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका कुमारी आरू साहू के गीतों पर लोग झूम उठे.

तीसरे दिन मेले का शानदार समापन

मेले के तीसरे दिन 25 नवंबर को बंपर बुकिंग का दिन रहा. राज्यभर के प्रोजेक्ट्स में अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली तथा सफल समापन रहा. समापन दिवस पर आवास खरीदारों की संख्या सबसे अधिक रही. रायगढ़, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सहित कई जिलों के प्रोजेक्ट्स में बड़ी संख्या में बुकिंग हुई. रायपुर के प्रमुख प्रोजेक्ट कबीर नगर, भुरकोनी, बोरियाकला, पिरदा, सेजबहार, नरदहा, तथा नवा रायपुर (अटल नगर सेक्टर-12 फेस-2 तथा मुख्यमंत्री सह प्रधानमंत्री आवास योजना) में भारी बुकिंग दर्ज की गई. अटल विहार योजना, सामान्य आवास योजना, और मुख्यमंत्री सह प्रधानमंत्री आवास योजना को नागरिकों ने अत्यधिक सराहा.

तीन दिवसीय मेले में 188 करोड़ की 879 संपत्ती हुई बुक

तीन दिवसीय आवास मेला में 23 नवंबर से लेकर 25 नवंबर को शाम 07 बजे तक 188 करोड़ रुपये की कुल 879 संपत्तियों के लिए बुकिंग प्राप्त की हुई.
समापन अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा यह आवास मेला नागरिकों के सपनों को पूरा करने का सर्वोत्तम माध्यम सिद्ध हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चैधरी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और हाउसिंग बोर्ड की पूरी टीम ने यह कार्य उत्कृष्ट तरीके से किया है.

अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राज्य के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस मेले से लोगों को एक ही स्थान पर सभी विकल्प और योजनाओं का लाभ मिला है. 2060 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स राज्य में आवास विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे. हम छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों एवं 90 विधानसभा क्षेत्रों में मण्डल की आवासीय काॅलोनियों का निर्माण कर सभी को पक्का छत उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

26 नवंबर को भी जारी रहेगी स्पाॅट बुकिंग सुविधा

हाउसिंग बोर्ड के आवास मेले को मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को देखते हुए आवास मेला स्थल में गृह निर्माण मण्डल के संपत्तियों की जानकारी एवं स्पाॅट बुकिंग की सुविधा दिनांक 26 नवंबर को 01 दिवस के लिए जारी रहेगी एवं बी.टी.आई. ग्राउंड शंकर नगर में आयोजित गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव (मेला) 2025 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का स्टाॅल दिनांक 14 दिसंबर 2025 तक लगा रहेगा, हितग्राही आवास मेले के बाद भी इसी जगह पर आकर हाउसिंग बोर्ड से संबंधित जानकारी ले सकते है, बुकिंग करवा सकते है, साथ ही आवास मेला में बुकिंग हेतु लोगों के प्रतिसाद को देखते हुए मण्डल ने निर्णय लिया है कि अब 30 नवंबर तक मात्र 01 प्रतिशत में हितग्राही बुकिंग करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Investor Connect: छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से ज्यादा का निवेश प्रस्ताव, रोजगार का खुला रास्ता, पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

हाउसिंग बोर्ड आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा राज्य स्तरीय आवास मेला नागरिकों के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ है. आवंटी पोर्टल और चैटबॉट प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाएंगे. पूरी टीम को इस आवास मेले के आयोजन तथा उनके प्रयासों के लिए बधाई. आवास मेला में 26 जिलों में 55 नवीन परियोजनाओं को शुभारंभ किया गया है, जिसे आगामी 03 सालों में गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करने का कार्य मण्डल सुनिश्चित करेगा.

तीसरे व समापन दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन रोलर बैंड और सुप्रसिद्ध गायक व अभिनेता सुनील तिवारी की प्रस्तुतियाँ लोगों ने खूब पसंद किया. इस समापन समारोह मे आभार व्यक्त करते हुए हाउसिंग बोर्ड के मुख्य संपदा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी हितग्राहियों, आगंतुकों, मीडिया प्रेस के साथियों और मण्डल के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, साथ ही टेंट, सुरक्षा, सफाई एवं अन्य सभी कार्य/सुविधा में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े एवं सहायता प्रदान की, उन सभी का आभार व्यक्त किया.

