Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 242

अमेरा खदान विस्तार बना रणभूमि — पुलिस और ग्रामीणों

0

सरगुजा,अम्बिकापुर। CG NEWS: अमेरा कोल परियोजना विस्तार अब खूनी संघर्ष का रूप ली लिया है। आज हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अनुभाग्य अधिकारी ग्रामीण थाना प्रभारी पुलिसकर्मी पूर्व सरपंच सहित ग्रामीण घायल हो गए हैं। परसोडीकला की ओर अमेरा खदान का विस्तार कार्य विगत दिनों से किया जा रहा है जहां ग्रामीण और पुलिस प्रशासन एवं प्रबंधन के बीच कई बार झड़प हुई ग्रामीणों के द्वारा खदान को भूमि नहीं देने को लेकर अड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर कोल प्रबंधन जिला प्रशासन एवं पुलिस को लेकर ग्रामीणों को शांत करने एवं कोयला खनन विस्तार पर जोर देने हेतु कार्य कर रही है।

– Advertisement –

स्कूली छात्र के गिरफ्तार होने के बाद विवाद

खदान विस्तार को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण के बीच अब खदान के विरोध किए जाने हेतु स्कूल के बच्चे भी अब विरोध में कूद पड़े हैं। जहां ग्रामीणों के विरोध के बीच अपने जमीन को बचाए जाने हेतु स्कूल में अध्यनरत का 12वीं का छात्र भी जब प्रदर्शन एवं विरोध के लिए पहुंचा जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया इसके बाद विवाद और बढ़ गया इसी बीच ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प हुई जहां दर्जनों ग्रामीण सहित पुलिस के जवान भी घायल हुए
इससे पूर्व में भी ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प हुई जहां दर्जनों ग्रामीण को चोटें आई वहीं पुलिस प्रशासन के लोगों को भी काफी नुकसान हुआ

– Advertisement –

Ad image

दागे गए आंसू के इसके बाद भी अड़े रहे ग्रामीण
अब ग्रामीणों के बीच में इतना हौसला बढ़ गया है अपने जमीन को बचाए जाने हेतु की ग्रामीण अपने जमीन को बचाए जाने हेतु प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रशासन की ओर से आंसू के गोले भी कई दागे गए आंसू के गले दागे जाने के बाद भी उन्हें कोई असर नहीं हुआ और लगातार प्रदर्शन करते रहे लेकिन हटे नहीं इसके बाद पुलिस प्रशासन का कड़ा रवैया बनाने के पश्चात धरना स्थल से खदान के ऊपर वाले हिस्से पर जब ग्रामीण चले गए तो मजबूरन पुलिस प्रशासन सहित प्रबंधक को पीछे वापस लौटना पड़ा

सरगुजा में खदान को लेकर आदिवासी ग्रामीण ही क्यों टारगेट में

सरगुजा में उदयपुर परिक्षेत्र जंगल को काटने और जल जंगल जमीन को बचाए जाने हेतु लगातार 15 वर्षों से जारी हड़ताल के बीच ग्रामीण खूनी संघर्ष खेलकर भी नहीं बचा पा रहे हैं इस दौरान रामलाल करियाम को भी अपने जल जंगल जमीन के संघर्ष के दौरान काफी चोटे आई वही आज अमेरा विस्तार कार्य के विरोध के दौरान कई आदिवासी वर्ग के लोगों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि लगातार सरगुजा असल में जिस प्रकार से कोयला खनन करके विस्तार कार्य सहित कोल खनन कार्य किया जा रहा है इस प्रकार से क्षेत्र में विकास नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है और इसलिए अपना जमीन नहीं देना चाहते।

– Advertisement –

Ad image

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी थाना प्रभारी से आईटीआई पुलिसकर्मी घायल

पत्थर बाजी की घटना के बाद अंबिकापुर अटरीब्यूट पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एसडीओपी तुलसिंह पत्तावी थाना प्रभारी लखनपुर मनीष सिंह परिहार ,उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, अश्विनी दिवान, सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया बाकी घायलों का मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया।

