Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 259

बार-नवापारा की अनुकूल परिस्थितियां, दुर्लभ काले हिरण की बढ़ रही आबादी

0


बार-नवापारा की अनुकूल परिस्थितियां, दुर्लभ काले हिरण की बढ़ रही आबादी


26-Nov-2025 2:22 PM

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 नवंबर
। बार-नवापारा अभ्यारण्य में दुर्लभ काले हिरण (ब्लैकबक) की हाल ही में की गई गिनती के अनुसार यहां इनकी संख्या 200 से अधिक दर्ज की गई है।

 वन विभाग के अनुसार 5 वर्ष पहले अभ्यारण्य क्षेत्र में 55-60 काले हिरण छोड़े गए थे। इसके बाद से इनकी संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

राज्य के लिए यह महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है कि 1980 के दशक में छत्तीसगढ़ के जंगलों में ब्लैकबक दिखाई नहीं देते थे। वन विभाग का कहना है कि वर्तमान वृद्धि के आधार पर आगे भी इनकी संख्या बढऩे की संभावना है।

वन विभाग के अनुसार भारत में पाए जाने वाले इस प्रजाति के नर ब्लैकबक में सर्पिल सींग और गहरे रंग की पीठ होती है, जबकि मादा का रंग अपेक्षाकृत हल्का होता है। यह प्रजाति खुले घास के मैदानी क्षेत्रों में पाई जाती है।

वन अधिकारियों के अनुसार अभ्यारण्य की जलवायु और घास वाले मैदान ब्लैकबक के लिए अनुकूल माने जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक आवास सीमित होने के बावजूद ब्लैकबक यहां अनुकूलन कर रहे हैं।

इस संबंध में बलौदाबाजार के डीएफओ रणवीर धम्मशील का कहना है कि बार नवापारा में शिकार रोकने शिकारी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा हैं। जंगल अब सुरक्षित है, इसलिए ब्लैकबक की संख्या भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही हैं। आगे भी इसकी संख्या बढ़ती रहे, इसके लिए प्रयास जारी हैं।

ये मान्यता और विवाद जुड़े

ज्ञात हो कि  राजस्थान के बिश्नोई समाज में ब्लैकबक को संरक्षण दिए जाने की परंपरा है। लोक कथाओं में भी इस प्रजाति का उल्लेख मिलता है। ब्लैकबक उस समय चर्चा में आया था, जब अभिनेता सलमान खान पर इसके अवैध शिकार करने के आरोप लगे थे।

 



Source link

250 करोड़ के ड्रग्स मामले में फंसे सोशल

0

मुंबई। Orry drugs case : 252 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स मामले में मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से पूछताछ की थी, वहीं आज बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख के बयान के आधार पर ओरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ओरी को पहले 20 नवंबर को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए थे।

– Advertisement –

Ad image

सूत्रों के मुताबिक, सलीम शेख ने अपने बयान में दावा किया है कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर के बीच काफी नज़दीकी रिश्ते हैं. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ओरी को मुंबई के घाटकोपर एंटी-नारकोटिक्स यूनिट में पेश होने के लिए समन भेजा था.

– Advertisement –

Ad image

शेख ने यह भी आरोप लगाया है कि ओरी ड्रग्स लेते हैं और ड्रग्स पार्टियों में भी शामिल होते हैं. इन्हीं आरोपों की जांच के लिए त मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने ओरी को 20 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में हाज़िर होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. लेकिन ओरी के वकील ने पुलिस को चिट्ठी लिख कहा कि ओरी के उपलब्ध नहीं होने की वजह से वह 25 नवंबर के बाद ही जांच एजेंसी के सामने पेश हो पाएंगे.

ओरी से होगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज?

– Advertisement –

Ad image

सलीम शेख ने ओरी के अलावा जिन बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों के नाम अपने बयान में लिए हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, ओरी को भेजा गया समन जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें ओरी के उन दावों और जानकारी पर पूछताछ होगी, जो मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ लविश शेख ने अपनी पूछताछ में किए थे.

