Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 246

आठ दिन बाद यहां मिली मासूम अंशिका

0

बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने से लापता हुई 2 साल की मासूम अंशिका आठ दिन बाद अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुँच गई है। आपको बता दें 21 नवंबर के दिन बच्ची को एक संदिग्ध महिला गोद में लेकर जाती हुई CCTV में जरूर दिखी, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिखने से पुलिस की तलाश मुश्किल होती जा रही थी। लेकिन आज बच्ची को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।

– Advertisement –

जानें क्या है पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

घटना 21 नवंबर की है। डोंगरगढ़ के रहने वाले प्रशांत भट्ट अपनी दो साल की बेटी अंशिका को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, प्रशांत अपनी पत्नी से झगड़कर घर से निकला था और उस समय वह नशे की हालत में था। रेलवे स्टेशन के बाहर वह इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को उठा कर ले जाती दिखती है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते कई कैमरे बंद थे या हटाए गए थे, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण फुटेज नहीं मिल पायी थी।

ये भी पढ़ें : Raipur Murder : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

– Advertisement –

Ad image

वही उसके बाद जानकारी प्राप्त हुई की 23 नवंबर को महिला बच्ची को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर चली गई थी। जिसे आरपीएफ पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया था। जिसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है या वही बच्ची है जो रायपुर स्टेशन से 21 नवंबर को गायब हुई थी जिस पर आज उसके माता-पिता को यह बच्चे सुपुर्द कर दिया गया है।

हाई कोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को दी गर्भपात

0

बिलासपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम निर्णय देते हुए 21 सप्ताह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को गर्भ समाप्त करने की अनुमति दे दी, जिसमें सिंगल बेंच ने स्पष्ट कहा कि गर्भपात नाबालिग की व्यक्तिगत इच्छा है और उसके सम्मान व अधिकारों की रक्षा जरूरी है।

– Advertisement –

लाइल लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू ने कहा, “इसमें कोई विवाद नहीं है कि याचिकाकर्ता जबरन योन संबंध बलात्कार की शिकार है। वह गर्भपात कराना चाहती है, क्योंकि वह बलात्कारी के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। गर्भपात कराना उसका निजी फैसला है जिसका न्यायालय को सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का एक पहलू है, जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सुचिता श्रीवास्तव (सुप्रा) मामले में कहा है। गर्भावस्था जारी रखने से उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।”

– Advertisement –

Ad image

सीएमएचओ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने माना कि अनचाहे गर्भ को बनाए रखना पीड़िता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन होगा, इसलिए मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट की धारा 3 के तहत गर्भपात को मंजूरी देते हुए आदेश दिया कि पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कराई जाए।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

धरसींवा — 2 साल की सेवा में 400 करोड़ का रिकॉर्ड

0

धरसींवा में ‘सेवा के 2 साल’: विकास की अभूतपूर्व उड़ान पर सवार,

– Advertisement –

0 ₹400 करोड़ के रिकॉर्ड कार्यों से विधायक अनुज शर्मा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

– Advertisement –

Ad image

0 प्रदेश में पारदर्शिता की मिसाल कायम, पहली बार विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता के सामने रखी कार्यकुशलता की रिपोर्ट,,

 

– Advertisement –

Ad image

धरसींवा। CG NEWS: धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट जारी कर सुशासन और जवाबदेही का नया अध्याय लिख दिया है। ‘विकास की नई मिसाल – सेवा के 2 साल’ में लिखे विकास की नई राह को सोमवार को एक विशाल प्रेस कांफ्रेंस रख कर जनता के सामने पेस किये अपनी रिपोर्ट कार्ड जंहा जारी इस रिपोर्ट में विधायक ने विभागवार, मदवार और निधिवार विकास कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया है। क्षेत्र के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विधायक ने अपने कार्यकाल की कार्यकुशलता की रिपोर्ट कार्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता के सामने रखी है, जिसने पारदर्शिता का एक उच्च मानदंड स्थापित किया है।

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में धरसींवा विधान सभा की धरती पर लगभग ₹400 करोड़ के विकास कार्य मूर्तरूप ले चुके हैं, जिनमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही ₹240 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक निवेश हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के ₹156 करोड़ की तुलना में लगभग ₹80 करोड़ की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, जो स्पष्ट करता है कि धरसींवा अब विकास के एक्सप्रेसवे पर अग्रसर है।

0 आधारभूत संरचना की मजबूती पर विशेष ध्यान,,

विकास कार्यों की धुरी आधारभूत संरचना की मजबूती रही है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 62 करोड़ 17 लाख खर्च कर क्षेत्र में लगभग 65 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। विधायक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि सांकरा-धनेली अंडरपास परियोजना की स्वीकृति रही, जिसे उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मिलकर प्राप्त किया। यह परियोजना धरसींवा के यातायात और सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

किसानों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, जल संसाधन विभाग में ₹23 करोड़ 74 लाख का निवेश किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सिंचाई क्षमता में 250 हेक्टेयर की अतिरिक्त बढ़त दर्ज हुई है। स्टॉप डैम, नहरों के पुनरुद्धार और पेयजल की ठोस व्यवस्था ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की है।
शिक्षा और स्वास्थ्य को मिला आधुनिकता का स्पर्श विधायक अनुज शर्मा के कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है।

