Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 254

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

0

रायपुर। CG NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।इसके पहले गृहमंत्री शाह 28 नवंबर की दोपहर को रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद वे आज 27 नवंबर की देर रात को ही रायपुर पहुंच गए है। अमित शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट और सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। कार्केट टीम सहित समस्त सुरक्षा इकाइयों को अलर्ट मोड पर है।

– Advertisement –

बता दें कि नवा रायपुर के IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल होंगे। पीएम को नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहराया जाएगा। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहरेंगे। दोनों बंगले वीवीआईपी मानकों के अनुरूप तैयार कर लिए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

गांव के मैदानों से ग्लोबल मंच तक—सांसद बृजमोहन

0

रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव—युवा शक्ति का महामंच, और अब भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की ऐतिहासिक मेजबानी!

– Advertisement –

रायपुर। CG News: “हम खेलेंगे तो खेलेगा इंडिया” के प्रखर संकल्प के साथ रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव अपनी दूसरी कड़ी में अभूतपूर्व ऊर्जा, उत्साह और सहभागिता का गवाह बना। तिल्दा और धरसींवा विकासखंडों में आयोजित इस महोत्सव में हजारों खिलाड़ियों ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक खेलों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की मिट्टी की प्रतिभा को नई पहचान दी।

– Advertisement –

Ad image

आज एमिटी विश्वविद्यालय, खरोरा में हुए विकासखंड स्तरीय आयोजन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अनुशासित और भव्य स्वागत युवा शक्ति के आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना की सजीव झलक था। खम्हरिया, कनकी, सांकरा, खपरी कला जोन के 82 ग्राम पंचायतों से आए 2106 खिलाड़ियों ने कुश्ती, भारोत्तोलन, शतरंज, खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, तैराकी और कई अन्य खेलों में दमखम दिखाया।

– Advertisement –

Ad image

वहीं धरसींवा के परसतराई में 78 ग्राम पंचायतों एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने 13 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल संस्कृति के इस बड़े अभियान को नई ऊँचाई दी।

विजेताओं को सम्मानित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। जो मैदान में उतरा, वह विजेता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि रायपुर सांसद खेल महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव और प्रत्येक ब्लॉक में खेल संस्कृति विकसित करने का संकल्प है, ताकि ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमक सके।

 

 

*भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी—सांसद खेल महोत्सव की भावना को राष्ट्रीय सम्मान*

 

इसी बीच भारत को मिली एक ऐतिहासिक उपलब्धि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ने देश के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। अहमदाबाद में होने जा रहा यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता, खेल-संस्कृति के लिए सतत संकल्प और विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का प्रत्यक्ष परिणाम है।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि, “जब धरसींवा, तिल्दा और रायपुर का युवा मैदान में उतरता है, उसी ऊर्जा से भारत जैसे वैश्विक मंचों पर खड़ा होता है। सांसद खेल महोत्सव जैसे प्रयास—गांव से ग्लोबल तक—भारत की खेल यात्रा को मजबूत नींव देते हैं। आज छत्तीसगढ़ के युवा खेल रहे हैं, कल वे कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का झंडा लहराएंगे।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशभर में खेलो इंडिया और फिट इंडिया की संस्कृति स्थापित कर दी है, और सांसद खेल महोत्सव उन्हीं संकल्पों को स्थानीय स्तर पर जीवन्त रूप देने का प्रयास है।

 

 

*भविष्य के चैंपियनों की खोज—रायपुर से कॉमनवेल्थ तक*

 

इस वर्ष के विजेताओं को अब रायपुर में आयोजित होने वाले तीसरे चरण *सुपर फाइनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यही मंच आगे बढ़कर उन युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं तक पहुंचाने की बुनियाद बना सकता है।

 

युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष को सलाम करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

“युवा खेलेगा… तो छत्तीसगढ़ जीतेगा।

भारत खेलेगा… तो दुनिया देखेगी!”

