Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 248

आज किसे मिलेगा बड़ा लाभ? जानिए पूरी 12 राश

0

Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार है — चंद्र देव का दिन। यह दिन भावनाओं, शांति, मानसिक मजबूती और परिवारिक सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। आज ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि कई राशियों को करियर और घर-परिवार में नए मौके मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानें आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा—

– Advertisement –

♈ मेष (Aries)

– Advertisement –

Ad image

आज का दिन सकारात्मक है। नए काम में तेजी आएगी और अधूरे काम पूरे होंगे।

Career: ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

Health: छोटी-मोटी थकान हो सकती है।

Family: घर में सुखद माहौल।

Relation: पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी।

Remedy: भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

Luck: ⭐⭐⭐⭐ 78%

♉ वृषभ (Taurus)

आज किसी पुराने काम का अच्छा फल मिल सकता है।

Career: प्रमोशन से जुड़े संकेत।

Health: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

Family: किसी रिश्तेदार का आगमन संभव।

Relation: प्रेम में नए अवसर।

Remedy: गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

Luck: ⭐⭐⭐ 72%

♊ मिथुन (Gemini)

आज तेजी से निर्णय लेने की जरूरत है।

Career: बिजनेस में बड़ा लाभ संभव।

Health: माइग्रेन या सिरदर्द से बचें।

Family: घर में किसी बात पर तनाव।

Relation: साथी नाराज़ हो सकता है।

Remedy: तुलसी के पौधे में जल दें।

Luck: ⭐⭐⭐ 70%

♋ कर्क (Cancer)

मानसिक शांति मिलेगी। पैसा आने के योग।

Career: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ।

Health: ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें।

Family: परिवार में खुशी का माहौल।

Relation: पुराने मतभेद खत्म होंगे।

Remedy: चावल दान करें।

Luck: ⭐⭐⭐⭐ 80%

♌ सिंह (Leo)

आज ध्यान भटक सकता है। काम में फोकस रखें।

Career: ऑफिस में दबाव बढ़ेगा।

Health: आंखों में समस्या हो सकती है।

Family: किसी सदस्य से मतभेद।

Relation: प्यार में दूरी न बढ़ाएं।

Remedy: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

Luck: ⭐⭐⭐ 65%

♍ कन्या (Virgo)

आज योजनाएं सफल होंगी। लाभ के संकेत।

Career: तरक्की के अच्छे योग।

Health: त्वचा से जुड़ी दिक्कत।

Family: किसी शुभ कार्य की बात बनेगी।

Relation: रोमांस बढ़ेगा।

Remedy: हरी चीज़ का दान करें।

Luck: ⭐⭐⭐⭐ 82%

♎ तुला (Libra)

आज मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

Career: बचकर फैसले लें।

Health: तनाव बढ़ सकता है।

Family: माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

Relation: रिश्ते में नई उम्मीदें।

Remedy: माता दुर्गा की आराधना करें।

Luck: ⭐⭐⭐ 68%

♏ वृश्चिक (Scorpio)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

Career: बड़े मौके हाथ लगेंगे।

Health: सेहत शानदार।

Family: घर में हंसी-खुशी का माहौल।

Relation: प्रेम मजबूत होगा।

Remedy: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Luck: ⭐⭐⭐⭐⭐ 90%

♐ धनु (Sagittarius)

अनुभव का फायदा मिलेगा।

Career: इंटरव्यू या एग्जाम में सफलता।

Health: पेट का ध्यान रखें।

Family: बुजुर्गों से सहयोग।

Relation: पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।

Remedy: भगवान विष्णु को पीली मिठाई चढ़ाएं।

Luck: ⭐⭐⭐⭐ 76%

♑ मकर (Capricorn)

काम का बोझ बढ़ेगा पर सफलता भी मिलेगी।

Career: लंबे समय से रुका काम पूरा।

Health: कमर दर्द परेशान कर सकता है।

Family: परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

Relation: रिश्ता मजबूत होगा।

Remedy: काली उड़द का दान करें।

Luck: ⭐⭐⭐ 69%

♒ कुंभ (Aquarius)

नई योजनाएं शुरू करना शुभ।

Career: ऑफिस में आपकी वाहवाही होगी।

Health: एलर्जी से बचें।

Family: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

Relation: प्रेम गहरा होगा।

Remedy: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Luck: ⭐⭐⭐⭐ 77%

♓ मीन (Pisces)

