Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 241

लोहा कारोबारियो के पचास ठिकानों पर आयकर

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर क्षेत्र में आयकर विभाग ने दबिश दिया है। आयकर विभाग के टीम ने लोहा कारोबारियो के ठिकानों पर रेड मारी है, सूत्रों से जानकारी मिला है कि क्षेत्र के दो से तीन कारोबारियों के पचास ठिकानों पर जांच चल रही है। इनमें से तिल्दा-नेवरा, ग्राम परसदा में संचालित नंदन स्मेलटर्स उद्योग के अलावा ग्राम सिलतरा के ओम स्पंज ,देवी स्पंज एवं हिंदुस्तान क्वाइल उद्योग में आयकर विभाग ने रेड मारी है। वहीं उनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दिया गया है। तिल्दा-नेवरा के मेसर्स नंदन स्मेलटर्स उद्योग में तड़के 05 बजे से जांच की कार्यवाही चल रही है। इस छापेमार कार्रवाई में 100 से ज्यादा crpf की जवानो की तैनाती बताये जा रहे हैं।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

सुशासन : सरकार ने कसा शिकंजा, प्रेस रिलीज, सोशल मीडिया पोस्ट पर मिलेंगे मार्क्स, विकली, मंथली जारी होंगे रैकिंग

रायपुर। वैसे तो जनसंपर्क विभाग ने योजनाओं में पारदर्शिता, सरकार की छबि निर्माण और आम आदमी को टाईम पर सही सूचना का हवाला देकर मीडिया से संवाद बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मगर इसका दूसरा और महत्वपूर्ण फायदा यह होगा कि सुस्त और ढीले अधिकारी रिचार्ज हो जाएंगे।

अभी तक कई कलेक्टर और सिकरेट्री एसी कक्ष से बाहर निकलते नहीं। मगर खबरों का टारगेट पूरा करने अब उन्हें फील्ड में निकलना पड़ेगा। जाहिर है, फील्ड में नहीं निकलेंगे तो खबरें बनेगी कैसे? फिर हर दिन प्रेस रिलीज जारी करना है। ट्वीट से लेकर फेसबुक और यूट्यूब पोस्ट भी। कलेक्टरों को महीने में एक बार प्रेस कांफ्रेंस भी करना होगा। पहली बार में कलेक्टर मीडिया से लफफाजी करके काम चला लेंगे। मगर अगले महीने प्रेस कांफ्रेंस में क्या करेंगे। इसलिए कलेक्टरों को अब काम करके दिखाना होगा।

सचिवों को टारगेट

जनसंपर्क विभाग ने 47 विभागों के सचिवों की लिस्ट बनाई है। इसमें सचिव के साथ पीआरओ का नाम है। मसलन, सबसे उपर एक नंबर पर प्रमुख सचिव ट्राईबल सोनमणि बोरा का नाम है। उनके विभाग को वीकली तीन प्रेस रिलीज, दो सक्सेस स्टोरी, सात फेसबुक पोस्ट और सात एक्स पर ट्वीट का टारगेट दिया गया है। ऐसे ही सारे सचिवों को लक्ष्य दिया गया है।

कलेक्टरों का टारगेट

चूकि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग छत्तीसगढ़ के तीन बड़े जिले हैं, इसलिए इनका टारगेट सबसे बड़ा है। इन तीनों जिलों को महीने में 150 प्रेस विज्ञप्ति, 15 मंथली सक्सेस स्टोरी, महीने में चार नेशनल न्यूज, महीने में चार स्टेट लेवल की खबर, महीने में 30 फेसबुक पोस्ट, महीने मे 15 एक्स पर ट्वीट और महीने में एक प्रेस कांफ्रेंस करना होगा। बाकी जिलों को उनके साइज के आधार पर मीडिया को खबरें देने और सोशल मीडिया पोस्ट का टारगेट मिला है। सभी कलेक्टरों को महीने में एक पीसी करना अनिवार्य होगा।

मार्किंग और परफर्मेंस

जनसंपर्क विभाग ने काफी एक्सरसाइज कर इसका खाका तैयार किया है। इसके हर कंडिका पर मार्क्स मिलेंगे। मसलन, कौन कितना प्रेस विज्ञप्ति जारी करता है, कितना सक्सेस स्टोरी तैयार कराएगा या सरकार की योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करेगा, उसमें संख्या के अनुसार मार्क्स मिलेंगे। वीकली और मंथली इसकी रैंकिंग भी जारी की जाएगी। हालांकि, रैंकिंग सार्वजनिक नहीं रहेगी। उसे अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में जारी किया जाएगा। पहली वीकली रैंकिंग जारी हो चुकी है।