 

आयोजन में विधायक श्री अनुज शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पियूषकांत पांडे समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी स्कूली विद्यार्थी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

तीन पत्नियाँ, तीन दावे… नगर सैनिक की ट्रिपल श

0

गरियाबंद/राजीम। CG News : जिले में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों का मामला सामने आया है। राजीम थाना में दर्ज FIR के अनुसार, गोपीराम ने तीन अलग-अलग महिलाओं से अविवाहित होने का झूठ बोलकर शादी, उनके दहेज का सामान हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसे संगीन अपराध किए हैं।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता शुशीला रात्रे, जो खुद तीसरी पत्नी है, ने बताया कि वर्ष 2023 में एक सामाजिक सम्मेलन के दौरान गोपीराम से उसकी मुलाकात हुई। खुद को कुंवारा बताकर उसने शादी कर ली। लेकिन कुछ महीनों बाद खुलासा हुआ कि उसकी दो पत्नियाँ पहले से हैं, जो प्रताड़ना से तंग आकर उसे छोड़कर जा चुकी हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

शुशीला का आरोप है कि जब उसने सवाल उठाए तो गोपीराम और उसके परिजनों ने उसे जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, वह अपनी नौकरी का रोब दिखाकर महिलाओं को धमकाता और उनका सामान हड़प लेता था।

 

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत राजीम थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा, शुशीला रात्रे ने एसपी गरियाबंद से भी न्याय की मांग की है।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट, कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 27 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का यह पवित्र आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। चक्र पूजा केवल मिट्टी के चाक की आराधना नहीं, बल्कि सृष्टि के निर्माण, परिश्रम, रचनात्मकता और मानव जीवन की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आप सभी मिट्टी की कला में सिद्धहस्त हैं। आपकी रचनात्मक मेहनत हमारे तीज-त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों को जीवंत और पूर्णता प्रदान करती है। हमारी सरकार आपकी इस अनमोल विरासत के संरक्षण, संवर्धन और सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक चाक (इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील) का वितरण किया जा रहा है, जिससे मेहनत कम होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और उत्पादों को बेहतर फिनिशिंग मिलेगी। इससे बाजार में ऊँचा मूल्य मिलेगा और वर्षभर स्थिर आमदनी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए नई डिजाइन, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार कुम्हारों को वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है, जिससे आप नए उपकरण खरीदकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। मार्केटिंग के लिए मेलों, प्रदर्शनियों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स का उपयोग बढ़ाया जा रहा है, जिससे आपकी कला पूरे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुँच सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ की माटी कला को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की अपील की।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, पद्मश्री जागेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूराम चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को

0

रायपुर। CG NEWS: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब  आज पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में आयोजित  सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम के पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।

– Advertisement –

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

– Advertisement –

Ad image

सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने कर रही है कार्य

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पीएम  स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय एक उत्कृष्ट संस्था है जहां से पढ़कर विद्यार्थी उच्च पदों पर पहुंचते हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के मुताबिक पीएम स्कूल को तकनीक से लैस किया जा रहा है। सभी कक्षाएं  स्मार्ट क्लास रूम  में  परिवर्ति हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने का काम कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

इसके साथ ही सरकारी नौकरी के द्वार भी खोल रही है। प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिभावान और मेहनती युवाओं का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की मांग पर ड्रेनेज़ सिस्टम एवं खेल मैदान समतलीकरण के लिये जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम कर रहे हैं रोशन

विधायक संदीप साहू ने जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना के उद्देश्यों और अब तक की सफर पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित और एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की सेवा करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

 विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्रा हुए  सम्मानित

कार्यक्रम में  अतिथियों के द्वारा शैक्षणिक, खेल एवं कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र -छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल  सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुश्री इंदु जांगड़े, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहन बंजारे, डी एफओ गणवीर धम्मशील, सरपंच  किरण घृतलहरे, प्राचार्य बी गिरिजा सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में  विद्यार्थी उपस्थित थे।

रायपुर में ई-रिक्शा चोरी, एक आरोपी पकड़ा – एक फरार

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर के धर्मनगर, पचपड़ी नाका स्थित शिव मंदिर के पीछे से एक सफेद ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरा आरोपी अभी फरार है।

– Advertisement –

पीड़ित सत्यजीत दाम उर्फ गुड्डा ने बताया कि उनका ई-रिक्शा 25 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 3:45 बजे चोरी हो गया। ई-रिक्शा में “प्रिंस” नाम लिखा हुआ है और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG04MU4794 है। वाहन मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

– Advertisement –

Ad image

जिस पर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर धरदबोचा है। इस ई-रिक्शा चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंची। फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

खेल महोत्सव की धूम, सांसद और

0

धरसींवा,रायपुरCG NEWS: आज धरसींवा विधानसभा अंतर्गत धरसींवा व माठ में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय “सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया | जिसमें रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए।
इस खेल महोत्सव में 10 खेलों में करीब 800 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेताओं और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सांसद व विधायक द्वारा सम्मानित किया गया|