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से हुई पूछताछ

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से एंटी नारोक्टिक सेल ने 252 करोड़ रुपये से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार को करीब 5 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. मुंबई एएनसी के सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सिद्धांत कपूर का बयान अभी अधूरा लग रहा है. उनको दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. दावा किया गया है कि सिद्धांत कपूर ने इंडिया में ही कहीं पार्टी की, जहां कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था. पुलिस को कई और सवालों के जवाब सिद्धांत कपूर से चाहिए जिसके लिए उनको दोबारा समन किया जा सकता है.

किसी भी हाई-प्रोफाइल पर अब तक आरोप तय नहीं
मुंबई पुलिस का कहना है कि किसी भी हाई-प्रोफाइल शख्स के खिलाफ अभी तक कोई आरोप तय नहीं हुए हैं. पूछताछ का कदम सिर्फ तथ्यों की पुष्टि के लिए उठाया गया है. जांच टीम यह जानना चाहती है कि सलीम शेख की तरफ से बताए गए समय और जगहों पर ओरी की मौजूदगी का कोई तथ्यात्मक आधार है या नहीं.

 

नियम तोड़े तो ढीली होगी जेब! बिना पट्टा पहनाए कुत्ते को घुमाने से लेकर सड़क पर थूकने तक…अब इतने हजार का लगेगा जुर्माना

0

CG News: छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की कई धाराओं में संशोधन कर सरकार ने जुर्माने की रकम कई गुना बढ़ा दी है. इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अब तक नियमों को हल्के में लेते थे.

Civic rules violation fine: छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की कई धाराओं में संशोधन कर सरकार ने जुर्माने की रकम कई गुना बढ़ा दी है. इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अब तक नियमों को हल्के में लेते थे. नई दरों के बाद जरा-सी लापरवाही भी जेब पर हजारों रुपए का बोझ डाल सकती है. कई मामलों में तो जुर्माने की रकम लाखों तक पहुंच सकती है.

बिना पट्टा पहनाए कुत्ते को घुमाने पर लगेगा 1000 का जुर्माना

यह नियम दुर्ग जिले की चारों नगर पालिकाओं नंदिनी अहिवारा, जामुल, कुम्हारी और अमलेश्वर में लागू होगा. बिना पट्टे के कुत्ते को घुमाने पर 1000 रुपए और नाली और निर्धारित स्थल के अलावा सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा. सार्वजनिक स्थानों के पेड़ों की शाखाएं काटना या फूल-फलों को नुकसान पहुंचाने पर पहले सिर्फ 1,000 रुपए का जुर्माना था, लेकिन अब इसके लिए 5,000 रुपए भरने होंगे. अगर गलती दोहराई तो सीधे 10,000 रुपए का जुर्माना लगेगा. सबसे बड़ी मार अवैध निर्माण करने वालों पर पड़ी है.

ये भी पढ़ें- नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका, बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में कुत्ते के गले में पट्टा बांधकर न घुमाने को पर 1000 का जुर्माना देना पड़ सकता है, इसे लेकर स्थानिय निवासी मृत्युंजय ने कहा कि सरकार ने सही संसोधन किया है इससे कुत्ते और लोग भी भी सुरक्षित रहेंगे.

CGPSC एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 22 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 विभागों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पीएससी करेगा। डिप्टी कलेक्टर के 14 पद और डीएसपी के लिए 28 पद की रिक्तियां जारी की गई है। सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। परीक्षा के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर अभ्यर्थी 1 दिसंबर की दोपहर 12 से 30 दिसंबर 11.59 मिनट तक फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए यह परीक्षा फॉर्म निशुल्क भरे जाएंगे जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क देना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करने की अपील की है।

– Advertisement –

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य 31 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 2 दिसंबर रात 11:59 तक निशुल्क किया जाएगा। 3 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 5 दिसंबर रात 11:59 तक के 500 रुपए शुल्क के साथ त्रुटि सुधार किया जा सकता।