धैर्य और विवेक से दिन बेहतर निकलेगा।

Career: बड़े बदलाव संभव।

Health: थकान महसूस होगी।

Family: परिवार में शांति और सहयोग।

Relation: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

Remedy: भगवान कृष्ण को धूप अर्पित करें।

Luck: ⭐⭐⭐ 71%

पूर्वी सीमा पर भारत की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती

0

GRAND NEWS: भारत ने अपनी पूर्वी सीमा पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती शुरू कर दी है। बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में तीन नए रणनीतिक मिलिट्री स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं—असम के धुबरी में लाचित बोरफुकन स्टेशन, बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में फॉरवर्ड बेस तैयार किए जा रहे हैं। चोपड़ा बेस बांग्लादेश की सीमा से महज 1 किलोमीटर दूर है, जहां राफेल लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकें तैनात की जा रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

इन बेसों में रैपिड डिप्लॉयमेंट फोर्स, पैरा स्पेशल फोर्स, इंटेलिजेंस यूनिट और हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम होंगे। यह कदम भारत की रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रो-एक्टिव सैन्य नीति को दर्शाता है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे चिकन नेक भी कहा जाता है, अब पूरी तरह से भारत की सुरक्षा कवच में आ चुका है।

– Advertisement –

Ad image

भारत का यह रणनीतिक कदम बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के रुख से भी जुड़ा है। शेख हसीना की जगह अब मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में नई सरकार आई है, जिसकी विदेश नीति चीन और पाकिस्तान के नजदीक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदने और ड्रोन तकनीक में सहयोग की तैयारी में है, जबकि पाकिस्तान ने उसे JF-17 थंडर जेट ऑफर किया है।

भारत का संदेश अब स्पष्ट है — पूर्वी सीमा से कोई भी देश अगर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा तो जवाब तत्काल और निर्णायक होगा। सिलीगुड़ी कॉरिडोर अब भारत की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी रणनीतिक ताकत बन चुका है।

– Advertisement –

Ad image

भीषण सड़क हादसा, वेन्यू कार और ई रिक्शा में जबरदस्

0

खैरागढ़। CG News : रविवार शाम करीब 4 बजे खैरागढ़–कवर्धा मुख्य मार्ग पर शुभम् के मार्ट के सामने वेन्यू कार और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनीष पटेल, निवासी तुरकारीपारा, खैरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल खैरागढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और वेन्यू कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि एयरबैग खुलने से कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया वहीं उसके साथी को वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने अचानक वाहन सड़क की दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वेन्यू कार पूर्व जनपद सदस्य पारख दास कोसरे की बताई जा रही है, जिसे उनका ड्राइवर चला रहा था। जानकारी अनुसार चालक कार की सर्विसिंग करवाने राजनांदगांव गया था और वापसी के दौरान हादसा हुआ।

 

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने फरार वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसानों के लिए आय में वृद्धि का नया अध्याय

0

CG NEWS: प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की गई,  जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। योजना का उद्देश्य कृषकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है।

– Advertisement –

दालों के उत्पादन को बढ़ाकर  किसानों की आमदनी को है बढ़ाना
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम.आशा) एक व्यापक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करके लाभकारी मूल्य दिलाना है। इसमें तीन मुख्य घटक शामिल हैं: मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF), और मूल्य घाटा भुगतान योजना (PDPS) है । इसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को बढ़ाना और उनकी आय के संरक्षण की दिशा में काम करना है। इस योजनांतर्गत राज्य में उत्पादित किये जाने वाली अरहर, उड़द एवं मसूर का शत् प्रतिशत उपार्जन तथा शेष फसलों यथा मूंगफली, सोयाबीन, मूंग, चना, सरसों का राज्य के उत्पादन का 25 प्रतिशत उपार्जन केन्द्र सरकार द्वारा अपनी प्रापण संस्थाओं (प्रोक्योरमेंट एजेंसीज) नाफेड तथा एनसीसीएफ के माध्यम से किया जायेगा। सबसे खास बात यह है कि सरकार न केवल दालों के उत्पादन को बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, बल्कि किसानों की आमदनी को बढ़ाना चाहती है।

– Advertisement –

Ad image

किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम
सरकार चाहती है कि दाल उगाने वाले किसानों को उनकी मेहनत का पूरा पैसा मिले और उनकी फसल की समय पर खरीद की जा सके। इसी दिशा में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) शुरू किया गया है, जो किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है। इसके तहत किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की जाएगी।