इंटरनेट-रायबहादुरों के लिए अब चीन में सरकारी मान्यता जरूरी!

0


इंटरनेट-रायबहादुरों के लिए अब चीन में सरकारी मान्यता जरूरी!


25-Nov-2025 10:14 PM

इंटरनेट को दुनिया ने शुरुआत में बड़ी उम्मीदों के साथ अपनाया था, यह एक ऐसी जगह मानी गई जहाँ हर शख़्स बिना किसी ओहदे, बिना किसी इजाज़त, और बिना किसी सरकारी पहरे के अपनी बात कह सकेगा। लेकिन इंटरनेट की यही आजादी चीन को हमेशा से एक बोझ जैसी लगी है। अब उसने एक नया डिजिटल फरमान जारी किया है, जो किसी लोकतांत्रिक समाज में शायद कल्पना जैसा लगता, लेकिन चीन में यह उसी लंबे सिलसिले का एक और कदम है जिसके तहत वह मीडिया, नागरिक समाज, और सार्वजनिक राय पर अपनी पकड़ मजबूत करता आया है। इस फरमान के मुताबिक, चिकित्सा, अर्थशास्त्र, कानून, शिक्षा या किसी भी विशेषज्ञ दायरे की बातें करने के लिए पहले सरकार से साबित कराना होगा कि आप उन विषयों पर बोलने के ‘लायक़’ हैं। यानी अब राय रखने का हक़ आपकी समझ और अनुभव से नहीं, बल्कि काबिलियत पर सरकार की मान्यता से तय होगा। यह इंतज़ाम सुनने में भले साफ़-सुथरा लगे, लेकिन इसकी तह में वही पुरानी कोशिश है—आवाजों पर नियंत्रण, सवालों पर ताले, और असहमति को प्रबंधन का मसला बना देना।

लेकिन चीन के इस आदेश को समझने से पहले दुनिया की मौजूदा स्थिति को देखना जरूरी है-क्योंकि आज गलत सूचना, अफवाह और झूठ का जो सैलाब सोशल मीडिया पर बह रहा है, वह किसी एक देश की समस्या नहीं है। भारत में तो सुबह उठते ही किसी चमत्कारी इलाज वाला वीडियो मिल जाए, तो लोग उसे आँख बंद करके आगे भेज देते हैं, नींबू से कैंसर ठीक, गर्म पानी से डायबिटीज़ ग़ायब, जड़ी-बूटी से रीढ़ की हड्डी जोड़ देना, सब कुछ सोशल मीडिया पर चलता है। अमेरिका में झूठ ने चुनावों को हिला दिया, यूरोप में टीकाकरण पर अफवाहों ने सरकारें परेशान कर दीं। दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाएँ, सोशल मीडिया का जंगल एक जैसा है, जहाँ अवैज्ञानिक बातें, झूठे दावे, और बेमतलब की सनसनी इतनी तेजी से फैलती है कि कोई भी समझदार समाज इससे बेचैन हो जाए। यानी समस्या असली है, गहरी है, और इस पर किसी भी देश को सोचने की जरूरत है कि आखिर झूठ और अफवाहों से निपटा कैसे जाए।

लेकिन समस्या असली होने का मतलब यह नहीं कि उससे निपटने का चीन का तरीका सही है। चीन का मॉडल सबसे आसान है, सरकार कह दे कि कौन बात कर सकता है और कौन नहीं। डॉक्टर पर नजर, अर्थशास्त्री पर नजर, शिक्षक पर नजर, और वकील पर नजर। और यह नजर सिर्फ उनके ज्ञान पर नहीं, उनकी राय पर भी है। डॉक्टर अगर सरकारी अस्पतालों की हालत पर उंगली उठाएँगे तो उनकी ‘काबिलियत’ पर शक़ हो जाएगा। अर्थशास्त्री अगर अर्थव्यवस्था में गिरावट की वजह बताएं जो सरकार को पसंद न हो, तो उनकी राय ‘अप्रमाणित’ घोषित की जा सकती है। और शिक्षक अगर शिक्षा नीति की खामियों पर बोलें तो यह पूछना आसान होगा कि ‘आपको राय रखने का हक़ किसने दिया?’ यानी चीन गलत सूचना रोकने के नाम पर वह सब कुछ कर रहा है जिसमें सरकार सच को और झूठ को अपने हिसाब से तय कर सके, ये लोकतंत्र नहीं, सुविधा का इंतज़ाम है।

