Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 244

अड़भार में भीषण सड़क हादसा, सायकल सवार की

0

सक्ती।  CG NEWS: सक्ती जिले के अड़भार मेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को कुचल दिया। हादसे में बड़े देवगांव निवासी राधे उराव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।

– Advertisement –

गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग डभरा–सक्ती मार्ग पर किया चक्का जाम
कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, राधे उराव अड़भार स्थित एक वेल्डिंग शॉप में काम करता था। काम से घर लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सड़क खून से लथपथ हो गई।

– Advertisement –

Ad image

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

अड़भार में भीषण सड़क हादसा, सायकल सवार की

0

सक्ती।  CG NEWS: सक्ती जिले के अड़भार मेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को कुचल दिया। हादसे में बड़े देवगांव निवासी राधे उराव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।

– Advertisement –

गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग डभरा–सक्ती मार्ग पर किया चक्का जाम
कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, राधे उराव अड़भार स्थित एक वेल्डिंग शॉप में काम करता था। काम से घर लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सड़क खून से लथपथ हो गई।

– Advertisement –

Ad image

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

सिंह, वृश्चिक और कुंभ के लिए शुभ

0

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल आज करियर, रिश्तों और धन से जुड़े मामलों में तेज़ी दिखा रही है। कुछ लोगों के रुके काम आगे बढ़ेंगे, तो कुछ को थोड़ा संभलकर फैसले लेने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर आज का दिन संतुलन, अवसर और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है।

– Advertisement –

मेष (Aries)

– Advertisement –

Ad image

दिन का स्थिति: ऊर्जा से भरा दिन। पुराना काम पूरा होगा।

– Advertisement –

Ad image

करियर: ऑफिस में आपका काम नोटिस होगा, नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना।

स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।

परिवार: घर में किसी पुराने मुद्दे का समाधान होगा।

रिलेशनशिप: पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 88%

♉ वृषभ (Taurus)

दिन का स्थिति: सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन।

करियर: कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, समय थोड़ा धीमा है।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं।

परिवार: परिवार का माहौल शांत रहेगा।

रिलेशनशिप: गलतफहमी से बचें।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 72%

♊ मिथुन (Gemini)

दिन का स्थिति: व्यस्त लेकिन फलदायी दिन।

करियर: नए कॉन्टैक्ट आपको फायदा देंगे।

स्वास्थ्य: नींद पूरी करें, तनाव बढ़ सकता है।

परिवार: किसी सदस्य के साथ समय बिताएं।

रिलेशनशिप: प्रेम में मिठास बढ़ेगी।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 85%

♋ कर्क (Cancer)

दिन का स्थिति: मन थोड़ा भावुक रहेगा।

करियर: काम में धीमी शुरुआत लेकिन शाम तक सुधार।

स्वास्थ्य: BP या शुगर वाले लोग सावधान रहें।

परिवार: किसी की मदद करने का सुख मिलेगा।

रिलेशनशिप: पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है।

उपाय: सफेद वस्त्र दान करें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 70%

♌ सिंह (Leo)

दिन का स्थिति: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

करियर: पदोन्नति या आर्थिक वृद्धि के संकेत।

स्वास्थ्य: फिट और एक्टिव महसूस करेंगे।

परिवार: रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा।

रिलेशनशिप: पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन।

उपाय: सूर्य को जल दें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 92%

♍ कन्या (Virgo)

दिन का स्थिति: योजनाएं सफल होंगी।

करियर: नया काम शुरू करने का अच्छा समय।

स्वास्थ्य: माइग्रेन से बचें।

परिवार: घर में सकारात्मक माहौल रहेगा।

रिलेशनशिप: पार्टनर आपकी बातें समझेगा।

उपाय: कच्चे चावल मंदिर में चढ़ाएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 83%

♎ तुला (Libra)

दिन का स्थिति: संतुलन बनाए रखने की जरूरत।

करियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

परिवार: किसी से बातचीत में विनम्र रहें।

रिलेशनशिप: रिश्ते में दूरी कम होगी।

उपाय: मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 77%

♏ वृश्चिक (Scorpio)

दिन का स्थिति: आज का दिन आपके पक्ष में है।

करियर: बड़ा लाभ या प्रमोशन मिलने की संभावना।

स्वास्थ्य: एनर्जी हाई रहेगी।

परिवार: किसी बड़े फैसले में परिवार साथ देगा।

रिलेशनशिप: प्रेमी-प्रेमिका का दिन शानदार।

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 94%

♐ धनु (Sagittarius)