बलौदाबाजार जिले में 5 उपार्जन केन्द्र
पीएम-आशा के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत जिले में 5 उपार्जन केन्द्रों  विकासखंड बलौदाबाजार जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बलौदाबाजार, विकासखंड पलारी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अमेरा, विकासखंड भाटापारा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धुर्राबांधा, विकासखंड कसडोल में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कसडोल, विकासखंड सिमगा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिमगा का नाम शासन द्वारा अधिसूचित किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

उपज विक्रय के लिए इच्छुक किसान को अपना पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर होगा करना
योजनांतर्गत उपज विक्रय हेतु इच्छुक कृषक को अपना पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर कराना तथा समीपस्थ उपार्जन केन्द्र संबंधित का उल्लेख करना अनिवार्य है। पंजीयन के दौरान चिन्हित उपार्जन केन्द्र के चयन द्वारा विपणन किया जा सकता है। प्रत्येक अधिसूचित फसल की उपार्जन अवधि 90 दिवस निर्धारित होती है। इस योजना के माध्यम से न सिर्फ कृषक द्वारा उसके उत्पाद का उचित मूल्य पर विक्रय किया जा सकता है अपितु प्रतिस्पर्धा विकास के द्वारा बाजार में उपज का अधिक मूल्य भी प्राप्त हो सकता है। यह समस्त स्थिति फसल विविधिकरण के लिए अनुकूल परिस्थितियों निर्मित करने में भी सहायक हो सकती है।

तेज रफ्तार माजदा पेड़ से जा टकराई — DJ सिस्टम के

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: अकलतरा–पामगढ़ मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पचरी राइस मिल के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन मौके पर ही पलट गया। गनीमत रही कि घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

– Advertisement –

हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार माजदा वाहन में DJ सिस्टम का पूरा सेटअप लोड था। इसमें दो जनरेटर, चार बेस, तीन पेटी सर्फ़ी लाइट, अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल थे, जो टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

– Advertisement –

Ad image

डीजे संचालक सूरज कश्यप ने बताया कि हादसे में लगभग 10 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। वाहन चोरभट्टी से शिवनारायण में एक कार्यक्रम के लिए जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की

0

रायपुर। CG NEWWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’  देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में लगे समर्पित लोगों को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विभिन्न राज्यों में शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां, शहद उत्पादन में वृद्धि, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम, नेचर फॉर्मिंग के महत्व, तथा सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता महोत्सवों के भव्य आयोजनों की प्रशंसा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारियाँ अत्यंत प्रेरक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरणादायी कहानी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत आधारित 3D लाइट एवं साउंड म्यूज़ियम, राष्ट्र को समर्पित स्वदेशी डिज़ाइन वाले युद्धपोत ‘आईएनएस माहे’, भूटान यात्रा, बनारस में आयोजित होने वाले चौथे ‘काशी तमिल संगमम’, विंटर टूरिज्म एवं विंटर गेम्स, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर में चल रहे नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया।

– Advertisement –

Ad image

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और ‘मन की बात’ के माध्यम से वे सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देशवासियों तक पहुँचाते हैं। उनके अनुभवों का खजाना हमें यह सीख देता है कि ‘लोकल को ग्लोबल’ कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं रायपुर में मौजूद हैं और इसी दौरान हमें ‘मन की बात’ सुनने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण तथा उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ स्मारक के लोकार्पण की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा के उद्घाटन को भारत की एयरोस्पेस क्षमता में बड़ी छलांग बताया। उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’ के शामिल होने और भारत के स्पेस इकोसिस्टम में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा नई उड़ान दिए जाने का भी उल्लेख किया, जो भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है।

कृषि क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। दस वर्ष पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा देश के लिए गर्व का क्षण है।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता भी अत्यंत विशेष रही। उन्होंने बताया कि यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों के लोग गीता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता का वाचन हुआ, जबकि लातविया में आयोजित महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,  केबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक आरंग नवीन मार्कण्डेय, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया

0

IND vs SA 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा-केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में टेम्बा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एडेन मार्करम टीम की कमान संभाल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे। जायसवाल 16 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार हो गए।