अब सवाल यह है कि बाकी दुनिया क्या करे? क्योंकि यह कहना आसान है कि चीन की राह गलत है, लेकिन झूठ और अफवाह को खुला छोड़ देना भी कोई हल नहीं है। हमारे यहाँ सोशल मीडिया कंपनियों की कमाई झूठ, बहस और तकरार पर टिकी है, जिम्मेदारी पर नहीं। योरप प्लेटफ़ॉर्मों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसने कहीं भी राय पर सरकारी मोहर लगाने का रास्ता नहीं चुना। भारत में भी झूठ और अफवाह की समस्या बढ़ रही है, लेकिन यहाँ अब भी अदालतें हैं, बहस है, और जनता के पास अपने सवाल रखने की जगह है। लोकतांत्रिक समाजों का रास्ता मुश्किल है क्योंकि उन्हें दो चीजें एक साथ बचानी पड़ती हैं, आजादी भी और जिम्मेदारी भी। आसान रास्ता वही है जो चीन ने चुना, लेकिन आसान रास्ते अक्सर सबसे खतरनाक होते हैं।

दुनिया को सचमुच फैसला करना होगा कि गलत सूचना से कैसे निपटा जाए, लेकिन बिना आवाजों को दबाए। झूठ से लडऩे का काम सरकार की सेंसरशिप से नहीं, जनता की समझ से होता है। स्कूलों में डिजिटल साक्षरता, वैज्ञानिक सोच, और मीडिया साक्षरता जैसी चीजें ज्यादा टिकाऊ समाधान हैं। सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी से भागने न देना भी जरूरी है। अदालतों और स्वतंत्र संस्थानों को वह जगह दी जानी चाहिए जहाँ वे सरकार और जनता के बीच संतुलन बना सकें। और सबसे जरूरी, राय रखने वाले और झूठ फैलाने वाले को एक ही तराजू में न तौला जाए। आवाज को ताले से काबू करने की कोशिश हमेशा सत्ता के लिए आसान होती है, लेकिन समाज के लिए नुकसानदेह।

चीन का यह फरमान दुनिया को एक चेतावनी देता है कि असली लड़ाई केवल गलत सूचना से नहीं, बल्कि उस प्रलोभन से है जिसमें सरकारें यह मानने लगती हैं कि जनता की आवाज़ पर नियंत्रण उनके अधिकारों में शामिल है। गलत सूचना रोकना जरूरी है, लेकिन सच की रखवाली जनता की समझ से होती है, सरकार की मोहरों से नहीं। इंटरनेट का भविष्य इसी बात पर टिकता है कि दुनिया कौन-सा रास्ता चुनती है, आवाज़ें बंद करने वाला, या आवाज़ें बचाते हुए झूठ को चुनौती देने वाला। आज की दुनिया इसी मोड़ पर खड़ी है, और यही उसकी सबसे बड़ी परीक्षा है।

  (यह लेख संपादक सुनील कुमार ने AI chatgpt से विचार-विमर्श करते हुए उससे लिखवाया है, बाद में उसमें बहुत मामूली सुधार किए हैं)



Source link

पुलिस थानों में सीसीटीवी ना लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

0


पुलिस थानों में सीसीटीवी ना लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार


25-Nov-2025 8:22 PM

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 25 नवंबर को केंद्र सरकार और उन राज्य सरकारों को फटकार लगाई, जो सुप्रीम कोर्ट के साल 2020 के उस आदेश का पालन करने में विफल रही हैं, जिसके तहत सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया था. 

कानूनी मामलों की वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि हिरासत में होने वाली मौतें व्यवस्था पर एक धब्बा हैं और ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को काफी हल्के में ले रही है क्योंकि उसने पुराने आदेशों के तहत एक अनुपालन हलफनामा भी दायर नहीं किया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने परमजीत सिंह सैनी बनाम बलजीत सिंह मामले में निर्देश दिया था कि देशभर के सभी पुलिस थानों में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए, जिनमें रात में भी रिकॉर्ड करने की क्षमता हो. इसका पालन ना होने पर सुप्रीम कोर्ट ने इस साल स्वत: संज्ञान लेकर दोबारा इस मामले में सुनवाई शुरू की थी. 