दिन का स्थिति: घूमने-फिरने या यात्रा के योग।

करियर: नए आइडिया सफलता देंगे।

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

परिवार: परिवार में उत्सव जैसा माहौल।

रिलेशनशिप: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 82%

♑ मकर (Capricorn)

दिन का स्थिति: मेहनत अधिक, परिणाम मध्यम।

करियर: किसी बड़े काम के लिए तैयारी ज़रूरी।

स्वास्थ्य: थकान महसूस होगी।

परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

रिलेशनशिप: रिश्तों में स्थिरता आएगी।

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 74%

♒ कुंभ (Aquarius)

दिन का स्थिति: आर्थिक रूप से अच्छा दिन।

करियर: पैसा आने के नए स्रोत बनेंगे।

स्वास्थ्य: पानी अधिक पिएं।

परिवार: किसी पुराने विवाद का अंत होगा।

रिलेशनशिप: पार्टनर आपकी बातों की कद्र करेगा।

उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।

लकी प्रतिशत: ⭐ 89%

♓ मीन (Pisces)

दिन का स्थिति: भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी।

करियर: काम में आलस से नुकसान।

स्वास्थ्य: पेट के रोगों से सतर्क रहें।

परिवार: बच्चों से खुशी मिलेगी।

רिलेशनशिप: प्यार में गलतफहमी न होने दें।

उपाय: नीले कपड़े दान करें।

लकी प्रतिशत: ⭐ 69%

सांसद बृजमोहन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मिला 397.9

0

रायपुर / नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और जनसेवा के अटूट संकल्प के साथ रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में एक बार फिर प्रदेश की महत्वपूर्ण जरूरतों को मजबूती से उठाया। उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न पर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ को कुल 397.91 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड प्राप्त हुआ, जिसमें सामाजिक आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई।

– Advertisement –

सबसे गौरवपूर्ण तथ्य यह रहा कि रायपुर जिले ने पूरे राज्य में सर्वाधिक 110.25 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड आकर्षित किया। यह उपलब्धि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दूरदृष्टि, निरंतर प्रयासों और विभिन्न कंपनियों व मंत्रालयों के साथ उनकी सकारात्मक संवाद क्षमता का परिणाम है।

– Advertisement –

Ad image

CSR से 143.58 करोड़ रुपये शिक्षा एवं दिव्यांगजन कल्याण पर, 127.64 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, भूख-गरीबी उन्मूलन, जल संसाधन एवं स्वच्छता पर
और 81.97 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास पर खर्च किए गए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सीएसआर नीति को जनकल्याण का शक्तिशाली माध्यम बनाया गया है, और छत्तीसगढ़ इसका बड़ा लाभ उठा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण विकास पर सीएसआर फंड का प्रभाव तेजी से दिख रहा है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और अधिक कंपनियों को छत्तीसगढ़ की ज़रूरतों और संभावनाओं की ओर आकर्षित कर सीएसआर फंड में और वृद्धि कराना उनका लक्ष्य है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्रालय के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध रहा हूँ। यह संसाधन हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों, दिव्यांगजनों और ग्रामीण क्षेत्रों को नई शक्ति देंगे। रायपुर को सामाजिक आधारिक संरचना का एक सशक्त मॉडल बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।”

इस प्रकार, संसद में उनकी सक्रियता और प्रदेश के विकास के लिए सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ को एक बार फिर बड़ा लाभ मिला है।

 

 

जनता पर आर्थिक बोझ नहीं होने देंगे : सांसद बृजमोहन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी दृढ़, संवेदनशील और जननायक शैली का परिचय दिया है। प्रदेश में भूमि खरीदी-बिक्री के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 से 800 प्रतिशत तक की वृद्धि पर आपत्ति जताते हुए, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विस्तृत पत्र लिखकर इस निर्णय को तत्काल स्थगित कर पुनर्विचार करने की मांग की है।

