Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 251

SIR प्रक्रिया के बीच डिप्टी सीएम विजय

0

रायपुर। CG VIDEO : SIR प्रक्रिया को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची में जिनके एक भी ब्लड रिलेटिव (परिवार के सदस्य) का नाम नहीं होगा, उनपर फॉरेनर एक्ट और ऐसे बहुत से कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी और जेल भेजा जाएगा.

– Advertisement –

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SIR प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट कहा – “SIR के लिए जो गणना पत्र घरों में दिया जा रहा है, वह 2025 की मतदाता सूची के आधार पर जनरेटेड है. सूची में शामिल मतदाता के किसी ब्लड रिलेशन वाले का नाम 2003 की मतदाता सूची में होना चाहिए, अवश्य ही होना चाहिए. और अगर नहीं है, तो परीक्षण करना होगा और इससे ऐसे लोग पकड़े जाएंगे, तो फॉरेनर्स एक्ट और ऐसे बहुत सारे कानूनी प्रावधान है, जिनके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल में डाले जाएंगे.”

– Advertisement –

Ad image

डिप्टी CM के अनुसार, फॉरेनर एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधान ऐसे मामलों में लागू होंगे। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि फॉरेनर एक्ट भारतीय नागरिकों पर लागू नहीं होता, बल्कि यह केवल उन लोगों पर लागू होता है जो किसी अन्य देश से आए हों।

 

– Advertisement –

Ad image

इस बयान के बाद SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रशासन की कोशिशों को भी बल मिलेगा। SIR प्रक्रिया के तहत सही और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने घर-घर गणना पत्र वितरण और मतदाता सूची के मिलान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

बता दें, छत्तीसगढ़ में SIR 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन अब अंतिम तारीख को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में पीसीसी चीफ बैज ने प्रकिया की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा- “प्रदेश में BLO परेशान हैं. इतने दिनों में काम पूरा नहीं हुआ है. 6 दिनों में और क्या होगा?”

 

 

 

18 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा

0


Rohit Sharma’s world record : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 18 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज आयुष महात्रे ने ताबड़तोड़ बबबबाजी का नमूना पेश करते हुए हिटमैन रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आयुष ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ महज 53 गेंदों में ही शतक जड़ दिया और विरोधी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी।

– Advertisement –

Ad image

विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाए। इसके बाद आयुष की वजह से ही मुंबई ने टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ा 

विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाए। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष महात्रे ने 53 गेंदों में कुल 110 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। आयुष फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। आयुष इस समय 18 साल 135 के दिन हैं और उनके नाम पर फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 तीनों ही शतक दर्ज हैं। वहीं रोहित ने जब इन तीनों फॉर्मेट में शतक लगा लिया था, तब वह 19 साल 339 दिन के थे।

तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज –

बल्लेबाज उम्र
आयुष महात्रे 18 साल 135 दिन
रोहित शर्मा 19 साल 339 दिन
उन्मुक्त चंद 20 साल जीरो दिन
क्विंटन डि कॉक 20 साल 62 दिन
अहमद शहजाद 20 साल 97 दिन

आयुष महात्रे का करियर

आयुष महात्रे ने अभी तक 13 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 660 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं। 7 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 458 रन ठोके हैं। लिस्ट-ए में आयुष ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने एक शतक सहित 368 रन बनाए हैं।

– Advertisement –

Ad image

IPL में दिखा चुके हैं अपना जलवा

आयुष महात्रे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने CSK की टीम के लिए 7 मैचों में कुल 240 रन बनाए हैं। इसमें एक 94 रनों की पारी भी शामिल है।



Source link

CG Crime : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर

0

बिलासपुर। CG Crime : कोटा पुलिस ने मोहनभाटा के रहने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी था। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत पतासाजी शुरू की और पता लगाया कि आरोपी और अपहृता मटसगरा के आगे नहर के पास देखे गए हैं।

– Advertisement –

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अपहृता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। आरोपी रमन चतुर्वेदी को धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत की गई और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी निगरानी में रखा गया है।

CG Ration Card EKYC : छत्तीसगढ़ में 49 हजार लोगों को राशनकार्ड का होगा रद्द, जानिए लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

– Advertisement –

Ad image

 