शिक्षा विभाग में ₹2 करोड़ 24 लाख खर्च कर नए स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ और स्मार्ट सुविधाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे बच्चों को तकनीक-सक्षम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए धरसींवा अस्पताल को 50 अत्याधुनिक बिस्तरों के साथ उन्नत किया गया है। साथ ही, माँढर में विशाल स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से जांच, परामर्श और उपचार सेवाएं आम नागरिक तक सुलभ और गुणवत्ता आधारित ढंग से पहुंचाई जा रही हैं।

0 मानवीय संवेदनशीलता और सुशासन की मिसाल,,,,

विधायक अनुज शर्मा का नेतृत्व केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह असाधारण संवेदनशीलता से परिपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए, प्रतिद्वंद्वी के पारिवारिक सदस्य के निधन पर तत्काल सभी उत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसी तरह, क्षेत्र में हादसे की खबर मिलते ही अपना जन्मोत्सव रोक देना, जनता के प्रति उनकी गहरी आत्मीयता को दर्शाता है।

जनता की निधि का सदुपयोग करते हुए, विधायक निधि, CSR फंड और DMF (खनिज निधि) का इष्टतम उपयोग किया गया है, जिससे 9 करोड़ 38 हजार रुपए की भारी भरकम राशि विकास कार्यों में खर्च की गई। विधायक ने क्षेत्र में अपराध और गुंडागर्दी पर पूरी तरह नकेल कसी और अपराधियों के जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि धरसींवा में अव्यवस्था की कोई जगह नहीं है।

केंद्र सरकार के खिलाफ सुकमा में कांग्रेस का सड़क

0

सुकमा। CG NEWS: नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर सोमवार को सुकमा में सियासत तेज हो गई। जिला मुख्यालय स्थित घड़ी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों को तानाशाही प्रवृत्ति का बताया और पुतला दहन कर विरोध जताया।

– Advertisement –

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर और प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनका कहना था कि यह कदम विपक्ष को कमजोर करने और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदर्शनकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में संवैधानिक संस्थाएं कार्य कर रही हैं तथा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है। इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

घड़ी चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से विपक्ष डरने वाला नहीं है। नेताओं ने कहा कि यदि राजनीतिक दबाव की राजनीति नहीं रुकी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

प्रदर्शन के दौरान शेख सज्जार, मोहम्मद हुसैन, मुकेश कश्यप, गुलाम मुर्तजा, इलेन पोटला, शेख नजीर, सतेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमीनों के बड़े हुए दर और आज हुए प्रशासनिक

0

भिलाई। CG NJEWS: सरकार की जमीन की नई गाइड लाइन को लेकर विरोध प्रदर्षन कर रहे व्यापारियों पर पुलिस प्रषासन द्वारा की गई बल प्रयोग एवं लाठी चार्ज की भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार के तानाशाही निर्णय बताया है।

– Advertisement –

उन्होंने सरकार के तानाशाही निर्णय के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 4 दिसंबर को महात्मा गांधी चौक दुर्ग पर सुबह 9 बजे से भूख हड़ताल किया जाएगा और प्रदेश की भाजपा सरकार से जमीन की नई गाइड लाइन को वापस लेने की मांग किया जाएगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-6 गुना बढ़ गई है। जिसके खिलाफ प्रदेषभर के रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी सरकार से गाइडलाइंस में बदलाव की मांग कर रहे हैं और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्षन कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

व्यापारी और जनता पर लाठीचार्थ कुशासन की तस्वीर

विधायक देवेन्द्र ने कहा है सरकार के आदेश पर जनता और व्यापारियों पर लाठीचार्ज सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता है ।।

– Advertisement –

Ad image

सास के चेहरे पर मारा चार बार मुक्का, हुई मौत

0

रायपुर। CG NEWS : दिनांक 05.11.2025 को थाना माना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरौदा फोकटपारा माना कैम्प निवासी राजबाई बांधे पति उदय राम बांधे उम्र 65 वर्ष का उपचार के दौरान डी के एस अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो गई है। जिस पर थाना माना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि दिनांक 04.11.25 को शाम लगभग 05.30 बजे मृतिका का दामाद विरेन्द्र कुर्रे के द्वारा किसी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर आज इस घर से किसी न किसी का लाश उठेगी बोलकर अपनी पुत्री को अपने घर ले जाने के लियें बच्ची का बाल पकडकर खींचकर ले जा रहा था, उसी दौरान मृतिका राज बाई बांधे ने मना किया तो आरोपी जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का से जोर से तीन-चार बार राज बाई बांधे के दाहिने आंख के पास चेहरे पर मार दिया जिससे वह वहीं गिर गई, जिसे उपचार हेतु डी के एस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस प्रकार आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपनी सास राज बाई बांधे को हाथ मुक्का से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया, कि आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 326/25 धारा 103 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

– Advertisement –

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी विरेन्द्र कुर्रे को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर अपनी सास की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