बता दें, योजनाओं में पारदर्शिता और सरकार की छबि निर्मित करने जनसंपर्क विभाग एक नया प्रयोग प्रारंभ किया है। सारे अधिकारियों को अब मीडिया के साथ संवाद बढ़ाना होगा। कलेक्टरों को हर महीने प्रेस कांफेंरस करनी होगी तो सचिवों को तीन महीने में। इसकी शुरूआत हो गई है। 26 नवंबर को फूड सिकेट्री रीना बाबा कंगाले ने मीडिया को संबोधित किया, वह इसी योजना का हिस्सा था। 3 दिसंबर को नगरीय प्रशासन के सिकेट्री एस. बसव राजू मीडिया को एड्रेस करेंगे!

मुन्ना भाई प्रकरण के दो आरोपी अब उद्यापन

0

गरियाबंद। CG NEWS : प्रार्थी खेमचंद थाना छुरा क्षेत्र ने थाना छुरा में आकर शिकायत दर्ज कराया था कि उसे अगस्त 2025 में डाक से एक नॉन बेलेबल वारंट प्राप्त हुआ था। प्रार्थी के अनुसार उसे आरोपी निखिल राज द्वारा झूठे प्रकरण में फसाकर पैसा ऐठने के नियत से उक्त वारंट भेजा गया था। आरोपी निखिल राज द्वारा प्रार्थी से संपर्क कर धमकी दिया गया कि दो लाख रूपये दे दो नही तो तुमको जेल भिजवा दूंगा। जिससे डर कर प्रार्थी के द्वारा माह अगस्त में ही आरोपी निखिल राज को एक लाख रूपये एवं डाक से प्राप्त नॉन बेलेबल वारंट दिया गया था। इसके पश्चात् आरोपी एवं उसके अन्य साथी चन्द्रशेखर उर्फ चंदन सेन द्वारा प्रार्थी से लगातार जेल भेजने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगे। जिस पर प्रथम दृष्टिया अपराध का घटित करना पाये जाने से थाना छुरा में अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 308(2) बीएनएस.एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

– Advertisement –

प्रार्थी की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्शन में थाना छुरा की टीम को अपराधी पतासाजी हेतु रवाना किया गया। आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ चंदन सेन को थाना छुरा क्षेत्र से पकड़ा गया। जिसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर उसने बताया कि उसका साथी आरोपी निखिल राज हमसफर ट्रेन से भाग कर झांसी जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल ट्रेन के लोकेशन के आधार पर आर.पी.एफ. बिलासपुर एवं पेण्ड्रारोड की मदद से आरोपी निखिल राज को पकड़ कर लाया गया। दोनो आरोपीगणों से पुछताछ करने पर उन्होने अपराध करना स्वीकार किया। उन्होने बताया कि वे पूर्व से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी है। बहुत ज्यादा खर्च करने की आदत के कारण भोले भाले लोगों को विभिन्न तरिकों से झांसा देकर/धोखाधडी कर पैसा ऐठने का काम वर्ष 2009 से कर रहे है। इस प्रकरण में आरोपी निखिल राज को एक दिन एक कोरा वारंट मिला था। जिस पर उसने अपने साथी चंदन सेन के साथ मिल कर प्रार्थी से अवैध तरीके से पैसा कमाने के उदे्श्य से उक्त वारंट में प्रार्थी का नाम पता लिख कर उसे नॉन बेलेबल वारंट बना कर प्रार्थी के घर के पते पर भेजा था। उसके पश्चात् स्वयं प्रार्थी से संपर्क कर मामला सेटलमेंट करने हेतु प्रार्थी को धमकी देते हुए एक लाख रूपये अवैध तरिके से प्राप्त कर प्रार्थी से उद्यापन कारित किया। उक्त प्रकरण में प्रार्थी एवं आरोपीगण से पुछताछ एवं प्राप्त साक्ष्य के आधार पर धारा 111,318(4),338, 336(3),340,(1)(2) बीएनएस की धारा अपराध में जोडी गयी है।