धान की रखवाली कर रहे थे दंपती, हाथी ने

0

सूरजपुर। CG NEWS : जिले के ग्राम कपसरा में 28 नवंबर की रात दंतैल हाथी ने खलिहान में धान की रखवाली कर रहे दंपती को कुचलकर मार डाला। दंतैल हाथी प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से देर रात सूरजपुर वन परिक्षेत्र में घुसा। हाथी के पहुंचने से बेखबर पति-पत्नी धान की रखवाली के लिए बनाए गए झोपड़ी में सो रहे थे। तभी वहां पहुंचे हाथी ने दोनों को सूंड से उठाकर पटका फिर कुचलकर मार डाला। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

– Advertisement –

झोपड़ी में सो रहे थे दोनों

– Advertisement –

Ad image

सूरजपुर के ग्राम कपरसा के बिसाही पोड़ी निवासी कबिलास राजवाड़े (45 वर्ष) अपनी पत्नी धनियारो (40 वर्ष) के साथ खलिहान में काटकर रखे गए धान की रखवाली के लिए सो रहे थे। शीत एवं सर्द हवाओं से बचने के लिए उन्होंने आम पेड़ के नीचे एक झोपड़ीनुमा झाला बनाया था। दंपती रात में वहीं सोए हुए थे।

कुचलकर ले ली जान

– Advertisement –

Ad image

28 नवंबर की रात करीब दो बजे दंतैल हाथी कबिलास राजवाड़े के झाले के पास पहुंच गया। हाथी ने बगल में मौजूद अहाते की दीवार को लात मारकर तोड़ दिया। दीवार की ईंटें झाले से टकराई तो दोनों पति-पत्नी झाले से बाहर निकले। जैसे ही वे बाहर आए, उनका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को सूंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया।

दहशत में लोग

हाथी के गांव में आने पर लोग दहशत में आ गए। तड़के दोनों का शव देखकर सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। सूचना पर सूरजपुर रेंजर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

ओवरब्रिज पर कार की भिड़ंत से बाइक सवार

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां खोखसा ओवरब्रिज पर कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार सागर सिंह, निवासी जांजगीर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाज़ुक देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार में सवार पति–पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

– Advertisement –

रायपुर में PM मोदी, HM अमित शाह 

0

रायपुर। 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल हैं। आज चार सत्र रखे गए हैं, जिनमें राज्यों के डीजीपी अपने प्रेजेंटेशन देंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियों और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

– Advertisement –

सम्मेलन में महिला सुरक्षा में तकनीक के उपयोग, जन आंदोलनों के प्रबंधन, भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप, फॉरेंसिक के उपयोग और प्रभावी अनुसंधान पर भी चर्चा होगी। “विकसित भारत, सुरक्षित भारत” थीम पर आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की जानकारी देंगे और नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास रणनीति पर प्रेजेंटेशन देंगे। आतंकवाद-निरोध उपाय और विजन 2047 पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

– Advertisement –

Ad image

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:15 बजे रायपुर के IIM पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी। करीब 12 घंटे तक देश की सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर सुरक्षा पर चर्चा चलेगी। रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे, जहां वे M-01 में रात्रि विश्राम करेंगे।

कॉन्फ्रेंस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। सभी केंद्रीय एजेंसियों, राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट्स के बीच समन्वय कर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस सम्मेलन में 33 राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG समेत 75 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ठहरने के लिए सर्किट हाउस, निमोरा अकादमी और ठाकुर प्यारेलाल संस्थान सहित कई जगहों पर व्यवस्था की गई है।

– Advertisement –

Ad image

यह कॉन्फ्रेंस वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इसका स्वरूप बदला गया है और इसे देशभर के अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन पहले गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

 

धनुष-कृति की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया!

