Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 249

छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक : दो

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर से अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज होने वाला है। दक्षिण छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग के कई जिलों में आगामी तीन दिनों तक बहुत हल्की वर्षा और बादलों का दौर बना रहेगा, जिससे ठंडक और बढ़ेगी। प्रदेश में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.8°C जगदलपुर में और न्यूनतम 8.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जो उत्तरी क्षेत्र में बढ़ती ठिठुरन को दर्शाता है।

– Advertisement –

सिनोप्टिक सिस्टम के तहत चक्रवाती तूफान दितवाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सक्रिय है, जिसका हल्का असर बस्तर में बादल व बूंदाबांदी के रूप में दिख सकता है। दो दिनों बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की प्रशंसा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी

0

रायपुर, 30 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में लगे समर्पित लोगों को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विभिन्न राज्यों में शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां, शहद उत्पादन में वृद्धि, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम, नेचर फॉर्मिंग के महत्व, तथा सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता महोत्सवों के भव्य आयोजनों की प्रशंसा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारियाँ अत्यंत प्रेरक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरणादायी कहानी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत आधारित 3D लाइट एवं साउंड म्यूज़ियम, राष्ट्र को समर्पित स्वदेशी डिज़ाइन वाले युद्धपोत ‘आईएनएस माहे’, भूटान यात्रा, बनारस में आयोजित होने वाले चौथे ‘काशी तमिल संगमम’, विंटर टूरिज्म एवं विंटर गेम्स, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर में चल रहे नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और ‘मन की बात’ के माध्यम से वे सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देशवासियों तक पहुँचाते हैं। उनके अनुभवों का खजाना हमें यह सीख देता है कि ‘लोकल को ग्लोबल’ कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं रायपुर में मौजूद हैं और इसी दौरान हमें ‘मन की बात’ सुनने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण तथा उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ स्मारक के लोकार्पण की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा के उद्घाटन को भारत की एयरोस्पेस क्षमता में बड़ी छलांग बताया। उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’ के शामिल होने और भारत के स्पेस इकोसिस्टम में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा नई उड़ान दिए जाने का भी उल्लेख किया, जो भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है। कृषि क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। दस वर्ष पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा देश के लिए गर्व का क्षण है।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता भी अत्यंत विशेष रही। उन्होंने बताया कि यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों के लोग गीता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता का वाचन हुआ, जबकि लातविया में आयोजित महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मार्कण्डेय, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार

0

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जगदीश बग्गा के पैर में गंभीर चोटें आईं।

– Advertisement –

Ad image

चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 डायल कर घायल पिता को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले माजदा (CG 04 43030) की पहचान की गई।

– Advertisement –

Ad image

 

 

नकली शराब गिरोह का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय

0

CG NEWS : कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर एक और बड़ी चोट की है। झारखंड के जमशेदपुर से दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार किए गए हैं। यह वही नेटवर्क है जो कोलकाता से स्पिरिट मंगाकर कई राज्यों में नकली शराब की सप्लाई कर रहा था।

– Advertisement –

कबीरधाम जिले में पकड़े गए नकली देशी प्लेन शराब निर्माण की बड़ी साजिश का खुलासा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गया है। पुलिस की लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और नेटवर्क मैपिंग के आधार पर एक विशेष टीम झारखंड पहुँची… और इसी नेटवर्क के दो बड़े सप्लायरों— राकेश कोहली और मोहन प्रसाद गुप्ता को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी मोहन गुप्ता, फर्नीचर पॉलिश व्यवसाय के नाम पर कोलकाता से बड़ी मात्रा में स्पिरिट मंगवाकर, झारखंड और अन्य राज्यों में चल रहे अवैध शराब नेटवर्कों को सप्लाई करता था। साथ ही यह आरोपी कबीरधाम के पोड़ी क्षेत्र में पकड़े गए गिरोह को भी लंबे समय से स्पिरिट भेज रहा था।

वहीं दूसरा आरोपी राकेश कोहली, झारखंड में नकली अंग्रेजी शराब बनाने और सप्लाई करने का पुराना खिलाड़ी है। राकेश ने न सिर्फ कबीरधाम के पोड़ी में सक्रिय गिरोह से संपर्क बढ़ाया… बल्कि बस के ज़रिए केमिकल भेजकर यहाँ के आरोपियों को नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग भी दी। इतना ही नहीं यह आरोपी नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग सामग्री भी तैयार करवाकर भेजता था।

– Advertisement –

Ad image

इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए कबीरधाम पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय लेनदेन, ट्रांजैक्शन पैटर्न और डिजिटल नेटवर्क का व्यापक विश्लेषण किया। लंबे समय तक निगरानी के बाद पुलिस ने झारखंड में दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे —

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS)
एएसपी पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल
और एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक ने किया
इसमें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर सेल, और फील्ड टीम के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

इस नेटवर्क के पहले भी पाँच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें ईदरिस खान उर्फ पिंटू को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस इसका रिमांड लेकर नेटवर्क के और तार जोड़ने की तैयारी में है।

कबीरधाम पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नकली शराब, अवैध रसायन और किसी भी तरह के संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया।

 

Andre Russell Retirement : धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल

0

Andre Russell Retirement : केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर रहे Andre Russell ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने ये ऐलान 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले ठीक रविवार को किया. साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि वह तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे. 37 साल के रसेल आईपीएल 2014 से केकेआर टीम का अभिन्न अंग रहे हैं. वह 2026 सत्र से पहले ‘पावर कोच’ के रूप में टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे. आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अबू धाबी में नीलामी होगी.