पूर्व सरपंच सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण

अमेरा खदान विस्तार को लेकर हुए पूर्व सरपंच लोकनाथ उररे फुलेश्वर राजवाड़े राजेंद्र सिंह, चरण, अनीता सिंह, नंद लाल सिंह, देव चरण राम, दयलाल, मिलन राजवाड़े, भोगली बई, सुनेश्वर रजक, संतोष राजवाड़े, सहित अन्य महिला पुरुष ग्रामीण घायल हो गए।

राज्य में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी

0

सरगुजा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मडगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए चेतन सिंह के किराना दुकान से अवैध रूप से रखा गया 200 बोरी धान, यानी लगभग 80 क्विंटल, जब्त किया गया है।

– Advertisement –

जांच के दौरान दुकान में रखे गए धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत तत्काल जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

– Advertisement –

Ad image

मौके पर पहुंची कृषि उपज मंडी समिति, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार कर धान को राजकीय अभिरक्षा में लिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध भंडारण, अवैध खरीदी–बिक्री और अंतरराज्यीय धान परिवहन पर निरंतर एवं सख्त निगरानी रखी जा रही है। चेकपोस्टों, ग्रामीण मार्गों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी के साथ नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियंत्रित रखने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी,

0

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किस्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया ।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रारंभ होने के बाद अब तक 21 किश्तों में कुल 13,671.68 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।

इस माह 67,78,674 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें 67,71,012 हितग्राहियों को 633.89 करोड़ रुपये तथा नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को 76.30 लाख रुपये प्रदान किए गए। इस प्रकार महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त अंतर्गत कुल 634.65 करोड़ रुपये की राशि पात्र हितग्राहियों को अंतरित की गई ।

– Advertisement –

Ad image

पैसे नहीं आने पर करें यह काम

वहीं कई महिलाओं को अब तक भुगतान नहीं मिला। लाभार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस आधार लिंक मोबाइल नंबर या लाभार्थी कोड से चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस वजह से खाते में नहीं आते पैसे

बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज हो जाना
KYC डॉक्यूमेंट लंबित होना
बैंक से ट्रांजेक्शन की लिमिट पार हो जाना
बैंक खाताधारक का निधन हो जाना
ऐसे ग्राहक जिन्होंने बैंक से लंबे समय से संपर्क न किया हो

नहीं आए तो करें ये काम

अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए, अगर आपका आधार एक्टिव नहीं है तो आपको नजदीक के आधार सेंटर पर जाना होगा. वहां से बायोमैट्रिक फिर से कराकर आपको इसे एक्टिव कराना होगा. अन्य समस्याओं के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।

दिव्यांगजनों के लिए संवेदनशील बने समाज- डेका

0

CG NEWS: राज्यपाल रमेन डेका आज विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कोपलवाणी श्रवण बाधित विद्यालय सेमरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और दिव्यांग बच्चों को आर्शीवाद एवं प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए समाज संवेदनशील बने, उनका सम्मान करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें।

– Advertisement –

कोपलवाणी विद्यालय को 5 कम्प्यूटर प्रदान करने की घोषणा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से 2 लाख रूपए देने की भी घोषणा

– Advertisement –

Ad image

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राज्यपाल डेका ने कोपलवाणी श्रवण बाधित विद्यालय सेमरिया में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को जो स्वरोजगार व अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहे है, उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इस विद्यालय को अपने स्वेच्छानुदान मद से 5 कम्प्यूटर प्रदान करने की घोषणा की साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से 2 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।

– Advertisement –

Ad image

दिव्यांग बच्चें समाज के अभिन्न अंग

राज्यपाल डेका ने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमे ऐसा माहौल बनाना है जहां उन्हें किसी भी तरह की रूकावट महसूस न हो। हम शासन और समाज मिलकर दिव्यांगजनों के लिए ऐसी दुनिया बनाएं जहां वे सम्मान और आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य शासन द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। दिव्यांग पेंशन से उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। सरकारी नौकरी में आरक्षण, छात्रवृत्ति, निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा एवं स्वावलंबन में मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाना चाहिए। डेका ने दिव्यांग बच्चों से कहा कि आप समाज के एक अंग है। समाज, प्रदेश व देश आपके साथ है।

 दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाई पेंटिंग की प्रदर्शनी को देखकर सराहा