– Advertisement –

Ad image

दोनो आरोपीगण के विरूद्ध राज्य एवं राज्य के बाहर अलग अलग थानों में धोखाधडी के बहुत से अपराध पंजीबद्ध है। वे दोनो वर्ष 2007 में पीएमटी. परीक्षा पास किये थे। जिसके बाद दोनो ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एडमिशन लिया था। वही पर दोनो की प्रथम बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद बहुत जल्दी बहुत अधिक धन कमाने के लालच में उन्होने लोगो को फर्जी तरिके से पीएमटी. परीक्षा पास कराने और उसके एवज में अवैध धन कमाने के उदे्श्य से कुछ लोगों को दुसरे राज्यों से बुलाकर, पीएमटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी के जगह परीक्षा में बैठाकर पास कराने का ठेका लेने की शुरूवात करने की सोची। इसी उदे्श्य से वर्ष 2009 के पीएमटी. परीक्षा में आरोपीगण द्वारा जिला महासमुंद में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह दुसरे अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाया गया था। बाद में व्यापम द्वारा इसकी जानकारी होने पर दोनो आरोपीगण सहित 09 लागों पर थाना कोतवाली महासमुंद में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

इसी प्रकार वर्ष 2010 के पीएमटी. परीक्षा में आरोपीगण द्वारा जिला बिलासपुर में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह दुसरे अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाया गया था। जिसमें जानकारी होने पर दोनो आरोपीगण सहित 08 लागों पर थाना सरकंडा बिलासपुर में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ चंदन सेन पिता हेमलाल सेन निवासी ग्राम कनसिंघी हाल राजापारा छुरा जो थाना छुरा का निगरानी बदमाश है। उसके विरूद्ध पंजीबद्ध प्रकरणों की जानकारी निम्नानुसार है –

01) अप. क्र. 283/2009 धारा 419,468,471,120बी भादवि0 थाना कोतवाली,महासमुंद। (पीएमटी परीक्षा केस)
02) अप. क्र. 220/2010 धारा 419,420,468,471,120बी,34 भादवि.थाना सरकण्डा, बिलासपुर। (पीएमटी परीक्षा केस)
03) अप. क्र. 86/2013 धारा 420,34 भादवि. थाना कोतवाली ,जगदलपुर। (पीएमटी परीक्षा पास कराने के नाम पर 03 लाख रू. की धोखाधड़ी)
04) अप. क्र. 519/2013 धारा 420,406 भादवि. थाना छावनी, दुर्ग। (पीएमटी परीक्षा पास कराने के नाम पर 19 लाख रू. की धोखाधड़ी)
05) अप. क्र. 61/2015 धारा 4क जुआ एक्ट थाना छुरा, गरियाबंद।
06) अप. क्र. 80/2016 धारा 420 भादवि. थाना छुरा, गरियाबंद। (वार्ड व्वाय नौकरी लगो के नाम पर 55 हजार रू. की धोखाधड़ी)
07) अप. क्र. 109/2016 धारा 420,34 भादवि. थाना फिंगेश्वर, गरियाबंद। (छात्रावास अधीक्षक के नाम पर 1.30 लाख रू. का धोखाधड़ी)
08) अप. क्र. 86/2021 धारा 420,34 भादवि. थाना सिविल लाईन रायपुर। (स्वास्थ्य विभाग मे नौकरी के नाम पर 26.80 लाख रू. का धोखाधड़ी)

आरोपी निलिख राज पिता रणकेन्द्र सिंह महुरानीपुर झांसी उत्तर प्रदेश हॉल पता मेडिकल कॉलेज जगदलपुर का अबतक का ज्ञात अपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है –
01) अप. क्र. 283/2009 धारा 419,468,471,120बी भादवि0 थाना कोतवाली, महासमुंद। (पीएमटी परीक्षा केस)
02) अप. क्र. 220/2010 धारा 419,420,468,471,120बी,34 भादवि.थाना सरकण्डा, बिलासपुर। (पीएमटी परीक्षा केस)
03) अप. क्र. 400/22 धारा 420,406,467,468,471,411,120बी,201 भादवि.थाना सेक्टर-50 गुरूग्राम। (लगभगब 05 करोड़ रू. की धोखाधड़ी)

दोनो आरोपीगण वर्तमान में स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में वर्ष 2007 से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। दोनो गिरफ्तार आरोपीगण के विरूद्ध पंजीबद्ध आपराधिक रिकर्ड की जानकारी पृथक से स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से साझा की जायगी। इसके अतिरिक्त दोनो गिरफ्तार आरोपीगण द्वारा अब तक धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित किये गये सम्पत्ति के संबंध में पृथक से जाँच की जायगी।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण –
01) चन्द्रशेखर सेन उर्फ चंदन सेन पिता हेमलाल सेन उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 02 कनसिंघी थाना छुरा, जिला गरियाबंद।
02) निलिख राज सिंह पिता रणकेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी सिजारी खुर्द, थाना मउरानीपर, जिला झांसी, (उ.प्र.)

पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश, गांव में मचा

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के ग्राम घाराशिव से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ 46 वर्षीय कृष्णाकुमार राठौर का शव तालाब के किनारे एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला है। ग्रामीणों ने शव को लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णाकुमार राठौर ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

पामगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

पंचतत्व में विलीन हुई माता प्रकाश कौर होरा

0

रायपुर। GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन 3 दिसंबर (बुधवार) को हो गया। उनके निधन से परिवार, परिचितों और सिख समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं आज गुरुवार को आयोजित अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, सिख समुदाय के प्रतिनिधि, पत्रकार और खेल से जुड़े पदाधिकारी सहित हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी।

– Advertisement –

माता प्रकाश कौर होरा का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। नम आंखों से बड़े बेटे स. दिलेर सिंह होरा, स. गुरुचरण सिंह होरा. स प्रीतपाल सिंह होरा ने परंपरानुसार मुखाग्नि दी।

– Advertisement –

Ad image

प्रार्थना सभा के दौरान भावुक होते हुए गुरुचरण सिंह होरा ने कहा – “मां की कमी कभी पूरी नहीं होगी, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।”

माता प्रकाश कौर होरा के सरल, सहज और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद करते हुए लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

एकीकृत पोर्टल पर पंजीयन की तारीख बढ़ी

0

जगदलपुर। Chhattisgarh : राज्य शासन ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिससे विशेष श्रेणी के कृषकों को बड़ी राहत मिली है, जो एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन के संबंध में है। कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन कैरीफारवर्ड, डूबान, एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु विशेष प्रावधान उपलब्ध करा दिया है, जिनकी पंजीयन कार्यवाही विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : CG VIDEO : सेक्स पर विवादित बयान के बाद गुरु परम आलय ने दी सफाई, जानिए क्या कहा?

– Advertisement –

Ad image

इन विशिष्ट कृषकों के पंजीयन के लिए 15 दिसंबर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, और सहकारिता विभाग के साथ-साथ मार्कफेड तथा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित को शामिल किया गया है।

उक्त आदेश के मद्देनजर कलेक्टर हरिस एस ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों सहित खाद्य नियंत्रक, कृषि विभाग के उप संचालक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि पात्र किसान समय रहते अपना पंजीयन करा सकें और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हों।

– Advertisement –

Ad image

सेक्स पर विवादित बयान के बाद गुरु परम

0

CG VIDEO : बिलासपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु परम आलय ने अपने सेक्स एनर्जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह का गलत संदेश देना नहीं था, बल्कि केवल उदाहरण के माध्यम से समझ विकसित करवाना था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि गाड़ी का उदाहरण उन्होंने सिर्फ आज के दौर में चीजों को आसानी से समझाने के लिए दिया था।

– Advertisement –

सिर्फ समझ विकसित करने का था उद्देश्य

– Advertisement –

Ad image

उनका कहना था कि 7 से 14 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों में समझ विकसित होती है और इसी विकसित होती समझ के आधार पर वे आगे सही निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का मकसद यही बताना था कि किसी भी विषय को समझने के लिए समय और परिपक्वता जरूरी है, ताकि बुद्धि शार्प हो और भाव का केंद्र जन्म ले सके। गौरतलब है कि एक दिन पहले परम आलय ने शादी से पहले सेक्स की आजादी को लेकर विरोध जताया था, जिसके बाद उनके बयान पर बहस तेज हो गई थी।

सीएम विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार को देंगे 194 करोड़ के

0

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में  आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख  रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का  भूमिपूजन कार्य शामिल है।

– Advertisement –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।

– Advertisement –

Ad image

 

कार्यक्रम में 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक  वितरण किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले 1073 हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी जायेगी। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेख  का वितरण, सायबर फ्रॉड प्रकरण के राशि वापसी का 27 लाख रुपये के चेक वितरण, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 83 लाख रुपये का चेक वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख  पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों एवं सक्षम योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रूपए का चेक वितरण, खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रूपए का चेक वितरण शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

प्रमुख लोकार्पण कार्य- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 1073 आवास निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना अमाकोनी,1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना पौसरी , 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना सेम्हराडीह, 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के नल जल प्रदाय योजना खपराडीह शामिल है।

 