– Advertisement –

आंद्रे रसेल का संन्यास
आंद्रे रसेल ने एक्स पर लिखा, “आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन मेरा आक्रामक अंदाज वैसा ही रहेगा. आईपीएल में पिछले 12 साल का सफर शानदार रहा. केकेआर परिवार को ढेर सारा प्यार.” उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दुनिया भर की अन्य लीग में छक्के जड़ता और विकेट लेता रहूंगा. मैं अपना घर (केकेआर) नहीं छोड़ रहा हूं और आप मुझे एक नई भूमिका में केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में देखेंगे. नया अध्याय. वही ऊर्जा. हमेशा के लिए ‘नाइट’.

– Advertisement –

Ad image

सपोर्ट स्टाफ में शामिल
सपोर्ट स्टाफ में शामिल होकर रसेल ने कैरेबियाई टीम के एक और दिग्गज टी20 क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है. पोलार्ड इससे पहले लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं. रसेल ने मीडिया में जारी बयान में कहा, “ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैं अभी भी दुनिया भर की विभिन्न लीगों और केकेआर की अन्य सभी फ्रेंचाइजी के लिए सक्रिय रूप से खेलता रहूंगा. मैंने (आईपीएल में) कुछ शानदार पल और बेहतरीन यादें साझा कीं, छक्के जड़े, मैच जीते, एमवीपी हासिल किए.”

छोड़ रहे हैं विरासत
उन्होंने कहा, “जब मैंने यह फैसला लिया, तो मुझे लगा कि इस समय यह सबसे अच्छा फैसला था. मैं अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहता हूं कि प्रशंसक संन्यास क्यों नहीं ले रहे कि जगह संन्यास अभी क्यों ले रहे जैसे सवाल पूछे.” रसेल ने कहा, “जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं, तो आप खुद को अलग-अलग टीमों की जर्सी में फोटोशॉप की हुई तस्वीरों में देखते रहते हैं. मुझे खुद को बैंगनी और सुनहरे रंग के अलावा किसी और रंग में देखकर अजीब लगता था और ये विचार मेरे दिमाग में घूमते रहते थे, जिससे मैं कुछ रातों तक सो नहीं पाया.”

– Advertisement –

Ad image

बनेंगे पावर कोच
रसेल ने कहा, “मेरे आईपीएल सफर के एक और अध्याय के बारे में मेरे और वेंकी मैसूर और शाहरुख खान के बीच काफी बातचीत हुई है. उन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया है और मैदान पर मेरे काम की सराहना की है. एक परिचित प्रणाली में होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.” उन्होंने कहा, “जब मैंने पावर कोच नाम सुना, तो मुझे लगा कि यह आंद्रे रसेल का सबसे अच्छा वर्णन करता है, क्योंकि जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करता हूं गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन करते रहा हूं ऐसे में मैं किसी भी विभाग में मदद कर सकता हूं.

अखिल यदु ने 65 किलोग्राम वर्ग में

0

SPORTS NEWS : रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय दूसरे चरण की कुश्ती प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर जोन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अखिल यदु ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की गई।

– Advertisement –

अखिल यदु का चयन अब आगामी जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिससे उन्होंने रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

– Advertisement –

Ad image

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने कोच, परिवार और मित्रों को देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वे और बेहतर प्रदर्शन कर रायपुर जिले का नाम और ऊँचा करने का संकल्प रखते हैं।

इससे पूर्व भी अखिल यदु ने रायपुर संभाग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता था।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: गिनती गिनने में छात्र ने की गलती, तो प्रधान पाठक ने जमकर पीटा, DEO ने किया निलंबित

0

बलरामपुर। CG NEWS: मासूम छात्र की पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।

– Advertisement –

बता दें कि मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के पलगी प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र ने गिनती गिनने में गलती की थी, जिसपर प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही अब प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

पलक तिवारी का प्रिंसेस लुक वायरल

0

Glamorous style: टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर धमाल मचा दिया है। दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी की बड़ी बेटी पलक, जो पहले पति राजा चौधरी से हैं, अब फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से डेब्यू करने वाली पलक ने फिल्मों में आने से पहले ‘बिजली बिजली’ म्यूजिक वीडियो से अपनी पहचान बनाई थी।

