Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 245

छत्तीसगढ़ में बदला राजभवन का नाम

0

CG BREAKING : रायपुर, 02 दिसम्बर 2025: छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश आज जारी कर दिया है।

– Advertisement –

राज्यपाल के सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के परिपालन में अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा एवं लिखा जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG BREAKING : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण पर कार्रवाई : 19 ठेकेदारों के 37 कार्य निरस्त

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : SIR की वजह से माता

0

केशकाल। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में इन दिनों SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर के प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से नई-नई कहानियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रोचक कहानी केशकाल से सामने आई है। जहां वर्ष 2012 में एक नाबालिग बच्ची पारिवारिक परेशानियों के चलते तनाव में आकर घर छोड़कर रायपुर चली गई थी। घर वालों ने वर्षों तक पता तलाश करने के बाद उसके मिलने की पूरी उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन अब जो SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी तो उनकी बेटी सुनीता यादव लगभग 13 साल बाद वापस अपने घर लौटी है।

– Advertisement –

वर्ष 2012 में घर छोड़कर रायपुर में दादी के साथ थी

– Advertisement –

Ad image

इस बारे में सुनीता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पिताजी के द्वारा आए दिन शराब पीने और मारपीट करने से परेशान होकर मैं वर्ष 2012 में घर छोड़कर चली गई थी। मैं रायपुर में ही एक दादी अम्मा के घर में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। उन्होंने कहा था कि जब तू बालिग हो जाएगी तब मैं तेरी शादी भी करवाऊंगी। लेकिन 2019 में उनका देहांत हो गया। इस दौरान कई बार मुझे लौट कर वापस घर आने का मन तो किया लेकिन पिताजी के डर के कारण वापस घर लौटने की हिम्मत नहीं हुई।

SIR नहीं होता तो शायद घरवालों से कभी नहीं मिल पाती

– Advertisement –

Ad image

सुनीता ने बताया, SIR के लिए जब बीएलओ ने मुझसे दस्तावेज मांगे तो उसमें माता-पिता का परिचय पत्र मतदाता सूची में नाम एवं अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी। लेकिन मेरे पास कोई दस्तावेज नहीं थे इसलिए मैं रायपुर से केशकाल आई हूं। इतने सालों के बाद माता-पिता से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई और वह भी मुझे देखकर काफी खुश नजर आए। अगर SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं पड़ती तो शायद मैं वापस केशकाल कभी नहीं आती। लेकिन अब जो की घरवालों से मेरा संपर्क हो गया है और घर की स्थिति भी सामान्य है। ऐसे में अब मैं समय-समय पर अपनी माता-पिता से मिलने केशकाल आया करूंगी।

थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

केशकाल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2012 में एक नाबालिग बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसकी लगातार पता तलाश भी की जा रही थी। अब 13 वर्ष बाद गुम बालिका सविता यादव स्वयं केशकाल पहुंची थी, जब उसे घरवालों से पता चला कि थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। तो वह स्वयं थाना भी पहुंची। फिलहाल उसका विस्तृत कथन लिया जा रहा है, तत्पश्चात आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और

0

रायपुर। CG BREAKING : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी गति और गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रूपए है।

– Advertisement –

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण और जल आपुर्ति साथ ही बोर खनन कार्य नहीं किए गए थे, इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है।

– Advertisement –

Ad image

ठेकेदारों की लगभग 23.38 लाख रूपए की अमानत राशि निरस्त अनुबंधों के शेष कार्य हेतु निविदा भी प्रकियाधीन है, इसके अतिरिक्त सुरक्षा निधि भी राजसात की जाएगी, साथ ही इन ठेकेदारों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) किया जाएगा।

विभाग ने मेसर्स अदिती इन्फ्राबिल्ड, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया में श्रीग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स किसान बोरवेल्स, के. जी. एन. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आकार कंस्ट्रक्शन, श्री महेश विदवानी, मेसर्स आधार कंस्ट्रक्शन, मेसर्स कृतिशा इनकॉर्पाेरेशन, मेरार्च ग्रीनवर्ल्ड सोलर वेयर्स प्रा.लि, जी आर डी बिल्डकॉन, मेसर्स आर.मी. डिलर्स, मेसर्स ब्रम्हेश कंस्ट्रक्शन, मेसर्स एम.डी. सर्विसेज, मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन, मेसर्स बसंत कुमार साहू, मेसर्स वियाना इंफा टेलीकॉम, मेसर्स भारत इन्फा, मेसर्स गोयल एजेंसी के कार्य निरस्त किए हैं।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, विधानसभा प्रभारियों