कोर्ट ने अक्टूबर में निर्देश दिया था कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस मामले में अनुपालन हलफनामा दायर करें. हालांकि, सिर्फ 11 राज्यों ने ही इस निर्देश का पालन किया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर करने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और बाकी बचे राज्यों को अनुपालन हलफनामा दायर करने के लिए और तीन हफ्ते तक का समय दिया है.  (dw.com/hi)



Source link

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

रायपुर। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 16 अधिकारियों की तबादला किया गया है।

– Advertisement –

सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। इस सूची के अनुसार, जेल विभाग में पोस्टेड अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में भेजा गया है।

– Advertisement –

Ad image

देखें लिस्ट

– Advertisement –

Ad image

रसायन एवं उर्वरक संबंधी समिति की बैठक में

0

रायपुर। देश के कृषि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जैविक उर्वरक अब विकल्प नहीं, आवश्यकता बन चुके है। यह विचार सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में “जैविक एवं जैव उर्वरकों को बढ़ावा” विषय पर केंद्रित रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में रखे।

– Advertisement –

बैठक में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (उर्वरक विभाग) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें उत्पादन, प्रमाणीकरण और वितरण से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं, अनुभवों और आकांक्षाओं को अत्यंत मजबूती और प्रखरता से रखा और कई निर्णायक सुझाव प्रस्तुत किए

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जैविक उर्वरकों की उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्रों तक सरलता से सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उन्होंने राज्यवार आवश्यकता के अनुसार उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा प्रमाणीकरण प्रक्रिया को तेज़ और किसान-हितैषी बनाने पर जोर दिया। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण के लिए तकनीकी निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने की बात कही और किसान उत्पादक संगठन (FPOs) तथा महिला स्व-सहायता समूहों को जैविक उर्वरक उत्पादन में जोड़ने का प्रस्ताव रखा।

– Advertisement –

Ad image

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘केमिकल-फ्री खेती’ और ‘प्राकृतिक कृषि’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति सुधार, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा किसान-केंद्रित योजनाओं का विस्तार—इन सबने भारत में कृषि परिवर्तन की नई गाथा लिखनी शुरू कर दी है। इस परिवर्तन को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए भारत को ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है जो किसान की धरती से उठी आवाज़ को नीति-निर्माण के केंद्र तक पहुँचाएं और सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस भूमिका को दृढ़ता से निभा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “किसानों की समृद्धि, मिट्टी की सेहत और कृषि का भविष्य। इन्हीं तीन आधारों पर आधारित यह बैठक ग्रामीण भारत में नई ऊर्जा का संचार करेगी”।

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कृषि सुधारों के प्रति उनकी स्पष्ट दृष्टि और राष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत विमर्श में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सक्रियता ने एक बार पुनः यह साबित कर दिया है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल किसानों की मजबूत आवाज़ और कृषि क्षेत्र के विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता हैं।

 

 

रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर चर्चा

0


रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर चर्चा


25-Nov-2025 7:27 PM

सीएम की रेल मंत्री संग बैठक

नई दिल्ली, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और चल रही परियोजनाओं के शीघ्र पूर्ण करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य में स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए बिंदुओं का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए क्रियाशील है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, सचिव  राहुल भगत एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल विकास अभूतपूर्व गति से हो रहा है और डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश का रेल नेटवर्क एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस की शुरुआत से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2014 से 2030 के बीच राज्य में रेल लाइन का विस्तार दोगुना होने जा रहा है, जबकि 1853 से 2014 तक मात्र 1100 किलोमीटर का विस्तार हो सका था। पिछले दस वर्षों में राज्य के रेल बजट में 22 गुना वृद्धि और वर्ष 2025–26 में 6,925 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए इस परिवर्तन का सशक्त प्रमाण है।