– Advertisement –

Ad image

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

– Advertisement –

Ad image

हाल ही में पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की झलक दिखाते हुए गोल्डन ऑफ-शोल्डर बॉडीफिटेड गाउन में तस्वीरें शेयर कीं। बनारसी ट्रेल, डायमंड नेकलेस, ओपन हेयर, हाई हील्स और न्यूड

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

– Advertisement –

Ad image

मेकअप के साथ उनका यह लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैन्स उन्हें “प्रिंसेस” कहकर तारीफों की बारिश कर रहे हैं और कई लोग कह रहे हैं कि खूबसूरती में वह अपनी मां को भी मात दे रही हैं।

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

पलक तिवारी (Photo: Instagram @palaktiwarii)

बता दें कि फिलहाल पलक किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं, लेकिन कई बड़े ब्रांड्स के फोटोशूट और पार्टियों में अक्सर स्पॉट होती रहती हैं, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज छाया रहता है।

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री ख

0

सक्ती। CG News : स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

– Advertisement –

जांच में नियमों का उल्लंघन, बिना गुणवत्ता परीक्षण सामग्री की खरीदी और गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सेवा नियमों के तहत इन तीनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय सक्ती में संलग्न रहेंगे।

– Advertisement –

Ad image

आज जानिए 12 राशियों का पूरा हाल —

0

Aaj Ka Rashifal 30 Nov: आज रविवार है — सूर्य देव का दिन,यह दिन शक्ति, सफलता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। आज किए गए अच्छे कार्यों का फल जल्दी मिलता है और रुके हुए कामों में तेजी आती है। ग्रहों की चाल आज ऐसे योग बना रही है कि कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। परिवार, करियर और धन में नए अवसर बनने वाले हैं।

– Advertisement –

जो लोग लंबे समय से किसी शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे—आज का दिन उनके लिए खास साबित हो सकता है। सूर्य की कृपा से ऊर्जा बढ़ेगी, मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता हर काम में सफलता दिलाएगी।

– Advertisement –

Ad image

मेष: ऊर्जा से भरपूर दिन, निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। करियर में नई शुरुआत के संकेत हैं और ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। हल्का माइग्रेन हो सकता है लेकिन परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। उपाय—हनुमान चालीसा पढ़ें। लकी प्रतिशत 86%.

वृषभ: आज संभलकर चलने की जरूरत है। करियर में सहकर्मियों से अनबन की स्थिति बन सकती है, संयम रखें। पेट की समस्या बढ़ सकती है। परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। उपाय—तुलसी को जल चढ़ाएं। लकी प्रतिशत 63%.

– Advertisement –

Ad image

मिथुन: आज अवसर और भागदौड़ दोनों साथ-साथ रहेंगे। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और बॉस प्रभावित होंगे। नींद की कमी परेशानी बन सकती है। परिवार में मेहमान आने की संभावना है, जबकि किसी पुरानी याद से मन भावुक होगा। उपाय—काले तिल का दान करें। लकी प्रतिशत 78%.

कर्क: मानसिक शांति का दिन। रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ेगा और पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा। उपाय—दूध से शिव अभिषेक करें। लकी प्रतिशत 84%.

सिंह: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण। किसी काम में देरी होगी—धैर्य जरूरी है। ब्लड प्रेशर संभालें। परिवार में किसी बड़े निर्णय को लेकर मतभेद हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। उपाय—सूर्य को जल दें। लकी प्रतिशत 58%.

कन्या: सकारात्मक बदलाव वाला दिन। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग हैं। हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है। उपाय—हरी सब्जियां दान करें। लकी प्रतिशत 82%.

तुला: मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। करियर में महत्वपूर्ण पेपरवर्क पूरा होगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में नाराजगी दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। उपाय—सफेद वस्तु का दान करें। लकी प्रतिशत 71%.

वृश्चिक: मजबूत और पॉजिटिव दिन। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बात मानेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। उपाय—शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। लकी प्रतिशत 90%.

धनु: शांत लेकिन प्रभावी दिन। काम और करियर में नए अवसर मिलेंगे, निर्णय सोच-समझकर लें। पीठ या घुटनों में हल्का दर्द हो सकता है। परिवार में यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। उपाय—तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं। लकी प्रतिशत 75%.

मकर: कामयाबी वाला दिन। आर्थिक लाभ और कारोबार में बढ़ोतरी संभव है। थकान महसूस हो सकती है। परिवार के सदस्यों से समर्थन मिलेगा और रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। उपाय—काली ऊनी चीज दान करें। लकी प्रतिशत 89%.

कुंभ: रचनात्मकता और नए आइडिया का दिन। काम में आपकी सोच से सफलता मिलेगी। तनाव कम होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। पुराने साथी से बात होने की संभावना। उपाय—दीपक या मोमबत्ती जलाएं। लकी प्रतिशत 77%.

मीन: भावनात्मक लेकिन सकारात्मक दिन। करियर में ध्यान भटक सकता है—फोकस बनाए रखें। आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा। उपाय—पीले फूल अर्पित करें। लकी प्रतिशत 69%.