Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 243

बीजापुर–दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 12 नक्सली

0

बीजापुर। CG Naxali Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 12 नक्सलियों के मार गिराया है। अब तक सभी 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चूका है। वहीं मुठभेड़ में तीन तीन जवान शहीद और एक जवान घायल है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किया गया है।

– Advertisement –

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच आज सुबह से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।

 DRG बीजापुर के दो जवान शहीद –

– Advertisement –

Ad image

1.शहीद प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर

2.शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर

3. शहीद जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है तथा वे खतरे से बाहर हैं। आवश्यक उपचार हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि चूंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।

रायपुर में विराट-ऋतुराज ने जड़ा

0

IND vs SA 2nd ODI Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुक्सान पर 358 रन बनाए। इस मैच को जीतने के लिए साऊथ अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए ऋतुराज और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक जड़ा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) की ओपनिंग जोड़ी 60 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई।

इसके बाद कोहली और गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए 156 गेंदों में 195 रनों की शानदार साझेदारी की। गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 83 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं कोहली ने लगातार दूसरा और वनडे करियर का 53वां शतक लगाते हुए 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के जड़कर 102 रन बनाए।

इसके बाद अंतिम ओवरों में कप्तान राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन ने 2 विकेट, नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिया।

 

सीएम विष्णु देव साय से CGPSC 2024 के टॉप

0

CG News : रायपुर, 03 दिसंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी भी उपस्थित थे।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी के अनुभव, परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के कारण विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 में प्रदेश के युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोकसेवक की होगी। आपको अपने दायित्वों के निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा। आम जनमानस में प्रशासन का विश्वास कायम रखने की दिशा में आप सभी को संवेदनशीलता से प्रयास करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है और वह परीक्षा परिणामों में  साफ नजर आ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए जिम्मेदारी का नया अध्याय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 चयनित अभ्यर्थी देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, सुश्री शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सुश्री सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा सपरिवार उपस्थित थे।

अमेरा कोल खदान में बवाल, पथराव में 40

0

सूरजपुर। CG Breaking : अंबिकापुर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की अमेरा कोल खदान के विस्तार को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिससे करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, माइंस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. जिला प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है. विवाद अमेरा कोल माइंस के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर है, जिसके खिलाफ आदिवासी समुदाय महीनों से धरना-प्रदर्शन कर रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि विस्तार से उनके खेत, जंगल और जल स्रोत नष्ट हो जाएंगे, जिससे आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा.

48 घंटे भूखे रहकर ट्रेनें चला रहे लोको पायलट

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज रेलवे का रनिंग स्टाफ उबल पड़ा है। देशभर के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी उपवास आंदोलन पर हैं। खास बात यह उपवास भी जारी, आंदोलन भी जारी और ट्रेनों का संचालन भी जारी। यानी भूखे पेट भी देश की लाइफलाइन को थामे हुए हैं ये रनिंग स्टाफ।बिलासपुर के SECR मुख्यालय में आज सैकड़ों की भीड़ उमड़ी, जहां गुस्से में भरे रनिंग स्टाफ ने धरना दिया और अपनी आवाज बुलंद की।

– Advertisement –

रनिंग स्टाफ का आरोप है कि SECR हर साल लदान का नया रिकॉर्ड बना रहा है, लेकिन इसी जोन में रनिंग स्टाफ के 4541 पद खाली पड़े हैं। कमी का खामियाज़ा भुगतना पड़ता है उसी स्टाफ को कई-कई घंटे अतिरिक्त काम, न समय पर आराम, न छुट्टी, और न ही स्वस्थ जीवन।इसका सीधा असर उनकी सेहत,उनके परिवार और उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों पर हो रहा है। इधर वेतन और भत्तों में कटौती ने स्थिति को और बदतर कर दिया है। जबकि देशभर के कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता होने के बाद 25% भत्तों में बढ़ोतरी मिल चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं रनिंग स्टाफ के माइलेज भत्ते में बढ़ोतरी से रेलवे प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया है। साथ ही TA का 70% हिस्सा जो माइलेज में शामिल होता है।उसे टैक्स-फ्री भी नहीं किया गया, जबकि नियम साफ कहता है कि TA पूरी तरह टैक्स-फ्री है। इसके अलावा एप्टीट्यूड टेस्ट में अनुपयुक्त समझे गएकर्मचारियों के 30% वेतन तत्व काटने का आदेश आग में घी का काम कर रहा है।रनिंग स्टाफ की मांग है कि रेल दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो, SPAD शून्य मिशन को गंभीरता से लागू किया जाए, और कर्मचारियों के साथ अन्याय बंद हो।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आगे और उग्र आंदोलन होगासांसद निवास तक घेराव की स्थिति बन सकती है।आज देशभर का रनिंग स्टाफ भूखे रहकर ट्रेनें चला रहा है। उनकी यह लड़ाई हक, सम्मान और सुरक्षित रेलवे संचालन के लिए है। अब देखना होगा की इस पर रेलवे प्रशासन इनकी बातों को संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही करता है।

– Advertisement –

Ad image

 

IND vs SA 2nd ODI Live: पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग इलेवन में किसे मिला मौका

0

IND vs SA 2nd ODI Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. टीम इंडिया आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी.

