रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है।
अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में DGP/IGP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है।
गृह मंत्री ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है और इसी का परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी जो आज घटकर सिर्फ 11 रह गई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा।
श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 40 साल से देश नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए नासूर बने 3 हॉटस्पॉट – नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर – की समस्या के निराकरण के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे। गृह मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) कानूनों को सुदृढ़ बनाया गया, तीन नए आपराधिक कानूनों के साथ ही नारकोटिक्स और भगोड़ों के लिए मजबूत कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की पुलिसिंग विश्व में सबसे आधुनिक बन जाएगी।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद और उग्रवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का जिक्र कहते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगाने के बाद देशभर में उसके ठिकानों पर छापे मार कर गिरफ्तारियां की गईं, जो केंद्र – राज्य के समन्वय का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा Intelligence की Accuracy, Objective की clarity और Action की synergy के तीन बिंदुओं पर काम कर कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।
गृह मंत्री ने दोहराया कि हमें नारकोटिक्स और organised क्राइम पर 360 डिग्री प्रहार कर ऐसा तंत्र बनाना है जिससे इस देश में नार्को व्यापारियों और अपराधियों को एक इंच जमीन भी न मिल पाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्यों की पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ मिलकर नारकोटिक्स के राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर उनके आकाओं को जेल में डाले।
Public Review : धनुष और कृति सेनन की नई फिल्म “तेरे इश्क में” रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है, और टॉकीज के बाहर निकले लोगों ने फिल्म को शानदार बताया। दर्शकों ने कहा कि शुरुआत से ही फिल्म में इतना जुनून, प्यार और दर्द भरा है कि कई बार उन्हें धनुष की सुपरहिट फिल्म “रांझणा” की याद आ गई,
– Advertisement –
खासकर फिल्म के जो डायलॉग हैं—“प्रेम में मृत्यु है, मुक्ति नहीं” और “जब प्यार में मर जाते हैं, वह भी किसी के बेटे होते हैं”—इन लाइनों ने लोगों को अंदर तक छू लिया। धनुष के अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है और कृति सेनन को भी दर्शकों ने उनके करियर का सबसे दमदार रोल निभाने के लिए सराहा, फैंस ने कहा कि दोनों की केमिस्ट्री और भावनात्मक पलों ने फिल्म को खास बना दिया।
– Advertisement –
फिल्म देखने आए युवाओं और परिवारों ने कहा कि टिकट का पूरा पैसा वसूल हुआ, क्योंकि फिल्म में कहानी, भावनाएँ, एकतरफा प्यार का दर्द और शानदार संवाद सब कुछ दिल को छू जाते हैं। दर्शकों ने फिल्म के गानों को भी बेहतरीन बताया—कई लोगों ने कहा कि गाने सुनकर पुराने दिन याद आ गए और दिल बाग-बाग हो गया।
झांसी में पहले ही दिन इतनी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखकर साफ लग रहा है कि ‘तेरे इश्क में’ 2025 की सबसे बड़ी और यादगार लव स्टोरी बन सकती है और आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बना सकती है।
कोरबा। CG NEWS:एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे द्वारा आज 28 नवंबर को धान उपार्जन केंद्र जटगा, तहसील पसान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान शेर सिंह पिता अंगद सिंह द्वारा लाए गए 45 कट्टी धान का तौल पर्ची प्रस्तुत नहीं किया गया।
– Advertisement –
– Advertisement –
धान की वैधता संदिग्ध पाए जाने पर उसे जब्त किया गया।जब्त धान को धान उपार्जन केंद्र जटगा के प्रबंधक नारायण मरकाम को सुपुर्द किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई हेतु मंडी सचिव कटघोरा को सूचना प्रेषित की गई।
रायपुर। GRAND NEWS: जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा रायपुर में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कॉलोनीवासियों एवं संस्था द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल साहू, विधायक-रायपुर ग्रामीण, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया उपस्थित रहे।
– Advertisement –
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मनीश राज सिंघानिया एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में सभी कॉलोनीवासियों एवं सिंघानिया परिवार को 10वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कॉलोनी का वातावरण अत्यंत स्वच्छ एवं हरा-भरा है, और कॉलोनी से जुड़े किसी भी कार्य में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
– Advertisement –