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राज्यपाल डेका ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की साथ ही उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग की प्रदर्शनी को देखा और सराहना की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के पहल पर इस संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई पेंटिग को लोकभवन द्वारा क्रय किया जाता है और यहां आने वाले मेहमानों को भेंट किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर उन्हें भी यह पेंटिंग भेंट की गई थी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य शताब्दी पाण्डेय, वनबंधु संस्था की अध्यक्ष कांता सिंघानिया, कोपलवाणी की संस्थापक पद्मा शर्मा सहित अन्य अतिथि एवं पालकगण तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी, कोलकाता–कानपुर

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी “गुनेशा” के वेडिंग एंड विंटर एडिशन का आयोजन 4 दिसंबर को स्वर्णभूमि में आयोजित किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजिक सोनाली सलूजा ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। वही प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कानपुर,कोलकाता,नागपुर सहित देश के अनेक जिलों के 30 से अधिक डिजाइनर्स राजधानी पहुंच रहे है जहां वेडिंग एंड विंटर कलेक्शन सहित ज्वेलरी, एक्सेसरीज,होम डेकोर, किड्स वेयर सहित डिजाइनर लहंगे,सूट्स, कुर्तियां एवं साड़ी उपलब्ध रहेगी।

– Advertisement –

आयोजिका ने बताया कि शादी के पोशाक में पारंपरिक वेशभूषा एवं सुंदरता का मिश्रण कर खूबसूरत अंदाज में डिजाइन किए हुए बेहद ही शानदार कलेक्शन देखेंगे को मिलेंगे ।प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11 बजे से रात्रि बजे तक संपन्न होगा।

– Advertisement –

Ad image

 

गौवंश से दुष्कर्म का कथित मामला, वीडियो

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के तारबहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा कथित वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया। संगठन से जुड़े लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और हिंदू संगठन के लोगो ने आरोपी युवक को पकड़कर तारबहार थाने ले आए। फिलहाल पुलिस वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है।

– Advertisement –

हिंदू संगठन से जुड़े राम सिंह ने इस घटना को बेहद अमानवीय बताया। उनसे जब पूछा गया कि पहले भी उन पर बलवा समेत कई मामलों में आरोप लगे हैं, तो उन्होंने कहा कि “यदि कोई व्यक्ति गौ माता के खिलाफ गलत कृत्य करता है, तो मैं उसके विरोध में आवाज उठाता रहूँगा, चाहे मुझे किसी भी सजा का सामना करना पड़े।” राम सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है और दोषी पाए जाने वालों को कठोर कानूनी कार्रवाई झेलनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

सामाजिक कार्यकर्ता पवन गोयल ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जो लोग समाज की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें भी आत्ममंथन करने की जरूरत है। पवन गोयल ने कहा कि “जब पशु तक सुरक्षित नहीं हैं, तो यह समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।” उन्होंने मांग की कि आरोपी को कठोर सज़ा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। साथ ही उन्होंने समाज को जागरूक होने और ऐसे मामलों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।

राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू

0

रायपुर। CG News : संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में बच्चों द्वारा किसी विशेष घटना में प्रदर्शित अदम्य साहस एवं अनुकरणीय बुद्धिमत्ता के सम्मान के लिए राज्य वीरता पुरस्कार 2025 प्रदान किए जाने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत कुल 05 बालक, बालिकाओं को रुपए 25,000 की प्रोत्साहन राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

– Advertisement –

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम ने इस पुरस्कार के लिए पात्र बच्चों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बालक, बालिकाएँ अथवा उनके अभिभावक पूर्ण रूपेण भरे हुए आवेदन पत्र एवं आवश्यक सभी दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 20 दिसंबर 2025 को सायं 05: 30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम में प्रस्तुत कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा किया जाना अनिवार्य है तथा लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025” अंकित होना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन का निर्धारित प्रारूप कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती- 2023 : दस्तावेजों

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा–2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों के सत्यापन की प्रक्रिया 08 से 12 दिसंबर 2025 तक चलेगी। सत्यापन का कार्य विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक (रूसा) कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगा।