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन विस्तार में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के नेतृत्व में 36 विधानसभाओं के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही जिलों के लिए 40 प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची भी जारी की, वहीं अब 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही संगठन प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने नया आदेश जारी करते हुए 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का ऐलान किया है, जिसमें 41 दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ये प्रकोष्ठ पार्टी के विभिन्न मोर्चों को मजबूत बनाने के लिए रणनीतिक रूप से नियुक्त किए गए हैं, जो पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती देंगे। इस संगठनात्मक विस्तार से बीजेपी छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ और बढ़ा सकेगी।

17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति

– Advertisement –

Ad image

संगठन प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

 

 

 

 

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विधानसभावार प्रभारियों की हुई नियुक्ति, देखें किन नेताओं को मिला प्रभार 

 

 

छात्राओं से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और छात्राओं से बैड टच करने के मामले में शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे पर निलंबन की गांज गिरी है. दरअसल, शिकायत पर डीईओ विजय तांडे ने मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए थे. जांच में शिक्षक पर लगे आरोप सत्या पाए गए।

– Advertisement –

रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को निंदनीय, शिक्षकीय गरिमा के विपरीत तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की गई. वहीं घटना के बाद बेलसरी और आसपास क्षेत्रों में अभिभावकों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने आरोपी शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

– Advertisement –

Ad image

 

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

साहित्य उत्सव

रायपुर, 02 दिसंबर 2025/नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शंशाक शर्मा, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुशील त्रिवेदी, डॉ. चितरंजन कर, श्री गिरीश पंकज, डॉ. संजीव बक्शी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव और श्रीमती शकुंतला तरार उपस्थित थे।

लोगो अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है, और रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को, बल्कि पूरे देश के मूर्धन्य साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ उनके अनुभव, विचार और रचनात्मक धारा से अवगत होने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को साहित्यिक जगत में एक नई पहचान प्रदान करेगा तथा जनसमुदाय को साहित्य, लेखन और पठन-पाठन की ओर प्रेरित करेगा। साथ ही यह उत्सव राज्य की विकास योजनाओं के लिए भी सकारात्मक सामाजिक चेतना और विमर्श का मंच बनेगा।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना मात्र दो माह में तैयार की गई है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-साहित्यिक विरासत का प्रतीक उत्सव का लोगो

अगले महीने आयोजित होने जा रहे रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को एक प्रभावशाली प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। यह लोगो न सिर्फ राज्य की पहचान को दर्शाता है, बल्कि बस्तर की जैव-विविधता, जनजातीय परंपराओं, और छत्तीसगढ़ की आत्मा माने जाने वाले सल्फी पेड़ की सांस्कृतिक महत्ता को भी सशक्त रूप में उजागर करता है।

लोगो में सल्फी के पेड़ को छत्तीसगढ़ राज्य के नक्शे का रूप देकर यह संदेश दिया गया है कि राज्य की सभ्यता, संस्कृति और साहित्य सदियों से इसी भूमि की जड़ों से पोषित होते आए हैं। सल्फी का यह पेड़ आदिकाल से चली आ रही पौराणिक परंपराओं, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। जनजातीय समाज के जीवन में गहराई से रचे-बसे इस पेड़ को साहित्य उत्सव के लोगो में शामिल करने से यह संदेश भी मिलता है कि छत्तीसगढ़ का जनजातीय साहित्य, लोकविश्वास और पारंपरिक ज्ञान-धारा आज भी समकालीन साहित्यिक प्रवाह के केंद्र में है।

लोगो में अंकित ‘आदि से अनादि तक’ वाक्य साहित्य की उस अटूट यात्रा को दर्शाता है, जिसमें आदिकालीन रचनाओं से लेकर निरंतर विकसित हो रहे आधुनिक साहित्य तक सभी रूप समाहित हैं। यह संदेश स्पष्ट रूप से प्रकट होता है कि साहित्य कालातीत है, वह समय, समाज, भाषा और पीढ़ियों को जोड़कर चलने वाली निरंतर धारा है। इसी प्रकार लोगो में शामिल ‘सुरसरि सम सबके हित होई’ वाक्य साहित्य को गंगा की तरह मुक्त, समावेशी और सर्वहितकारी शक्ति के रूप में स्थापित करता है। साहित्य सभी जाति, वर्ग, परंपरा और जीवन-रीतियों को अपनी व्यापकता में समाहित कर समाज को दिशा देता है और सबके हित का मार्ग प्रशस्त करता है।