0

Tere Ishq Mein : बॉलीवुड और साउथ एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन धनुष-कृति की इस फिल्म ने ₹16.50 Cr की ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

– Advertisement –

Ad image

ओवरऑल मूवी कैसी है? 
‘तेरे इश्क़ में’ एक इमोशनल रोलरकोस्टर है, जो प्यार की जुनून भरी दुनिया में ले जाती है। स्टोरी दिल्ली यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड में सेट है, जहां एक गुस्सैल, वायलेंट स्टूडेंट (धनुष) और एक स्मार्ट, थिसिस राइटिंग वाली लड़की (कृति सेनन) की लव स्टोरी चलती है। पहला हाफ जबरदस्त है – फास्ट-पेस्ड, इमोशनल डेप्थ के साथ, और कई गूजबंप मोमेंट्स हैं जो दिल को छू जाते हैं। लेकिन सेकंड हाफ थोड़ा खिंचा हुआ लगता है, जहां मेलोड्रामा ज्यादा हो जाता है और क्लाइमेक्स प्रेडिक्टेबल। ये पुरानी स्टाइल की रोमांटिक फिल्म लगती है, जो आज के टाइम में थोड़ी आउटडेटेड फील देती है – जैसे वायलेंस को प्यार का बहाना बनाना। लेकिन अगर आप ‘रांझणा’ या ‘अतरंगी रे’ जैसे इंटेंस लव सेज पसंद करते हैं, तो ये आपको बांध लेगी।

– Advertisement –

Ad image

क्रिटिक्स ने इसे मिक्स्ड रेटिंग दी है: बॉलीवुड हंगामा ने 3/5, इंडियन एक्सप्रेस ने 1/5 (मेलोड्रामा के लिए), जबकि जनसत्ता और सोशल मीडिया पर 3.5/5 मिले हैं। पब्लिक रिव्यू में धनुष-कृति की केमिस्ट्री को सबसे ज्यादा प्यार मिला है।

स्टार कास्ट का काम कैसा है?

– Advertisement –

Ad image

• धनुष (शंकर गुरुकुल): फिल्म का हीरो ही है धनुष! उनका रॉ फ्यूरी और वल्नरेबल साइड कमाल का है। वो गुस्से में इतना रीयल लगते हैं कि स्क्रीन से बाहर आ जाएंगे। ये उनकी तीसरी आनंद एल राय फिल्म है (‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद), और फैंस कह रहे हैं ये उनका बेस्ट हिंदी परफॉर्मेंस है। रेटिंग: 4.5/5।
• कृति सेनन (मुक्ति बहनिवाल): कृति ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ ग्लैमरस रोल्स नहीं कर सकतीं। उनका कैरेक्टर स्ट्रॉन्ग, इंटेलिजेंट है, और धनुष के साथ केमिस्ट्री स्पार्कल करती है। लेकिन कुछ रिव्यूज में कहा गया कि उनका रोल थोड़ा अंडरराइटन है। फिर भी, इमोशनल सीन में उन्होंने दिल जीत लिया। रेटिंग: 4/5।
• सपोर्टिंग कास्ट: प्रकाश राज, प्रियांशु पेन्युली, टोटा रॉय चौधरी और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने सॉलिड सपोर्ट दिया। प्रकाश राज का रोल खासतौर पर इम्पैक्टफुल है। ओवरऑल कास्ट बैलेंस्ड है, लेकिन लीड पेयर ही शो चुरा लेते हैं।

आनंद एल राय ने किया डायरेक्टर

आनंद एल राय इंटेंस प्रेम कहानियां बनाने में मास्टर हैं – ‘तनु वेड्स मनु’ से लेकर ‘रांझणा’ तक। यहां भी उन्होंने इमोशंस को हाई रखा है, और DU कैंपस को लिवली बना दिया। लेकिन प्रॉब्लम ये है कि फिल्म ओवरलॉन्ग है, और सेकंड हाफ में एक्सेस मेलोड्रामा डाल दिया। अगर रनटाइम कट होता, तो इंपैक्ट ज्यादा होता। फिर भी, उनकी डायरेक्शन ने फिल्म को ‘क्रेजी राइड’ बना दिया। रेटिंग: 3.5/5।

म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान

म्यूजिक फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट! रहमान साहब ने सोलफुल, इमोशनल ट्रैक्स दिए हैं – जैसे टाइटल सॉन्ग और ‘सैयारा’ स्टाइल के रोमांटिक नंबर्स। लिरिक्स इरशाद कमिल के हैं, जो दिल को छूते हैं। गाने प्रोमो से ही हिट हो चुके थे, और फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर गूजबंप्स देता है। ये म्यूजिक ही है जिसने एडवांस बुकिंग बूस्ट की। रेटिंग: 4.5/5।

फिल्म की लेंथ 2 घंटे 49 मिनट (169 मिनट) है। CBFC ने U/A (16+) सर्टिफिकेट दिया है, मिनिमल कट्स के साथ। पहला हाफ टाइट है, लेकिन सेकंड हाफ खिंचाव की वजह से थोड़ा बोरिंग लग सकता है। अगर आप लॉन्ग रनिंग टाइम पसंद करते हैं, तो ओके, वरना थिएटर में थकान हो सकती है।

क्यों देखें मूवी?