– Advertisement –

1603 अभ्यर्थियों को सत्यापन हेतु आमंत्रित

– Advertisement –

Ad image

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग डॉ. संतोष देवांगन ने बताया कि 430 पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के कुल 538 जिसमें महिला 164 तथा 374 पुरुष, अन्य पिछड़ा वर्ग के 190 में से महिला 56 और 134 पुरुष, अनुसूचित जाति वर्ग के 159 में से महिला 46 और 113 पुरुष तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 419 में से महिला 123 और 296 पुरुष शामिल होंगे। इसी तरह दिव्यांग वर्ग के 91,भूतपूर्व सैनिक के 206 अभ्यर्थी दस्तावेजों के सत्यापन में शामिल होंगे।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आठ समितियाँ गठित

– Advertisement –

Ad image

उच्च शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कुल आठ समितियाँ बनाई हैं। प्रत्येक समिति में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सभी समितियाँ 08 से 12 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन निर्धारित समय में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज़ों का परीक्षण करेंगी।

इस संबंध में विस्तृत निर्देश उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www. highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं। यह प्रक्रिया भर्ती में पारदर्शिता बढ़ाने और चयन कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट मीटिंग

केबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके।

इस तरह मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान से प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

गौरतलब है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

 छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 में स्थानीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से क्रय को प्रोत्साहन देने तथा जेम पोर्टल में क्रय की स्पष्टता के लिए संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। इन संशोधन से क्रय प्रक्रिया का सरलीकरण होगा, पारदर्शिता में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धा को बढा़वा मिलेगा तथा समय और संसाधनों की बचत होगी।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 (क्र. 21 सन् 2018) में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के रिफॉर्म्स और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

–00–

प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में बुधवार तड़के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के भीतर हुए दर्दनाक घटनाक्रम ने पूरे विभाग को स्तब्ध कर दिया। सुबह लगभग 4 बजे आरपीएफ के प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर ने अपने ही सहकर्मी प्रधान आरक्षक प्रेम किशोर मिश्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि मौके पर ही मिश्रा की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की।

– Advertisement –

घटना के विषय में जब अन्य आरपीएफ कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी तब जिला पुलिस एएसपी रायगढ़ आकाश मरकाम तुरंत घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद आरपीएफ आईजी मुनव्वर खुर्शीद, एसी हसन, जीआरपी डीएसपी एस.एन. अख्तर भी पोस्ट पहुंचे। मौके पर एफएसएल अधिकारी पी.एस. भगत ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए बताया कि मृतक के सिर में तीन गोलियां दागी गई थीं, जबकि चौथी गोली उसकी बाईं आंख को छूकर निकली।

– Advertisement –

Ad image

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहली तीन गोलियां सीसीटीवी कक्ष के बाहर से चलाई गई जबकि चौथी गोली आरोपी ने कमरे का गेट खोलकर मारी।जानकारी के अनुसार, घटना की रात पी.के. मिश्रा की रात्रि गश्त थी और सुबह ड्यूटी से लौटकर वे सीसीटीवी कक्ष में आराम कर रहे थे। आरोपी लदेर की ड्यूटी मालखाना देखरेख में थी, जिसके चलते वह मालखाने का ताला आसानी से खोल सका और हथियार निकालकर वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी डीएसपी अख्तर ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक और आरोपी दोनों 2001 बैच के कर्मचारी थे, जबकि आरोपी के खिलाफ पहले भी गंभीर मामला दर्ज हो चुका है। 2019 में उसने बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में अपने तत्कालीन ओसी पर तलवार से हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे सजा भी हुई थी, लेकिन बाद में सहानुभूति के आधार पर वापस सेवा में लिया गया था।

– Advertisement –

Ad image

आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि आरोपी कम सोता था, बीपी की दवाएं लेता था और अक्सर कॉपी में कानूनी धाराएं व धार्मिक विषयों से जुड़ी बातें लिखता रहता था। वह सहकर्मियों से बहुत कम बातचीत करता था। घटना के बाद दोपहर 3 बजे मृतक का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। मृतक प्रेम किशोर मिश्रा रायगढ़ रेलवे कॉलोनी में रहते थे और मूलतः रीवा मध्यप्रदेश के निवासी थे। वहीं आरोपी कुमार सिंह लदेर का मूल निवास केरारोड, जांजगीर है। इस हृदयविदारक घटना से आरपीएफ विभाग में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।