– Advertisement –

Ad image

गिरफ्तार आरोपी – विरेंद्र कुर्रे पिता रम्मू कुर्रे उम्र 30 साल निवासी देवपुरी सतनाम चौक के पास थाना माना रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक मनीष तिवारी थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. लक्ष्मीनारायण साहू तथा थाना माना से सउनि. विजय नेताम, आर. रामकृष्ण सिन्हा एवं पवन त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS: रोजगार के सुनहरे अवसर: आईटीआई में 2 दिसंबर

0

बेमेतरा। CG NEWS: स्व. चंदूलाल चंद्राकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 02 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

– Advertisement –

यह कैंप संस्था परिसर में ही आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां स्थानीय युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 62 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन वर्क के 30 पद, लाइफ मित्र (इंश्योरेंस एडवाइजर) के 20 पद, सेल्स मैनेजर के 02 पद, वेल्डर के 10 पद शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई (कोपा, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल) ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर  कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

– Advertisement –

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में सम्पन्न यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षात्मक नीतियों, रणनीतियों और समन्वय तंत्र पर गहन चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बना है।

मुख्यमंत्री साय ने सम्मेलन के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और आतिथ्य व्यवस्था में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

– Advertisement –

Ad image

किसानों के लिए आय में वृद्धि का नया अध्याय

0

CG NEWS: प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की गई,  जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। योजना का उद्देश्य कृषकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है।

– Advertisement –

दालों के उत्पादन को बढ़ाकर  किसानों की आमदनी को है बढ़ाना
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम.आशा) एक व्यापक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करके लाभकारी मूल्य दिलाना है। इसमें तीन मुख्य घटक शामिल हैं: मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF), और मूल्य घाटा भुगतान योजना (PDPS) है । इसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को बढ़ाना और उनकी आय के संरक्षण की दिशा में काम करना है। इस योजनांतर्गत राज्य में उत्पादित किये जाने वाली अरहर, उड़द एवं मसूर का शत् प्रतिशत उपार्जन तथा शेष फसलों यथा मूंगफली, सोयाबीन, मूंग, चना, सरसों का राज्य के उत्पादन का 25 प्रतिशत उपार्जन केन्द्र सरकार द्वारा अपनी प्रापण संस्थाओं (प्रोक्योरमेंट एजेंसीज) नाफेड तथा एनसीसीएफ के माध्यम से किया जायेगा। सबसे खास बात यह है कि सरकार न केवल दालों के उत्पादन को बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, बल्कि किसानों की आमदनी को बढ़ाना चाहती है।

– Advertisement –

Ad image

किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम
सरकार चाहती है कि दाल उगाने वाले किसानों को उनकी मेहनत का पूरा पैसा मिले और उनकी फसल की समय पर खरीद की जा सके। इसी दिशा में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) शुरू किया गया है, जो किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है। इसके तहत किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की जाएगी।

बलौदाबाजार जिले में 5 उपार्जन केन्द्र
पीएम-आशा के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत जिले में 5 उपार्जन केन्द्रों  विकासखंड बलौदाबाजार जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बलौदाबाजार, विकासखंड पलारी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अमेरा, विकासखंड भाटापारा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धुर्राबांधा, विकासखंड कसडोल में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कसडोल, विकासखंड सिमगा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिमगा का नाम शासन द्वारा अधिसूचित किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

उपज विक्रय के लिए इच्छुक किसान को अपना पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर होगा करना
योजनांतर्गत उपज विक्रय हेतु इच्छुक कृषक को अपना पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर कराना तथा समीपस्थ उपार्जन केन्द्र संबंधित का उल्लेख करना अनिवार्य है। पंजीयन के दौरान चिन्हित उपार्जन केन्द्र के चयन द्वारा विपणन किया जा सकता है। प्रत्येक अधिसूचित फसल की उपार्जन अवधि 90 दिवस निर्धारित होती है। इस योजना के माध्यम से न सिर्फ कृषक द्वारा उसके उत्पाद का उचित मूल्य पर विक्रय किया जा सकता है अपितु प्रतिस्पर्धा विकास के द्वारा बाजार में उपज का अधिक मूल्य भी प्राप्त हो सकता है। यह समस्त स्थिति फसल विविधिकरण के लिए अनुकूल परिस्थितियों निर्मित करने में भी सहायक हो सकती है।

रायपुर पहुंची इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की

0

रायपुर। VIDEO : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ये मैच रायपुर के स्टेडियम में BCCI को हैंडओवर किए जाने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस बीच रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया रायपुर पहुंच गई है। वहीं भारत के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भी रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी खिलाडी चार्टर्ड प्लेन से सीधे माना स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके है।

– Advertisement –

यहाँ से वे सीधे होटल के लिए रवाना हो रहे है। कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। टीम इण्डिया के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुँच रहें है। दोनों ही टीमें कल अलग अलग समय में प्रैक्टिस करेंगी।

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने बड़ी संख्या में लोग रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वे भारतीय खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे है, लेकिन सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली को लेकर देखा जा रहा है, लोग 18 नंबर की जर्सी लेकर पुरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करते नजर आ रहे है।

 

– Advertisement –

Ad image