– Advertisement –

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा का मंच है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन भी है। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जो उत्साह, ऊर्जा और लगन दिखाई, वह वास्तव में सराहनीय रहा।
वही विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “फिट इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन का एक सशक्त प्रतिबिंब है।

– Advertisement –

Ad image

यह महोत्सव हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। खेल केवल जीत और हार नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का एक उत्सव है। यह महोत्सव हमें सिखाता है कि कैसे एक साथ मिलकर काम करना है और हर परिस्थिति का सामना कैसे करना है। इस बार के महोत्सव में एक खास बात यह है कि यह सिर्फ क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि गिल्ली डंडा, नींबू-चम्मच दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है, जो हमारी पुरानी संस्कृति और खेल भावना को जीवित रखते हैं।

– Advertisement –

Ad image

यह आयोजन गाँव-गाँव की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यहाँ तक कि बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे भी इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं, जो दर्शाता है कि खेल हर उम्र और हर वर्ग के लिए है। सांसद खेल महोत्सव “खेलेंगा इंडिया, तभी खिलेगा इंडिया” के नारे को साकार करता है। यह न केवल हमारे युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि उन्हें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

आइये, हम सब मिलकर इस महोत्सव में भाग लें और एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपा. जिला पंचा. संदीप यदु, सविता चंद्राकर, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे सहित कार्यकर्तागण व खेल प्रेमी खिलाड़ियाँ उपस्थित रहे

“भारत का लोकतंत्र हजारों वर्षों की ज्ञान

0

रायपुर। CG NEWS : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में “भारत में लोकतंत्र के 75 वर्ष एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

– Advertisement –

संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विशिष्ट ज्ञान, प्रखर वक्तृत्व और भारतीय लोकतंत्र की मूल आत्मा पर गहन दृष्टि रखते हुए कहा कि “भारत का लोकतंत्र 75 वर्षों की यात्रा नहीं, हजारों वर्षों की ज्ञान परंपरा का आधुनिक पुनर्जन्म है।”

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि भारत की लोकतांत्रिक शक्ति की जड़ें केवल संविधान में ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वेदों, उपनिषदों और हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा की उस मिट्टी में समाई हैं, जिसने दुनिया को “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश दिया और आधुनिक राजनीति ने उसे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के रूप में साकार किया है।

सांसद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में भारतीय ज्ञान प्रणाली के वैश्विक योगदान, राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था की महत्ता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से ज्ञान आधारित लोकतंत्र को और मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि, “ज्ञान ही लोकतंत्र की आत्मा है। ज्ञान अमृत से कम नहीं, और ज्ञानवान व्यक्ति युगों तक अमर रहता है।”

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज विश्व अनेक उथल-पुथल से गुजर रहा है, लेकिन भारत अपनी स्थिरता और शांति के साथ दुनिया के सामने लोकतांत्रिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसका कारण हमारी सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक चेतना है।

सांसद अग्रवाल ने अफसोस जताया कि लंबे समय तक भारतीय ज्ञान परंपरा को उपेक्षित किया गया और विदेशी लेखकों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने आग्रह किया कि समय की मांग है कि सीविश्वविद्यालयों और कक्षाओं में भारतीय साहित्य, वेद–पुराण और स्वदेशी शोध को सम्मानजनक स्थान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि, हमारी शिक्षा केवल डिग्री देने वाली न हो, बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने वाली हो। भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना ही नवभारत के अमृत महोत्सव का सच्चा मार्ग है।

कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, उद्योगपति विजय गोयल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. तपेश गुप्ता, शिक्षगण एवं बड़ी संख्या में शोधार्थी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे और भारत के ज्ञान-आधारित लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

पुलिस की बड़ी कार्यवाही — जंगलों में निर्मित

0

बीजापुर। CG NEWS: जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों द्वारा आज एक महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया गया।ग्राम गुट्टूम के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 03 नग स्मारकों को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में ग्राम नेण्ड्रा के जंगल में स्थित 01 अन्य माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

– Advertisement –

माओवादियों द्वारा अपने संगठन के विचारों का प्रचार-प्रसार तथा भय का वातावरण बनाने हेतु इन स्मारकों का निर्माण किया गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनाया जा सके। पुलिस व सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण ऐसे अवैध एवं जनविरोधी ढाँचों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image