संरक्षक राजकमल सिंघानिया ने भी सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कॉलोनीवासी उनके परिवार जैसे हैं, और किसी भी जरूरत पर वे आधी रात में भी उपस्थित होने के लिए तैयार हैं। मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मितेशभाई परमार ग्रुप (गोदिया वाला) ने अपनी भक्ति प्रस्तुति दी। तत्पश्चात हुए महाआरती में अतिथिगण एवं कॉलोनी के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया तथा राजकुमार राठी भी विषेश रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी के सूरज सिंह बघेल, विजय नथवानी, ऋषिराज सिंघानिया, कमल टंडन, प्रशांत बानी, प्रवीण वाधवानी, पवन चंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, टी.के. सरकार, सत्तु सिंह, पुरुषोत्तम छुगानी, अभय अकोलेकर, कैलाश राठी, राजेश राठी, कमलकांत टंडन, युसुफ शरीफ, परमवीर मनचंदा, शरणदीप सिंह सलूजा, अभिजीत अकोलकर, जुगलकिशोर सिंहा, कल्पना सिंहा, नवीन सिंह, रमेश भाकुनी, राजकुमारी द्विवेदी, गोकुल पटेल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सुकमा। CG NEWS: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी आज कुंदनपाल पहुँचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, गांव-क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में चल रहे SIR सर्वे को लेकर भी उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
– Advertisement –
– Advertisement –
हरीश कवासी ने कहा— “कांग्रेस पार्टी की जड़ें जनता के बीच हैं। हमें मिलकर संगठन को और मज़बूत बनाना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।”
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण – किसानों ने बताई परेशानियाँ
– Advertisement –
बैठक के पश्चात हरीश कवासी कुंदनपाल के धान उपार्जन केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया— * केंद्र में अभी तक धान खरीदी की विधिवत शुरुआत नहीं हुई है। * टोकन कटने की प्रक्रिया बंद है, जिसके कारण किसान भारी परेशानी में हैं। * कई दिनों से इंतज़ार के बाद भी सरकारी व्यवस्था सक्रिय नहीं दिख रही है, जिससे किसान निराश और हताश हैं।
इन समस्याओं पर हरीश कवासी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खरीदी में देरी और टोकन समस्या प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। किसानों को बिना कारण परेशान नहीं किया जा सकता। यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
उन्होंने शासन-प्रशासन से माँग की कि— * धान खरीदी की शुरुआत तुरंत की जाए। * टोकन जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र बहाल की जाए। * किसानों को सभी जरूरी सुविधाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंजली मरकाम, वेको हूंगा, नंदलाल, साधुराम नाग, केसा बारसे, सुकड़ा कुंजाम, देवनाथ मुचाकी, देवीचंद मुचाकी, तुलसीराम, जनपद सदस्य बुधराम मुचाकी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बलौदाबाजार-भाटापारा । CG NEWS: छत्तीसगढ़ में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन की नई दिशा पहल राज्य में सकारात्मक परिवर्तन का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है। कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान ने नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को न केवल सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया है, बल्कि उन्हें फिर से सामान्य जीवन में लौटने का अवसर भी दिया है। जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों से अब तक 181 युवक नशे की आदत से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं, जबकि 16 युवक फिलहाल उपचार ले रहे हैं।
– Advertisement –
जिले में नशामुक्ति सेवाओं को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में सामाजिक संस्था संगी मितान सेवा संस्थान की भूमिका उल्लेखनीय रही है। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त यह संस्था जुलाई 2024 से बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कर रही है। यहां अब तक 192 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से अधिकांश ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख, काउंसलिंग, डिटॉक्सिफिकेशन, योग, पौष्टिक भोजन और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन में नया मोड़ पाया है।
– Advertisement –
जिले में उपचार सेवाओं के विस्तार के लिए भाटापारा के महारानी चौक में दूसरा नशा मुक्ति केंद्र भी शुरू किया गया है। 15 बेड वाले इस केंद्र में 10 युवक उपचाररत हैं। यह केंद्र युवाओं को संरक्षित वातावरण और मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नई दिशा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव गहन जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मास्टर वॉलेंटियरों द्वारा हर ग्राम पंचायत में नशा विरोधी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। जिले के महाविद्यालयों में आयोजित 42 कैंप और 34 कार्यशालाओं में 24 हजार 107 विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता प्राप्त की है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति सेवाओं का लाभ 12 हजार 150 लोगों तक पहुंचाया गया है। भारत माता वाहिनी के 140 समूहों के 1400 सदस्य दीवार लेखन, पोस्टर एवं सतत जागरूकता के माध्यम से अभियान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
– Advertisement –
नशा मुक्ति केंद्रों का प्रभाव केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कारगर सिद्ध हुआ है। अनेक युवक उपचार के बाद केंद्र में ही केयरटेकर, कुक या अन्य सेवाओं से जुड़े कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें रोजगार और सम्मान दोनों प्राप्त हुआ है। नशे से बाहर निकलकर सकारात्मक उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने की उनकी यात्राएं जिले के लिए प्रेरक उदाहरण बन गई हैं।
बलौदाबाजार जिला प्रशासन का यह मॉडल न केवल नशामुक्ति सेवाओं को प्रभावी बना रहा है, बल्कि युवा शक्ति को सही दिशा देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार भी तैयार कर रहा है।
रायपुर। CG NEWS: रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों द्वारा गलत अधिनियम के तहत पंजीयन कराने और उसके विपरीत जाकर कॉलोनी का रख-रखाव व शुल्क वसूली करने के मामलों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कारण रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स विकास सोसायटी का पंजीयन रद्द कर दिया है तथा ऐसी ही गलत श्रेणी में पंजीकृत 360 रहवासी सोसायटियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है कि ये सोसायटियां उस अधिनियम में पंजीकृत हैं, जिसमें कॉलोनियों के दैनिक रख-रखाव शुल्क लेने का प्रावधान ही नहीं हैं, जबकि वे नियमित रूप से ऐसे कार्य कर रही थीं। रहवासी सोसायटियों को छत्तीसगढ़ कोऑपरेटिव 1960 एक्ट के तहत पंजीयन कराना जरूरी है।
भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत से अधिक आबंटितियों द्वारा घर या प्लॉट बुक कराने के तीन माह के भीतर आबंटितियों की एसोसिएशन या सहकारी सोसायटी बनाना अनिवार्य है। ये सोसायटियां कॉलोनी के रख-रखाव और प्रबंधन की जिम्मेदार होती हैं।
रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 यथा संशोधित 1998 के तहत ऐसी सोसायटियों का पंजीयन सोसायटी अधिनियम की धारा-2 में वर्णित प्रयोजन के अनुसार केवल सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उद्देश्य वाली संस्थाओं के लिए है। इसमें दैनिक रख-रखाव या मेंटेनेंस से जुड़े प्रावधान नहीं हैं। इसलिए रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी अधिनियम, 1960 के तहत ही किया जाना चाहिए। इन्हीं नियमों के उल्लंघन पर आनंद विहार रेसिडेंट्स विकास सोसायटी द्वारा रख-रखाव कार्य करने और शुल्क वसूली को उसके पंजीकृत उद्देश्यों के विरुद्ध पाया गया। शिकायत और सुनवाई के बाद अधिनियम की धारा-34 के अंतर्गत उसका पंजीयन निरस्त कर दिया गया।
रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ ने पद्मिनी भोई साहू ने राज्य की ऐसी कुल 360 सोसायटियों को निर्देशित किया है कि यदि उनके उद्देश्य अधिनियम की धारा-2 के विपरीत हैं, तो वे 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टलrfas.cg.nic.in पर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में सुधार नहीं करने या शिकायत मिलने पर पंजीयन रद्द किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
हम सब मिलकर ही छत्तीसगढ़ी को उसके योग्य दर्जा दिला सकते हैं-अनुज
रायपुर। CG NEWS: आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित आठवाँ प्रान्तीय सम्मेलन-2025 कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए| इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर के साहित्यकारों, समाजिक संगठनों, सांस्कृतिक कर्मियों और भाषा प्रेमियों ने एक संयुक्त संकल्प के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में व्यापक सामाजिक एकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
– Advertisement –
विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति, इतिहास और अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। यदि हमें इसे विस्तार और प्रसार देना है तो हमें इसे केवल मंच पर नहीं, बल्कि अपने विचार और व्यवहार में भी लाना होगा। छत्तीसगढ़ी भाषा का सम्मान करते हुए हम अपने जीवन और कार्य में इसे अपनाएँ, यही इसके संवैधानिक दर्जे की दिशा में सबसे बड़ी पहल होगी”।
– Advertisement –
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य तक पहुँचने का सबसे सशक्त मार्ग छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों, कलाकारों, युवाओं और सभी नागरिकों की सादगी, ईमानदारी और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण में निहित है।
– Advertisement –
“हम जितना अपनी भाषा से जुड़े रहेंगे, उतनी ही तेजी से हमारी पहचान मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ी से जीवन के हर क्षेत्र में — प्रगति, प्रसिद्धि, मान और सम्मान— सब प्राप्त किया जा सकता है,”|कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने छत्तीसगढ़ी भाषा के सम्मान, पहचान और संवैधानिक मान्यता के लिए अपने प्रयासों को और अधिक संगठित, रचनात्मक तथा प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अंत में शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाषा आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं, संपूर्ण छत्तीसगढ़ की भावनाओं और भविष्य का आंदोलन है।“हम सब मिलकर ही छत्तीसगढ़ी को उसके योग्य दर्जा दिला सकते हैं।”
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा,पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन सहित गणमान्य जन मन उपस्थित रिहिन।
जांजगीर-चांपा । CG NEWS: के मुलमुला थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर… शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल भेजा गया है।
– Advertisement –
– Advertisement –
कार में सवार तीन पत्रकार, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, उन्हें भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य जारी है। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।