एशिया मास्टर बैडमिंटन के लिए स्वर्णपाल
रायपुर। SPORTS NEWS : श्रीलंका में 01 दिसम्बर से 04 दिसम्बर तक आयोजित एशिया मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्णपाल सिंह चावला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित एशिया मास्टर टूर्नामेंट में कई देश के खिलाडी भाग लेंगे और यह आयोजन श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित किया जायेगा जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगें और इसी कड़ी में
50+ आयु वर्ग में स्वर्णपाल सिंह चावला खेलेंगे।

65+ आयु वर्ग में विरपाल सिंह वर्मा एवं
60+ आयु महिला वर्ग में ईरापंथ भी भाग लेगी।
विजेता खिलाडी को 250 डालर की ईनाम राशि दी जायेगी।
इसके पूर्व भी श्री चावला अनेक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उन्होने जीत हासिल की है।
वर्तमान में स्वर्णपाल युनियन क्लब रायपुर में प्रैक्टीस करते है और उनके ग्रुप में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी एवं अंतराष्ट्रीय खिलाडी भी खेलते है जिनमें प्रमुखतः संजय भंसाली. शशांक शर्मा, प्रशांन्त शर्मा एवं भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव श्री संजय मिश्रा है, उन्होने स्वर्णपाल को टूर्नामेंट की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
डिजिटल अरेस्ट और फर्जी ट्रेडिंग का महाठगी कांड
राजनांदगांव । CRIME NEWS: राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना अन्तर्गत डिजिटल अरेस्ट व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक बुजुर्ग महिला एवं एक युवा व्यपारी से हुई ठगी के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी सीबीआई अधिकारी व जज बनकर ठगी की जाती थी ।
बीते दिनों शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजूर्ग महिला से मनी लॉन्ड्रिंग में उनका आधार कार्ड उपयोग होने का हवाला देकर उन्हे डिजिटल अरेस्ट करते हुए 79 लाख 69 हजार 047 रूपये की ठगी कर ली गई थी गई। वहीं एक अन्य प्रकण में शेयर टेड्रिंग के मामलों में साईबर अपराधियों द्वारा एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाईट का लिंक भेजकर ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार 590 रूपये का ठगी किया गया था।

जिसपर मामले की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने सायबर सेल की तकनीकी सहायता से दोनों मामले में 4 आरोपियों को गुरूग्राम हरियाणा व मध्यप्रदेश के सिहोर व इंदौर क्षेत्र से धर गिरफ्तार किया है । दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार, पैन कार्ड एवं 05 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है । इस मामले में राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि दोनों ही मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
मां ने नहीं बनाया खाना तो बेटे ने पीट पीटकर
सारंगढ़ – बिलाईगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं मिलने की वजह से आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

समय पर खाना नहीं मिलने पर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रत्ना बिरहा के रूप में हुई है, जो कि अपने पति और आरोपी बेटे लक्ष्मण बरिहा के साथ मेकरा गांव के छुईहा खार में रहती थी। रत्ना बिरहा जब अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी और यही वो खाना भी बना रही थी। तभी उसका बेटा लक्ष्मण वहां आया और खाना मांगा, तो उसकी मां ने कहा कि खाना बन रहा है समय लगेगा। फिर क्या था इतना सुनते ही लक्ष्मण गुस्से से आग बबुला हो गया और उसने लकड़ी से उसपर हमला कर दिया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
₹120 की शराब को ₹250 में बेचने पर विवाद
CG Crime : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो महीने पहले हुई हत्या की वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां अवैध शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में 19 वर्षीय साहिल सोनकर की हत्या और उसके दोस्त किशन यादव के घायल होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश शर्मा को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें : Rohit Sharma’s world record : इस 18 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