– Advertisement –

Ad image

महत्वपूर्ण तिथियां
प्रीलिम एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 1 दिसंबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 22 फरवरी 206
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026

भर्ती विवरण

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयन प्रीलिम, मेंस एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

योग्यता एवं मापदंड

सीजी पीसीएस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष के पेपर दे चुके हैं या देने जा रहे हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं।

शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

advsse202526112025-5037703

 

 

सफ्रान की नई इंजन सर्विस फैसिलिटी का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती’

0


सफ्रान की नई इंजन सर्विस फैसिलिटी का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती’


26-Nov-2025 1:24 PM

हैदराबाद, 26 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) फैसिलिटी का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) के लिए ग्लोबल हब के तौर पर भारत की स्थिति काफी मजबूत होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इवेंट में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एविएशन सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन इवेंट को संबोधित करते हुए कहा, “यह फैसिलिटी ग्लोबल एमआरओ हब के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगी।” एसएईएसआई फैसिलिटी, एलईएपी इंजन के लिए सफ्रान का डेडिकेटेड एमआरओ सेंटर है, जो एयरबस ए320एनईओ और बोइंग 737 एमएएक्स जैसे पॉपुलर एयरक्राफ्ट को पावर देता है।

ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी ग्लोबल एयरक्राफ्ट इंजन मैन्युफैक्चरर ने भारत में एमआरओ फैसिलिटी बनाई है, जो देश की एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क-एसईजेड में 45,000 स्क्वायर मीटर में फैली यह फैसिलिटी लगभग 1,300 करोड़ रुपए के शुरुआती इन्वेस्टमेंट से बनाई गई है। 2035 तक पूरी तरह चालू होने के बाद, यह हर साल 300 एलईएपी इंजन की सर्विस कर पाएगा और 1,000 से ज्यादा बहुत कुशल भारतीय इंजीनियरों और टेक्नीशियन को काम देगा। यह यूनिट वर्ल्ड-क्लास मेंटेनेंस और रिपेयर सर्विस देने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है।

अधिकारियों ने कहा कि नया एमआरओ सेंटर विदेशी सुविधाओं पर भारत की निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा के आउटफ्लो में कटौती करने और घरेलू एविएशन सप्लाई चेन को मजबूत करने में मदद करेगा। इससे हाई-वैल्यू रोजगार पैदा होने और भारत के एक बड़ा ग्लोबल एविएशन हब बनने के लक्ष्यों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सरकार ने कहा कि वह एविएशन सेक्टर की तेज ग्रोथ के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए एक मजबूत एमआरओ इकोसिस्टम बनाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रही है। हाल के पॉलिसी कदमों, जैसे 2024 के जीएसटी सुधार, एमआरओ गाइडलाइंस, 2021, और नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी, 2016, ने टैक्सेशन को आसान बनाया है और रॉयल्टी का बोझ कम किया है, जिससे कंपनियों के लिए भारत में एमआरओ सुविधाएं चलाना आसान हो गया है। —(आईएएनएस)



Source link

नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका, बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. जहां बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों सरेंडर किया है.

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. जहां बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों सरेंडर किया है. वहीं पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड डिवीजन, साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल है.

बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों का सरेंडर

राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. जिसमें 01 करोड़ 19 लाख के 12 महिला कैडर और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है.

इन सरेंडर 41 कैडरों में पीएलजीए बटालियन न.01 एवं अलग- अलग कंपनी के 05 सदस्य, एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 11, पीएलजीए सदस्य -02, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 04, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर – 01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-06 अलग अलग आरपीसी के जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/सदस्य -09 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें- CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर के 14, DSP के 28 और नायब तहसीलदार के 51 समेत 238 पदों पर निकली भर्ती

अब तक इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 528 माओवादी गिरफ्तार हुए, 560 माओवादी मुख्यधारा में शालिम हुए और जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 144 माओवादी मारे गए है.
वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माआवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1031 माओवादी गिरुफ्तार हुए वही 202 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये.