• धनुष-कृति की फ्रेश केमिस्ट्री: अगर आप इंटेंस, अनकन्वेंशनल लव स्टोरी चाहते हैं, तो ये परफेक्ट। केमिस्ट्री इतनी रीयल है कि स्क्रीन पर आग लग जाती है।
• इमोशनल डेप्थ और म्यूजिक: गूजबंप मोमेंट्स और रहमान के गाने इसे वर्थवॉच बनाते हैं। ‘रांझणा’ फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया है।
• थिएटर एक्सपीरियंस: DU कैंपस, वायलेंस-लव मिक्स और क्लाइमेक्स के ट्विस्ट्स बड़े स्क्रीन पर ही एंजॉय करें।
• अगर अवॉइड करें: अगर मेलोड्रामा या लॉन्ग रनटाइम पसंद नहीं, तो OTT पर वेट करें। लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से ये हिट हो सकती है।

कितना कलेक्शन किया पहले दिन?

फिल्म ने सॉलिड ओपनिंग की! Sacnilk के अर्ली एस्टीमेट्स के मुताबिक, पहले दिन (28 नवंबर) ₹16.50 करोड़ नेट (इंडिया) का कलेक्शन किया। हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.77% रही, एवरेज 20.5%। एडवांस बुकिंग में ही ₹5.87 करोड़ हो गए थे। ये धनुष की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग है (रांझणा के ₹5.03 करोड़ को पीछे छोड़), 2025 की टॉप 10 ओपनिंग्स में 8वें नंबर पर, और 35+ फिल्मों को बीट कर चुकी है (जैसे ‘जॉली LLB 3’ और ‘स्काई फोर्स’)। बजट ₹85 करोड़ है, तो अगर वीकेंड अच्छा रहा तो हिट हो जाएगी।

ओवरऑल, ‘तेरे इश्क़ में’ एक इमोशनल ब्लास्ट है जो प्यार की तीव्रता दिखाती है, लेकिन परफेक्शन से थोड़ा दूर। अगर थिएटर जाओ, तो पॉपकॉर्न के साथ इमोशंस तैयार रखना! क्या आपने देखी है? अपना रिव्यू शेयर करें।

 

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई 

25 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Crime : महासमुंद जिले में Anti Narcotics Task Force और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है।

– Advertisement –

ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार MH 04 DN 9512 को टेमरी नाका पर रोककर जांच की गई, जिसमें 2 तस्कर पकड़े गए, पकड़े गए आरोपियों में बाबी सैनी, निवासी गोवा, प्रकाश बेहरा, निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

वाहन की तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों में रखे 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार — 1,50,000 रुपये, तीन मोबाइल — 11,000 रुपये कुल जब्ती — 26,61,000 रुपये

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने जा रहे थे। दोनों तस्करों पर NDPS Act की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

Aaj Ka Rashifal 29 Nov:“शनिवार का असर: किस्मत चमकेगी या चुनौ

0

– Advertisement –

Aaj Ka Rashifal 29 Nov: आज शनि देव की कृपा से कुछ राशियों की किस्मत तेज चलेगी, तो कुछ को थोड़ा संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। सुबह का समय शांत, दोपहर अवसरों से भरी और शाम मन को सुकून देने वाली होगी। आज किया गया हर काम आने वाले दिनों में बड़ा असर दिखा सकता है—इसलिए दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।

– Advertisement –

Ad image

 मेष

– Advertisement –

Ad image

दैनिक स्थिति: ऊर्जा बढ़ी हुई, निर्णय लेने का दिन

करियर: नए काम की शुरुआत के संकेत, ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

स्वास्थ्य: हल्का माइग्रेन या थकान महसूस हो सकती है।

परिवार: घर में किसी मुद्दे पर आपकी राय पूछी जाएगी।

रिश्ते: पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

लकी परसेंटेज: 86%

♉ वृषभ

दैनिक स्थिति: संभल कर चलने का दिन

करियर: सहकर्मियों से अनबन हो सकती है, संयम रखें।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी संभव।