– Advertisement –

रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड
इसके बाद रोहित शर्मा को विराट कोहली का साथ मिला और इस जोड़ी ने रांची में खूब रंग जमाया। दोनों ने वैसी ही बल्लेबाजी की, जैसी रांची के फैंस उम्मीद कर रहे थे। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान चौके, छक्के, पुल, कट, स्टेट ड्राइव, और फ्लिक जैसे शानदार शॉट देखने को मिले। इस दौरान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। टीम का स्कोर जब 161 था, तो रोहित दूसरे विकेट के रूप में 51 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

– Advertisement –

Ad image

कोहली ने जड़ा 52वां शतक
रोहित के आउट होने के बाद भारत को ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीसरा और चौथा झटका भी जल्दी-जल्दी लगा, लेकिन विराट जमे रहे। विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। विराट ने 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। विराट 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का यह छठा शतक था।

जड़ेजा और राहुल ने भी मचाया धमाल
विराट के आउट होने के बाद कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 36 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 56 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद पर 32 रन की पारी खेल भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्जो जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश, ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

– Advertisement –

Ad image

 

“मन की बात” देशहित, राष्ट्र-निर्माण और सामूहिक चेतना को

0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि देशहित, राष्ट्र-निर्माण और सामूहिक चेतना को जागृत करने वाला एक प्रेरक माध्यम है यह कहना है लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने रविवार को राजधानी के आजाद चौक गांधी प्रतिमा के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी तथा स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक संवाद “मन की बात” के 128वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति आज रायपुर में होने के कारण कार्यक्रम का उत्साह दोगुना रहा।
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री ने आज मन की बात में भारत की रक्षा क्षमताओं, सबमरीन तकनीक, पर्यटन स्थलों के विकास तथा देशभर में स्थापित हो रहे रक्षा संग्रहालयों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। ऐसे विषय हमारे युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।”

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा कि “मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि हर महीने आयोजित होने वाली “मन की बात” को अवश्य सुनें। इससे जहां हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं देश के विकास, सुरक्षा और नई पहलियों के बारे में भी हम सभी को अद्यतन जानकारी मिलती है। प्रधानमंत्री जी जिस समर्पण से देश के हर वर्ग—युवा, महिला, किसान, उद्यमी—के लिए नई दिशा दिखाते हैं, वह हम सबके लिए सीख है और भविष्य गढ़ने की प्रेरणा भी।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद ने सदर मंडल के पदाधिकारियों तथा सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार जनसरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर यह संदेश देते हैं कि राष्ट्रहित के संवाद और सकारात्मक पहल जनता तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ

0

रायगढ़। CG NEWS : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ विनित कुमार जैन का राजधानी रायपुर में इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह पिछले कुछ सालों से कैंसर की बिमारी से ग्रस्त थे जो लगातार अपना इलाज रायपुर में करवा रहे थे। इसी दौरान रविवार को दोपहर 12.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह दिवंगत हो गए। सूचना मिलने पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।

– Advertisement –

बाल संप्रेक्षण गृह से 7 अपचारी नाबालिग फरार

0

दुर्ग। CG NEWS : पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण (बाल सुधार) गृह से 28 नवंबर की रात 7 अपचारी नाबालिग बच्चे फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अगले दिन 4 बच्चों को बरामद कर लिया, लेकिन 3 नाबालिग अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे दुर्ग जिले की सीमा पार कर चुके हैं।

– Advertisement –

यह पहला मामला नहीं है। लगातार दूसरी बार बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसी केंद्र से 3 नवंबर को भी 3 नाबालिग बच्चे फरार हुए थे, जिनमें हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल बालक भी थे। 26 दिन के भीतर दो बार नाबालिगों के भाग जाने ने विभागीय लापरवाही उजागर कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे दीवार फांदकर पीछे के हिस्से से बाहर निकल जाते हैं। बार-बार हो रही घटनाओं से पुलिस भी परेशान है, क्योंकि हर बार नाबालिगों को खोजने में काफी समय और संसाधन लगते हैं।

28 नवंबर की रात 7 बच्चों के भागने की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस ने टीम लगाई। 29 नवंबर को 4 बच्चे आसपास के क्षेत्रों में मिल गए, जिन्हें दोबारा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी 3 की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

सबसे गंभीर बात यह है कि विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं दे रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांभुलकर और बाल विकास अधिकारी अजय साहू को कई बार कॉल किया गया, लेकिन न उन्होंने फोन उठाया न वापसी में जवाब दिया।

लगातार हो रही लापरवाही, ढीली सुरक्षा और विभागीय चुप्पी ने एक बार फिर बाल सुधार गृह की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।