– Advertisement –

अपने पत्र में अग्रवाल ने लिखा है कि, प्रदेश में बिना किसी जन-परामर्श, बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन और बिना सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के कलेक्टर गाइड लाइन दरों में अनियोजित वृद्धि कर दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में अनेक वर्गों में असंतोष उफान पर है। किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर-उद्यमी, मध्यम वर्ग, छोटे रियल एस्टेट क्षेत्र और निवेशक – सभी इस निर्णय के खिलाफ है व्यापक विरोध को देखते हुए यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि यह वृद्धि ‘‘इज ऑफ लिविंग’’ और ‘‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’’ दोनों के विपरीत है और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर सीधी चोट है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने लाभांडी और निमोरा जैसे गाँवों के चौंकाने वाले उदाहरण प्रस्तुत कर बताया कि किस प्रकार बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन के गाइडलाइन दरों में 725% और 888% तक की वृद्धि कर दी गई है, जो किसी भी आर्थिक न्याय का पालन नहीं करती।
साथ ही, नवा रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों को बिना आवश्यक सुविधाएँ विकसित किए नगरीय क्षेत्र घोषित करने पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि, गाइड लाइन दर में वृद्धि पर दावा किया जा रहा है कि किसानों को भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा मिलेगा।
परन्तु वस्तुस्थिति बिल्कुल अलग है। भूमि का केवल 1% हिस्सा ही अधिग्रहण में आता है, किंतु 99% जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।
गाइडलाइन मूल्य 100% बढ़ाने के बाद भी पंजीयन शुल्क 4% बनाए रखना जनता के साथ अन्याय है, जिसे घटाकर पुनः 0.8% किया जाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

अपने पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि, 20/11/2025 को लागू नई गाइडलाइन वृद्धि को तत्काल स्थगित किया जाए।
पूर्ववत गाइडलाइन पुनः लागू की जाए साथ ही स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन कर वास्तविक बाजार मूल्यांकन कराया जाए।
श्री अग्रवाल ने नवा रायपुर में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र से करने तथा पंजीयन शुल्क 4% से घटाकर 0.8% किया जाए।

प्रदेश की जनता के हक में खड़े होने वाले सशक्त और मुखर जननेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल हमेशा ही जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने के लिए पहचाने जाते हैं। इस मुद्दे पर उनका हस्तक्षेप एक बार फिर यह साबित करता है कि वे राजनीति में नहीं, जनसेवा में विश्वास करते हैं। उनका यह कदम प्रदेश की लाखों परिवारों की आवाज बनकर उभरा है।

जनभावनाओं का सम्मान हो यही लोकतंत्र का आधार है, और इसी विश्वास के साथ सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से तत्काल राहत देने की अपेक्षा की है।

 

 

खेत में मिली चार दिन पुरानी अधजली लाश

0

कोरबा। CG NEWS : जिले के करतला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत औराई के समीप एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

– Advertisement –

घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां लाकर अधजला स्थिति में रखा गया हो, क्योंकि आसपास के क्षेत्र में कोई जलने का निशान नहीं पाया गया।

– Advertisement –

Ad image

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

वहीं, पहचान कराने के प्रयास के तहत पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और स्थानीय लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में मृतक की तस्वीर साझा की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस मामले को हत्या की आशंका के रूप में देख रही है और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक शव की विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

 

मैत्री बाग में सफेद बाघिन जया की अचानक मौत,

0

दुर्ग। CG NEWS : भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर से दुखद खबर है। आज सुबह सफेद बाघिन जया की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। घटना सुबह की बताई जा रही है, मैत्री बाग प्रबंधन को जया की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की जानकारी मिली।

– Advertisement –

सूचना तुरंत वनमंडलाधिकारी दुर्ग को दी गई। इसके बाद दोपहर में उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक व लाइफ एक्सपर्ट्स की टीम ने पोस्टमार्टम किया,,पोस्टमार्टम के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में बाघिन जया का दाह संस्कार किया गया। विभाग अब मौत के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग दोनों ही मामले की जांच में जुटे हैं। जया मैत्री बाग के आकर्षण का बड़ा हिस्सा थी। उसकी मौत से चिड़ियाघर में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

खेलने के दौरान कुएं में डूबने से दो

0

जांजगीर चांपा। CG BREAKING : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां अभी अभी देर शाम ग्राम कनई में कुएं नुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार मृत बच्चों के नाम अस्मिता दरवेश 6 साल पिता छात्रप्रकाश, प्रिंशी दरवेश 4 साल पिता चंद्रप्रकाश है। दोनों बच्चियां घर के बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिर गई। वहीं जब परिजनों ने बच्चों को नहीं देखा तो आस पास खोजबीन करते रहे, नहीं मिलने पर कुएं की तलाश की गई, तब जाकर दोनों कुएं में मिले। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