एसईसीएल फिर बनेगी देश की नंबर-1 कोयला कंपनी

0


एसईसीएल फिर बनेगी देश की नंबर-1 कोयला कंपनी


26-Nov-2025 12:56 PM

41वें स्थापना दिवस पर सीएमडी दुहन का ऐलान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बिलासपुर, 25 नवंबर। एसईसीएल के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को मुख्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वर्तमान और पूर्व शीर्ष पदाधिकारियों, संचालन समिति, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, कर्मचारी संगठनों तथा बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि 1985 में स्थापना के बाद से एसईसीएल ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत आधार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि एसईसीएल जल्द ही फिर से देश की नंबर-1 कोयला कंपनी बनेगी।

दुहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंपनी की पहचान रिकॉर्ड उपलब्धियों के लिए जानी जाती है और आने वाले समय में सुरक्षित खनन, सतत विकास और कोयलांचल परिवार का कल्याण एसईसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि एसईसीएल सिर्फ ऊर्जा उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों, संचालन समिति, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, सिस्टा, कौंसिल और ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का पुष्पहार, शाल और श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। इससे पहले सीएमडी दुहन ने निदेशक मंडल और अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया तथा शहीद स्मारक और खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसईसीएल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया और कंपनी की नई वेबसाइट का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (वित्त) सीडीएन सिंह ने दिया, जबकि संचालन का दायित्व वरुण शर्मा और सी अनुराधा ने निभाया।

अंत में वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) दिलीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।



Source link

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

0

IND vs SA 2nd Test Live : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 से भारत का क्लीन स्वीप किया।

– Advertisement –

भारत के सामने था बड़ा टारगेट

इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने 449 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा था। आखिरी दिन टीम इंडिया को 422 रन की जरूरत थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने भारत के दो विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं आखिरी दिन दो सेशन के अंदर साउथ अफ्रीका ने बचे हुए 8 विकेट हासिल करके एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

– Advertisement –

Ad image

संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने कहा- लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता ख़तरे में

0


संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने कहा- लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता ख़तरे में


26-Nov-2025 11:02 AM

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में भारतीय संविधान को ‘भारत को आपस में जोड़ने वाला’ बताया.

उन्होंने लिखा, “अब, जब डेमोक्रेसी ख़तरे में है, जब सेक्युलरिज़्म ख़तरे में है, जब फ़ेडरलिज़्म को बुलडोज़र से दबाया जा रहा है, इस मुश्किल समय में हमें अपने संविधान से मिलने वाले बहुमूल्य दिशा निर्देशों की रक्षा करनी चाहिए.”

आज देश भर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर चिट्ठी लिखी है.

इस मौके पर नई दिल्ली में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में एक समारोह आयोजित होना है जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य हिस्सा लेंगे.

पश्चिम बंगाल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है और ममता बनर्जी इसे लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग पर निशाना साध रही हैं.

मंगलवार को उन्होंने कोलकाता में एक रैली में कहा था, “बिहार में महागठबंधन एसआईआर के खेल को नहीं समझ सका. लेकिन यह बंगाल है, बिहार नहीं. हम पर हमला हुआ तो देश हिला देंगे. चुनाव के बाद मैं पूरे देश का दौरा करूंगी.” (bbc.com/hindi)



Source link

छत्तीसगढ़ में गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म 

0

CG News : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर आईबीपी बस्ती में एक दुर्लभ जैविक घटना देखने को मिली यहां निवासी भगवान दास की गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली। बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी मौके पर एकत्र हो गए और इसे भगवान का चमत्कार मानने लगे।हालांकि जन्म के कुछ देर बाद बछड़े की मौत हो गई।

– Advertisement –

पशु चिकित्सा जानकारों के अनुसार, दो सिर वाला बछड़ा जन्म लेना पॉलीसेफली नामक बेहद दुर्लभ स्थिति के कारण होता है। इस अनोखी घटना ने पूरे क्षेत्र में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना दिया है।

– Advertisement –

Ad image