रायपुर साहित्य उत्सव का यह लोगो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सांस्कृतिक गर्व का विषय है, क्योंकि इसमें राज्य की हजारों वर्षों पुरानी साहित्यिक जड़ें, जनजातीय परंपराएँ, सामाजिक समरसता और आधुनिक रचनात्मक दृष्टि-सभी का सुंदर, सार्थक और कलात्मक संगम दिखाई देता है। यह लोगो जनमानस तक यह सशक्त संदेश पहुँचाता है कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक यात्रा ‘आदि से अनादि’ तक अविचल, जीवंत और समृद्ध रही है और आगे भी इसी धारा में निरंतर विकास की नई कहानियाँ लिखती रहेगी। रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो से छत्तीसगढ़ में आदि-अनादि काल से मजबूत साहित्य की जड़ों और उनसे जुड़ाव का सशक्त संदेश जनमानस तक पहुंचेगा।

फॉर्च्यूनर की टक्कर से साईकिल सवार एक बच्चे की

0

दुर्ग। CG VIDEO : जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पाटन से रायपुर रोड़ पर एक फॉर्च्यूनर कार से साईकिल सवार दो बच्चों के टकराने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दो दिन पुरानी इस घटना में जब तेज रफ्तार कार से बच्चे टकराए तब वे पहले तो हवा में उछल गए और करीब 30 मीटर तक कार में फंसकर घिसटाते रहे। इधर कार वाले ने तत्काल ब्रेक मारी जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को उठाया और कार सवार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसमें से 12 साल के टिकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 साल का प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल अमलेश्वर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं इस मामले में एफआईआर भी की जा रही है, जिसके बाद कार चालक की गिरफ्तारी होगी।

– Advertisement –

देखें हादसे का लाइव वीडियो

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

रायपुर, 01 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पहली बार इतिहास रचते हुए 22 से 29 नवम्बर 2025 तक इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया।

छत्तीसगढ़ टीम ने अमेरिका, कोलंबिया, इंडियन पोलो एसोसिएशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा कर यह गौरव अर्जित किया। यह उपलब्धि आदिवासी युवाओं की खेल जगत में बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कई संस्थानों का संयुक्त योगदान रहा जिसमे छत्तीसगढ़ शासन,भारतीय सेना (एनसीसी),दंतेवाड़ा जिला प्रशासन,कांकेर जिला प्रशासन,ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी, रायपुर मुख्य रूप से शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह, एनसीसी,लांस नदिम अली (सेवानिवृत्त),वेदिका शरण,चित्रभानु सिंह,सैमुअल विश्वकर्मा,गोलू राम कश्यप,सुभाष लेकामि,देवकी कड़ती शामिल रहे। इससे पूर्व भी कु. वेदिका शरण ने सितंबर 2025 में बेंगलुरु में आयोजित घुड़सवारी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आयु वर्ग में भारत में दूसरा तथा विश्व स्तर पर 15 वा स्थान प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है l

उल्लेखनीय है कि “खेल से शक्ति” पहल के अंतर्गत दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को घुड़सवारी और पोलो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी द्वारा भारतीय सेना के अनुभवी पोलो खिलाड़ियों के सहयोग से संचालित किया गया।

यह पहल आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश शरण और घुड़सवारी प्रशिक्षक सुश्री गीता दहिया उपस्थित रहे।

कल रायपुर में भिड़ेगी इंडिया और साउथ

0

रायपुर। Ind vs SA Raipur : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच  दूसरा वनडे मैच कल यानि तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।

– Advertisement –

सुरक्षा का प्रभारी डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को बनाया गया है, जबकि 6 आईपीएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेफेयर रिसोर्ट के चारों तरफ सशस्त्र जवान तैनात कर दिए गए हैं। यातायात के 500 अधिकारी-जवानों की तैनाती की गई है और रिसोर्ट से स्टेडियम तथा स्टेडियम से रिसोर्ट तक पूरे रूट को सील कर दिया गया है। कुल 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