घटना उस समय हुई जब दोनों युवक लुतरा उर्स से लौटते वक्त तिफरा सब्जी मंडी के पास ब्लैक में शराब बेच रहे साहिल साहू से 120 रुपए की बोतल के बदले 250 रुपए मांगने पर विवाद में उलझ गए, जिसके बाद साहिल साहू ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों पर लकड़ी के बत्तों से हमला करवा दिया। किशन किसी तरह बचकर भाग निकला, लेकिन साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : CG Ration Card EKYC : छत्तीसगढ़ में 49 हजार लोगों को राशनकार्ड का होगा रद्द, जानिए लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
वारदात के बाद साहिल साहू और एक नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार आरोपी आकाश शर्मा को अब मुंगेर से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में छत्तीसगढ़
रायपुर। RAIPUR NEWS : गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा वीतराग रिसर्च फाउंडेशन, रायपुर (छ.ग.) और संदीपानी अकादमी, अछोटी, दुर्ग (छ.ग.) के सहयोग से “डिजिटल आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर अंतःविषयक दृष्टिकोण” (Interdisciplinary Perspectives on Digital Confidence, Safety, and Empowerment) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में गुरुकुल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य डिजिटल युग में महिलाओं और युवाओं के बीच डिजिटल आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न अंतःविषय दृष्टिकोणों पर गहन विचार-विमर्श करना है।

एक दिवसीय राष्ट्रीय हाइब्रिड सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निशित अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक (साइबर), रेंज साइबर पुलिस स्टेशन, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में डिजिटल आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा, “आज के दौर में केवल डिजिटल रूप से साक्षर होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल रूप से सुरक्षित और आत्मविश्वासी होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।” उन्होंने साइबर सुरक्षा चुनौतियों, डेटा गोपनीयता के महत्व और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहारों को दैनिक जीवन में अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर विस्तार से बात की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने विचारों को व्यक्त करने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सुरक्षा उपायों के साथ, डिजिटल स्पेस सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बन सकता है।
सम्मेलन में डॉ. ओ. पी. व्यास, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर ने मुख्य वक्ता एवं एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के रूप में अपने बहुमूल्य उद्बोधन में अकादमिक और तकनीकी दृष्टिकोण से डिजिटल युग की चुनौतियों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला और कहा उच्च शिक्षा संस्थानों में अब डिजिटल सुरक्षा और नैतिकता को मुख्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना अनिवार्य हो गया है। डिजिटल कॉन्फिडेंस केवल तकनीक का उपयोग करना नहीं, बल्कि इसके सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की समझ है।” उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के दौर में डिजिटल सशक्तिकरण के नए आयामों पर चर्चा की। डॉ. व्यास ने इस बात पर जोर दिया कि शोधकर्ताओं और छात्रों को डेटा गोपनीयता (Data Privacy) और साइबर एथिक्स (Cyber Ethics) के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सोनाली गुहा ने डिजिटल सुरक्षा के कानूनी और फोरेंसिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने साइबर अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया और भारतीय साइबर कानूनों के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक होना चाहिए तथा केवल तकनीकी सुरक्षा उपाय पर्याप्त नहीं हैं। डिजिटल आत्मविश्वास तब आता है जब हमें यह पता हो कि साइबर धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी रूप से कैसे कार्रवाई करनी है और न्याय कैसे प्राप्त करना है।” उन्होंने वास्तविक जीवन के मामलों और फोरेंसिक जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
सम्मलेन के दुसरे सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमेन में भौतिकी के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने विषय विशेषज्ञ के रूप में ऑनलाइन उद्बोधन दिया। उन्होंने ने डिजिटल तकनीक के मूल भौतिकी सिद्धांतों और डेटा ट्रांसमिशन की सुरक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि कैसे तकनीकी बुनियादी ढांचे की समझ डिजिटल सुरक्षा और विश्वास की नींव रखती है। उन्होंने क्वांटम कंप्यूटिंग और एन्क्रिप्शन में नवीनतम प्रगति के बारे में बात की और बताया कि भविष्य में डेटा सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक नवाचार कितने महत्वपूर्ण होंगे। डॉ. अमित कुमार ने अकादमिक जगत में डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाया जा सके ।
इस अवसर पर, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि डिजिटल साक्षरता आज की आवश्यकता है और इस तरह के सम्मेलन समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मलेन की आयोजन सचिव डॉ. दीपशिखा शर्मा ने सम्मलेन की रिपोर्ट प्रस्तुत की, कार्यक्रम संयोजक डॉ आदिती जोशी, डॉ. सिमरन आर वर्मा ने मंच संचालन किया।
सम्मेलन में देश भर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। विभिन्न सत्रों में डिजिटल सुरक्षा चुनौतियों, ऑनलाइन सशक्तिकरण के अवसरों और संबंधित कानूनी व सामाजिक पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सूने मकान से सोने–चांदी के जेवर किया पार
CG Crime : भिलाई के अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूने घर में हुई बड़ी चोरी का सिर्फ 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। महादेव घाट इलाके में एक बंद घर से सोने–चांदी के जेवर और नगदी मिलाकर 80 हज़ार रुपए की चोरी की गई थी। पुलिस ने सुबह पेट्रोलिंग के दौरान स्कूटी में संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने चोरी की सामग्री को अमलेश्वर के ही ज्वेलरी शॉप में बेचने की बात भी बताई। निशानदेही पर पूरा मसरूका बरामद कर अमित सोनकर, मोनू उर्फ दीक्षांत मांझी और राहुल सोनकर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अमलेश्वर पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई की अब हर तरफ चर्चा है।
RTE की आड़ में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी
रायगढ़। CG NEWS : जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शिक्षा का अधिकार—RTE की आड़ में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरोप है कि एक दंपती पिछले चार वर्षों से फर्जी स्कूल के नाम पर सरकारी प्रतिपूर्ति राशि का दुरुपयोग कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
खरसिया पुलिस ने एक ऐसे RTE फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है जिसमें ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी शांति टंडन ने मिलकर फर्जी स्कूल संचालन दिखाकर ₹22,52,281 की प्रतिपूर्ति राशि शासन से हासिल कर ली।मामला तब उजागर हुआ जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया के सहायक ग्रेड–02 खिलावन बंजारे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने ग्राम बड़े देवगांव में मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल बड़े देवगांव” नाम से एक अशासकीय विद्यालय संचालित होने का दावा किया था।जांच में सामने आया कि गांव में ऐसा कोई विद्यालय वास्तविक रूप में अस्तित्व ही नहीं रखता वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक दंपती ने स्वयं को संचालक और प्रधान पाठक बताकर बच्चों की फर्जी प्रवेश व उपस्थिति पंजी तैयार की सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के नाम अपने विद्यालय में दर्ज दिखाए गए और इन्हीं फर्जी प्रविष्टियों के आधार पर RTE के तहत शुल्क एवं गणवेश प्रतिपूर्ति की 22.52 लाख रुपए राशि अपने खाते में आहरित कर ली जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा राशि शासन में जमा करने का नोटिस भी दिया गया था, लेकिन दंपती ने रकम नहीं लौटाई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर पुलिस में RTE राशि गबन और फर्जी विद्यालय संचालन की शिकायत दर्ज की गई।खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BNS के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