राज्य में 47,447 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख रेल परियोजनाएँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। खरसिया–नवा रायपुर–परमालकसा, गेवरा–पेंड्रा, रावघाट–जगदलपुर, खरसिया–धरमजयगढ़ तथा बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक पुनर्विकास भी तीव्र गति से जारी है, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से वह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदीऔर रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर वाले राज्यों में शामिल होगा और कनेक्टिविटी का यह विस्तार प्रदेश की औद्योगिक, आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।



Source link

शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित करण ट्रेवल्स में दी दबिश

0

CG News: शराब घोटाले के पैसों से नगदी भुगतान करने के तथ्य सामने आए थे. जिसके आधार पर EOW ने करण ट्रेवल्‍स में दबिश दी.

CG News

EOW कार्यालय

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुर्चचित शराब घोटाले मामले में आज ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. EOW ने पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित करण ट्रेवल्स में शराब घोटाले मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर दबिश दी है.

सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के पैसों से नगदी भुगतान करने के तथ्य सामने आए थे. जिसके आधार पर EOW ने करण ट्रेवल्‍स में दबिश दी. जांच टीम को अधिकारियों, नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की यात्राओं से जुड़े कई ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स मिले हैं.

खबर अपडेट जारी है…

शास. जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय

0

रायपुर। SPORTS NEWS : पं रवि वि के तत्वाधान में शास. जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर द्वारा अंतर महाविद्यालय बॉक्सीग महिला एवं पुरुष का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम बॉक्सीग रिंग में किया गया, स्पर्धा के मुख्य निर्णायक में सीनियर बॉक्सीग कोच नवीन दास एवं हिमांशु, आकाश साहू थे।

– Advertisement –

आयोजन सचिव क्रीड़ा अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया की इस अवसर पर पं रविवि की बॉक्सीग टीम का चयन भी किया गया 45-48 किलो वर्ग में दामिनी ध्रुव दुर्गा महा,48-51 किलो वर्ग में छाया पटेल पं रामसखा महा गुड़ियारी, बिंदु पैकरा, 54-57 वर्ग में सुष्मिता, 57-60 में पूजा ध्रुव, 60-65 किलो वर्ग में खुशबू प्रजापति 65-70 किलो वर्ग में संजना कनौजिया, 70-75 किलो वर्ग में ईशा बैस शास दु ब महिला महा रायपुर।

– Advertisement –

Ad image

पुरुष वर्ग में 47-50 किलो वर्ग में राजकुमार विप्र महा,50-55 किलो वर्ग में सनद ठाकुर यूटीडी रविवि, 55-60 किलो वर्ग में आदित्य सोलंकी शास विज्ञान महा रायपुर,60-65 किलो वर्ग में लीनेन्द्र कुमार यूटीडी रविवि रायपुर, 65-70 किलो वर्ग में खुमेंन्द्र ध्रुव शास महा भखारा,75-80 किलो वर्ग में फैज़ान रजा एवं 80-85 किलो वर्ग में अलेक्स मिंज दोनों शास विज्ञानं महा रायपुर का चयन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रीड़ा अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी खून जमा देने वाली ठंड ! शीतलहर को लेकर गाइडलाइन जारी

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और यात्रा से यथासंभव बचें।

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गाे को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि कई लोग ठंड से बचने के लिए कोयला जलाकर आग सेंकते हैं, लेकिन बंद कमरे में कोयला जलाना अत्यंत खतरनाक है, क्योकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली होती है और जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाइपोथर्मिया(शरीर का तापमान अत्यधिक कम होना) की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर लिटाएं और कंबल या गर्म कपडों से ढंक दे, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।

मांसपेशियों में अकड़न होने पर भी डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। हाइपोथर्मिया के लक्षणों में शरीर का तापमान गिरना, बोलने में कठिनाई, कंपकंपी, भारी सांस लेना, मांसपेशियों में जकड़न और नींद न आना शामिल हैं।

गंभीर स्थिति में व्यक्ति अचेत भी हो सकता है, जिसके लिए तुरंत चिकित्सकीय उपचार आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर नागरिक सावधानी बरतें, मौसम के अनुरूप वस्त्र पहनें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

The post CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी खून जमा देने वाली ठंड ! शीतलहर को लेकर गाइडलाइन जारी appeared first on Grand News.