– Advertisement –

Ad image

 

गरियाबंद में शिव महापुराण का दिव्य प्रसंग, हजारों भक्त हुए भाव-विभोर, संत इंद्रदेव जी महाराज के प्रवचन ने बांधा समां

0

 

– Advertisement –

गरियाबंद। गरियाबंद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देवांगन परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुरााण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिवस का दिव्य वातावरण आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर रहा। हजारों भक्तों की उपस्थिति में सुप्रसिद्ध कथावाचक संत श्री इंद्रदेव जी महाराज (वृंदावन) ने शिव महापुराण का विस्तृत परिचय, शिवलिंग स्थापना की पौराणिक विधि तथा भस्म–रुद्राक्ष धारण की महिमा का मंगल उपदेश प्रदान किया।

– Advertisement –

Ad image

कथा स्थल पर आज छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री रहे पंडित अमितेश शुक्ल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने पहुँचकर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया।

– Advertisement –

Ad image

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि—
“बूंद पर्वत पर गिरती है पर टिकती नहीं, वह धारा बनकर बह जाती है। जैसे जल ऊँचे स्थान पर नहीं रुकता, वैसे ही जिनके भीतर अहंकार है, उनके जीवन में भगवान का ज्ञान भी स्थिर नहीं होता। झुकना ही जीवन का सौंदर्य है—जिसने झुकना सीख लिया, समझो उसने जगत को जीत लिया, क्योंकि अकड़ तो केवल मुर्दों की पहचान है।”

प्रवचन के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कौशल प्रदेश (छत्तीसगढ़) न होता तो न राजा दशरथ का ससुराल और न ही प्रभु श्रीराम का ननिहाल इस धरा पर होता। उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ 36 गढ़ों के संगम से बना है। यहां के लोग कुशल, सरल और शांत स्वभाव वाले हैं। हमारी संस्कृति को जीवित रखने हेतु ऐसा विराट पंडाल लगाया गया है, ताकि समाज की बुराइयाँ दूर हों, और मानव के भीतर दिव्यता, पवित्रता तथा सौंदर्य का उदय हो।”

कथा के समापन में जब पूज्य महाराज श्री ने भजन—
“गजब कर डाला मेरे भोले ने, सारी दुनिया में चंदा का उजाला…”
गाया, तो पूरा पंडाल झूम उठा। भक्तों की ताल, जयकारों और नृत्य से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कथा का क्रम आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की गई है।

रायपुर में यहां बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य और

0

CG BREAKING : रायपुर, 02 दिसंबर, 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधान के अनुरूप इस महत्वपूर्ण परियोजना से प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

– Advertisement –

नवीन इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा नवीन एफ.डी.ए. भवन का रायपुर में स्थापना करने हेतु शासन द्वारा नया रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। रायपुर स्थित वर्तमान प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्ग फीट (भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल) में संचालित है। प्रस्तावित नवीन प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों (ड्रग एवं इनफोर्समेंट) से सुसज्जित होगा तथा 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में (भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल) में निर्मित होगा। इसके निर्माण से रासायनिक परीक्षणों की जांच क्षमता 500–800 नमूने प्रतिवर्ष से 7000–8000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगी। माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण (इंजेक्शन, आई ड्रॉप आदि) 2000 नमूने प्रतिवर्ष होंगे, मेडिकल डिवाइसेस (हाथ के दस्ताने, कैथेटर आदि) जिनका वर्तमान में परीक्षण नहीं किया जा रहा है उनका भी 500 नमूने प्रतिवर्ष लिए जाएंगे। इसके साथ ही  फार्मास्यूटिकल्स नमूनों की जांच 50 से बढ़कर 1000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयोगशाला राज्य में खाद्य सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे जांच प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और प्रभावी होगी। सरकार जनता को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि नवा रायपुर में बनने वाली यह आधुनिक प्रयोगशाला राज्य के लिए एक आदर्श प्रयोगशाला के रूप में विकसित होगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

– Advertisement –

Ad image