देखें प्लेइंग इलेवन 

India (Playing XI): Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma, Virat Kohli, Ruturaj Gaikwad, Washington Sundar, KL Rahul(w/c), Ravindra Jadeja, Harshit Rana, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna

South Africa (Playing XI): Quinton de Kock(w), Aiden Markram, Temba Bavuma(c), Matthew Breetzke, Tony de Zorzi, Dewald Brevis, Marco Jansen, Corbin Bosch, Keshav Maharaj, Nandre Burger, Lungi Ngidi

The post IND vs SA 2nd ODI Live: पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग इलेवन में किसे मिला मौका appeared first on Grand News.

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव

0

रायपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा जी का निधन आज 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर में हो गया। उनके जाने से पूरे परिवार सहित समाज में शोक की लहर है।

– Advertisement –

अंतिम यात्रा

– Advertisement –

Ad image

माता प्रकाश कौर होरा जी की अंतिम यात्रा 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान सी-39, 40, 41, सेक्टर 4, होरा चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर से प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर पहुंचेगी।

 

– Advertisement –

Ad image

शोक संतप्त:

 

(पुत्र)

स. दिलेर सिंह होरा (पुत्र)

स. गुरुचरण सिंह होरा (पुत्र)

स. प्रीतपाल सिंह होरा (पुत्र)

 

स. तरणजीत सिंह होरा (पौत्र)

स. कमलजीत सिंह होरा (पौत्र)

स. सरबजीत सिंह होरा (पौत्र)

स. मंजीत सिंह अरोरा,(दोतरा)

स. रंजीत सिंह अरोरा (दोतरा)

स. राजा शक्तिराज सिंह सचदेव

स. हरमीत सिंह छाबड़ा, बिलासपुर

स.सतकिरत सिंह भसीन,कानपुर

स. प्रतीक सिंह बग्गा, हैदराबाद

स. परमजीत सिंह उपवेजा, बिलासपुर

निवास स्थान:

सी 39,40, 41,सेक्टर 4, होरा चौक देवेंद्र नगर,रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

संपर्क:

9425203464, 9630311111,

9301145000,

 

फर्म.

1.ग्रैंड न्यूज़, ग्रैंड विज़न, ग्रैंड ब्रॉड बेंड, पगारिया, कॉम्प्लेक्स,

2.ग्रैंड ग्रुप्स ऑफ़ होटल्स, व्ही आई पी रोड, रायपुर

3. सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ होटल्स स्टेशन रोड, रायपुर

4. सिमरन कंस्ट्रक्शन

5. एम. एस. एम. & एस. एन. डी. बी. इस्पात & पॉवर प्राइवेट लिमिटेड.

6. होटल सिमरन इंटरनेशनल

7. होटल सिमरन प्राइड

8. होटल सिमरन रिजेंसी

9. होटल सिमरन इन,

10. सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ होटल्स, पंडरी रायपुर

11. प्रकाश बिल्डकॉन, रायपुर

“शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए”…

0

CG Video : बिलासपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु परम आलय ने एक कार्यक्रम के दौरान सेक्स-एनर्जी पर बात करते हुए ऐसा विवादित बयान दे दिया, जिसने माहौल गरमा दिया। उनके अनुसार लड़कियों को शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए और इस तर्क को साबित करने के लिए उन्होंने गाड़ी खरीदने से पहले उसे चलाकर देखने का उदाहरण भी दिया।

– Advertisement –

धर्म, कर्म और आत्मा पर चर्चा करने आए परम आलय यहां सेक्स-एनर्जी के “सदुपयोग” की बात करते दिखे और टीनेजर्स की सेक्स-एज पर भी टिप्पणी की। कार्यक्रम स्थल पर उनकी अगवानी के लिए नेता, मंत्री और अफसर तक लाइन में नजर आए, वहीं बाबा का कहना था कि वह प्रवचन नहीं बल्कि “प्रयोग” सिखाने आए हैं, हालांकि उनका यह प्रयोग सेक्स पर खुलकर बात करने की वकालत करता दिखाई दिया।

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की मौत, मची चीख पुकार 

 

– Advertisement –

Ad image

CG News : धान कटाई के दौरान 62 वर्षीय महिला की मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आई

सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक

0

CG Cabinet Breaking : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित शुरू हो गई है। इस बैठक में से कैबिनेट के सभी मंत्रीगण मौजूद है।  इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

– Advertisement –

इस बैठक में किसानों से जुड़ा सबसे संवेदनशील मुद्दा धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही शीतकालीन सत्र पर भी चर्चा हो सकती है।

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की मौत, मची चीख पुकार 

अगर आप भी नहीं खरीद पाए मैच की

0


रायपुर। Ind vs SA Raipur : भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पहला मैच रांची में खेला गया था जिसमें भारत ने 349 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया था। ये मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

– Advertisement –

Ad image

IND vs SA 2nd ODI Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वनडे सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

IND vs SA 2nd ODI Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच JioHotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।



Source link