बढ़ी हुई जमीन दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
हाफिज खान, राजनांदगांव। CG News : छत्तीसगढ़ में जमीन के दामों में हुई वृद्धि के मामले में विरोध प्रदर्शन करने आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के लिए कांग्रेसियों ने शहर के जयस्तंभ चौक से रैली निकाली और मानव मंदिर चौक पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें : CG Ration Card EKYC : छत्तीसगढ़ में 49 हजार लोगों को राशनकार्ड का होगा रद्द, जानिए लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
पुतला दहन के लिए कांग्रेस द्वारा पुलिस को चकमा देते हुए कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिनेमा लाईन की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले में पानी डालकर आग बुझाई।
पुतला दहन के आयोजन को लेकर नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तुगलगी फरमान जारी करके जमीनों की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। इसे फाइनेंशियल ईयर में ना लाकर सरकार ने बीच साल में जमीन के दरों को बढ़ाकर किसानों, व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ धोखा किया है । उन्होंने कहा कि अचानक जमीनों के दर बढ़ने पर लोग जमीन नहीं खरीद पा रहे हैं। वही जो जरूरतमंद है वह अपनी जमीन नहीं बेच पा रहे है।
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार को जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले ही प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जुटी।
लॉन्च से पहले लीक हुई Realme 16 Pro+ 5G और Realme C81 की डिटेल्स, जानें दमदार फीचर्स
शादी के बीच खूनी बवाल, चाकू मारकर युवक की हtया
बिलासपुर। CG NEWS : बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में खुशियों से सजा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए सीधे खूनी टकराव तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।
खपरी गांव के शादी समारोह में जहां चारों ओर उत्सव की रौनक थी, वहीं अचानक दो पक्षों में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच तीन से चार युवक अचानक राम भजन यादव पर टूट पड़े और चाकू से लगातार वार करते रहे। गंभीर रूप से घायल राम भजन को परिजन तुरंत बिल्हा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में घटना के बाद मातम और तनाव दोनों माहौल बना हुआ है…उधर सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या तथा बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