परिवार: किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा।

रिश्ते: पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।

उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं।

लकी परसेंटेज: 63%

♊ मिथुन

दैनिक स्थिति: अवसर और भागदौड़ दोनों

करियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता, बॉस प्रभावित होंगे।

स्वास्थ्य: नींद की कमी रह सकती है।

परिवार: घर में मेहमान आने की संभावना।

रिश्ते: किसी पुरानी याद से मन भावुक होगा।

उपाय: काले तिल का दान करें।

लकी परसेंटेज: 78%

♋ कर्क

दैनिक स्थिति: मानसिक शांति का दिन

करियर: रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी।

परिवार: घर में खुशी का माहौल।

रिश्ते: रोमांस बढ़ेगा।

उपाय: दूध से शिव अभिषेक करें।

लकी परसेंटेज: 84%

♌ सिंह

दैनिक स्थिति: थोड़ा चुनौतीपूर्ण

करियर: किसी कार्य में देरी—धैर्य रखें।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।

परिवार: किसी बड़े निर्णय में मतभेद हो सकते हैं।

रिश्ते: गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।

उपाय: सूर्य को जल दें।

लकी परसेंटेज: 58%

♍ कन्या

दैनिक स्थिति: सकारात्मक बदलाव

करियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: शरीर में हल्की कमजोरी।

परिवार: रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

रिश्ते: पार्टनर से सरप्राइज मिलने की संभावना।

उपाय: हरी सब्जियाँ दान करें।

लकी परसेंटेज: 82%

♎ तुला

दैनिक स्थिति: मिलेजुले परिणाम

करियर: आज कोई महत्वपूर्ण पेपरवर्क पूरा होगा।

health: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

परिवार: किसी बात पर नाराजगी दूर होगी।

रिश्ते: रिलेशन में मजबूती आएगी।

उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

लकी परसेंटेज: 71%

♏ वृश्चिक

दैनिक स्थिति: मजबूत दिन

करियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लोग आपकी बात मानेंगे।

स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी।

परिवार: घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

रिश्ते: प्यार में मिठास बढ़ेगी।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

लकी परसेंटेज: 90%

♐ धनु

दैनिक स्थिति: शांत लेकिन प्रभावी

करियर: नए अवसर आएंगे—सावधानी से निर्णय लें।

स्वास्थ्य: घुटनों या पीठ में हल्का दर्द।

परिवार: पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है।

रिश्ते: पुराने रिश्तों में सुधार।

उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

लकी परसेंटेज: 75%

♑ मकर

दैनिक स्थिति: कामयाबी का दिन

करियर: आर्थिक लाभ संभव, कारोबार बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है।

परिवार: किसी सदस्य से मदद मिलेगी।

रिश्ते: पार्टनर आपकी सोच से प्रभावित होगा।

उपाय: काली ऊनी चीज दान करें।

लकी परसेंटेज: 89%

♒ कुंभ

दैनिक स्थिति: रचनात्मकता बढ़ेगी

करियर: नए आइडिया से काम में सफलता।

health: तनाव कम होगा।

परिवार: घर में सामंजस्य बना रहेगा।

रिश्ते: पुराने साथी से बात हो सकती है।

उपाय: मोमबत्ती या दीपक जलाएं।

लकी परसेंटेज: 77%

♓ मीन

दैनिक स्थिति: भावनात्मक दिन

करियर: ध्यान भटक सकता है—फोकस रखें।

health: आंखों में जलन या सिरदर्द।

परिवार: माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

रिश्ते: रोमांटिक पल बनेंगे।

उपाय: पीले फूल अर्पित करें।

लकी परसेंटेज: 69%

ENTERTAINMENT:अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA06 की

0

ENTERTAINMENT: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की बड़ी फिल्म AA22xA06 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में 5 हीरोइनें नजर आएंगी। इनमें बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर शामिल हैं। वहीं साउथ की तरफ से रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन फिल्म का हिस्सा होंगी।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में विजय सेतुपति का एक खास कैमियो भी होगा। इस फिल्म का निर्देशन ‘जवान’ फेम एटली कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म साइंस-फिक्शन एपिक है और इसमें अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते दिखेंगे।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है।