प्रमुख भूमिपूजन कार्य- लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद मार्ग मजबूतीकरण कार्य, 20 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग निर्माण, 15 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 717 आवासों का निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल है।

CG News : किसानों के लिए काम की खबर, इस डेट तक करा लें फसल बीमा

0

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल चालू कर दिया है। यह योजना किसानों को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करती है। पिछले वर्ष रबी सीजन में फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर जिले के 28,037 किसानों को 48 करोड़ 62 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।

– Advertisement –

इस बार गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, अलसी और सरसों जैसी अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा सकेगा। योजना में ऋणी, अऋणी, भू-धारक और बटाईदार सभी प्रकार के किसान शामिल हो सकते हैं। अधिसूचित ग्रामों में अधिसूचित फसल बोने वाला हर इच्छुक किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

प्रीमियम दरों के अनुसार किसानों को प्रति हेक्टेयर गेहूं सिंचित के लिए 690 रुपये, गेहूं असिंचित के लिए 405 रुपये, चना के लिए 645 रुपये, अलसी के लिए 315 रुपये और सरसों के लिए 375 रुपये जमा करने होंगे।

किसान अपने निकटतम बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या भारत सरकार के बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि अंतिम तिथि से पूर्व अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि, राजस्व, बैंक या बीमा कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

धान मंडी में डिजिटल घोटाला — अध्यक्ष तक का नाम

0

जांजगीर–चांपा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार भले ही धान खरीदी को लेकर बड़े–बड़े दावे कर रही हो और करोड़ों रुपये किसानों की सुविधा में खर्च करने की बात कह रही हो… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयान करती है। जहां जांजगीर–चांपा जिले की बम्हनीडीह धान मंडी में ऐसा कारनामा सामने आया है जिसने न सिर्फ किसानों को हिलाकर रख दिया है, बल्कि सिस्टम की पोल भी खोल दी है।

– Advertisement –

यहां किसानों की जानकारी के बिना टोकन काटे जा रहे हैं, और तो और… मंडी अध्यक्ष के नाम से भी बिना बताए टोकन काट दिया गया! इतना ही नहीं — जितनी लिमिट का टोकन होना चाहिए था… उससे कम मात्रा में टोकन काटकर पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। मामला सामने आने पर मंडी प्रभारी और ऑपरेटर गोल–मोल जवाब देते हुए बचने की कोशिश कर रहे हैं।
देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट — जिसमें खुलासा होता है टोकन घोटाले का पूरा नेटवर्क।

– Advertisement –

Ad image

सरकार कहती है—किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी… धान खरीदी पारदर्शी होगी… और टोकन सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन बम्हनीडीह धान मंडी की तस्वीरें इन दावों की सच्चाई खोलकर रख देती हैं। लगातार किसान मंडी के चक्कर लगा रहे हैं… टोकन कटवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होते हैं… लेकिन जब उनका टोकन निकलता है तो पता चलता है कि उनके नाम से पहले ही कोई और टोकन कट चुका है।

सबसे बड़ी बात—किसान को तो पता तक नहीं कि उसका टोकन किसने काटा! यहां तक कि मंडी अध्यक्ष—जो खुद सिस्टम की निगरानी करते हैं—उन तक नहीं छोड़ा गया। अध्यक्ष के नाम से भी बिना जानकारी के टोकन काट दिया गया, और लिमिट से कम क्वांटिटी में टोकन जारी कर दिया गया। जब अध्यक्ष ने मंडी प्रभारी और सिस्टम ऑपरेटर से सवाल पूछा, तो जवाब मिला— सर, सिस्टम की गलती है… हम कुछ नहीं कर सकते… लेकिन मंडी में काम करने वाले कर्मचारी ये भूल गए कि अब किसान भी सवाल पूछता है… और जवाब भी चाहता है।

– Advertisement –

Ad image

तो वही किसानों का आरोप है कि— जानबूझकर कम लिमिट के टोकन काटे जाते हैं, कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खेल खेला जा रहा है, ऑनलाइन सिस्टम की आड़ में किसानों का हक छीना जा रहा है। जहां इस घोटाले ने साफ कर दिया है कि मंडी में सिस्टम से ज्यादा हाथ किसी और का चल रहा है। और यदि मंडी अध्यक्ष के नाम से बिना अनुमति टोकन काटा जा सकता है— तो सोचिए आम किसान का क्या हाल होगा?

बम्हनीडीह धान मंडी में सामने आया यह पूरा मामला गंभीर है और सीधा–सीधा भ्रष्टाचार का संकेत देता है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है— क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?