– Advertisement –

Ad image

Ind vs SA Raipur – पुलिस ने 10 प्वाइंट्स की एडवायजरी जारी की है –

एडवायजरी के अनुसार स्टेडियम परिसर में शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तंबाखू, माचिस, लाईटर्स, बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्य यंत्र, कुर्सी, स्टूल, छाता, ब्लैड्स, रूल, बोर्ड, स्कैट्स, डंडा, झंडा, आग्नेयास्त्र, चाकू, कटार, तलवार, फटाके जैसी सभी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य पदार्थ छोड़कर), कांच का कंटेनर, हैंड बैग, लेडिज बैग, सूटकेस, कागज पैकेट, लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट, स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, गेद, लाउड हैलर, सिटी, हार्न, रेडियो, जानवर और सभी प्रकार के सिक्के भी लेकर नहीं जा सकेंगे।

⁠भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज अभ्यास सत्र में भाग लेंगी। साउथ अफ्रीका की टीम की पत्रकारवार्ता दोपहर 12 बजे होगी, इसके बाद 1 से 4 बजे तक अभ्यास चलेगा। टीम इंडिया की प्रेस वार्ता शाम 4 बजे और 5 से 8 बजे तक प्रैक्टिस सेशन रखा गया है।

– Advertisement –

Ad image

Ranveer Singh Rishabh Shetty controversy :रणवीर सिंह ने माफ़ी

0

नई दिल्ली। Ranveer Singh Rishabh Shetty controversy : रणवीर सिंह ने आखिरकार ऋषभ शेट्टी की कंतारा पर हो रहे हंगामे पर रिएक्शन दिया है। गोवा में IFFI 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी में, धुरंधर एक्टर ने ऋषभ शेट्टी की कंतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1 के एक आइकॉनिक सीन की नकल की। ​​उन्होंने दैव को “फीमेल घोस्ट” भी कहा। रणवीर का यह इशारा फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन पर जमकर निशाना साधा।

– Advertisement –

Ad image

इस विवाद के बीच, रणवीर ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया जिसमें उन्होंने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी।

– Advertisement –

Ad image

कंतारा विवाद के बाद रणवीर सिंह ने माफ़ी मांगी
रणवीर सिंह ने कंतारा विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा, “मेरा मकसद फिल्म में ऋषभ की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। हर एक्टर, मुझे पता है कि उस खास सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा जैसा उन्होंने किया, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ़ करता हूँ। मैंने हमेशा अपने देश के हर कल्चर, ट्रेडिशन और विश्वास की बहुत इज़्ज़त की है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, तो मैं दिल से माफ़ी माँगता हूँ।”

रणवीर सिंह का कंतारा विवाद क्या है?
रणवीर सिंह वीकेंड में IFFI गोवा में स्टेज पर आए और ऑडियंस में बैठे ऋषभ शेट्टी से बात की। वायरल हो रहे एक वीडियो में, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैंने थिएटर में कंतारा चैप्टर 1 देखा, और ऋषभ, यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (चामुंडी दैव) आपके शरीर में एंटर करती है, वह शॉट कमाल का था।” फिर उन्होंने फिल्म के उस सीन की नकल की जिसमें चामुंडी दैव फिल्म में ऋषभ के कैरेक्टर पर कब्ज़ा कर लेती है।

– Advertisement –

Ad image

रणवीर सिंह के वीडियो पर फैंस ने कैसा रिएक्ट किया?
गुस्से में फैंस ने X पर रणवीर सिंह को उनके एक्शन और बयान, दोनों के लिए डांटा। एक यूजर ने लिखा, “प्रिय @RanveerOfficial आपको भगवान और भूत में फर्क नहीं पता…. चावुंडी देवी है, भूत नहीं.. और आप सच में बड़े स्टेज पर मज़ाक उड़ा रहे हैं।” एक और ने कहा, “#RanveerSingh ने सच में चावुंडी माता को भूत कहा और मजाकिया अंदाज में उनकी नकल की, क्या यह ईशनिंदा नहीं है।”

ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। रणवीर सिंह की बात करें तो, वह अगली बार धुरंधर में नजर आएंगे, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी।