Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 253

झीरम हत्याकांड का मास्टरमाइंड चैतू समेत 10

0

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

  1. DKSZC- चैतू उर्फ श्याम दादा, 25 लाख इनामी
  2. डीसीवीएम- सरोज उर्फ़, 8 लाख इनामी
  3. भूपेश उर्फ सहायक राम -ACM
  4. प्रकाश -ACM
  5. कमलेश उर्फ झितरु -ACM
  6. जननी उर्फ रयमती कश्यप-ACM
  7. संतोष उर्फ सन्नू-ACM
  8. नवीन -ACM
  9. रमशीला-PM
  10. जयती कश्यप -PM

कुल 65 लाख का ईनाम

 झीरम हमले का मास्टरमाइंड था चैतू

चैतू उर्फ श्याम दादा, जिसका पूरा नाम गिरी रेड्डी पवन दा रेड्डी है, नक्सल संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण कैडर माना जाता है। लगभग 60 वर्षीय यह कैडर मूलतः ग्राम तुलसापुर, मंडल रघुनंदापल्ली, जिला वारंगल का रहने वाला है। वह DKSZC का वरिष्ठ सदस्य और दरभा डिवीजन का इंचार्ज था। उसके खिलाफ 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान चैतू ने अपने पास रखी AK-47 रायफल भी पुलिस के हवाले कर दिया है।

मामूली विवाद पर बेटे ने ले ली पिता की जान

0

CG Crime : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोटीगुड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव के 55 वर्षीय राजाराम राठिया की मौत की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव के ही दिल कुमार राठिया का अपने पिता राजाराम से विवाद हुआ था, जिसके दौरान उसने जलाऊ लकड़ी से हमला कर राजाराम की हत्या कर दी।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : CG DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO 

मृतक के बेटे मनमोहन राठिया के अनुसार, 26 नवंबर की रात दिल कुमार, पत्नी और उसके पिता आग ताप रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच बहस हुई, जो अक्सर होती रहती थी, इसके बाद मनमोहन सोने चला गया। सुबह दिल कुमार ने स्वयं उसे बताया कि विवाद के दौरान उसने लकड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद मृतक का शव घर में ही पाया गया।

– Advertisement –

Ad image

थाना प्रभारी ने तत्काल आरोपी दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को उसने सबूत मिटाने के उद्देश्य से जला दिया है। उसके बयान के आधार पर साक्ष्य छिपाने की धारा 238 बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

CG Breaking : डीजी-आईजी कांफ्रेंस के बीच माओवादियों की चेतावनी… 1 जनवरी को बड़ी वारदात को देंगे अंजाम? CG, महाराष्ट्र और एमपी के CM को लिखा पत्र

0

सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के प्रवक्ता अनंत ने छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम से पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नए वर्ष की पहली तारीख को कमेटी के सभी साथी एक साथ सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. लेकिन इसके एक महीने पहले तीनों राज्यों की सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त तारीख तक सुरक्षा बलों के अभियानों को पूरी तरह से रोक दें. मुठभेड़ ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को सुरक्षाबल अंजाम ना दें.
अनंत ने कहा कि महीनेभर के दौरान हम जोनभर में बिखरे हमारे तमाम साथियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे. सुरक्षा बलों के अभियान के जारी रहने से इसमें व्यवधान उत्पन्न होगा. हम टुकड़ों-टुकड़ों में हथियार छोड़कर आने के बजाय एकसाथ या फिर कहे, एक बड़ी तादाद में सरकार के पुनर्वास योजना को स्वीकार करके मुख्यधारा में आना पसंद करेंगे.

चर्चा के लिए जारी की खुली फ्रिक्वेंसी…

सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के प्रवक्ता अनंत की ओर से जारी प्रेस नोट में साथियों के चर्चा के लिए खुली प्रिक्वेंसी 435.715 जारी की है. यह पहला मौका है जब नक्सलियों की ओर से सार्वजनिक रूप से फ्रीक्वेंसी नंबर जारी की गई है.

The post CG Breaking : डीजी-आईजी कांफ्रेंस के बीच माओवादियों की चेतावनी… 1 जनवरी को बड़ी वारदात को देंगे अंजाम? CG, महाराष्ट्र और एमपी के CM को लिखा पत्र appeared first on Grand News.

नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : सीपत थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खारंग जलाशय की नहर में एक अज्ञात युवक का शव औंधे मुंह पानी में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि शव एक से दो दिन पुराना माना जा रहा है।

– Advertisement –

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

– Advertisement –

Ad image

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सीपत एनटीपीसी के मटेरियल गेट के पास की है, जहां से गुजरने वाली खारंग जलाशय की नहर में बहेरा पुल के नीचे ग्रामीणों ने सुबह करीब एक फीट पानी के अंदर युवक का शव देखा। मृतक जींस और शर्ट पहने हुए था। इसकी सूचना तुरंत सीपत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया।

पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर सबसे पहले उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू की। जांच के दौरान पूरे क्षेत्र की पड़ताल की जा रही है, साथ ही यह भी तलाशा जा रहा है कि युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी अन्य वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। वहीं, फिलहाल अज्ञात युवक की पहचान और घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटाने पर फोकस किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

 

NIT चौपाटी तोड़ने पर बवाल तेज, पूर्व महापौर ने

0

रायपुर। CG News : NIT चौपाटी को जब से तोड़ा गया है, तब से राजधानी में कोहराम मचा हुआ है। कांग्रेस इस बात का कड़ा विरोध कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों का हक छीन रही है। रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने राजभवन में जाकर इस संदर्भ में ज्ञापन दिया।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि गरीबों के हक को छीनने का काम सरकार ने किया है। अभी तक उन व्यापारियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है कि वे अब कहां अपना व्यापार करेंगे। वहां छोटे लोग हैं, मध्यम वर्ग के लोग हैं, जिनकी रोजी-रोटी दुकान से चलती थी। अचानक एक आदेश से उनके व्यवसाय को सरकार ने बंद कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

CG DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

0


Under 19 Asia Cup 2025 : BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। खास बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी का इस टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। वे स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

– Advertisement –

Ad image

अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने टीम की घोषणा की है। ये टूर्नामेंट दुबई में 12 दि​संबर से खेला जाएगा। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को इस टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं विहान मल्होत्रा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आएंगे।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : Ind vs SA Raipur : आज यहां से खरीद पाएंगे भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे टिकट… इनके पास फ्री में मैच देखने का मौका!

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

– Advertisement –

Ad image

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा चौथी टीम का ऐलान होना बाकी है।

इन दिन पकिस्तान से मुकाबला

अंडर 19 एशिया कप के दौरान टीम इंडिया अपने सफर का आगाज 12 दिसंबर से करेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत।

Ind vs SA Raipur : आज यहां से खरीद पाएंगे भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे टिकट… इनके पास फ्री में मैच देखने का मौका!

 



Source link

आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी,

0

रायपुर। Chhattisgarh DGP-IGP conference : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज 28 नवंबर से DGP-IGP कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। वही आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस एम-1 रहेंगे, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे।

– Advertisement –

कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसवे यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जा सकते हैं। पीएम डीजीपी- आईजीपी कांफ्रेंस के समापन सत्र में भी शामिल होंगे। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।

– Advertisement –

Ad image

‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है, और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है। उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें। व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं।

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है। यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया जा चुका है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष 60वां पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे। नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और डीआईजी तथा एसपी स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस वर्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।

Ind vs SA Raipur : आज यहां से खरीद पाएंगे भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे टिकट… इनके पास फ्री में मैच देखने का मौक!

0

दूसरे चरण की बुकिंग शुक्रवार को शुरू कर दी जाएगी। इस दूसरे चरण में भी एक आईडी पर केवल चार टिकटें दी जाएंगी। टिकट बुक होने के बाद इसके फिजिकल टिकट के लिए ऑनलाइन बुक कराने वालों को अपने स्मार्टफोन के साथ राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर में आना होगा। वहीं, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी फ्री में मैच देख सकेंगे।
Ind vs SA Tickets Raipur आपको बता दें 24 नवंबर को सुबह इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही छात्रों की भारी भीड़ सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लग गईं।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरेंगी।

The post Ind vs SA Raipur : आज यहां से खरीद पाएंगे भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे टिकट… इनके पास फ्री में मैच देखने का मौक! appeared first on Grand News.

CG NEWS: ऑटो से उतरकर महिला ने उतारे कपड़े… ऑटो चालक से विवाद .लोगों को दी भद्दी गालियां.देखिए वीडियो….

0

कोरबा। CG NEWS: कल्पना कीजिए कि कोई महिला अपने बच्चों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रही है और अचानक एक स्थान पर उतरने के बाद अपने शरीर पर मौजूद कपड़ों को अचानक उतार दे तो क्या होगा?

इस तरह की तस्वीर अक्सर लोग पश्चिमी देशों में देखते रहे हैं। वहां विभिन्न मामले को लेकर इस तरह की हरकतें हो जाती है और वहां इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में इस तरह का नजारा देखने को मिला।


खबर मिली कि एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में उसका किसी बात पर ऑटो चालक से विवाद हुआ तो वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक उसने अपने कपड़े उतार दिए। फिर बच्चे को लेकर चौराहे की तरफ बढ़ चली। इस दौरान उसने लोगों को अभद्र गालियां दी इस दौरान चौराहे पर विचित्र माहौल रहा। महिला कौन थी और उसका वास्ता कहां से है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

The post CG NEWS: ऑटो से उतरकर महिला ने उतारे कपड़े… ऑटो चालक से विवाद .लोगों को दी भद्दी गालियां.देखिए वीडियो…. appeared first on Grand News.

किस्मत चमकेगी या आएंगी चुनौतियाँ?

0

Aaj Ka Rashifal:  ग्रहों की चाल आज कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। कहीं किस्मत मेहरबान होकर अवसरों के दरवाज़े खोलेगी, तो कहीं अचानक आने वाली चुनौतियाँ रास्ता रोक सकती हैं। रिश्तों, करियर, सेहत और धन—हर क्षेत्र में आज सितारे अलग संकेत दे रहे हैं। जानिए, 28 नवंबर 2025 का दिन आपके भाग्य में क्या नया लिखने वाला है।

– Advertisement –

मेष (Aries)

आज का दिन: काम में तेजी आएगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
करियर: रुका काम बनने की संभावना, नई शुरुआत होगी।
हेल्थ: गैस/अपच की समस्या।
फैमिली: घर में किसी बात पर तनाव लेकिन जल्दी सुलझ जाएगा।
रिलेशनशिप: पार्टनर आपकी भावनाएँ समझेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 84%

– Advertisement –

Ad image

वृषभ (Taurus)

आज का दिन: मेहनत ज्यादा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।
करियर: प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की चर्चा।
हेल्थ: सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है।
फैमिली: परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी।
रिलेशनशिप: रिश्तों में सुधार होगा।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 78%

मिथुन (Gemini)

आज का दिन: अचानक धनलाभ का योग।
करियर: नए प्रोजेक्ट हाथ लगेंगे, बॉस खुश होंगे।
हेल्थ: थकान और कमजोरी।
फैमिली: कोई मेहमान आ सकता है।
रिलेशनशिप: रोमांटिक दिन—सरप्राइज मिलेगा।
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: ⭐ 90%

– Advertisement –

Ad image

कर्क (Cancer)

आज का दिन: निर्णय सोच-समझकर लें—फायदा होगा।
करियर: ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा।
हेल्थ: BP या तनाव बढ़ सकता है।
फैमिली: घर का कोई सदस्य मदद मांगेगा।
रिलेशनशिप: रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट, बातचीत करें।
उपाय: चावल का दान करें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 72%

सिंह (Leo)

आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ेगा, सम्मान मिलेगा।
करियर: बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।
हेल्थ: कमर या पैर दर्द।
फैमिली: घर में खुशखबरी।
रिलेशनशिप: रोमांटिक नोकझोंक।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: ⭐ 91%

कन्या (Virgo)

आज का दिन: मन तनाव में रह सकता है—शांति बनाए रखें।
करियर: वर्कलोड बढ़ेगा।
हेल्थ: पेट या एसिडिटी की समस्या।
फैमिली: परिवार का साथ मिलेगा।
रिलेशनशिप: दूर के रिश्ते में गलतफहमी बढ़ेगी।
उपाय: हरे वस्त्र पहनें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 67%

तुला (Libra)

आज का दिन: आर्थिक लाभ और रुके हुए काम बनने के संकेत।
करियर: बिजनेस में नई डील से फायदा।
हेल्थ: नींद कम होगी।
फैमिली: घर में शुभ समाचार।
रिलेशनशिप: नया रिश्ता शुरू होने की संभावना।
उपाय: देवी को लाल फूल चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: ⭐ 87%

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन: साहस बढ़ेगा—कठिन काम भी पूरे होंगे।
करियर: नई डील पर बातचीत आगे बढ़ेगी।
हेल्थ: हल्का बुखार, सर्दी-खांसी।
फैमिली: किसी बात को लेकर तनाव।
रिलेशनशिप: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: ⭐ 75%

धनु (Sagittarius)

आज का दिन: यात्रा के योग मजबूत।
करियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।
हेल्थ: घुटने या कमर दर्द।
फैमिली: घर में शांति और सहयोग।
रिलेशनशिप: दूरियां कम होंगी।
उपाय: पीले फल दान करें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 82%

मकर (Capricorn)

आज का दिन: काम में दिक्कतें—लेकिन परिणाम आपके पक्ष में।
करियर: बॉस दबाव डाल सकते हैं।
हेल्थ: बैक-पेन से सावधान।
फैमिली: परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
रिलेशनशिप: नाराज़गी दूर करें।
उपाय: काले तिल का दान करें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 71%

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन: मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर: नए अवसर हाथ लगेंगे।
हेल्थ: आंखों में जलन।
फैमिली: महत्वपूर्ण बातचीत होगी।
रिलेशनशिप: दिल की बात कहने का सही दिन।
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।
लकी प्रतिशत: ⭐ 90%

मीन (Pisces)

आज का दिन: पुराने डर दूर होंगे—आत्मविश्वास बढ़ेगा।
करियर: बड़ा आर्थिक लाभ।
हेल्थ: हल्की एलर्जी सकती है।
फैमिली: परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
रिलेशनशिप: रोमांस हाई रहेगा।
उपाय: केले के पेड़ को जल दें।
लकी प्रतिशत: ⭐ 93%